माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले साल 2017-18 सत्र से 10 वीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा को अनिवार्य संबंधी प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। संचालन इकाई की मंगलवार को हुई बैठक में इसके सदस्य इस बात पर सहमत हुए कि अकादमिक सत्र 2017-18 से 10 वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए।
Showing posts with label CBSE. Show all posts
Showing posts with label CBSE. Show all posts
Thursday, December 29, 2016
Wednesday, November 16, 2016
सीबीएसई ने बढ़ाई नेट आवेदन की तिथि
देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा / जूनियर रिसर्च फैलोशिप परीक्षा (नेट / जेआरएफ) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर, 2016 कर दी है। बोर्ड ने यह फैसला नोटबंदी को देखते हुए जनहित में लिया है।
Tuesday, August 9, 2016
समान नहीं होगा सीबीएसई-राज्य बोर्डो का पाठ्यक्रम
केंद्र सरकार का कहना है कि उसके पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और राज्य शिक्षा बोर्डो का पाठ्यक्रम समान करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि पाठ्यक्रम और शैक्षिक संसाधनों में विविधता होनी ही चाहिए। क्योंकि, पूरे देश में समान पाठ्यक्रम होने से स्थानीय संदर्भो, संस्कृति और भाषा की उपेक्षा हो जाएगी। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पूरे देश के लिए ‘राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा’ अपनाने का सुझाव दिया गया है।
नीट का रास्ता साफ, राष्ट्रपति ने दी विधेयकों को मंजूरी
अब से पूरे देश में मेडिकल और डेंटल कोर्स की साझा
प्रवेश परीक्षा यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हुआ करेगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इससे संबंधित संसद से पारित दो विधेयकों को
मंजूरी दे दी है।1अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मुखर्जी ने
इंडियन मेडिकल काउंसिल (संशोधन) अधिनियम, 2016 और डेंटिस्ट (संशोधन), 2016
को मंजूरी दे दी है। नीट को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से शुरू किया जाना है।
नीट का रास्ता साफ करने के लिए इन कानूनों को राज्यसभा से एक अगस्त को पास
किया गया था ताकि बहुआयामी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़े और परीक्षण
की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त कर छात्रों का शोषण रोका जा सके।
Wednesday, April 15, 2015
नेट (NET) की आवेदन प्रक्रिया कल 16 अप्रैल से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की परीक्षा ली जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। सीबीएसई ने पहली बार अभ्यर्थियों को एक साथ चार शहरों में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट दी है। फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, पलवल के अलावा दक्षिण हरियाणा के अन्य जिलों के लिए फरीदाबाद की वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को समन्वयक यूनिवर्सिटी बनाया है।
बता दें कि मुख्य तौर पर पांच जिलों फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत और कुरुक्षेत्र को परीक्षा केंद्र के लिए चयनित किया गया है। यहीं आकर छात्रों को परीक्षा देनी होती थी।
-----------
आवेदन फीस बढ़ी
इस बार सीबीएसई ने परीक्षा की फीस में भी इजाफा कर दिया है। पहले सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 450, जबकि एससी/ एसटी केटेगरी के अभ्यर्थियों को 225 रुपये देने पड़ते थे। इस बार सामान्य वर्ग के छात्रों को 600 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 300 रुपये और एससी/ एसटी केटेगरी के अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
---------------------
आवेदन प्रक्रिया शुरू :16 अप्रैल
अंतिम तारीख : 15 मई
परीक्षा की तारीख : 28 जून
बता दें कि मुख्य तौर पर पांच जिलों फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत और कुरुक्षेत्र को परीक्षा केंद्र के लिए चयनित किया गया है। यहीं आकर छात्रों को परीक्षा देनी होती थी।
-----------
आवेदन फीस बढ़ी
इस बार सीबीएसई ने परीक्षा की फीस में भी इजाफा कर दिया है। पहले सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 450, जबकि एससी/ एसटी केटेगरी के अभ्यर्थियों को 225 रुपये देने पड़ते थे। इस बार सामान्य वर्ग के छात्रों को 600 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 300 रुपये और एससी/ एसटी केटेगरी के अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
---------------------
आवेदन प्रक्रिया शुरू :16 अप्रैल
अंतिम तारीख : 15 मई
परीक्षा की तारीख : 28 जून
Tuesday, July 15, 2014
सीटीईटी (CTET) के लिए आवेदन करना महंगा
सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इस बार सामान्य व ओबीसी के
लिए 100 से 200 रुपये और एससी-एसटी व शारीरिक रूप से अशक्त वर्ग के लिए
आवेदन करना 50 से 100 रुपये तक महंगा हो गया है। देश भर में सीटीईटी की
परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन
www.ctet.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त तक चलेगी।
सीटीईटी
में आवेदन के लिए अब सामान्य व ओबीसी को पेपर-1 या पेपर-2 केलिए 600 रुपये
का भुगतान करना होगा, जबकि दोनों पेपर देने के लिए 1000 रुपये की राशि
चुकानी होगी। इससे पहले इस यह फीस 500 और 800 रुपये थी। इसी तरह बीती
परीक्षा के समय आवेदन के लिए एससी-एसटी व शारीरिक रूप से अशक्त वर्ग के लिए
पेपर-1 या पेपर-2 के लिए भुगतान राशि 250 रुपये थी और दोनों पेपर के लिए
400 रुपये चुकाने पड़े थे, जबकि इस बार 300 और 400 रुपये कर दिए गए हैं।
परीक्षा
की फीस चालान के माध्यम से, सिंडिकेट बैंक के सीबीएसई खाता में या फिर
डेबिट/क्रेडिट कार्ड से चुकाई जा सकती है। अभ्यर्थी 12 से 19 अगस्त के बीच
कर अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 22 अगस्त से
वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Tuesday, May 27, 2014
सीबीएसई दिल्ली और देहरादून को छोड़कर बाकी सभी परिणाम आज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली और देहरादून को छोड़कर
बाकी सभी क्षेत्रों में 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित करेगा।
इलाहाबाद, पटना, पंचकुला, गुवाहाटी, अजमेर और भुवनेश्वर का परीक्षा परिणाम
सुबह 11 बजे निकाला जाएगा। दिल्ली और देहरादून का परिणाम 29 मई को आएगा।
छात्र परीक्षा परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Monday, May 19, 2014
सीबीएसई 10वीं परिणाम की घोषणा आज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
(सीबीएसई) 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज मंगलवार 20 मई को शाम चार बजे करेगा।
छात्र परीक्षा परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा टेलीफोन से भी जान
सकेंगे।
Tuesday, May 28, 2013
30 मई को ऐसे देखें सीबीएसई दसवीं कक्षा के रिजल्ट
सीबीएसई की दसवीं कक्षा के रिजल्ट 30 मई को
आएंगे। इसमें बोर्ड और स्कूल आधारित दोनों ही नतीजे शामिल होंगे। देशभर में
ऑनलाइन, टेलीफोन, एसएमएस और आईवीआरएस के जरिए परिणाम देखे जा सकेंगे। इस
बार परीक्षा में 12,59,202 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
ऐसे देखें नतीजे :
- इन साइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
www.results.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in
- टेलीफोन सेवाः आईवीआरएस के जरिए (30 पैसे प्रति मिनट) दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर : 24300699
अन्य राज्यों के लिए 011-24300699
एमटीएनएल नंबरों से दिल्ली के छात्र ः 28127030
अन्य हिस्सों के लिए 011-28127030
मोबाइल सर्विस एमटीएस 5432128
बीएसएनएल 1255536
टाटा इंडीकॉम व डोकोमो 54321223
एसएमएस सेवा के जरिए परिणाम (1 रुपये प्रति एसएमएस)
Monday, May 27, 2013
CBSE 12th का परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के
परिणाम सोमवार सुबह जारी कर दिए। इस साल कुल 82.10 प्रतिशत परीक्षार्थी
उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं जो कि पिछले साल की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत
अधिक है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा में शामिल छात्राओं ने छात्रों की तुलना
में बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं की परीक्षा में 87.98 प्रतिशत लड़कियों
ने बाजी मारी, जबकि लड़कों का प्रतिशत 77.78 रहा। इस साल सीनियर सेकेंडरी
एग्जाम में कुल 944721 परीक्षार्थी बैठे थे जो कि पिछले साल की तुलना में
15.81 प्रतिशत अधिक थी।
चेन्नई रीजन रहा अव्वल:
CBSE 12वीं में चेन्नई रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। यहां 91.83
प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं इलाहाबाद रीजन अंतिम
स्थान पर रहा। यहां 71.82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई।
Click Here for Results
Click Here for Results
Monday, April 15, 2013
CTET July-2013 : Last Date for Submission of Application Form Extended
CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION
(CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST)
(PS-1-2, Patparganj Institutional Area, I.P. Extension, Delhi-110092 )
PUBLIC NOTICE
In accordance with NCTE letter No.F.76-1/2011/NCTE/Acad, dated 9th April, 2013, regarding extension of time duration to complete TET from 1.30 hours to 2.30 hours, the Central Board of Secondary Education (CBSE), has issued Public Notice of the following revised schedule for CTET - JULY 2013 Examination:
Date of Examination Paper Timing Duration
28.07.2013 Paper- I 09.30 to 12.00 hours 2.30 hours
28.07.2013 Paper- II 14.00 to 16.30 hours 2.30 hours
28.07.2013 Paper- II 14.00 to 16.30 hours 2.30 hours
Therefore keeping in view the change in schedule of the Examination and toensure that the candidates are not deprived to apply for CTET -JULY 2013 Examination
due to shortage of time the schedule for submission of on-line application and receipt of confirmation pagein CBSE has been extended as per the following details:
Last date for submission of On -line Application: 22.04.2013
Last date for receipt of Confirmation Page in the CBSE Office: 29.04.2013
Monday, April 8, 2013
सीटेट (CTET) में गलती सुधारने को ढाई माह का समय
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल
- ऑनइलाइन आवेदन की फीस: सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए, एससी व एसटी और विकलांगों के लिए 250 रुपए
- प्रतिपुष्टि पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) मुख्यालय में भेजने की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल
- प्रपत्र (फॉर्म) में गलती सुधारने का समय: 16 अप्रैल से 26 जून
- परीक्षा की तिथि: 28 जुलाई
सीबीएसई ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा
(सीटेट) के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने में होने वाली गड़बडिय़ों के मद्देनजर गलती सुधारने के लिए पहली बार ढाई माह तक का समय दिया है।
बोर्ड द्वारा तय समय आगामी 16 अप्रैल से 26 जून के बीच परीक्षार्थी फॉर्म में दी गई जानकारी में बदलाव कर सकते है। अगर कोई परीक्षार्थी इस अवसर को भी चूक जाता है तो उसे फिर गलती सुधारने का दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। केंद्रीय बोर्ड द्वारा आगामी 28 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में देशभर से करीब दस लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बोर्ड द्वारा तय समय आगामी 16 अप्रैल से 26 जून के बीच परीक्षार्थी फॉर्म में दी गई जानकारी में बदलाव कर सकते है। अगर कोई परीक्षार्थी इस अवसर को भी चूक जाता है तो उसे फिर गलती सुधारने का दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। केंद्रीय बोर्ड द्वारा आगामी 28 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में देशभर से करीब दस लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
Thursday, April 4, 2013
सीबीएसई का प्रोफशिएंसी टेस्ट 8 से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रोिफशिएंसी टेस्ट की शुरुआत
8 अप्रैल से होने जा रही है। अलग-अलग विषयों के मुताबिक यह टेस्ट 12
अप्रैल तक चलेगा। यह परीक्षा तीसरी बार आयोजित होने जा रही है। मार्च 2013
में दसवीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राएं भी इस टेस्ट में बैठ सकेंगे।
टेस्ट में हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
सीबीएसई ने दसवीं के
बाद छात्रों की रुचि और रुझान संबंधी समस्याओं के निदान के लिए
प्रोिफशिएंसी टेस्ट के रूप में एक विशेष टेस्ट की शुरुआत की है। यह परीक्षा
वैकल्पिक है, लिहाजा बच्चों के पास यह विकल्प है कि वह चाहे तो एक या दो
या फिर सभी विषयों को टेस्ट के लिए चुन सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए
होने वाले इस टेस्ट की समयावधि ढाई घंटे होगी। परीक्षा में नौंवी व दसवीं
के पाठ्यक्रम से संबंधित ही बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे लेकिन जो बोर्ड
की मुख्य परीक्षाओं से थोड़े भिन्न होंगे। सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को
सुबह साढ़े नौ बजे तक पहुंचने की सलाह दी है।
Friday, March 29, 2013
सीटीईटी(CTET) आवेदन फॉर्म में 16-27 जून तक कर सकते हैं सुधार
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित
किए जा रहे सीटीईटी(सेंट्रल टीचर ऐलिजिबेलिटी टेस्ट) के फॉर्म में कोई गलत
जानकारी दे दी है तो उम्मीदवार सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई जल्द ही
सीटीईटी में सुधार का अवसर प्रदान करने जा रहा है। सुधार के अवसर के लिए
पहले उम्मीदवारों की प्रोविजनल जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें
वह सभी जानकारी होगी जो उम्मीदवारों ने अपने आवेदन फॉर्म में भरी होगी। अब
अगर इस जानकारी में कोई गलती पाते हैं तो वह ऑनलाइन ही सुधार कर सकते हैं।
सीटीईटी
के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्रक्रिया के बाद 15 जून से
वेबसाइट पर ऐप्लिकेशन का स्टेटस उपलब्ध कराया जाएगा। यदि वेबसाइट पर यह
स्टेटस ना आए तो 16 जून को सीबीएसई से संपर्क करना होगा। उसके बाद 16 जून
से ही ऑनलाइन सुधार करने की सुविधा उम्मीदवारों को दी जाएगी जो कि 27 जून
तक उम्मीदवारों को प्राप्त होगा। अक्सर ऑनलाइन जानकारी भरने में उम्मीदवार
गलती कर देते हैं लिहाजा बोर्ड नहीं चाहता कि किसी गलती के कारण उम्मीदवार
फॉर्म भरने से चूकें। ऑनलाइन सुधार करने के बाद सुधार करने की कोई गुजाइंश
नहीं होगी। उसके बाद 3 जुलाई से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर
सकेंगे। सीबीएसई का मानना है कि सुविधा के लिए वेबसाइट पर भी संबंधित
जानकारी दी जाएगी।
Monday, January 28, 2013
सीबीएसई में 9वीं व 10वीं के प्रश्नपत्र मिलेंगे ऑनलाइन
सीबीएसई से संबंद्ध स्कूलों में इस बार 9वीं व 10वीं कक्षा की परीक्षा देने
वाले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र ऑनलाइन मिलेंगे। इतना ही नहीं, हर
स्कूल के प्रश्नपत्र एक-दूसरे से भिन्न होंगे। इसको लेकर स्कूलों को 1 से
15 फरवरी तक बोर्ड में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद स्कूलों को उनका
पासवर्ड दे दिया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन विनीत जोशी ने बताया कि कुछ स्कूलों की शिकायत
रहती थी कि उनके यहां जो प्रश्न पत्र भेजे गए, वह दूसरे स्कूल में भी भेज
दिए गए हैं। सीडी भेजने की प्रक्रिया थोड़ी ज्यादा समय लेने वाली थी। इसके
चलते प्रश्नपत्र ऑनलाइन होने से न सिर्फ पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे
बल्कि इसमें और अधिक पारदर्शिता रहेगी। अब स्कूलों को निर्धारित तिथि में
ऑनलाइन प्रश्न पत्र मिल जाएगा। सीबीएसई अभी तक स्कूलों को 9वीं व 10वीं
कक्षा के विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्रों की सीडी बनाकर भेजती थी। उसमें
40 प्रश्नपत्र होते थे, जिसमें से किसी एक का चयन कर परीक्षा ली जाती थी।
ऑनलाइन प्रश्नपत्र के तहत दो यूनिक प्रश्नपत्र स्कूलों को भेजे जाएंगे। इन
प्रश्नपत्रों से स्कूल अपना कोई अलग प्रश्नपत्र भी बना सकता है।
Wednesday, January 9, 2013
सीटेट परीक्षा नवंबर 2012 : केवल एक फीसदी ही पास
- प्राइमरी वर्ग में 2481 (0.91 प्रतिशत) पास
- अपर प्राइमरी वर्ग में मात्र 2368 (0.45 प्रतिशत) पास
- डीएवी में अब सीटेट पास ही
पात्रता परीक्षा में प्रतिभागियों के
शैक्षणिक ज्ञान को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के परिणाम ने
आइना दिखा दिया है। नवंबर में संचालित की गई इस परीक्षा में 1 फीसदी युवा
क्वालीफाई ही कर पाए हैं। इस परिणाम ने जहां परीक्षा की तैयारी का दंभ भरने
वाले सेंटरों की कलई खोली है तो वहीं दूसरी ओर सीबीएसई के स्कूल संचालक भी
इस परिणाम पर हैरान हैं। यह स्थिति फिर से उत्पन्न नहीं हो, उसके लिए अब
शैक्षणिक संस्थानों ने शिक्षक की स्थाई नियुक्ति के लिए बीएड के साथ सीटेट
उत्तीर्ण को भी अनिवार्य कर दिया है।
यह परीक्षा दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें लगभग आठ लाख उम्मीदवार बैठे थे, लेकिन ओवरआल स्तर पर पास प्रतिशत एक प्रतिशत ही नहीं रह सका। बता दें कि प्राइमरी वर्ग में इस परीक्षा में जहां 2481 (0.91 प्रतिशत) उम्मीदवार पास हुए, वहीं अपर प्राइमरी वर्ग में मात्र 2368 (0.45 प्रतिशत) उम्मीदवार ही क्वालिफाई हो पाए।
कम समय तो नहीं कारण: शिक्षाविद् इंद्रजीत पराशर का कहना है कि ऐसी नौबत इसलिए भी उत्पन्न हुई क्योंकि १५० सवालों के लिए समय कम रखा गया है जबकि जवाब काफी लंबे देने होते हैं।
इस खराब प्रदर्शन के पीछे शिक्षण संस्थानों में नॉन अटैंडिंग ट्रेंड एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। बीएड और डीएड के सिलेबस में बच्चों के मनोविज्ञान और उन्हें पढ़ाने की तकनीक को बारीकी से अध्ययन कराया जाता है। पात्रता परीक्षा में भी बच्चों पर ही आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश स्टूडेंट्स बिना कॉलेज में आए ही परीक्षा पास करना चाहते हैं, लेकिन जब तक वे पूरा सिलेबस नहीं कर लेते, उनका ज्ञान अधूरा रहता है। खराब परीक्षा परिणाम के पीछे यही मुख्य कारण है।
यह परीक्षा दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें लगभग आठ लाख उम्मीदवार बैठे थे, लेकिन ओवरआल स्तर पर पास प्रतिशत एक प्रतिशत ही नहीं रह सका। बता दें कि प्राइमरी वर्ग में इस परीक्षा में जहां 2481 (0.91 प्रतिशत) उम्मीदवार पास हुए, वहीं अपर प्राइमरी वर्ग में मात्र 2368 (0.45 प्रतिशत) उम्मीदवार ही क्वालिफाई हो पाए।
कम समय तो नहीं कारण: शिक्षाविद् इंद्रजीत पराशर का कहना है कि ऐसी नौबत इसलिए भी उत्पन्न हुई क्योंकि १५० सवालों के लिए समय कम रखा गया है जबकि जवाब काफी लंबे देने होते हैं।
इस खराब प्रदर्शन के पीछे शिक्षण संस्थानों में नॉन अटैंडिंग ट्रेंड एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। बीएड और डीएड के सिलेबस में बच्चों के मनोविज्ञान और उन्हें पढ़ाने की तकनीक को बारीकी से अध्ययन कराया जाता है। पात्रता परीक्षा में भी बच्चों पर ही आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश स्टूडेंट्स बिना कॉलेज में आए ही परीक्षा पास करना चाहते हैं, लेकिन जब तक वे पूरा सिलेबस नहीं कर लेते, उनका ज्ञान अधूरा रहता है। खराब परीक्षा परिणाम के पीछे यही मुख्य कारण है।
Monday, October 8, 2012
पहली बार देश के सभी शिक्षा बोर्डो के परीक्षार्थी एक साथ देंगे परीक्षा
केंद्रीय
तकनीकी संस्थाओं में इंजीनियरिंग स्नातक कोर्स के लिए अप्रैल 2013 में
आयोजित होने वाली जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की कवायद शुरू हो गई।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड समेत
देश के सभी 47 राज्य शिक्षा बोर्डो से 20 परसेंटाइल विद्यार्थियों का
ब्यौरा मांगा है। डाटा किस हिसाब से तैयार होगा, इसकी जानकारी जुटाने के
लिए बोर्ड ने सहायक निदेशक (आईटी) को दिल्ली भेजा है।
सीबीएसई अध्यक्ष विनीत जोशी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग समेत सभी शिक्षा बोर्डो के अध्यक्षों से 2010 से
2012 तक के 12 वीं कक्षा में 20 परसेंटाइल विद्यार्थियों की सूची मांगी है।
इसके आधार पर ही देश के सभी शिक्षा बोर्डो के विद्यार्थी पहली बार आयोजित
होने जा रही इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठ सकेंगे।
सीबीएसई से मिले निर्देश के आधार पर बोर्ड ने डाटा कलेक्शन का कार्य
भी शुरू कर दिया है। लेकिन सीबीएसई को यह डाटा किस रूप में चाहिए, इसके
बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश नहीं होने पर बोर्ड को भी कुछ समस्या आ रही
है।
इसे देखते हुए बोर्ड ने सहायक निदेशक (आईटी) आर के भट्ट दिल्ली रवाना
हुए हैं। दूसरा पेपर बी आर्क/ बी प्लानिंग का होगा। यह भी तीन घंटे का
होगा। ऑफ लाइन होने वाला यह पेपर 7 अप्रैल को होगा। इसमें पार्ट फस्र्ट में
मैथेमेटिक्स,पार्ट सेकंड में एप्टीट्यूड टेस्ट और पार्ट थर्ड में ड्राइंग
टेस्ट होगा। सभी प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
यह भी समस्या
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 2012 में सीनियर सेकंडरी विज्ञान वर्ग में
उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का डाटा भी भट्ट साथ लेकर गए हैं। सीबीएसई ने12
वीं कक्षा का तीन साल का डाटा मांगा है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड में 12 वीं
कक्षा में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीन अलग-अलग वर्ग संचालित होते हैं।
क्या तीनों संकायों का ब्यौरा उपलब्ध कराना है या केवल विज्ञान वर्ग
का ब्यौरा देना है। इसकी विस्तृत निर्देश नहीं होने से भी डाटा कलेक्शन में
समस्या आ रही है। भट्ट को इस संबंध में ही दिल्ली भेजा गया है।
जेईई(मेन)-जेईई(एडवांस)
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक अब एआईईईई जेईई(मेन) के नाम से जाना जाएगा और आईआईटी-जेईई को जेईई(एडवांस) के नाम से जाना जाएगा।
Saturday, May 19, 2012
सीबीएसई दसवीं का परिणाम 23 मई तक
केन्द्रीय
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 23 मई तक घोषित
होने की संभावना है। बोर्ड पहली बार दसवीं कक्षा के परिणाम गत वर्ष की
तुलना में पहले जारी करने की तैयारियों में जुटा है। संभवतया 25 मई तक
बोर्ड बारहवीं कक्षा के परिणाम भी जारी कर देगा।
बोर्ड के अजमेर रीजन कार्यालय सूत्रों के अनुसार बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दसवीं कक्षा के साथ नौवीं कक्षा के परिणाम भी जारी होने हैं। इनके परिणाम तैयार होने में थोड़ा वक्त लग रहा है। परिणाम तैयार होते ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिणाम तैयार होने के बाद बोर्ड की पॉलिसी तय करने के लिए 21 मई को दिल्ली में क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 22 मई को परिणामों को अंतिम रूप देकर 23 मई तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
बोर्ड के अजमेर रीजन कार्यालय सूत्रों के अनुसार बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दसवीं कक्षा के साथ नौवीं कक्षा के परिणाम भी जारी होने हैं। इनके परिणाम तैयार होने में थोड़ा वक्त लग रहा है। परिणाम तैयार होते ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिणाम तैयार होने के बाद बोर्ड की पॉलिसी तय करने के लिए 21 मई को दिल्ली में क्षेत्रीय अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 22 मई को परिणामों को अंतिम रूप देकर 23 मई तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Thursday, May 17, 2012
सीबीएसई बोर्ड 500 रुपये में देगा आंसरशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में
पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में कम अंक आने पर अफसोस
करने की जरूरत नहीं है। बल्कि विद्यार्थी अब स्वयं परीक्षा परिणाम में कम
अंकों के आने का स्पष्ट कारण जान सकते हैं, क्योंकि बोर्ड ने विद्यार्थियों
के आग्रह पर 500 रुपये फीस जमा कर आंसरशीट की फोटो कापी उपलब्ध कराने का
निर्णय किया है। जिसका लाभ परीक्षार्थी इस सत्र में पहली बार उठाएंगे।
अक्सर
यह अभिभावकों की शिकायत रहती है कि उनके बच्चे ने बोर्ड परीक्षा में
प्रशभन-पत्रों को अच्छी तरह से हल किया, लेकिन शिक्षकों की ओर से
उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में सतर्कता नहीं बरती गई।
इस
कारण उनके बच्चों को उम्मीद से कम अंक हासिल हुए हैं, लेकिन अब सीबीएसई
बोर्ड ने अभिभावक व विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम के बाद
आंसरशीट की फोटो कॉपी उपलब्ध करा देगा, जिससे अभिभावक और विद्यार्थी दोनों
ही प्रशभन-पत्र को हल करने में की गई लापरवाही और गलतियाें को आसानी देख
सकते हैं।
यह
पहला परीक्षा परिणाम है। जिसमें विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ बोर्ड
की ओर से दिया जाएगा।
Saturday, April 14, 2012
सीबीएसई - एआईपीएमटी-प्री रिजल्ट घोषित
सीबीएसई ने एआईपीएमटी-प्री का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया। देशभर से 30,788 परीक्षार्थी 13 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। इसमें 15,620 (50.73 फीसदी) लड़की तथा 15,168 (49.27 फीसदी) लड़के हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)