Showing posts with label HSSC. Show all posts
Showing posts with label HSSC. Show all posts

Saturday, December 31, 2016

हरियाणा स्टाफ़ सलेक्शन कमीशन की नई वेकेंसी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 2459 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन 16 जनवरी, 2017 से 15 फरवरी, 2017 रात्रि 11:59 बजे तक आयोग की वैबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं।
मौलिक शिक्षा विभाग में टीजीटी संस्कृत के 400 पद, टीजीटी संस्कृत (मेवात कैडर) के 181 पद, वन विभाग में फोरैस्ट गार्ड के 331 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग मेें नगरपालिका में सचिव के 9 पद, कार्यकारी अधिकारी के तीन पद, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में मण्डल लेखाकार के चार पद, इलैक्ट्रोनिक डाटा प्रोसैसिंग सहायक के दो पद, उपमण्डल क्लर्क के 26 पद, सहायक के 12 पद, विकास एवं पंचायत विभाग में लाइब्रेरियन का एक पद शामिल है। 

Wednesday, May 13, 2015

हरियाणा में अब 8612 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रद

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साढ़े 8 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रद कर दी है। आयोग 35 हजार कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पहले ही रद कर चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुरूप कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। करीब 80 हजार अलग-अलग भर्तियां होनी हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 8612 उन पदों पर भर्ती प्रक्रिया रद की गई, जिनके विज्ञापन पिछली हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा स्कूल शिक्षक चयन बोर्ड ने निकाले थे। मनोहर सरकार पिछला कर्मचारी चयन आयोग और स्कूल शिक्षक चयन बोर्ड दोनों ही भंग कर चुकी है। नए सिरे से भर्ती के लिए मनोहर सरकार ने अपनी पसंद का आयोग बनाया और भारत भूषण भारती को चेयरमैन नियुक्त किया। नए आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी), एचईएस-द्वितीय ग्रुप बी सर्विस और मेवात कैडर के लिए भर्ती होने वाले 5765 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया।

Wednesday, November 26, 2014

हरियाणा में लटकीं 20 हजार भर्तियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को पद से हटाने तथा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड भंग होने के बाद करीब 20 हजार भर्तियों की प्रक्रिया अधर में लटक गई हैं। मंत्रियों के कॉलोजियम गठित होने के बाद ही कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां संभव है। इन नियुक्तियों के अभाव में न तो लंबित परीक्षा परिषणा घोषित हो पाएंगे और न ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। प्रदेश सरकार ने हुड्डा सरकार के कार्यकाल में बने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को हटा दिया है।
 शिक्षकों की भर्ती के लिए गठित हरियाणा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड को भी भंग कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 32 अलग-अलग वर्गो में करीब चार हजार इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर रखी थी, जिसे घोषित नहीं किया जा रहा है। नए अध्यक्ष और सदस्य इन इंटरव्यू को घोषित करते हैं या फिर रद करते हैं, इस पर आवेदकों की निगाह टिकी है।

हरियाणा कैेबिनेट की बैठक, खट्टर ने बदले हुड्डा सरकार का फैसले

• चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 60 पर ही होंगे सेवानिवृत्त
• कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन, सदस्य हटाए
• हरियाणा टीचर चयन बोर्ड भी किया भंग
• हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग चेयरमैन,सदस्य हटाने का फैसला
• 605 बिजली निगम कर्मचारियों की होगी भर्ती
• प्रदेश में छह टोल प्वाइंट बंद होंगे
राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को 58 साल कर दिया है। पिछली सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले इस उम्र सीमा को बढ़ाकर 60 साल कर दिया था। हालांकि खट्टर सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मामले में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल ही रखी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया।

Tuesday, May 20, 2014

हरियाणा में लंबित भर्ती प्रक्रिया होंगी पूरी

साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया जा सकता है
6783 लिपिकों की भर्ती जून तक पूरी होने के आसार


हरियाणा में चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियों की प्रक्रिया जोर पकड़ सकती है। प्रदेश सरकार पिछले दो सालों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने व लंबित रिजल्ट घोषित करने के साथ ही कुछ और नई भर्तियां कर सकती है। इसके लिए सभी विभागों से ब्यौरा मांगा जा रहा है। राज्य सरकार नियुक्तियों में साक्षात्कार की प्रक्रिया को खत्म करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के अनुकूल नहीं आए हैं। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में राज्य सरकार ने सबसे पहले लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों विभिन्न विभागों, बोर्ड एवं निगमों मे लगभग 65000 भर्तियां करने का निर्णय लिया था।


Monday, January 20, 2014

हरियाणा के विभिन्न विभागों में 8672 पदों के लिए आवेदन

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में 8672 पदों को हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भरने का निर्णय लिया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 फरवरी होगी।
 इन पदों में क्लर्क के 6783 पदों को भरा जाएगा। स्टेनो टाइपिस्ट (हिंदी) के 297 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के 349 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (द्वि-भाषी) के 311 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (अंग्रेजी) के 23 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (हिंदी) के 12 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (द्वि-भाषी) के 85 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 13 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (हिन्दी) के 2 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (द्वि-भाषी) के 54 पदों को भरा जाएगा।
 विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ड्राइवर (लाइट ट्रांसपोर्ट वाहन) के 379 पद, ड्राइवर (हैवी ट्रांसपोर्ट वाहन) के 341 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग में ट्रैक्टर ड्राइवर के 13 पद, बागवानी विभाग में ट्रैक्टर ड्राइवर के 4 पद और राज्य सैनिक बोर्ड में ट्रैक्टर ड्राइवर के 6 पदों को भरा जाएगा।
सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार को 100 और 150 रुपये की फीस की अदायगी करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवार को फीस में 50 प्रतिशत छूट देते हुए 50 और 75 रुपए की फीस की अदायगी करनी होगी।

Friday, December 20, 2013

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) में पहली बार ऑनलाइन आवेदन

पहली बार बोर्ड की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन विधि के माध्यम से
आवेदन के 48 घंटे बाद स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में फीस जमा होगी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के माध्यम से विभिन्न विभागों में 6 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित पदों की योग्यता रखने वाले आवेदकों से पहली बार वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदकों को फीस जमा कराने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा का चयन किया गया है। पहली बार बोर्ड की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन विधि के माध्यम से रखी गई है। 20 दिसंबर से ऑनलाइन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बहुत से आवेदकों ने विभिन्न पदों के लिए पहले दिन ही आवेदन कर दिया है।
आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि आवेदक किसी भी तरह का पत्राचार नहीं करेगा। संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन विधि के माध्यम से की जाएगी। साक्षात्कार व मूल प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान अपने सभी दस्तावेज एवं ऑनलाइन फार्म का विवरण प्रस्तुत करना होगा। फार्म भरते समय साइट पर फोटो, हस्ताक्षर व शैक्षणिक विवरण सहित संपूर्ण जानकारी फीड करनी होगी।
जिसके बाद ई-चालान के माध्यम से फीस जमा कराई जाएगी। इस भर्ती में स्पेशल बैकवर्ड क्लास श्रेणी में आने वाले आवेदकों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग के हिसाब से ही भर्ती प्रक्रिया की गई है।
 आयोग के माध्यम से ही बिजली निगम के लिए भी 1761 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।जिनमें 1586 पद असिस्टेंट लाइनमैन के हैं, 132 पद शिफ्ट अटेंडेंट के लिए, 23 पद लैब अटेंडेंट के लिए व 20 पद डिविजन अकाउंट के लिए भरे जाएंगे।
 बोर्ड के मुताबिक इस बार सभी पात्र आवेदकों के एडमिट कार्ड भी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे ताकि आवेदकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

48 घंटे बाद जमा होगी फीस, होगी परेशानी

ऑनलाइन आवेदन के 48 घंटे बाद स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में फीस जमा कराई जा सकेगी। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला बैंकों का आम गांवों व बड़े कस्बों में अभाव है, जिस कारण आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर दो से तीन बैंक लिंक होते तो आवेदकों को फायदा मिलता।
 

Thursday, March 28, 2013

सदस्यों की नियुक्ति पर हरियाणा सरकार ने नहीं रखा पक्ष

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के चेयरमैन और तीन सदस्यों की नियुक्ति को खारिज करने की मांग पर हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा। सरकार के जवाब के लिए समय मांगने पर कोर्ट ने सुनवाई 21 मई तय कर दी।

हिसार के वीकेंद्र मलिक व विक्टर रॉबिंसन ने अपनी याचिका में 21 व 3 1अक्टूबर 2011 की उन अधिसूचनाओं को खारिज करने की मांग की जिसमें विजय कुमार को आयोग का चेयरमैन और विनय शर्मा, अशोक जैन व राम सरन भोला को सदस्य नियुक्त किया गया था। याचिका में आरटीआई के तहत जानकारी का हवाला देते हुए कहा गया कि इन नियुक्तियों के लिए कोई आवेदन नहीं मांगे गए और न कोई मेरिट तैयार की गई। सरकार ने मनमर्जी से नियुक्तियां कर दीं। याचिका में मांग की गई कि चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति हाई लेवल सिलेक्शन कमेटी के जरिए नए सिरे से की जाए। कोर्ट ने इस याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था जिस पर सरकार ने गुरुवार को समय की मांग की।

Friday, February 1, 2013

पानीपत जिले में नियुक्त हुए 386 अध्यापकों के अंगूठे की जांच होगी

जेबीटी घोटाला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा निदेशालय के आला अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अब वर्ष 2011 में पानीपत जिले में नियुक्त हुए 386 अध्यापकों के अंगूठे की जांच होगी। हाई कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद मौलिक शिक्षा निदेशालय ने यह आदेश जारी किया है। शिक्षा महकमे में वर्ष 2011 में जेबीटी अध्यापकों की भर्ती हुई थी। भर्ती में उन्हीं अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई जो एचटेट की परीक्षा में सफल हुए। पानीपत जिले में 386 जेबीटी अध्यापक नियुक्त हुए। सैकड़ों प्रतिभावान विद्यार्थी जेबीटी अध्यापक बनने से वंचित रह गए। प्रवीण कुमारी ने भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका (सीडब्ल्यूपी नंबर 3 ऑफ 2011 (ओएंडएम)) दायर कर दी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौलिक शिक्षा निदेशक को 2011 में भर्ती किए गए शिक्षकों के अंगूठे की जांच कराने के आदेश जारी किए। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने कोर्ट के इस आदेश की पालना के लिए डीईईओ कार्यालय को अंगूठे की जांच कराने का फरमान जारी कर दिया। जेबीटी अध्यापकों के अंगूठे के जांच के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कमेटी गठित की है। कमेटी के सदस्य भिवानी में 5 फरवरी को बापौली व पानीपत खंड (क्रम संख्या 1 से 34), 6 फरवरी को पानीपत (क्रम संख्या 35 से 94 तक) व समालखा खंड तथा 7 फरवरी को मतलौडा व इसराना खंड में नियुक्त जेबीटी अध्यापकों के अंगूठे की जांच करेंगे।

Friday, January 18, 2013

हरियाणा सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू ठीक तो काहे की फिक्र

प्रदेश में हो रही सरकारी भर्तियों में शैक्षणिक योग्यताओं व लिखित परीक्षा को दरकिनार करते हुए केवल साक्षात्कार को ही महत्व दिया जा रहा है। जिस आवेदक को साक्षात्कार में ज्यादा अंक मिले, उसका सलेक्शन पक्का है, चाहे उसने 10वीं से एमए तृतीय श्रेणी में ही पास क्यों न कर रखी हो।
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्कूल लेक्चरर की भर्ती में जो मापदंड अपनाए हैं, उससे तो ऐसा ही लगता है। जींद के पुलिस कालोनी निवासी विकास ने सूचना के अधिकार के तहत एचपीएससी से स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या 3/2009) के बारे में सूचना मांगी थी। कमीशन ने पत्र क्रमांक 17433 के तहत आवेदक को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक भर्ती में 25 नंबर पात्रता, पांच नंबर एम.फिल, पांच नंबर पीएचडी और पांच नंबर अन्य योग्यताओं को दिए गए हैं। साक्षात्कार को सर्वाधिक महत्व दिया गया है, जिसके लिए 60 अंक निर्धारित किए गए। यहां यह सोचने वाली बात है कि जो 25 नंबर पात्रता के दिए गए हैं, वह उन सभी को मिलेंगे, जिन्हें कम या ज्यादा नंबरों से पात्रता पास कर रखी है। इसी प्रकार से एम.फिल व पीएचडी धारक बहुत कम मिलते हैं और अन्य योग्यताओं जिनमें एनसीसी बी, सी सर्टिफिकेट, एम.ए में 75 प्रतिशत से ज्यादा, खेलों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट पर पर पांच नंबर देने की बात कही गई है।
ये योग्यताएं भी बहुत कम लोगों के पास होती हैं। 60 अंक साक्षात्कार के हैं, जबकि शैक्षणिक योग्यता व लिखित परीक्षा को कोई अंक नहीं दिया गया है। यदि कोई आवेदक दसवीं से एम.ए तक तृतीय श्रेणी में पास है तो उसे आसानी से पिछली दरवाजे से साक्षात्कार में अधिक नंबर देकर स्कूल लेक्चरर बनाया जा सकता है।

Tuesday, October 9, 2012

पीटीआइ भर्ती रद करने का आदेश किया स्थगित

हाई कोर्ट की सिंगल बेंच द्वारा पीटीआइ की नियुक्ति रद करने के आदेश को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एके सिकरी की खंडपीठ ने 6 नवंबर तक स्थगित कर दिया है। इस मामले में याचिकाकर्ता पक्ष की तरफ से एकल बेंच के फैसले को गलत ठहराते हुए डिविजन बैंच से इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान पीटीआइ की तरफ से कहा गया कि एकल बेंच ने उनका पक्ष सुने बगैर ही इतना बड़ा फैसला सुना दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने एकल बैंच द्वारा उसी टिप्पणी पर भी सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि यह भर्ती एक व्यक्ति के इशारे पर की गई है। नए सिरे से नियुक्ति का दिया था आदेश : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 11 सितंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए 1983 पीटीआइ की नियुक्ति को रद कर दिया था। आयोग ने 10 अप्रैल 2010 को अंतिम सूची जारी कर यह नियुक्तियां की थी। हाई कोर्ट ने कमीशन को निर्देश जारी किया था कि आयोग नियमों के तहत नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करे और पांच महीने के अंदर इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।

Tuesday, September 11, 2012

हरियाणा में 1983 पीटीआई की भर्ती खारिज

हरियाणा में 1983 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर्स (पीटीआई) की भर्ती को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस एजी मसीह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को निर्देश दिया कि कानून के मुताबिक कार्रवाई करते हुए पांच माह में नए सिरे से भर्ती की जाए।
कुल 68 याचिकाएं दायर कर भर्ती को खारिज करने की मांग की गई थी। याचिकाओं में कहा गया कि 20 जुलाई 2006 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 1983 पीटीआई की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे।
21 अगस्त 2006 तक आवेदन जमा करने थे। 21 जनवरी 2007 को लिखित परीक्षा का नोटिस दिया गया लेकिन उसे यह कहकर खारिज कर दिया गया कि भर्ती में धांधली की शिकायतें मिलने पर परीक्षा स्थगित की जा रही है।
इसके बाद 20 जुलाई 2008 को परीक्षा तय की गई जिसे भी बाद में प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया। इसके बाद पात्रता तय करते हुए पदों से 8 गुणा उ मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुला लिया गया।
इसके बाद 2 सितंबर 2008 से लेकर 17 अक्टूबर 2008 तक उ मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए। डेढ़ साल की देरी के बाद 10 अप्रैल 2010 को भर्ती का परिणाम घोषित किया गया।
याचिकाओं में कहा गया कि 28 दिसंबर 2006 को भर्ती के लिए तय मानदंडों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई। पहले जहां इंटरव्यू के 25 अंक तय किए गए थे वहीं इसे बाद में बदलकर 30 कर दिया गया।
याचिकाओं में कहा गया कि भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने के बाद इसमें फेरबदल नहीं किया जा सकता। महज चहेतों को नियुक्ति देने के लिए नियुक्ति के मानदंडों में परिवर्तन किया गया।

Thursday, April 19, 2012

HSSC - Result of Drivers (Heavy Transport Vehicle), Various Departments/Boards/Corp.

                                   HARYANA STAFF SELECTION COMMISSION
                                                BAYS NO. 67-70, SECTOR-2,

                                                    PANCHKULA-134151

                                                               RESULTS

On the basis of interviews held in the months of June & July, 2009 the Commission has finalized the result for
Drivers (Heavy Transport Vehicle), Various Departments/Boards/Corporations, Haryana  Advt. No. 1/2008, Category No. 12 (84 Posts) (Read with Corrigendum dated 24.02.2011)

Click HERE for Results

Monday, January 9, 2012

HSSC - Result of Drivers (Heavy Transport Vehicles), Transport Department, Haryana

                             HARYANA STAFF SELECTION COMMISSION
                                           BAYS NO. 67-70, SECTOR-2,
                                                PANCHKULA-134151

                                                      
                                                          RESULTS

        On the basis of interviews held in the month of February, 2011, the Commission has finalized the result for the post Drivers (Heavy Transport Vehicles), Transport Department, Haryana. The result has been shown roll number wise and category wise and the marks secured by the last selected candidate in each category have been shown in bracket.

Click HERE for Result

Friday, September 9, 2011

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - एक्साइज इंस्पेक्टर पद की परीक्षा स्थगित

       एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद के लिए 11 सितंबर (रविवार) को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में सरकारी प्रवक्ता ने दी। हरियाणा कर्मचारी आयोग ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के लिए होने वाली परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित की है

Tuesday, May 24, 2011

शिक्षक भर्ती बोर्ड को मंजूरी


● शिक्षक भर्ती बोर्ड होगा गठित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

● इस साल की जाएगी 20 हजार अध्यापकों की भर्ती

● शिक्षक पात्रता पास पात्र ही होंगे आवेदक

दूर होगा शिक्षकों का टोटा   

  प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसी बोर्ड के माध्यम से शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अब तक सरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ही शिक्षक भर्ती करती आ रही है, लेकिन अब उससे यह कार्य वापस ले लिया जाएगा।

Tuesday, April 5, 2011

HSSC-S.S. Master(372 Posts) Screening Test Result Out

                                       HARYANA STAFF SELECTION COMMISSION
                                                  BAYS NO. 67-70, SECTOR-2,
                                                     PANCHKULA-134151


                                                                RESULTS

     On the basis of Written Test held on 27-03-2011 and pursuant to Commission’s notice dated 16-02-2011 , candidates have been shortlisted for interview for the under mentioned categories of posts provisionally and further subject to determination of their eligibility including condition of subject combination.

S.S. Master, Education Department, Haryana (372 Posts)
Advt. No. 4/2009, Category No. 05


Click HERE for Result

Saturday, March 26, 2011

Haryana Conductor (Transport Department) Written Test Result

                                 HARYANA STAFF SELECTION COMMISSION
                                             BAYS NO. 67-70, SECTOR-2,
                                                 PANCHKULA-134151


                                                            RESULTS


                 On the basis of Written Tests held on 27-02-2011 and pursuant to Commission’s resolution
dated 28-01-2008, candidates have been shortlisted for interview for the under mentioned
categories of posts provisionally and further subject to determination of their eligibility.
The result has been shown roll number wise.

Click HERE for Result

Wednesday, March 23, 2011

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट शुरू

   हरियाणा की मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने हरियाणा कर्मचारी आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in का शुभारंभ किया और 2187 पदों को भरने के लिए विज्ञापन वेबसाइट पर जारी किया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2006 से अब तक लगभग 40 हजार पदों पर नियुक्तियां की गई हैं तथा लगभग 12 हजार पद प्रक्रियाधीन हैं और लंबित परिणामों को आगामी दो-तीन महीनों में घोषित कर दिया जाएगा। गुलाटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वेबसाइट पर धीरे-धीरे व अधिक सुविधाएं जैसे कि प्रवेश पत्र का डाउनलोड करना, ऑनलाइन आवेदन फार्म एवं फीस जमा करना तथा आम शिकायतों के निवारण के लिए शाखा उपलब्ध करवाना वेबसाइट पर शामिल करें।

Sunday, March 20, 2011

Haryana Staff Selection Commission - 2187 Jobs in various Departments

                               HARYANA STAFF SELECTION COMMISSION
                              BAYS NO. 67-70, SECTOR-2, PANCHKULA-134151


 Advt. No. 01/2011                                                 Date of publication: 19.03.2011

   Closing date for receipt of applications in the Commission’s office: 18.04.2011

       Applications are invited through registered post for the under mentioned posts (Total 2187) on the prescribed application form, the format of which is given at the end. The candidates are advised to strictly use this format of the application form only otherwise their application will be rejected.The number of posts given below is liable to variation.

                                           DETAILS OF POSTS

1000 posts of Assistant Lineman
203 posts of Forest Guard
278 posts of Female Supervisor
121 posts of Junior Engineer (Civil)
76 posts of Draftsman
52 posts of Computer Clerk
28 posts of Clerk-cum-Typist
6 posts of Office Assistant
17 posts of Assistant Revenue Clerk
16 posts of Store Keeper
3 posts of Junior Store Keeper
34 posts of Junior Scientific Assistant
4 posts of Manual Assistant
4 posts of Lab Assistant

For more Posts,Qualfication & other Details Click HERE