Showing posts with label UGC. Show all posts
Showing posts with label UGC. Show all posts

Wednesday, November 16, 2016

सीबीएसई ने बढ़ाई नेट आवेदन की तिथि

देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा / जूनियर रिसर्च फैलोशिप परीक्षा (नेट / जेआरएफ) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर, 2016 कर दी है। बोर्ड ने यह फैसला नोटबंदी को देखते हुए जनहित में लिया है।

Saturday, August 1, 2015

अब विश्वविद्यालयों में पीएचडी करना नहीं होगा आसान

देशभर के विश्वविद्यालयों में अब विद्यार्थियों का पीएचडी करना आसान नहीं होगा, क्योंकि सेवानिवृत्त प्रोफसर उनके गाइड नहीं बन सकेंगे। केवल और केवल विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के नियमित प्रोफेसर ही विद्यार्थियों के पीएचडी में गाइड बन सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के इस निर्देश के बाद विश्वविद्यालयों में पीएचडी करने में विद्यार्थियों के समक्ष गाइड की समस्याएं आएगी।

Wednesday, April 15, 2015

नेट (NET) की आवेदन प्रक्रिया कल 16 अप्रैल से

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की परीक्षा ली जाएगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। सीबीएसई ने पहली बार अभ्यर्थियों को एक साथ चार शहरों में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट दी है। फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, पलवल के अलावा दक्षिण हरियाणा के अन्य जिलों के लिए फरीदाबाद की वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को समन्वयक यूनिवर्सिटी बनाया है।
 बता दें कि मुख्य तौर पर पांच जिलों फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत और कुरुक्षेत्र को परीक्षा केंद्र के लिए चयनित किया गया है। यहीं आकर छात्रों को परीक्षा देनी होती थी।
-----------
आवेदन फीस बढ़ी
इस बार सीबीएसई ने परीक्षा की फीस में भी इजाफा कर दिया है। पहले सामान्य और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 450, जबकि एससी/ एसटी केटेगरी के अभ्यर्थियों को 225 रुपये देने पड़ते थे। इस बार सामान्य वर्ग के छात्रों को 600 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 300 रुपये और एससी/ एसटी केटेगरी के अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन फीस देनी होगी।
---------------------
आवेदन प्रक्रिया शुरू :16 अप्रैल
अंतिम तारीख : 15 मई
परीक्षा की तारीख : 28 जून

Tuesday, March 17, 2015

एमफिल (M.Phil) या पीएचडी (Ph.D. )डिग्री के आधार पर नेट परीक्षा पास करने से छूट नहीं

जिन लोगों ने 2009 से पहले एमफिल या पीएचडी की है और लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए खबर अच्छी नहीं है। उन्हें एमफिल या पीएचडी की डिग्री होने के आधार पर नेट परीक्षा पास करने से छूट नहीं मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक इन लोगों को भी लेक्चरर या सहायक प्रोफेसर बनने के लिए नेट परीक्षा पास करनी होगी।

Friday, June 27, 2014

डीयू में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समाप्त

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) को वापस लेने पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह की सहमति के बाद डीयू और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है।
कुलपति ने शुक्रवार को यूजीसी के समक्ष समर्पण करते हुए वक्तव्य जारी किया कि चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस लेते हुए डीयू 2012-2013 सत्र की तर्ज पर ही दाखिले लेगा। दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रिंसिपलों की 12 सदस्यीय समिति विचार करेगी। संभावना जताई जा रही है कि दाखिले मंगलवार से शुरू हो सकते हैं। चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस होने पर शिक्षक व छात्र संगठनों ने खुशी जताई है।

Tuesday, April 15, 2014

यूजीसी नेट के लिए आवेदन आवेदन प्रक्रिया शुरू

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने जून में होने वाली राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजीसी की मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद समन्वयक केंद्र पर फॉर्म भेजना होता है। इसके बाद समन्वयक केंद्र की वेबसाइट पर छात्रों को परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी दी जाती है।
इस बार हरियाणा में दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मुरथल को नई समन्वयक यूनिवर्सिटी बनाया गया है। जबकि, गुड़गांव-फरीदाबाद के लिए वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को समन्वयक यूनिवर्सिटी बरकरार रखा है।
यूजीसी के मुताबिक, जून में होने वाली परीक्षा के लिए देश भर में सात नए समन्वयक यूनिवर्सिटी बनाई गई है। इसका मकसद छात्रों को सहूलियत देना है।

Monday, July 8, 2013

एमडीयू रोहतक बना ए-ग्रेड विश्वविद्यालय

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू), रोहतक को देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शामिल करते हुए ए-ग्रेड दिया है। ये फैसला बेंगलुरू में हुई नैक की कार्यकारी परिषद की 64वीं बैठक में लिया गया।

दस साल के संघर्ष के बाद मिले इस सम्मान के बाद न केवल एमडीयू का नाम देश के अग्रणी विवि की सूची में शामिल हो गया है बल्कि इससे विवि में रिसर्च के लिए यूजीसी से ज्यादा अनुदान व सुविधाएं मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

Thursday, June 20, 2013

एमडीयू (MDU) ने जारी की नेट परीक्षा केंद्रों की सूची

देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30 जून को लेक्चरर शिप व जूनियर लेक्चरर शिप के लिए होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से यूनिवर्सिटी की वेब साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आवेदक अपना नाम, पिता का नाम व रोल नंबर से अपना परीक्षा केंद्र प्राप्त कर सकता है व परीक्षा केंद्र अलाट की गई स्लिप का प्रिंट ले सकता है।

Tuesday, June 18, 2013

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने नेट परीक्षा केंद्र आवंटित किए

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने 30 जून को आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए हैं।परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र संबंधित विवरण मदवि वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यार्थियों को यूजीसी की वेबसाइट से डाउन लोड किए हुए प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र में लानी होगी। इसके साथ ही प्रत्येक अभ्यार्थी के पास फोटो व परिचय पत्र होना चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यार्थी मदवि के संचालन शाखा से संपर्क कर सकते है।

Wednesday, April 17, 2013

यूजीसी नेट के ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से 30 जून को आयोजित होने वाली नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है।

इस बार हरियाणा में दो अन्य विश्वविद्यालयों में भी समन्वय केंद्र बनाए गए हैं। पहले जहां एमडीयू रोहतक व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय समन्वित केंद्रों में परीक्षा होती थी वहीं इस बार गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) और वाईएमसीए विज्ञान एवं तकनीकी विवि, फरीदाबाद को भी परीक्षा के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है।
 नेट के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है तथा इसकी फीस एसबीआई बैंक शाखा में ऑनलाइन चालान फार्म के माध्यम से 2 मई तक जमा करवा सकते है। 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन फार्म, अटेंडेंस स्लिप तथा एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले सकते है तथा फार्म की प्रतिलिपि, फीस चालान, जाति प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज 8 मई तक संबंधित विवि समन्वयक केंद्र में भिजवा सकते हैं। 
30 जून को दो सत्रो में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आयोजित होने वाली नेट परीक्षा में 100 अंकों का पहला पेपर सुबह 9.30 से 10.45 तथा 100 अंकों का दूसरा पेपर 10.45 से 12.00 बजे तथा 150 अंको का तीसरा पेपर दोपहर 1.30 बजे से सांय चार बजे तक होगा।

Monday, March 25, 2013

यूजीसी नेट के परिणाम घोषित

यूजीसी ने दिसंबर 2012 में हुई नेट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा में 7.8 लाख लोग बैठे थे। 39 हजार 226 लोग व्याख्याता पद के लिए पास हुए। 3,369 लोगों को जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए योग्य करार दिया गया है। रिजल्ट यूजीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Tuesday, March 5, 2013

पीएचडी होल्डर सहायक प्रोफेसर पद के योग्य

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक साथ कई याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते कहा कि वो सभी उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्य है जिसने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की हुई है। इस मामले में याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर हरियाणा सरकार की उस अधिसूचना को चुनौती दी थी जिसके तहत हरियाणा सरकार ने जनवरी में एक अधिसूचना जारी कर कॉलेज में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए नेट पास या किसी भी ए ग्रेड विश्र्वविद्यालय से पीएचडी होने की शर्त लगाई थी। इस मामले में याचिकाकर्ता ने कोर्ट में हरियाणा सरकार के इस आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि वे राज्य से बाहर मान्यता प्राप्त विश्र्वविद्यालय से पीएचडी होल्डर है। यह विश्वविद्यालय यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। इसलिए सरकार को कोई अधिकार नहीं है कि वह ए या बी ग्रेड स्तर पर विश्वविद्यालय होने के आधार पर उनकी डिग्री का आकलन करे। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की कि वह सरकार के उस आदेश को रद करे जिसके तहत केवल ए ग्रेड विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों को सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्य माना गया है।

Saturday, December 29, 2012

यूजीसी ने नेट - टॉप 15% छात्र ही होंगे लेक्चररशिप योग्य

यूजीसी ने 30 दिसंबर को होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) से पहले स्टूडेंट्स को झटका दिया है। यूजीसी ने नया नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि रिजल्ट के बाद मेरिट लिस्ट में आए सिर्फ टॉप-15 फीसदी स्टूडेंट्स ही लेक्चररशिप के लिए योग्य समझे जाएंगे। इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब स्टूडेंट्स को एग्रिगेट माक्र्स पर ज्यादा जोर देना होगा। यूजीसी नेट ब्यूरो ने चार स्टेप की प्रक्रिया के आधार पर परीक्षा परिणाम निकालने की घोषणा की है। पहले चरण में प्रतिभागी को तीनों पेपर में निश्चित माक्र्स लाने होंगे। जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए पहले और दूसरे पेपर में 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जबकि तीसरे पेपर में 50 प्रतिशत। ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर कैंडिडेट 35 फीसदी अंक लाने होंगे। 
मेरिट लिस्ट में वही स्टूडेंट शामिल किए जाएंगे, जो तीनों पेपर में निश्चित माक्र्स हासिल करेंगे। फाइनल लिस्ट सबजेक्ट वाइज, कैटेगरी वाइज और तीनों पेपर के माक्र्स को ऐग्रिगेट कर तैयार की जाएगी।

Thursday, May 3, 2012

यूजीसी नेट के लिए अब करें ऑफलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) में अब ऑफलाइन आवेदन भी अभ्यर्थी कर सकते हैं। इसके लिए यूजीसी ने 10 मई तक समय सीमा निर्धारित की है।
यूजीसी की नेट परीक्षा 24 जून को होनी है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन पहली बार बहुविकल्पी परीक्षा होने से यूजीसी की साइट पर अभ्यर्थियों का अधिक लोड पड़ गया।
इससे ऑनलाइन आवेदन करने में अभ्यर्थियों को दिक्कत आ रही थी। ऑनलाइन आवेदन के तहत प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए फॉर्म ही नहीं खुल पा रहा था। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन तिथि में परिवर्तन कर अंतिम तिथि दो मई कर दी गई, लेकिन समस्या जस की तस है। नेट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके लिए पहले नौ मई तक की समय सीमा दी गई थी, लेकिन अब यह सुविधा 10 मई तक उपलब्ध होगी।
यूजीसी की साइट पर ऑनलाइन आवेदन न होने पर अब अभ्यर्थी ugcnetonline.in और www.ugc.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

Tuesday, May 1, 2012

यूजीसी नेट - अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई

नेट परीक्षा के लिए उमड़ी ऑनलाइन आवेदकों की भीड़ के कारण बीते सालों की तरह एक बार फिर यूजीसी की वेबसाइट ठप हो चली है।

परेशानी इस कदर विकराल रूप ले चुकी है कि यूजीसी ने एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो दिन के लिए बढ़ा दी है। अब छात्र 2 के बजाय 4 मई तक ऑनलाइन और 9 के बजाय 10 मई तक आवेदन की पेपर कॉपी संबंधित केन्द्र पर जमा करा सकते हैं।

यूजीसी ने साफ किया कि बढ़े दो दिन का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो अपना आवेदन शुल्क 2 मई तक जमा करा चुके होंगे। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के बाद अनिवार्य प्रक्रिया के तहत छात्रों को आवेदन की पेपर कॉपी जमा कराने के लिए अब 9 के बजाय 10 मई तक का समय दे दिया गया है।

  सोमवार को ही छात्रों की ओर से एआईएसएफ का एक प्रतिनिधिमंडल यूजीसी चेयरमैन प्रो.वेदप्रकाश से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन तक बढ़ाई जाए।

Wednesday, February 8, 2012

यूजीसी - नेट परीक्षा के लिए नया पैटर्न जारी

> पाठ्यक्रम वहीं पर अब बदले पैटर्न से होगी परीक्षा
> सब्जेक्टिव की जगह अब तीसरा पेपर भी होगा ऑब्जेक्टिव 

देशभर में यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की जून 2012 में होने वाली नेट परीक्षा में किए गए बदलाव को लेकर नया परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। भविष्य में होने वाली नेट परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर आधारित तीनों पेपर एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित होंगे। पहले नेट परीक्षा में तीसरा पेपर व्याख्यात्मक होता था। तीनों पेपर का पाठयक्रम पहले वाला ही होगा। लेकिन अब तीसरा पेपर भी ऑब्जेक्टिव प्रश्नों पर ही आधारित होगा। परीक्षार्थियों को तीनों पेपर हल करने के लिए कुल पांच घंटे का समय दिया जाएगा। पहले सत्र में सुबह 9.30 से 10.45 बजे तक 100 अंकों का पहला पेपर होगा जिसमें परीक्षार्थियों को 60 प्रश्नों में 50 प्रश्न सवा घंटे के समय में हल करने होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के दो अंक होगे। 100 अंकों का दूसरा पेपर सुबह 10.45 से 12.00 बजे तक होगा जिसमें 2-2 अंकों वाले 50 प्रश्न करने होंगे। दूसरे चरण में दोपहर 1. 30 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित होने वाले 150 अंकों वाले तीसरे पेपर में 75 प्रश्न हल करने होंगे। 

Tuesday, December 20, 2011

यूजीसी की जेआरएफ-नेट परीक्षा 24 दिसंबर को

एमडीयू ने यूजीसी की जेआरएफ-नेट परीक्षा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। यह परीक्षा 24 दिसंबर को होगी। विश्वविद्यालय के  रोहतक केंद्र पर 10 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय ने उन अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया है। जिन्होंने अपने दस्तावेज जमा नहीं कराएं हैं। इस प्रकार के अभ्यर्थियों को उनका रोलनंबर और प्रवेशपत्र नहीं भेजा गया है। वह 21 व 22 दिसंबर को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित संचालन शाखा कार्यालय से संपर्क कर रोल नंबर हासिल कर सकते हैं। संचालन शाखा से अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01262-2744601 है।

Saturday, September 3, 2011

Next UGC NET on 24th Dec 2011

UGC NET Dec 2011 will be held on 24th Dec 2011 as per info available at the official website ugcnetonline. NET exam Dec 2011 notification will be available from 26th September, 2011 at the official website of University Grant Commission (UGC).

The University Grants Commission will hold the National Eligibility Test (NET) on 24th Dec 2011 to determine the eligibility for Junior Research Fellowship (JRF) and Eligibility for Lectureship. After qualifying the exam candidates applying for Lectureship, will be eligible to apply in Indian universities and colleges and JRF candidates will be eligible to pursue research in the subject of their PG or in a related subject and are also eligible for lectureship.

Click HERE for Short Notice

Friday, June 10, 2011

नेट स्लेट करने वाला ही बनेगा सहायक प्रोफेसर

     राजस्थान यूनिवर्सिटी की एकेडमिक कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजीसी के नए नियमों के तहत नेट और स्लेट कर चुके अभ्यर्थियों को ही सहायक प्रोफेसर पद के लिए मौका दिया जाएगा। साथ ही, जो लोग प्री पीएचडी के जरिए पीएचडी करेंगे, केवल वे ही सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्य माने जाएंगे।

Monday, March 28, 2011

कॉलेजों की फीस हर 3 साल में 10 फीसदी बढ़ाने का सुझाव

     
           आगामी दिनों में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की पढ़ाई और महंगी हो सकती है। केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हर तीन साल में 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने का सुझाव दिया है। विश्वविद्यालयों का कहना है कि इससे उनकी बढ़ती वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। नई दिल्ली में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एक कान्फ्रेंस में इस सुझाव पर चर्चा हुई।