Showing posts with label HBSE. Show all posts
Showing posts with label HBSE. Show all posts

Saturday, November 11, 2017

अब इंटरनेट पर भी उपलब्ध हुईं हरियाणा बोर्ड की किताबें


अगर स्कूल में विद्यार्थी के पास पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तक उपलब्ध नहीं हैं। वह बाजार में भी नहीं मिल रही हैं तो भी निराश हों। अब इसका हल भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने निकाल दिया है। इसके अंतर्गत सीबीएसई के तर्ज पर अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ई-बुक्स जारी कर दी हैं। जिसके अंतर्गत बोर्ड की वेबसाइट पर इन कक्षाओं की किताबों को अपलोड किया गया है। 
विषय के साथ ही बोर्ड ने नैतिक शिक्षा के लिए कक्षाओं की अलग-अलग किताबें वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध कराई हैं। विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट http://www.bseh.org.in/e-books/books/ पर लॉगइन कर अपनी कक्षा वाइज पुस्तकें पढ़ सकते हैं। 

Tuesday, August 23, 2016

बंद होंगे हरियाणा ओपन स्कूल के सभी स्टडी केंद्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने लिया फैसला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने प्रदेश में स्थापित किए गए करीब 100 स्टडी सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया है। हरियाणा ओपन स्कूल के अधीन चलाए जा रहे इन केंद्रों के बंद होने से बोर्ड को न केवल करोड़ों रुपये का फायदा होगा, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी अंकुश लगेगा। इस बारे में शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने पुष्टि की है।

Saturday, September 19, 2015

मार्च में एक साथ हो सकते हैं पहले और दूसरे सेमेस्टर के एग्जाम

सितंबर अंत से शुरू होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के सेमेस्टर एग्जाम रद्द हो सकते हैं। पंचायत चुनावों को देखकर ऐसा लग रहा है कि परीक्षाएं टालनी पड़ेंगी।
हालांकि, बोर्ड ने अभी परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा नहीं की है, लेकिन परीक्षाओं को टालकर मार्च महीने में लिए जाने का प्रपोजल सरकार को भेजा गया है।

Tuesday, May 5, 2015

आज 6 मई को होगा घोषित दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने को लेकर दिनभर स्थिति अस्पष्ट बनी रही। शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को देर शाम तक रिजल्ट घोषित करने का इंतजार रहा, लेकिन रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया कि अब यह रिजल्ट 6 मई को घोषित किया जाएगा।
5 मई को रिजल्ट घोषित न करने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत बहुत ही कम रहा है। ऐसे में रिजल्ट यदि बगैर मोडरेट किए घोषित किया जाता है तो बड़ी किरकिरी हो सकती है। इसी बात को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही।

Thursday, April 30, 2015

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आ सकता है। शिक्षा बोर्ड के सचिव पंकज ने बताया कि दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट पर तेजी से काम चल रहा है। संभव है कि मई के पहले नहीं तो दूसरे सप्ताह में दोनोें कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Thursday, March 26, 2015

शिक्षा बोर्ड वेबसाइट पर डाउनलोड करें एनरोलमेंट नंबर

सत्र 2014-2015 के लिए कक्षा नौवीं एवं 11 वीं के एनरोलमेंट नंबर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर 27 मार्च से 10 अप्रैल तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
हरियाणा राज्य के सभी सरकारी / अर्ध-सरकारी, स्थाई / अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय के मुखियाओं को बोर्ड प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संबंधित विद्यालय के मुखिया अपने विद्यालय से संबंधित यूजर आईडी व पासवर्ड (जोकि एनरोलमेंट के कार्य से ही संबंधित हों) का प्रयोग करते हुए लॉग-इन करके अपने विद्यालय के केवल कक्षा नौवीं एवं 11 वीं के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट नंबर डाउनलोड कर सकते हैं व प्रिंट भी ले सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी का एनरोलमेंट नंबर जारी नहीं पाया जाता है या कोई अन्य त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित विद्यालय मुखिया मूल रिकार्ड व स्वयं प्रमाणित प्रतियां बोर्ड कार्यालय को कार्य-दिवस के दौरान प्रस्तुत करेंगे।
आवश्यक होने पर दो सौ रुपये प्रति त्रुटि की दर से फीस जमा कर गलतियों को ठीक करा सकते हैं।

Tuesday, May 20, 2014

हरियाणा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम 2 जून, 10वीं 5 जून को

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने दोनों परिणामों को जारी करने की संभावित तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार दो जून को 12वीं कक्षा और पांच जून को 10वीं व हरियाणा ओपन स्कूल का परिणाम जारी किया जाएगा।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले वर्ष से बोर्ड पर पांच जून से पहले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने का दबाव बना हुआ है। इसी के तहत बोर्ड जून के पहले सप्ताह में परिणाम जारी करने जा रहा है। इस बारे में हरियाणा बोर्ड की प्रवक्ता का कहना है कि तारीखों में अगर कोई बदलाव होगा तो वेबसाइट पर सूचना डाल दी जाएगी। परिणाम की सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही मिलेगी। इसलिए विद्यार्थी इस पर पैनी नजर रखें। इसके अलावा जल्द ही एक फोन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिस पर कॉल व मैसेज कर परिणाम की जानकारी ली जा सकेगी।

Sunday, April 27, 2014

सितंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET 2014 कराने की तैयारी


अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इसी साल सितंबर में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हो सकती है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने पूरा प्रपोजल तैयार कर लिया है।
बोर्ड प्रशासन इस परीक्षा के लिए लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद इस प्रपोजल को स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसी साल फरवरी में एचटेट परीक्षा ली थी। मगर, उस समय गहरी धुंध के कारण कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए थे। वहीं मार्च और अप्रैल में शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के कारण एचटेट परीक्षा नहीं करा सकता।
इसी प्रकार अक्टूबर में भी इन कक्षाओं की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं होती हैं। दूसरी ओर दिसंबर और जनवरी में भी धुंध और सर्दी के कारण एचटेट परीक्षा का सफल संचालन नहीं कराया जा सकता। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड प्रशासन ने आगामी एचटेट परीक्षा इसी साल सितंबर के बीच में ही कराने का प्लान बनाया है।


Monday, February 17, 2014

अब HTET 2013-14 Result 20 फरवरी को घोषित किए जाने की संभावना

एक ओर जहां हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा का परिणाम की घोषणा को दो दिन के लिए और टाल दिया है, वहीं फेसबुक पर परीक्षा परिणाम कुछ लोगों ने दर्शाना शुरू कर दिया है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार 17 फरवरी को एचटेट का परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना बताई गई थी। मगर बोर्ड ने कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस परीक्षा परिणाम को घोषित नहीं किया। अब 20 फरवरी को एचटेट परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। इस बार एचटेट परीक्षा में प्रदेश भर से तीन लाख 82 हजार 679 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. केसी भारद्वाज का कहना है कि एचटेट परीक्षा को लेकर अभी थोड़ा विलंब हो सकता है, क्योंकि इसकी प्रक्रिया अभी चल रही है।

Thursday, February 6, 2014

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 7 मार्च से

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक सप्ताह पहले करवाने का फैसला किया है। बोर्ड 7 मार्च से परीक्षाएं आयोजित करेगा। हालांकि इससे पहले बोर्ड प्रशासन ने संभावित तिथि 15 मार्च निर्धारित की थी, लेकिन चुनावों को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। 10वीं कक्षा के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षाएं एक सप्ताह पहले आयोजित कराने का फैसला किया गया है।

Monday, February 3, 2014

HTET Result व Answer Key 20 फरवरी तक

एक व दो फरवरी को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम व उत्तर कुंजी एक साथ जारी होगी। बोर्ड के मुताबिक 20 फरवरी तक रिजल्ट व आंसर-की वेबसाइट पर डाली जा सकती हैं। बोर्ड सचिव ने इस संदर्भ में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है, ताकि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सके।
एक्सपर्ट टीम करेगी उत्तर कुंजी की जांच : एचटेट प्रश्नों की उत्तर कुंजी में कोई गलती की गुंजाइश न रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुए संबंधित विषयों के विशेषज्ञों की एक कमेटी प्रश्न-उत्तरों की जांच करके उत्तर कुंजी तैयार करेगी। इसके साथ साथ रिजल्ट भी तैयार हो जाएगा
उत्तर कुंजियों पर उठे थे सवाल: वर्ष 2014 से पहले हुए एचटेट प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी पर सवाल उठे हैं। जिसके चलते कोर्ट में भी आवेदकों ने याचिका लगाई है। जिन्हें बाद में रियायत मिली है। बोर्ड इस बार उत्तर कुंजी को लेकर काफी संजीदा है। इस कारण इस बार पहले से ही उत्तर कुंजी विषय एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। इसके लिए तीन अलग-अलग टीम बनाने की प्लानिंग की जा रही है ताकि तीनों टीमें उत्तर कुंजी तैयार करेंगी तभी उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
"आगामी दस दिनों में विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट की टीमें बनाकर उत्तर कुंजी व रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ताकि उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति दर्ज न हो। 20 फरवरी तक रिजल्ट घोषित करने को आधार मानकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।"
- डॉ. अंशज, सचिव हरियाणा शिक्षा बोर्ड

Sunday, February 2, 2014

'वाट्स अप' पर बिकी एचटेट (HTET) की फर्जी 'की'

एचटेट नकली 'की' के सहारे परीक्षार्थियों को ठगने वाले दलालों ने इस बार 'की' बेचने के लिए वाट्स अप का सहारा लिया। जिन लोगों से रुपये ऐंठे उनके नंबर के आधार पर वाट्स अप से 'की' पहुंचा दी। पुलिस ने रविवार की परीक्षा में भी यमुनानगर व फतेहाबाद से दो युवकों को नकली की के साथ पकड़ा। की बेचने वाले युवकों से बरामद की का जब असल की से मिलान किया गया तो अधिकतर जवाब नहीं मिले। इसके बाद बोर्ड सचिव डा. अंशज सिंह ने बरामद की को नकली बताया। मगर, जांच में सेट ए के 150 में से 34, सेट बी के 150 सवालों में से 29, सेट सी के 39 और सेट डी के 40 जवाब सही मिले। इस बारे में बोर्ड सचिव डा. अंशज सिंह ने कहा कि ये तो कयास के आधार पर ठीक मिले है। अगर, कोई भी व्यक्ति 140 प्रश्नों के अनुमान से भी जवाब देता है तो इतने सही हो सकते हैं।

Tuesday, January 14, 2014

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं प्रथम सेमेस्टर परिणाम घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 10वीं में 86.14 और 12वीं में 64.55 फीसद नियमित परीक्षार्थी पास हुए।
 12वीं कक्षा की परीक्षा में 2,65,140 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,71,142 सफल हुए हैं। इसी प्रकार 10वीं की परीक्षा में 3,52,693 प्रविष्ट हुए, जिनमें से 3,03,805 कामयाब रहे। 12वीं के 94,260 स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में से 41,147 उत्तीर्ण हुए। इनकी पास प्रतिशतता 43.65 रही है। जबकि 10वीं के 1,35,934 स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में से 65,432 परीक्षार्थी सफल हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 48.14 रही।
परीक्षाफल संबंधित विद्यालयों, संस्थाओं द्वारा अपनी ई-मेल आइडी द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। उक्त दोनों परीक्षाओं के री-अपीयर, अंक सुधार, श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों का परिणाम 15 जनवरी से बोर्ड की आधिकारिक www.hbse.ac.in पर उपलब्ध है। एसएमएस से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की जानकारी हेतु एचबी 12 स्पेश रोल नंबर तथा सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम की जानकारी के लिए एचबी 10 स्पेस रोल नंबर लिखकर 56263 पर संदेश भेजें।
मार्च 2014 में संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी व सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदनपत्र प्राप्त करने की समयसीमा व शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी नियमित प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर का पंजीकरण शुल्क 375 रुपये सहित 5 फरवरी तक जमा कराया जा सकता है। 300 रुपये विलंब शुल्क सहित अंतिम तिथि 17 फरवरी होगी। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आनलाइन पंजीकरण 640 रुपये सहित 5 फरवरी तक कराया जा सकता है।

Friday, December 13, 2013

हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET-2013) ऑनलाइन फॉर्म 16 दिसंबर से 27 दिसंबर तक

चालान फॉर्म भरते ही मोबाइल पर मिलेगा कन्फर्मेशन का एसएमएस 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से हरियाणा पात्रता परीक्षा (एचटेट) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 16 दिसंबर से ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस बार परीक्षार्थियों को आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। उम्मीदवारों को 27 दिसंबर तक ही फॉर्म भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने के कारण उन्हें ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उनके फॉर्म जमा होने की सूचना भी एसएमएस के माध्यम से तुरंत देने की व्यवस्था की है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब हाईटेक हो गया है। पिछली बार की तुलना में इस बार उम्मीदवारों के लिए विशेष राहत प्रदान कर रहा है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा कि आपका फॉर्म असेट हो गया है। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी जानकारी एसएमएस के माध्यम से पूर्व सूचना मिल जाएगी। 
"परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों के फॉर्म और चालान भरे जाने के बाद उनको एसएमएस से यह सूचित कर दिया जाएगा।"
 -महेंद्रपाल, संयुक्त सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी 

Tuesday, December 3, 2013

हरियाणा डीएड चतुर्थ सेमेस्टर परिणाम 4 दिसंबर को होगा घोषित


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अगस्त में संचालित हुई डीएड चतुर्थ सेमेस्टर व प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर) परीक्षा का परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. एचबीएसई.एसी.आईए पर उपलब्ध होगा। बोर्ड प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन परीक्षाओं की परिणाम शीट्स, डीएड चतुर्थ सेमेस्टर व प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर) परीक्षा के आवेदन-पत्र तथा डीएड प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर (प्रवेश वर्ष 2013) परीक्षाएं-2014 के नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन-पत्रों के लिफाफे सभी संबंधित संस्थाओं को उनके जिले में स्थित बोर्ड के जिला समन्वय केंद्रों के माध्यम से 4 दिसंबर को दोपहर बाद से वितरित किए जाएंगे।

Thursday, October 24, 2013

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) फरवरी 2014 के प्रथम सप्ताह में

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आयोजन के लिए फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में शनिवार व रविवार को संभावित तिथि में शामिल कर रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी है। इसके बाद जनवरी 2014 में एचटेट के आयोजन के तमाम कयास समाप्त हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि बोर्ड प्रशासन ने जनवरी माह में एचटेट के आयोजन करने से इसलिए इंकार कर दिया है, क्योंकि इस माह के दौरान पूरे उत्तरी भारत में धुंध रहती है। मार्च माह में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए फरवरी 2014 के प्रथम सप्ताह के शनिवार व रविवार को एचटेट के आयोजन के लिए सबसे उचित मानते हुए रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी जा चुकी है।  फरवरी के प्रथम सप्ताह के शनिवार व रविवार को एचटेट आयोजन से संबंधित फाइल शिक्षा विभाग के पास भेजी जा चुकी है।

Sunday, July 14, 2013

अब एचटेट परीक्षा परिणाम 18 जुलाई तक आने की उम्मीद

प्रदेश के भावी शिक्षकों को अभी एचटेट रिजल्ट का इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, एचटेट परीक्षा में छोटी सी गलती हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लिए नासूर बन गई है। परीक्षा के दौरान कई प्रश्न गलत थे, जिन पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई थी। अब लाखों उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। 1बता दें कि एचटेट परीक्षा परिणाम पहले 15 को आने की उम्मीद थी लेकिन अब रिजल्ट तैयार न होने के कारण अब परिणाम 18 जुलाई तक आने की उम्मीद है। दरअसल, प्रश्न पत्रों में कई प्रश्न गलत थे। कई प्रश्नों के दिए गए चार विकल्प या उत्तर में से दो सही थे। ऐसे में परीक्षार्थियों को बोर्ड की गलती से नंबर कटने का डर सता रहा था। इस संबंध में परीक्षार्थियों ने बोर्ड को पत्र लिख गलती सुधारते हुए ग्रेस मार्क्‍स देने की अपील की थी। इसी कारण विभाग को लाखों उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से पुर्नमूल्यांकन करना पड़ रहा है।1बोर्ड ने 25 व 26 जून को लेवल थ्री पीजीटी, लेवल फस्र्ट व द्वितीय की प्रदेश भर के करीब साढ़े चार लाख परीक्षार्थियों ने दी थी। परीक्षा में दिए गए प्रश्न-पत्र में कई प्रश्नों के दिए गए विकल्पों में दो-दो उत्तर सही थे लेकिन परीक्षार्थियों ने उनमें से एक को चुना। इसके बाद परीक्षार्थियों ने विभिन्न किताबें खंगाल कर दोनों उत्तर सही होने की तसल्ली कर ली है। ऐसे में दोनों उत्तर सही पाए गए और उस हिसाब से बोर्ड को ग्रेस मार्क्‍स देने की गुहार लगाई थी।

Saturday, July 6, 2013

HTET-2013 : 15 जुलाई को Result & Answer Key जारी कर सकता है बोर्ड

25 व 26 जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे भावी अध्यापकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की मीटिंग में तीनों लेवल की परीक्षाओं की उत्तर कुंजी रिजल्ट के साथ वेबसाइट पर अपलोड करने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर विभाग की वेबसाइट पर भी सूचना दी जानी है। 15 जुलाई को रिजल्ट आ सकता है। फिलहाल बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की डेट फाइनल नहीं की है, लेकिन 15 जुलाई के आसपास रिजल्ट घोषित किए जाने पर विचार हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक 15 जुलाई को रिजल्ट व उत्तर कुंजी घोषित करने के लिए पूरी कार्रवाई विभाग द्वारा कराई जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि पीजीटी के लिए 25 जून को जबकि टीजीटी व पीआरटी के लिए 26 जून को प्रदेश के विभिन्न शहरों में परीक्षाएं हुई थीं। इन परीक्षाओं में करीब 3 लाख 60 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड द्वारा पहले योजना बनाई गई थी एक्सपर्ट के विश्लेषण में बाद पहले उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, बाद में 15 जुलाई तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में अब योजना बनाई गई है कि रिजल्ट व उत्तर कुंजी एक साथ साइट पर अपलोड की जाएगी। भिवानी बोर्ड द्वारा पहली एचटेट से जुड़ी संपूर्ण कार्रवाई ऑनलाइन की है। इससे पहले हुई अध्यापक पात्रता परीक्षाओं में संपूर्ण कार्रवाई कागजी तौर पर पूरी करनी होती थी।

Friday, June 21, 2013

हरियाणा शिक्षा बोर्ड - एनरोलमेंट से लेकर रिजल्ट, सारा काम ऑन लाइन होगा

कार्य की अधिकता और कर्मचारियों से जूझ रहे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने पूरे काम को ऑन लाइन करने का निर्णय लिया है। यानी एनरोलमेंट से लेकर रिजल्ट घोषित होने तक का सारा काम ऑन लाइन होगा। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पर पिछले कुछ वर्षों से कार्य अधिकता और कर्मचारियों की कमी की समस्या हावी हो रही थी। इस कारण बोर्ड परीक्षाओं का जहां परिणाम देरी से हो रहा था, वहीं अन्य कार्य जैसे पुनर्जांच, पुनर्मूल्यांकन, एचटेट की प्रक्रिया में भी खासी देरी हो रही थी।

करीब महीने भर पहले बोर्ड के नए चेयरमैन डा. केसी भारद्वाज व सचिव डा. अंशज सिंह ने कार्यभार संभाला। उन्होंने इसे बड़ी समस्या पाया। इसके बाद बोर्ड के सारे कार्य को ऑन लाइन करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड ने सारे कार्य को ऑन लाइन करने के लिए ओपन टेंडर मांगे, जिनमें दो ही कंपनियां टीसीए व एक अन्य ही बोर्ड की शर्तों पर खरा उतर पाई। अब इन्हीं दो कंपनियों में से आगामी एक- दो दिन में एक को बोर्ड का सिस्टम ऑन लाइन करने का जिम्मा सौंपा जाएगा।

बोर्ड की योजना के अनुसार बोर्ड कक्षाओं मैट्रिक, सीनियर सेकंडरी का परिणाम, हरियाणा ओपन स्कूल, पुनर्जांच, पुनर्मूल्यांकन आदि सभी कार्य कंपनी के माध्यम से ऑन लाइन करवाए जाएंगे। सभी स्कूलों की भी आईडी बनाई जाएगी। इससे जहां कार्य समय पर होने की संभावना है वहीं बोर्ड कर्मचारियों से भी अतिरिक्त कार्य का बोझ कम होगा।

Tuesday, June 18, 2013

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) - भाषा नियम को हाई कोर्ट में चुनौती

अगले सप्ताह होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पर फिर संकट के बादल छा गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा की स्कीम आफ एग्जाम को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। हिसार जिले के सत्यवान व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए स्कीम आफ एग्जाम के लिए जारी किए गए उस निर्देश को रद करने की मांग की गई है जिसके तहत पेपर एक में अंग्रेजी को अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह भाषा हिंदी थी। नियम के अनुसार पेपर एक के रूप में उसी भाषा में परीक्षा होती है जिसमें अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाना होता है। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील पदम कांत द्विवेदी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए जो सिलेबस सिस्टम अपनाया है, वह पूर्ण रूप से नियमों के खिलाफ है। बोर्ड ने शिक्षा विभाग, नेशनल काउंसिल आफ टीचर एजुकेशन व राज भाषा के नियम को ताक पर रख कर इस परीक्षा में अंग्रेजी को मुख्य भाषा पेपर एक तय किया है और इसमें सभी छात्रों को पास करना भी जरूरी किया है। बहस के दौरान द्विवेदी ने कोर्ट को बताया कि अभी तक जितनी बार भी अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई है, इसमें हिंदी को मुख्य पेपर भाषा एक में रखा जाता था तथा अन्य भाषा को पेपर दो में रखा जाता था। याचिका के अनुसार नेशनल काउंसिल आफ टीचर एजुकेशन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उनकी मातृ भाषा में दी जाए व पेपर एक भाषा पढ़ाने के लिए माध्यम होगा। लेकिन बोर्ड ने पेपर एक में अंग्रेजी व पेपर दो में हिंदी, संस्कृत, पंजाबी या उर्दू में से एक भाषा को चुनने को कहा है जिस कारण हिंदी को अनावश्यक घोषित कर दिया है। याचिका में कहा गया है कि संस्कृत, पंजाबी व हिंदी भाषा के अध्यापकों के लिए भी पेपर एक पास करना जरूरी हो गया है। इसी तरह कक्षा एक से पांच के अध्यापकों को भी केवल हिंदी भाषा में बच्चों को पढ़ाना है लेकिन बोर्ड ने उनको भी अंग्रेजी पेपर एक पास करना जरूरी कर दिया। कोर्ट से आग्रह किया किया कि जब तक नियमों के अनुसार हिंदी भाषा एक का आदेश जारी नहीं किया जाता तब तक अगले सप्ताह होने वाली इस परीक्षा पर रोक लगाई जाए। याचिकाकर्ता के वकील की दलील सुनने के बाद जस्टिस ए जी मसीह ने हरियाणा के शिक्षा सचिव, निदेशक स्कूली शिक्षा विभाग, सचिव हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड व नेशनल काउंसिल आफ टीचर एजुकेशन को 24 जून के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।