कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम बंद हो सकता है। महर्षि दयानंद
यूनिवर्सिटी (एमडीयू) समेत प्रदेश के अन्य यूनिवर्सिटी के कॉलेज पुराने
वार्षिक सिस्टम पर लौट सकते हैं। कॉलेजों के सेमेस्टर सिस्टम में हो रही
गड़बड़ी को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कॉलेजों के
प्रिंसिपलों से पांच जनवरी तक ऑनलाइन राय मांगी है। दस जनवरी को इस बाबत
उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव व अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की
जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग
ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों से पूछा है कि सेमेस्टर सिस्टम में क्या अच्छाई
और खामियां है? सेमेस्टर सिस्टम में क्या बदलाव कर इसे बेहतर बनाया जा सकता
है? सेमेस्टर सिस्टम और वार्षिक सिस्टम में कौन बेहतर है और क्यों? पांच
जनवरी तक जवाब मिलने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग इस पर मंथन शुरू करेगा। दस
जनवरी को बैठक के बाद इस पर आगे विचार विमर्श करने के लिए एक कमेटी का भी
गठन किया जाएगा।
Showing posts with label MDU. Show all posts
Showing posts with label MDU. Show all posts
Friday, January 2, 2015
Tuesday, June 10, 2014
अध्यापक शिक्षा प्रणाली की मजबूती को सरकार ने बनाई कमेटी
प्रदेश सरकार ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में
राज्य में अध्यापक शिक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए एक कमेटी का गठन
किया गया है। शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न
विश्वविद्यालयों के कुलपति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
कमेटी में
हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, सिरसा के चौधरी
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय और रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के
कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे। बैठक में भुक्कल ने
कहा कि गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को
रोजगारपरक बनाया जा सके और वे संबंधित क्षेत्रों में नौकरी आसानी से हासिल
कर सकें। मंत्री एक सप्ताह के पश्चात इस संबंध में कुलपतियों की समीक्षा
बैठक लेंगी। बैठक में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जनरल
(सेवानिवृत) डॉ डीडीएस संधू, गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी
विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डॉ. एमएल रंगा, महर्षि दयानंद
विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति एचएस चहल, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय
सिरसा के कुलपति डॉ आरएस शर्मा, स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ
केसी भारद्वाज, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद,
स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुरीना राजन, स्कूल शिक्षा
विभाग के निदेशक विवेक अत्रे मौजूद रहे।
Monday, June 2, 2014
एमडीयू रोहतक करवाएगा बीएड में विद्यार्थियों के दाखिले
प्रदेश सरकार ने बीएड परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर
दी है। जिसके तहत परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी इस बार
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को सौंपी गई है। बीएड के
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। प्रदेश के
490 कॉलेजों में प्रवेश के लिए एमडीयू प्रशासन आवेदन मांगेगे। एमडीयू से संबद्ध बीएड के करीब 300 कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से संबद्ध करीब 160 कॉलेज तथा चौ. देवीलाल विवि सिरसा के करीब 30 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में बीएड के करीब 60 हजार विद्यार्थियों के दाखिले होने हैं।
दी है। जिसके तहत परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी इस बार
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को सौंपी गई है। बीएड के
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। प्रदेश के
490 कॉलेजों में प्रवेश के लिए एमडीयू प्रशासन आवेदन मांगेगे। एमडीयू से संबद्ध बीएड के करीब 300 कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से संबद्ध करीब 160 कॉलेज तथा चौ. देवीलाल विवि सिरसा के करीब 30 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में बीएड के करीब 60 हजार विद्यार्थियों के दाखिले होने हैं।
Saturday, May 24, 2014
एमडीयू में कंपार्टमेंट विद्यार्थियों को दाखिला नहीं
इस बार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध किसी भी कालेज में स्नातक
कक्षाओं में उन विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाएगा जो बारहवीं कक्षा
में प्राप्त कंपार्टमेंट और रीअपीयर होंगे। एमडीयू की ओर से जारी नए
शैक्षणिक सत्र के शेड्यूल के अनुसार यह निर्णय जारी हुआ है। एमडीयू के इस
आदेश से उन विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई है, जिनके अभी बारहवीं कक्षा
के परीक्षा परिणाम आने हैं। पिछली बार सरकारी कालेजों में सीटें भरने के
लिए तीसरी कटआफ लिस्ट निकलने के बाद ऐसे विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के
साथ दाखिला दे दिया गया था। इस बार सीटें खाली रहें तो भी कंपार्टमेंट
प्राप्त विद्यार्थियों के दाखिलों पर विचार नहीं करने का फरमान जारी हुआ
है। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि कला
संकाय में हर साल काफी सीटें खाली रहती हैं।
Thursday, February 6, 2014
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक - वर्ष 2000 से आज तक पंजीकृत को मर्सी चांस
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों पर मेहरबान हो गया है।
वर्ष 2000 से आज तक किसी कारण से डिग्री लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों
को विश्वविद्यालय परीक्षा का विशेष अवसर देगा। उत्तीर्ण होने, री-अपीयर
करने व (इंप्रूवमेंट) अंक सुधार के लिए परीक्षा दी जा सकेगी। मदवि प्रशासन
को लंबे समय से पुराने विद्यार्थी मर्सी चांस (अनुकंपा अवसर) की मांग कर
रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2004 तक पंजीकृत
विद्यार्थियों को अनुकंपा अवसर देने का निर्णय लिया, लेकिन इसके बाद भी
कुछ विद्यार्थियों ने पंजीकरण अवधि बढ़ाने की मांग उठने लगी, जिनको इस अवधि
में शामिल नहीं किया गया था। पुराने विद्यार्थियों ने फिर से कुलपति दरबार
में गुहार लगाई। आखिरकार विवि ने वर्ष 2000 में पंजीकृत पुराने सभी
विद्यार्थियों को स्वर्णिम अवसर देने के फैसले पर मोहर लगा दी।
Monday, December 16, 2013
एमडीयू दूरस्थ शिक्षा (Distance Edu.) में दाखिले की अंतिम तिथि 17 दिसंबर
एमडीयू रोहतक के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में सत्र 2013-14 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया सारिणी में संशोधन किया गया है। डीडीई की बीए, बीकाम, बीबीए, बीसीए, बि लिब साइंस, एमलिब साइंस, एमए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास पाठ्यक्रमों में 500 रुपए विलंब शुल्क सहित एक्सिस बैंक में चालान जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर होगी। इसके बाद प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी एवं अन्य जरूरी दस्तावेज 24 दिसंबर तक डीडीई में जमा किए जा सकते हैं। तत्पश्चात, 1000 रुपए शुल्क के साथ 10 जनवरी तक फीस चालान सृजित किए जा सकते है। ये चालान 15 जनवरी 2014 तक एक्सिस बैंक में जमा किए जा सकेंगे। तदुपरांत, 24 जनवरी 2014 तक प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी एवं अन्य जरूरी दस्तावेज डीडीई में जमा कराने होंगे।
Monday, July 8, 2013
एमडीयू रोहतक बना ए-ग्रेड विश्वविद्यालय
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन
परिषद (नैक) ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू), रोहतक को देश के सर्वश्रेष्ठ
विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शामिल करते हुए ए-ग्रेड दिया है। ये फैसला बेंगलुरू में हुई नैक की कार्यकारी परिषद की 64वीं बैठक में
लिया गया।
दस साल के संघर्ष के बाद मिले इस सम्मान के बाद न केवल एमडीयू का नाम देश के अग्रणी विवि की सूची में शामिल हो गया है बल्कि इससे विवि में रिसर्च के लिए यूजीसी से ज्यादा अनुदान व सुविधाएं मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
दस साल के संघर्ष के बाद मिले इस सम्मान के बाद न केवल एमडीयू का नाम देश के अग्रणी विवि की सूची में शामिल हो गया है बल्कि इससे विवि में रिसर्च के लिए यूजीसी से ज्यादा अनुदान व सुविधाएं मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
Monday, June 24, 2013
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) सत्र 2013-2014 के लिए आनॅलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2013-2014 के लिए आनॅलाइन
आवेदन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों (यूटीडी) तथा इंदिरा गांधी पीजी रीजनल
सेंटर, मीरपुर (रेवाड़ी) में एमए, एमकाम, एमएससी आदि पाठ्यक्रमों में
प्रवेश के लिए 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आनॅलाइन पंजीकरण
प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा होने उपरांत वेबसाइट से प्रवेश आवेदन की
कंप्यूटर-जनित कॉपी डाउनलोड कर संबंधित विभाग में जमा करानी होगी। यह हार्ड
कॉपी आनॅलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के सात दिन तक जमा करानी होगी।
विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क डीडीई भवन में स्थापित किए गए
हैं।
Tuesday, June 18, 2013
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने नेट परीक्षा केंद्र आवंटित किए
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने 30 जून को आयोजित की जाने वाली यूजीसी
नेट-जेआरएफ परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए
हैं।परीक्षार्थियों के
परीक्षा केंद्र संबंधित विवरण मदवि वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यार्थियों
को यूजीसी की वेबसाइट से डाउन लोड किए हुए प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी अपने
साथ परीक्षा केंद्र में लानी होगी। इसके साथ ही प्रत्येक अभ्यार्थी के पास
फोटो व परिचय पत्र होना चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर
अभ्यार्थी मदवि के संचालन शाखा से संपर्क कर सकते है।
Friday, June 7, 2013
एमडीयू की स्नातकोत्तर परीक्षा का शेड्यूल जारी
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने स्नातकोत्तर परीक्षा का शेड्यूल
बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। एमए, एमएससी और एमकॉम की परीक्षाएं 18 जून
से शुरू होंगी। एमडीयू ने परीक्षा कार्यक्रम की सूची सभी संबद्ध कॉलेजों
को उपलब्ध करा दी है। वहीं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी इसे डाल दिया
गया है। स्नातकोत्तर अंतिम
वर्ष की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 तक चलेगी। वहीं, स्नातकोत्तर प्रथम
वर्ष की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी।
Thursday, May 30, 2013
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने 2013-14 का एडमिशन शेड्यूल जारी किया
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने
बृहस्पतिवार को एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन
करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं
कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट 23 जुलाई को जारी की जाएगी। मिशन
एडमिशन 2013-14 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय
द्वारा शेड्यूल जारी किया जा चुका है। एमडीयू की ओर से जारी दाखिला
कार्यक्रम के अंतर्गत ही सभी कॉलेजों को अपनी योजना तैयार करनी है। एमडीयू ने आवेदन फार्म की जांच के लिए अंतिम तिथि 22 जुलाई
निर्धारित की है। सभी कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट 18 जुलाई, दूसरी कट ऑफ
लिस्ट 26 जुलाई और अंतिम कट ऑफ लिस्ट 29 जुलाई को जारी होगी।
Thursday, May 2, 2013
हरियाणा बीएड के दाखिले सीडीएलयू के जिम्मे
प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों के एडमिशन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत किए जाएंगे। पिछले वर्ष बीएड के एडमिशन कुरुक्षेत्र
विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने किए थे। इससे पूर्व महर्षि दयानंद
विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा एडमिशन किए गए थे। इस बार ये मौका सीडीएलयू को
मिलेगा। विश्वविद्यालय ने एडमिशन को लेकर पूरा प्रपोजल उच्चत्तर शिक्षा
निदेशक के पास भेजा था। अब तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ में हुई प्रदेश के
विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों की मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक
में सीडीएलयू को एडमिशन प्रक्रिया देने का निर्णय लिया गया है। बीएड के
एडमिशन प्रक्रिया में सीडीएलयू की 7 करोड़ रुपये की आय बढ़ सकती है। अगर
पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सीडीएलयू के अंतर्गत सिरसा और
फतेहाबाद के कुल 28 बीएड कॉलेज जिसमें विवि का अपना विभाग भी शामिल है।
Monday, April 1, 2013
हरियाणा में दूरस्थ शिक्षा अगले शैक्षणिक सत्र से दूरस्थ शिक्षा शुरु होगी
शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा को बंद नहीं किया
जाएगा, बल्कि अगले शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी कैंपस में डिस्टेंस लर्निग
शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा भ्रम फैल गया
है कि हरियाणा में दूरस्थ शिक्षा बंद हो रही है। ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा
कि दूरस्थ शिक्षा बंद नहीं की गई है बल्कि ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर बंद किए
गए हैं। वजह, इनके खिलाफ काफी शिकायतें बढ़ गई थीं। इस शैक्षणिक सत्र में
दूरस्थ शिक्षा के नए दाखिले नहीं हुए तथा दूसरे तथा तीसरे साल के
विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया गया था जिसकी वजह से यह साल जीरो साल
रहेगा। इससे होगा यह कि अगर दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से यहां के विद्यार्थी
पढ़ते हैं तो उन्हें हर वीकएंड पर क्लास करने रोहतक जाना होगा। भुक्कल ने
कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में अगले शैक्षणिक सत्र से दूरस्थ शिक्षा की
शुरुआत हो जाएगी।
Monday, December 17, 2012
मदवि - एमएड की दूसरी प्रवेश काउंसिलिंग
मदवि में एमएड (नियमित) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरी प्रवेश
काउंसिलिंग 19 और 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 19 दिसंबर को प्रात: कालीन सत्र
में प्रात: 9:30 बजे से हरियाणा के आरक्षित वर्गो के बीएड में 50 प्रतिशत
अंक या अधिक के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होंगे। 19 दिसंबर को दोपहर
2:30 बजे हरियाणा सामान्य वर्ग के 60 प्रतिशत या अधिक अंक वाले अभ्यार्थी
काउंसिलिंग में शामिल हो सकते है।
Monday, November 19, 2012
एमडीयू डिस्टेंस कोर्स में दाखिलों को हरी झंडी
अभी केवल द्वितीय और तृतीय वर्ष के एडमिशन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के तहत डिस्टेंस एजुकेशन के एडमिशन शुरू
होने का इंतजार कर रहे कुछ छात्रों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय ने
सेामवार को एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
हालांकि इसके अनुसार सिर्फ द्वितीय और तृतीय वर्ष में ही एडमिशन लिया जा सकेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष में किसी छात्र का एडमिशन नहीं लेगा। एडमिशन शुरू होने की सूचना मंगलवार को दिन में 2 बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दे दी जाएगी। एडमिशन के लिए अंतिम तारीख 31 जनवरी है।
Thursday, September 6, 2012
एमडीयू: साल में एक बार होगी प्रेक्टिकल परीक्षा
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के
विद्यार्थियों के लिए एक खुशखबरी है। विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले
विद्यार्थियों को अब साल में सिर्फ एक बार ही प्रेक्टिकल परीक्षा देनी
होगी। इससे पहले विश्वविद्यालय साल में दो बार प्रेक्टिकल परीक्षा लेता था।
यही नहीं प्रेक्टिकल परीक्षा दूसरे सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षा के बाद ली
जाएगी।
विश्वविद्यालय के मुताबिक साल में दो बार प्रेक्टिकल
परीक्षा लेने में सेशन का काफी समय लग जाता है। इसके चलते विश्वविद्यालय अब
से साल में सिर्फ एक बार ही प्रेक्टिकल परीक्षा लेगा। उल्लेखनीय है कि
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से साल में दो
बार परीक्षा ली जाती है। थ्योरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल परीक्षा भी साल में
दो बार ही होती है। विश्वविद्यालय का कहना है कि प्रेक्टिकल परीक्षा साल
में दो की बजाय एक बार लेने से सेशन का काफी समय बचेगा। इसलिए
विश्वविद्यालय ने परीक्षा सिस्टम में एक और बदलाव करते हुए प्रेक्टिकल
परीक्षा सिर्फ एक बार दूसरे सेमेस्टर की थ्योरी परीक्षाओं के बाद कराने का
निर्णय लिया है।
Monday, February 6, 2012
एमडीयू , रोहतक में दूरस्थ पाठ्यक्रम की प्रवेश सूचना जारी
एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा नए सत्र की प्रवेश सूचना जारी कर दी है। बीबीए, बीसीए, बैचलर ऑफ होटल मैनजेमेंट, बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएससी एनिमेशन एंड मल्टी मीडिया, एमबीए, एमबीए एक्जीक्यूटिव, मास्टर ऑफ रिटेल मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ टूरिज्म मैनजेमेंट, एमसीए, सर्टिफिकेट कोर्स इन कारपोरेट एंड इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी मैनजेमेंट, पीजी डिप्लोमा इन एप्लीकेशन साइकोलॉजी, बीबीए फाइनेंशियल मार्केट्स तथा एमबीए फाइनेंशियल मार्केट्स जैसे कोर्स शामिल हैं।
प्रवेश सारणी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
प्रवेश सारणी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Friday, February 3, 2012
एमडीयू ,रोहतक - बीए, बीएससी, बीकाम (आनर्स) परिणाम घोषित
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने अक्टूबर 2011 में आयोजित बीए, बीएससी, बीकाम (आनर्स) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस परीक्षा परिणाम के आधार पर मार्च/अप्रैल 2012 की परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यार्थी 16 फरवरी तक बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म संबंधित कालेजों के जरिए नायसा कम्यूनिकेशन्ज में ऑनलाइन जमा होगा। इस बीच, मदवि ने जुलाई 2011 में आयोजित बीसीए (प्रथम से छठा सेमेस्टर)- नियमित और दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
Friday, January 20, 2012
एमडीयू ,रोहतक - तीन अप्रैल से शुरू होंगी एमएड की परीक्षाएं
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की ओर से एमएड वार्षिक परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमएड की परीक्षा तीन अप्रैल से शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में सभी कालेजों को सर्कुलर भेज दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने अपनी जारी अधिसूचना में कहा है कि एमएड की परीक्षा का पूरा कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा लेकिन यह परीक्षा तीन अप्रैल से ही शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के बाद कालेजों में कोर्स पूरा करने के लिए कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। एमडीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एमएड की परीक्षा देने के इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी आठ फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। जो इस अवधि में फार्म नहीं भर पाता है, वह 200 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 22 फरवरी तक फार्म जमा कर सकते हैं।
Thursday, January 5, 2012
एमडीयू,रोहतक - सात परीक्षाओं के परिणाम 5 जनवरी को जारी
एमडीयू ने सात परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया है। वार्षिक योजना के तहत बीए द्वितीय वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष, बीए तृतीय वर्ष, प्रभाकर पूर्व, मध्यमा, प्रथम तथा द्वितीय भाग, उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय भाग, शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाग। एमडीयू एवं गुरुकुल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके आधार पर मार्च- अप्रैल 2012 की परीक्षा में बैठने के इच्छुक विद्यार्थी 19 जनवरी तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)