Showing posts with label DU. Show all posts
Showing posts with label DU. Show all posts

Friday, August 12, 2016

डीयू : सीटें बचीं तो बढ़ेगी दाखिले की तिथि

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए दूसरे फेज की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भी अधिकांश कॉलेजों में सीटें खाली हैं। कॉलेज 12 अगस्त को फिर लिस्ट निकालेंगे और 13 तथा 16 अगस्त को दाखिला लेंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो डीयू प्रशासन एक बार फिर तिथि बढ़ाएगा। डीयू प्रशासन ने इस बाबत जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि आरक्षित वर्ग में कई कॉलेजों में सीटें खाली हैं, जबकि सामान्य वर्ग में खाली सीटों की संख्या काफी कम है।

Wednesday, July 20, 2016

डीयू : पांचवीं कटऑफ लिस्ट के दाखिले कल तक

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र के पहले ही दिन कॉजेल विद्यार्थियों से गुलजार दिखे। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उल्लास दिखा। वहीं, दूसरी ओर पांचवें कटऑफ के दाखिले भी शुरू हो गए थे। 1कई कॉलेजों में अब भी सामान्य वर्ग में सीटें खाली होने से विद्यार्थी दाखिला के लिए पहुंचे। नार्थ कैंपस के मिरांडा हाउस और केएमसी हंसराज हिन्दू सहित अन्य कॉलेजों में भी दाखिले की प्रक्रिया जारी थी। जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक दाखिले होंगे।

Tuesday, July 19, 2016

डीयू : चौथे कटऑफ के दाखिले समाप्त, 20 को आएगी पांचवीं लिस्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चौथे कटऑफ के तहत कॉलेजों में दाखिला खत्म हो गया। दाखिला नहीं पाने वाले छात्रों को अब पांचवीं कटऑफ लिस्ट का इंतजार है, जो 20 जुलाई को आएगी। कई कॉलेजों में सीटों से अधिक दाखिला हुआ है तो कई कॉलेज कुछ कोर्स में फिर से दाखिला खोल रहे हैं। इसके अलावा डीयू में दाखिले से जुड़ी शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। एमए में सोमवार को दाखिले होने थे, लेकिन शाम तक वेबसाइट न चलने के कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sunday, July 17, 2016

डीयू में अंतिम कटऑफ लिस्ट 20 जुलाई को

पांचवीं कटऑफ लिस्ट में मिल सकते हैं कई कालेजों में अवसर

नई दिल्ली : डीयू में स्नातक दाखिले की पांचवीं व अंतिम कटऑफ लिस्ट 20 जुलाई को आएगी। बावजूद इसके अभी भी किरोड़ीमल, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हंसराज व रामजस कॉलेज में पापुलर कोर्स की सीटों पर दाखिले हो रहे हैं। पांचवें कटऑफ में भी विभिन्न कॉलेजों में भरपूर अवसर उपलब्ध रहने की संभावना है।
इस बार कैंपस कॉलेज हो या फिर ऑफ कैंपस कॉलेज सभी कटऑफ के निर्धारण में बेहद सावधानी बरत रहे हैं। यही कारण है कि चौथी कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद भी कॉलेजों के अदला-बदली का सिलसिला जारी है और टॉप कॉलेजों में भी सीटे खाली हैं। दाखिला रद करा नए कॉलेज में दाखिला लेने के चलते कैंपस कॉलेजों में सीटें फुल होती नजर आ रही हैं, वहीं ऑफ कैंपस कॉलेजों में अभी भी सीटों के मुकाबले दाखिले कम हो रहे हैं। पांचवें कटऑफ में इन कॉलेजों में भीड़ दिखेगी।
सामान्य तौर पर चौथी कटऑफ लिस्ट के बाद आरक्षित श्रेणी की सीटों पर ही दाखिले के लिए भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन इस बार सामान्य श्रेणी की सीटें भी खाली हैं।

Thursday, May 28, 2015

डीयू में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 दाखिले के लिए शुरू हुई ऑनलाइन रेस में पहला दिन हिट रहा। पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बीते साल के मुकाबले इस बार ऑनलाइन आवेदन को पहले शुरू कर दिया गया। इसका आलम यह रहा कि पहले दिन ही 15 फीसदी से अधिक फॉर्म बिक गए जबकि अभी 15 जून तक प्रक्रिया जारी रहेगी।

Wednesday, May 27, 2015

डीयू में दाखिले आज 28 मई

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2015-16 में स्नातक की 54 हजार सीटें हैं। जो छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म 28 मई से और ऑफलाइन 5 जून से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। ज्यादा से ज्यादा छात्र ऑनलाइन आवेदन करें इसीलिए ऑनलाइन प्रक्रिया को एक सप्ताह पहले शुरू किया जा रहा है।

Friday, June 27, 2014

डीयू में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समाप्त

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) को वापस लेने पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह की सहमति के बाद डीयू और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है।
कुलपति ने शुक्रवार को यूजीसी के समक्ष समर्पण करते हुए वक्तव्य जारी किया कि चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस लेते हुए डीयू 2012-2013 सत्र की तर्ज पर ही दाखिले लेगा। दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रिंसिपलों की 12 सदस्यीय समिति विचार करेगी। संभावना जताई जा रही है कि दाखिले मंगलवार से शुरू हो सकते हैं। चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस होने पर शिक्षक व छात्र संगठनों ने खुशी जताई है।

Monday, June 16, 2014

डीयू में 54 हजार सीटों के लिए पौने तीन लाख आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दो जून से शुरू आवेदन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत 54 हजार सीटों के लिए आवेदन का आंकड़ा देर रात पौन तीन लाख के पार पहुंच गया। यानी हर सीट के लिए इस बार लगभग पांच आवेदन आए हैं। वहीं इस बार डीयू में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या ने नया रिकार्ड बनाया है। शाम छह बजे तक ही ऑनलाइन व आफलाइन आवेदनों की कुल संख्या पौने तीन लाख को पार कर गई। रात साढ़े दस बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की कुल संख्या दो लाख 43 हजार 588 थी।

सेंट स्टीफंस में एक सीट पर 58 उम्मीदवार
डीयू के सेंट स्टीफंस कालेज में दाखिले की ललक छात्रों के बीच अब भी जारी है। कॉलेज के विभिन्न विषयों में मात्र 400 सीट के लिए शाम छह बजे तक 23,330 छात्रों ने आवेदन किया था। प्रति सीट आंकड़ा निकालने पर कालेज में एक सीट के लिए 58 आवेदन आए।

Thursday, June 20, 2013

डीयू (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज की कटऑफ लिस्ट जारी

डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपनी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। कॉलेज के आठ में से सात कोर्सेज में दाखिलों के लिए इस दफा बीते साल से ज्यादा अंक चाहिए होंगे। अलग-अलग कोर्सेज की कटऑफ में 0.25 से लेकर 4.5 फीसदी तक की उछाल दर्ज की गई है। केवल संस्कृत ऑनर्स की कटऑफ ही पिछले साल जैसी है।
इस बार सबसे अधिक उछाल फिलॉस्फी ऑनर्स के सामान्य वर्ग में रही। बीते साल की तुलना में यह 4 फीसदी ज्यादा है। हालांकि बीते साल इसी कोर्स की कटऑफ में 7 फीसदी की तेजी आई थी। इस कटऑफ के आधार पर अब 21 जून को इंटरव्यू लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 24 जून से इंटरव्यू शुरू होंगे। जिसके आधार पर दाखिले होंगे।

Tuesday, June 4, 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय - शैक्षणिक सत्र 2013-14 की दाखिला प्रक्रिया 5जून से

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2013-14 की दाखिला प्रक्रिया बुधवार 5जून  से शुरू हो रही है। डीयू प्रशासन ने इस बार शैक्षणिक स्तर पर बदलाव किया ही है, दाखिला प्रक्रिया में भी मूलभूत बदलाव कर छात्रों को सुविधा देने का अहम प्रयास किया है। छात्र दाखिला फार्म 5 जून से 19 जून तक विभिन्न 18 केंद्रों से खरीद सकते हैं। फार्म जमा करने के बाद डीयू की पहली दाखिला सूची 27 जून को जारी की जाएगी।1इन केंद्रों से खरीद सकते हैं फार्म1मिरांडा हाउस कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, आर्ट फैकल्टी, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज अलीपुर, जाकिर हुसैन कॉलेज जवाहर लाल नेहरू मार्ग, ज्वाइंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस साउथ कैंपस, देशबंधु कॉलेज कालकाजी, एआरएसडी कॉलेज धौलाकुआं, गार्गी कॉलेज सिरीफोर्ट रोड, पीजीडीएवी कॉलेज नेहरू नगर रिंग रोड, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टूडेंट्स शेख सराय, बीआर अंबेडकर कॉलेज यमुना विहार, श्यामलाल कॉलेज शाहदरा, विवेकानंद कॉलेज विवेक विहार, महाराजा अग्रसेन कॉलेज मयूर विहार फेज-1, राजधानी कॉलेज राजा गार्डन, श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलेज पंजाबी बाग व भागिनी निवेदिता कॉलेज, कैर नजफगढ़।

Friday, May 31, 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय - एमसीए,एमएससी कंप्यूटर साइंस में आवेदन 1 जून से

दिल्ली विश्वविद्यालय में एमसीए और एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। इन कोर्स में 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है। एमएससी के लिए टेस्ट-1 और टेस्ट-2, 6 जुलाई को होंगे। इस कोर्स के लिए पहली सूची 23 जुलाई को और दूसरी सूची 26 जुलाई को आएगी। वहीं, एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को होगी। एमसीए की प्रवेश प्रक्रिया के बाद 17 जुलाई से 19 जुलाई तक इंटरव्यू होगा। उसके बाद पहली सूची 23 और दूसरी सूची 26 जुलाई को जारी होगी। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 800 रुपये निर्धारित की गई है तो एससी, एसटी और शारीरिक रूप से अशक्त छात्रों को फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म http://du.ac.in, और http://cs.du.ac.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Thursday, May 30, 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन कटऑफ में जगह के लिए जाने कॉलेजों के मानक

दिल्ली विश्वविद्यालय में 54 हजार सीटों के लिए दाखिले की रेस अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम लागू होने के कारण डिसिप्लिन-1 के साथ छात्रों को किन विषयों को लेने की जरूरत होगी, इस खेल को समझना होगा। हालांकि छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि कटऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ बारहवीं में पढ़े बेस्ट फोर से ही बात नहीं बनेगी।
पहली कटऑफ लिस्ट देखकर दाखिले के लिए जाने से पहले छात्रों को कॉलेज के मानकों को भी देखना होगा। ऐसा नहीं है कि इन नियम के तहत राहत नहीं मिलेगी लेकिन इनकी मौजूदगी बहुत कम हो सकती और अनिवार्य योग्यताओं की परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं।

Tuesday, November 20, 2012

खत्म होगा बीए, बीकॉम भेद, अब सिर्फ ‘बैकलॉरेट’

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2013-14 से लागू हो रहे चार वर्षीय ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत बीए, बीकॉम व बीएससी का भेद भी खत्म होने जा रहा है। जानकार हैरानी तो होगी लेकिन अब डिग्री के नाम पर होने वाले अंतर को खत्म कर विश्वविद्यालय में एक ही डिग्री छात्रों को बांटी जाएगी और इसे ‘बैकलॉरेट’ के नाम से जाना जाएगा। 
 
विवि में चार वर्षीय ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए गठित टास्क फोर्स की ओर से ही बैकलॉरेट का नाम सामने रखा गया है। इस बाबत् एक प्रस्ताव भी टास्क फोर्स की हाल ही में हुई बैठक में आया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। हालांकि इसे औपचारिक मंजूरी के लिए अभी डीयू की एकेडमिक व एग्जीक्यूटिव काउंसिल से मंजूरी मिलना बाकी है।