Showing posts with label Online. Show all posts
Showing posts with label Online. Show all posts

Saturday, November 11, 2017

अब इंटरनेट पर भी उपलब्ध हुईं हरियाणा बोर्ड की किताबें


अगर स्कूल में विद्यार्थी के पास पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तक उपलब्ध नहीं हैं। वह बाजार में भी नहीं मिल रही हैं तो भी निराश हों। अब इसका हल भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने निकाल दिया है। इसके अंतर्गत सीबीएसई के तर्ज पर अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ई-बुक्स जारी कर दी हैं। जिसके अंतर्गत बोर्ड की वेबसाइट पर इन कक्षाओं की किताबों को अपलोड किया गया है। 
विषय के साथ ही बोर्ड ने नैतिक शिक्षा के लिए कक्षाओं की अलग-अलग किताबें वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध कराई हैं। विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट http://www.bseh.org.in/e-books/books/ पर लॉगइन कर अपनी कक्षा वाइज पुस्तकें पढ़ सकते हैं। 

Wednesday, November 16, 2016

सीबीएसई ने बढ़ाई नेट आवेदन की तिथि

देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा / जूनियर रिसर्च फैलोशिप परीक्षा (नेट / जेआरएफ) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर, 2016 कर दी है। बोर्ड ने यह फैसला नोटबंदी को देखते हुए जनहित में लिया है।

Friday, August 12, 2016

टीजीटी और जेबीटी के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद

हरियाणा में पहली बार किए गए ऑनलाइन ट्रांसफरों में करीब 91 फीसदी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) को केवल जोन बल्कि स्कूल भी अपनी पसंद के ही मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 66 फीसदी पीजीटी को पहली पसंद का जोन मिला है। जबकि 15.57 को दूसरी और 9.02 फीसदी शिक्षकों को तीसरी पसंद के जोन मिले हैं। अब ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और जेबीटी के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने की उम्मीद है।

Friday, July 29, 2016

सेना भर्ती से पहले पास करना होगा ऑनलाइन टेस्ट

सेना भर्ती प्रक्रिया में कई अहम बदलाव होने वाले हैं। भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने तथा युवाओं के हित को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा रहे हैं। सेना की ओर से प्रस्तावित बदलाव के अनुसार अब भर्ती रैली से पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने वालों को ही भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे उम्मीदवारों के साथ भर्ती बोर्ड को भी सहूलियत होगी। रैली में होने वाली अव्यवस्था से छुटकारा मिल जाएगा।

Tuesday, July 19, 2016

उच्च शिक्षा का भावी पथ

ऑनलाइन उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत : डॉ. भरत झुनझुनवाला      

       मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उच्च शिक्षा संस्थाओं में अध्यापकों की जवाबदेही स्थापित करने पर जोर दिया है। जावड़ेकर के मंतव्य का स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्किल इंडिया योजना का आधार ही उच्च शिक्षा है। यूनिवर्सिटी में सुधार किए बिना युवाओं को आधुनिक स्किल देना लगभग असंभव है। लेकिन देश की उच्च शिक्षा का रोग असाध्य हो गया है। अब जवाबदेही स्थापित करने जैसे छुटपुट कदमों से बात नही बनेगी। सर्जरी की जरूरत है। समस्या की जड़ें सरकार द्वारा यूनिवर्सिटी में राजनीतिक नियुक्तियां किए जाने में है। राजनीतिक आधार पर नियुक्त वाइस चांसलरों द्वारा यूनिवर्सिटी के कामकाज में रुचि नहीं ली जाती है।
         दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक असोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि 22 वर्षो से उनका वेतनमान निर्धारित नहीं किया गया है। वह रिटायर भी हो गए, परंतु वेतनमान तय नहीं हुआ। कई वर्षो तक उन्हें यूनिवर्सिटी में बैठने का कमरा भी उपलब्ध नहीं कराया गया। वाइस चांसलर से कहने पर उत्तर मिला कि मैरी क्यूरी ने भी ऐसी ही परिस्थितियों में शोध किया था। अत: आप सुविधाओं के पीछे न पड़ें और रिसर्च करते रहें। राजनीतिक वाइस चांसलरों की इस बेरुखी से त्रस्त होकर प्रोफेसरों ने यूनियन बनाने का रास्ता अपनाया जिससे उनके न्यायसंगत हितों की रक्षा की जा सके।

Thursday, May 28, 2015

डीयू में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 दाखिले के लिए शुरू हुई ऑनलाइन रेस में पहला दिन हिट रहा। पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बीते साल के मुकाबले इस बार ऑनलाइन आवेदन को पहले शुरू कर दिया गया। इसका आलम यह रहा कि पहले दिन ही 15 फीसदी से अधिक फॉर्म बिक गए जबकि अभी 15 जून तक प्रक्रिया जारी रहेगी।

Wednesday, May 27, 2015

डीयू में दाखिले आज 28 मई

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2015-16 में स्नातक की 54 हजार सीटें हैं। जो छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म 28 मई से और ऑफलाइन 5 जून से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। ज्यादा से ज्यादा छात्र ऑनलाइन आवेदन करें इसीलिए ऑनलाइन प्रक्रिया को एक सप्ताह पहले शुरू किया जा रहा है।

Monday, May 4, 2015

हरियाणा प्रदेश के कालेजों में ऑनलाइन दाखिले

हरियाणा के सभी सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ऑनलाइन दाखिले होंगे। राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए।
इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला अधिकृत बैंक होगा, जिससे ‘बिल डेस्क’ के रूप में एक एग्रीगेटर खरीदा गया है। इससे विद्यार्थी 47 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंकों में अपने शुल्क जमा करवा सकेंगे। दाखिले के लिए अन्य प्रक्रियाओं के साथ-साथ आधार आईडी और बैंक खाता भी अनिवार्य किया गया है।
प्रधानाचार्यों को वर्ष 2014-15 में प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का पूरा विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गये हैं ताकि इन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सके। इसके लिए कॉलेज प्राधिकरण को केवल पुष्टि बटन क्लिक करना होगा और पुराने विद्यार्थियों के बकाया के भुगतान के लिए ई-चालान तैयार हो जाएगा।
प्रवेश पत्रों की ऑनलाइन अपलोडिंग 8 जून से शुरू हो जाएगी और सामान्य प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। सभी विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन पद्धति से ही आवेदन करना होगा और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा। आवेदक को शैक्षणिक रिकार्ड, आरक्षण, भाई-बहन से संबंधित छूट, किसी भी प्रकार की प्राथमिकता के दावे से संबंधित सभी दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे और इन्हें उम्मीदवार के हस्ताक्षर के बाद हार्ड कॉपी में संबंधित कालेज में जमा करवाना होगा।

Monday, June 30, 2014

हरियाणा पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षण 7 जुलाई से

हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड ने पुलिस में 8275 पुरुष कांस्टेबल की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का शारीरिक माप एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण 7 जुलाई से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षण 14 अगस्त तक जारी रहेगा।1शारीरिक माप एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित चौधरी देवीलाल स्टेडियम में 7 जुलाई से 8 अगस्त तक किया जाएगा। इसी प्रकार यह परीक्षण अंबाला शहर के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में भी 14 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा।
 पुरुष सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब इसका कार्यक्रम दोबारा घोषित किया गया है। चौ. देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में उम्मीदवारों की दौड़ एस्ट्रोटर्फ ट्रैक पर कराई जाएगी। 800 मीटर की दौड़ जूता पहनना जरूरी होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षण का कार्यक्रम पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी पात्र उम्मीदवार परीक्षण में उपस्थिति के लिए अपना-अपना दिन तथा समय वेबसाइट पर देख सकते हैं। याद रहे कि पुरुष कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन डिवाइस (आरएफआइडी) के फेल होने की वजह से बीच में रोक देनी पड़ी थी। पुलिस कांप्लेक्स मधुबन में इस डिवाइस ने काम करना बंद कर दिया था। सिक्योरिटी के लिहाज से वहां पहले से जैमर लगे हुए हैं।

Friday, June 27, 2014

डीयू में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समाप्त

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) को वापस लेने पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह की सहमति के बाद डीयू और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है।
कुलपति ने शुक्रवार को यूजीसी के समक्ष समर्पण करते हुए वक्तव्य जारी किया कि चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस लेते हुए डीयू 2012-2013 सत्र की तर्ज पर ही दाखिले लेगा। दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रिंसिपलों की 12 सदस्यीय समिति विचार करेगी। संभावना जताई जा रही है कि दाखिले मंगलवार से शुरू हो सकते हैं। चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस होने पर शिक्षक व छात्र संगठनों ने खुशी जताई है।

Monday, June 16, 2014

डीयू में 54 हजार सीटों के लिए पौने तीन लाख आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दो जून से शुरू आवेदन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत 54 हजार सीटों के लिए आवेदन का आंकड़ा देर रात पौन तीन लाख के पार पहुंच गया। यानी हर सीट के लिए इस बार लगभग पांच आवेदन आए हैं। वहीं इस बार डीयू में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या ने नया रिकार्ड बनाया है। शाम छह बजे तक ही ऑनलाइन व आफलाइन आवेदनों की कुल संख्या पौने तीन लाख को पार कर गई। रात साढ़े दस बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की कुल संख्या दो लाख 43 हजार 588 थी।

सेंट स्टीफंस में एक सीट पर 58 उम्मीदवार
डीयू के सेंट स्टीफंस कालेज में दाखिले की ललक छात्रों के बीच अब भी जारी है। कॉलेज के विभिन्न विषयों में मात्र 400 सीट के लिए शाम छह बजे तक 23,330 छात्रों ने आवेदन किया था। प्रति सीट आंकड़ा निकालने पर कालेज में एक सीट के लिए 58 आवेदन आए।

Thursday, May 29, 2014

सरकारी कालेजों में इस बार ऑनलाइन होगा आवेदन

सभी सरकारी कालेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए इस साल नई प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने इस साल कालेजों के लिए आवेदन फार्म की प्रिंटिंग नहीं कराने का फैसला लिया है। सभी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन फार्म कालेज वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विद्यार्थियों को आवेदन फार्म ऑनलाइन ही भरने की सुविधा मिल सकेगी। 2014 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन फार्म वेबसाइट पर अगले दो दिन में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन को फाइनल अप्रूवल के लिए उच्च शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है।

Saturday, May 24, 2014

सिविल सेवा परीक्षा का नोटिस 31 मई को होगा जारी

इस साल की होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मई के आखिर में नोटिस जारी करेगा। यूपीएससी ने कहा है कि 31 मई को त्रिस्तरीय सिविल सेवा परीक्षा, 2014 के लिए नोटिस जारी की जाएगी। दी गई समय सारिणी के मुताबिक, सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा इस साल 14 अगस्त को, जबकि मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को प्रस्तावित है।

Tuesday, May 20, 2014

हरियाणा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम 2 जून, 10वीं 5 जून को

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने दोनों परिणामों को जारी करने की संभावित तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार दो जून को 12वीं कक्षा और पांच जून को 10वीं व हरियाणा ओपन स्कूल का परिणाम जारी किया जाएगा।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले वर्ष से बोर्ड पर पांच जून से पहले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने का दबाव बना हुआ है। इसी के तहत बोर्ड जून के पहले सप्ताह में परिणाम जारी करने जा रहा है। इस बारे में हरियाणा बोर्ड की प्रवक्ता का कहना है कि तारीखों में अगर कोई बदलाव होगा तो वेबसाइट पर सूचना डाल दी जाएगी। परिणाम की सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही मिलेगी। इसलिए विद्यार्थी इस पर पैनी नजर रखें। इसके अलावा जल्द ही एक फोन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिस पर कॉल व मैसेज कर परिणाम की जानकारी ली जा सकेगी।

Monday, May 19, 2014

सीबीएसई 10वीं परिणाम की घोषणा आज

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज मंगलवार 20 मई को शाम चार बजे करेगा। छात्र परीक्षा परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा टेलीफोन से भी जान सकेंगे।

Tuesday, April 15, 2014

यूजीसी नेट के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया शुरू

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने जून में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजीसी की मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद समन्वयक केंद्र पर फॉर्म भेजना होता है। इसके बाद समन्वयक केंद्र की वेबसाइट पर छात्रों को परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी दी जाती है।
इस बार हरियाणा में दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मुरथल को नई समन्वयक यूनिवर्सिटी बनाया गया है। जबकि, गुड़गांव-फरीदाबाद के लिए वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को समन्वयक यूनिवर्सिटी बरकरार रखा है।
यूजीसी के मुताबिक, जून में होने वाली परीक्षा के लिए देश भर में सात नए समन्वयक यूनिवर्सिटी बनाई गई है। इसका मकसद छात्रों को सहूलियत देना है।

Monday, January 20, 2014

हरियाणा के विभिन्न विभागों में 8672 पदों के लिए आवेदन

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में 8672 पदों को हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भरने का निर्णय लिया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 फरवरी होगी।
 इन पदों में क्लर्क के 6783 पदों को भरा जाएगा। स्टेनो टाइपिस्ट (हिंदी) के 297 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के 349 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (द्वि-भाषी) के 311 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (अंग्रेजी) के 23 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (हिंदी) के 12 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (द्वि-भाषी) के 85 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 13 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (हिन्दी) के 2 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (द्वि-भाषी) के 54 पदों को भरा जाएगा।
 विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ड्राइवर (लाइट ट्रांसपोर्ट वाहन) के 379 पद, ड्राइवर (हैवी ट्रांसपोर्ट वाहन) के 341 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग में ट्रैक्टर ड्राइवर के 13 पद, बागवानी विभाग में ट्रैक्टर ड्राइवर के 4 पद और राज्य सैनिक बोर्ड में ट्रैक्टर ड्राइवर के 6 पदों को भरा जाएगा।
सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार को 100 और 150 रुपये की फीस की अदायगी करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवार को फीस में 50 प्रतिशत छूट देते हुए 50 और 75 रुपए की फीस की अदायगी करनी होगी।

Monday, December 16, 2013

एमडीयू दूरस्थ शिक्षा (Distance Edu.) में दाखिले की अंतिम तिथि 17 दिसंबर

एमडीयू रोहतक के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में सत्र 2013-14 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया सारिणी में संशोधन किया गया है। डीडीई की बीए, बीकाम, बीबीए, बीसीए, बि लिब साइंस, एमलिब साइंस, एमए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास पाठ्यक्रमों में 500 रुपए विलंब शुल्क सहित एक्सिस बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर होगी। इसके बाद प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी एवं अन्य जरूरी दस्तावेज 24 दिसंबर तक डीडीई में जमा किए जा सकते हैं। तत्पश्चात, 1000 रुपए शुल्क के साथ 10 जनवरी तक फीस चालान सृजित किए जा सकते है। ये चालान 15 जनवरी 2014 तक एक्सिस बैंक में जमा किए जा सकेंगे। तदुपरांत, 24 जनवरी 2014 तक प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी एवं अन्य जरूरी दस्तावेज डीडीई में जमा कराने होंगे।

Sunday, December 15, 2013

एचटेट (HTET) ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से

आगामी एक व दो फरवरी को आयोजित होने वाले हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एचटेट की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरु हो जाएगी। इस बार आवेदकों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट से ऑनलाइन ही फॉर्म भरने होंगे। 27 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद 30 दिसंबर तक बैंकों में फीस और कन्फर्मेशन किया जा सकेगा। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार इस बार बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन ही डाउनलोड करना पड़ेगा। 20 जनवरी से वे अपने रोलनंबर व एडमिट कार्ड निकाल सकेंगे।
तीन लेवल में होने हैं परीक्षा: लेवल एक में पहली से पांचवीं प्राथमिक शिक्षक, लेवल टू छठी से आठवीं टीजीटी तथा लेवल तीन में लेक्चरर पीजीटी की परीक्षा होनी है।
पीजीटी व टीजीटी में जुड़े कई विषय: इस बार परीक्षा में पीजीटी में फाइन आर्ट, म्यूजिक व कंप्यूटर साइंस तथा टीजीटी में आर्ट व म्यूजिक के विषय शामिल किए गए हैं। इससे परीक्षार्थियों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।

Friday, December 13, 2013

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET-2013) ऑनलाइन फॉर्म 16 दिसंबर से 27 दिसंबर तक

चालान फॉर्म भरते ही मोबाइल पर मिलेगा कन्फर्मेशन का एसएमएस 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से हरियाणा पात्रता परीक्षा (एचटेट) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 16 दिसंबर से ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस बार परीक्षार्थियों को आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। उम्मीदवारों को 27 दिसंबर तक ही फॉर्म भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने के कारण उन्हें ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उनके फॉर्म जमा होने की सूचना भी एसएमएस के माध्यम से तुरंत देने की व्यवस्था की है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब हाईटेक हो गया है। पिछली बार की तुलना में इस बार उम्मीदवारों के लिए विशेष राहत प्रदान कर रहा है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा कि आपका फॉर्म असेट हो गया है। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी जानकारी एसएमएस के माध्यम से पूर्व सूचना मिल जाएगी। 
"परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों के फॉर्म और चालान भरे जाने के बाद उनको एसएमएस से यह सूचित कर दिया जाएगा।"
 -महेंद्रपाल, संयुक्त सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी