Showing posts with label Clerk. Show all posts
Showing posts with label Clerk. Show all posts

Sunday, April 24, 2016

SBI में 17,140 क्लर्क पदों के लिए बढ़ा आवेदन का मौका

* अब 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है
* पहले अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी
एसबीआई ने 17,140 रिक्तियों के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। अब इन रिक्तियों के लिए 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। पहले अंतिम तारीख 25 अप्रैल तय की गई थी।

Friday, January 2, 2015

चंडीगढ़ प्रशासन में होगी 300 क्लर्क की भर्ती

यूटी प्रशासन इस साल युवाओं के लिए नौकरियों का तोहफा लेकर आया है। प्रशासन के विभिन्न विभागों में 250 से अधिक स्थायी क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती की जाएगी। करीब 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी डायरेक्टर हायर एजुकेशन को दी गई है। जनवरी के दूसरे हफ्ते तक इन पदों का विज्ञापन जारी हो जाएगा।

Monday, November 17, 2014

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6425 क्लर्क पदों की भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एसोसिएट बैंकों में क्लर्क के पदों के लिए कुल 6425 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 9 दिसंबर 2014 तक केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
स्टैट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में भी 1000 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
20 से 28 साल के बीच की आयु के युवक इन पदों के आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद होगा।
जनरल और ओबीसी के आवेदकों के लिए 600 रूपए परीक्षा शुल्क और बाकी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये परीक्षा शुल्क रखा गया है। विस्तृत जानकारी के लिए एसबीआई की वेबसाइट लॉग इन करें।
किस बैंक में निकली कितनी भर्ती-
स्टैट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर-1000
स्टैट बैंक ऑफ हैदराबाद-2200
स्टैट बैंक ऑफ मैसूर-725
स्टैट बैंक ऑफ पटियाला-1200
स्टैट बैंक ऑफ त्रावणकोर-1300

Thursday, May 22, 2014

हरियाणा सरकार ने क्लर्क के लिए दस जमा दो की योग्यता कम की

हरियाणा सरकार ने उन पूर्व सैनिकों को उनकी सैन्य सेवा अवधि का आकस्‍मिक अवकाश देन का फैसला किया है जो सेना से रिटायरमेंट के बाद सिविेल सर्विस में आते हैं। इसके अलावा ग्रुप डी से क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए दस जमा दो की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की शर्त भी हटा ली गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी और रेस्टोरर से क्लर्क पद पर पदोन्नति के लिए दस जमा दो की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की शर्त केवल ऐसे कर्मचारियों पर लागू होगी, जोकि 8 नवंबर, 2013 के बाद भर्ती हुए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने वीरवार को आदेश जारी कर दिया है।

Tuesday, May 20, 2014

हरियाणा में लंबित भर्ती प्रक्रिया होंगी पूरी

साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया जा सकता है
6783 लिपिकों की भर्ती जून तक पूरी होने के आसार


हरियाणा में चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्तियों की प्रक्रिया जोर पकड़ सकती है। प्रदेश सरकार पिछले दो सालों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने व लंबित रिजल्ट घोषित करने के साथ ही कुछ और नई भर्तियां कर सकती है। इसके लिए सभी विभागों से ब्यौरा मांगा जा रहा है। राज्य सरकार नियुक्तियों में साक्षात्कार की प्रक्रिया को खत्म करने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के अनुकूल नहीं आए हैं। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में राज्य सरकार ने सबसे पहले लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों विभिन्न विभागों, बोर्ड एवं निगमों मे लगभग 65000 भर्तियां करने का निर्णय लिया था।


Monday, January 20, 2014

हरियाणा के विभिन्न विभागों में 8672 पदों के लिए आवेदन

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में 8672 पदों को हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भरने का निर्णय लिया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 फरवरी होगी।
 इन पदों में क्लर्क के 6783 पदों को भरा जाएगा। स्टेनो टाइपिस्ट (हिंदी) के 297 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (अंग्रेजी) के 349 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (द्वि-भाषी) के 311 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (अंग्रेजी) के 23 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (हिंदी) के 12 पद, जूनियर स्केल स्टेनो ग्राफर (द्वि-भाषी) के 85 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के 13 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (हिन्दी) के 2 पद, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (द्वि-भाषी) के 54 पदों को भरा जाएगा।
 विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ड्राइवर (लाइट ट्रांसपोर्ट वाहन) के 379 पद, ड्राइवर (हैवी ट्रांसपोर्ट वाहन) के 341 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग में ट्रैक्टर ड्राइवर के 13 पद, बागवानी विभाग में ट्रैक्टर ड्राइवर के 4 पद और राज्य सैनिक बोर्ड में ट्रैक्टर ड्राइवर के 6 पदों को भरा जाएगा।
सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार को 100 और 150 रुपये की फीस की अदायगी करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवार को फीस में 50 प्रतिशत छूट देते हुए 50 और 75 रुपए की फीस की अदायगी करनी होगी।

Monday, March 18, 2013

हरियाणा के विधानसभा में भर्ती क्लर्को को राहत

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एके सिकरी पर आधारित डिविजन बैंच ने हाई कोर्ट की एकल बैंच द्वारा जारी उस आदेश पर रोक लगा दी जिसके तहत एकल बैंच ने हरियाणा विधानसभा में भर्ती किए गए 13 क्लर्को की नियुक्ति को रद कर उनको हटाने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने हरियाणा सरकार को इस मामले में 10 मई के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने यह आदेश स्पीकर हरियाणा विधान सभा व चयनित उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर जारी किया। इस मामले में 22 जनवरी को एकल बैंच ने अपने फैसले में विधानसभा में भर्ती किए गए 13 क्लर्को की भर्ती को अवैध ठहराकर नई नियुक्ति करने का आदेश जारी किया था।
 हाई कोर्ट के जस्टिस मसीह ने इस भर्ती प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए स्पष्ट तौर पर कहा था कि भर्ती के नाम पर केवल लीपापोती ही की गई ताकि एडहॉक पर पहले से ही कार्य कर रहे क्लर्को को एडजस्ट किया जा सके। खंडपीठ ने देवेंद्र श्योकंद की याचिका स्वीकार करते हुए भर्ती प्रक्रिया को नए सिरे से करने के निर्देश दिए थे। यह प्रक्रिया दो माह में पूरी करने को कहा गया था। इस मामले में याचिकाकर्ता ने विधानसभा के स्पीकर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को नौकरी देने का भी आरोप लगाया था। खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता का वह तर्क सही दिख रहा है कि 89 दिनों की एडहॉक अवधि के आधार पर भर्ती किए गए क्लर्को को नियमित भर्ती देने के लिए शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया आंखों में धूल झोंकने के समान है।

Wednesday, February 13, 2013

राजस्थान पंचायती राज विभाग में होगी 19,515 लिपिकों की सीधी भर्ती

पंचायती राज विभाग में 19,515 कनिष्ठ लिपिकों के पदों के लिए सीधी भर्ती की विज्ञप्ति मंगलवार को जारी कर दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 22 मार्च है। यह भर्ती सीनियर सेकेंडरी की मार्क शीट के आधार बनने वाली मेरिट के अनुसार होगी। इसके साथ ही कंप्यूटर कोर्स की अनिवार्यता भी है। 
 
पंचायती राज विभाग के एसीएस सी.एस. राजन के अनुसार विज्ञप्ति सभी जिला परिषदों को भेज दी गई है, जहां से वे समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करेंगे। इसके बाद 18 फरवरी से ऑन लाइन फार्म भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन www.exampraj.rajasthan.gov.in. पर उपलब्ध होंगे और इनको ई मित्र कियोस्क या नागरिक सेवा केंद्र  के माध्यम से भरा जा सकेगा। इसके लिए सेवा प्रदाता को 40 रुपए शुल्क देना होगा।
 
आवेदन शुल्क 
 
सामान्य और ओबीसी के क्रीमीलेयर के लिए 500, एससी-एसटी और ओबीसी के नॉन क्रीमिलेयर के लिए 250, निशक्तजन, टीएसपी एरिया के एससी-एसटी व किशनगंज-शाहबाद के सहरिया जनजाति के लिए 100 रुपए रखी गई है।  राशि ई-मित्र कियोस्क या नागरिक सेवा केंद्र में जमा करा सेकेंगे।

Saturday, December 15, 2012

न परीक्षा, न इंटरव्यू...बस मार्कशीट दिखाओ और नौकरी पाओ!


 राजस्थान पंचायतीराज में प्रस्तावित 22,790 भर्तियों में से कनिष्ठ लिपिकों के 19,515 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है। इसके लिए न लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू, केवल सीनियर सेकंडरी के अंकों के आधार मेरिट बनेगी और नियुक्ति दे दी जाएगी। इसे वित्त विभाग, कार्मिक विभाग और विधि विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। अब कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी लेने की तैयारी है। 
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पदों को भरने के लिए बजट में घोषणा की थी। कनिष्ठ लिपिकों के 165 पद जिला परिषदों, 996 पंचायत समिति और 18,354 पद ग्राम पंचायतों में भरे जाने हैं। इनके लिए अधिक शिक्षित भी आवेदन कर सकेंगे, लेकिन मेरिट का आधार सीनियर सेकंडरी ही रहेगा। 
 इन पदों को न तो वरिष्ठ लिपिकों से भरा जाएगा और न ही मृतक आश्रितों से। पद के विरुद्ध भी नियुक्ति नहीं दी जाएगी। जिला परिषद के माध्यम से ही आवेदन लिए जाएंगे और मेरिट भी वही तय करेगी।
 
ऐसा इसलिए..
 जिला प्रमुख और पंचायती राज के जनप्रतिनिधि ऐसी भर्ती के लिए दबाव बना रहे थे। सीधी भर्ती से जनप्रतिनिधियों को अपने लोगों को नौकरी दिलाने का मौका मिल जाएगा। चुनावी साल को देखते हुए भी सीधी भर्ती की तैयारी है।

Wednesday, May 2, 2012

हरियाणा में विकलांग कोटे के तहत आरक्षण की नीति बदली

प्रदेश सरकार ने भर्ती में विकलांगों को आरक्षण देने की अपनी नीति बदल दी है। अब वर्टिकल के बजाय हॉरिजेंटल नीति अपनाई जाएगी। सरकार की ओर से यह जानकारी दिए जाने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क व अन्य भर्ती में विकलांगों के परिणाम पर लगी रोक हटाने का आदेश जारी किया है। सरकार की नई नीति 1 मई से लागू होगी। मालूम हो कि विकलांग कोटे के तहत आरक्षण देने की राज्य सरकार हरियाणा की नीति केंद्र व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ थी। दिनेश कुमार भाटिया की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पिछले साल इस संबंध में सरकार की नीति पर रोक लगा दी थी और चल रही भर्ती प्रक्रिया में विकलांग कोटे की सीटों के परिणाम पर भी रोक लगा दी थी। अब वर्टिकल नीति के आधार पर पूर्व में हुई भर्ती को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को आधार पर चुनौती दी जा सकती है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि हरियाणा सरकार नौकरियों में विकलांग लोगो को आरक्षण देने के लिए जिस पैमाने का प्रयोग कर कर ही है वह कानूनन गलत है। याचिका के अनुसार नियमों के अनुसार किसी भी तरह का आरक्षण तीन श्रेणी में होता है पहला जनरल, दूसरा ओबीसी व तीसरा एससी व एसटी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की बेंच इंद्रा साहनी मामले में यह स्पष्ट भी कर चुकी है और इस बारे में निर्णय भी दे चुकी है। लेकिन हरियाणा सरकार ने नियम के विपरीत जनरल, ओबीसी व एससी व एसटी वर्ग के अलावा एक अलग श्रेणी विकलांग को भी शामिल कर उसमें सीट आरक्षित करने का नियम शुरू कर दिया। जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय व कानून के अनुसार अगर किसी विकलांग को आरक्षण का लाभ देना है तो उसे उस कोटे में आरक्षण दिया जाएगा जिस वर्ग से वह संबंधित है उदाहरण के तौर पर अगर जनरल श्रेणी के विकलांग उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ दिया जाना है तो उनके लिए जनरल की कुल सीटों से ही विकलांग लोगो के लिए तय सीटें आरक्षित की जाएगी।

Sunday, August 21, 2011

SSC Online - Combined Higher Secondary Level (10+2) Examination 2011

                                            Staff Selection Commission                              
                        Combined Higher Secondary Level (10+2)Examination-2011  

  Staff Selection Commission (SSC) has invited online and offline applications from eligible and qualified candidates for the recruitment of Data Entry Operator and Lower Division Clerks vacancies through Combined Higher Secondary Level (10+2) Examination 2011. Those who are eligible candidates may apply either online or offline modes.

Name of the posts:
1. Data Entry Operator
2. Lower Division Clerks (LDC)

 
Age limit: The age limit is 18-27 years as on 01/08/2011 for Data Entry Operator and Lower Division Clerks (i.e. not born earlier than 02.08.1984 and not later than 01.08.1993), age relaxation as per rules.
Educational qualification: Candidates must have passed 12th Standard or equivalent or higher examination from a recognised Board or University.
Application Fee: Rs 100/- for general category (No fee for SC/ST/PH/Women and Ex-ser) fee will be paid only in the form of Central Recruitment Fee Stamps (CRFS), these stamps are available at the counter of all departmental post offices of the country. For the candidates who are applying online should pay in the branches of State Bank of India through challan.
Important dates:
Opening date for online submission: 20/08/2011.
Closing date for online submission: 14/09/2011.
Last date for receipt of application: 16/09/2011, (For remote areas 23/09/2011).
Date of written test: 04/12/2011, Sunday