Showing posts with label TET. Show all posts
Showing posts with label TET. Show all posts
Wednesday, July 20, 2016
Tuesday, July 15, 2014
सीटीईटी (CTET) के लिए आवेदन करना महंगा
सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इस बार सामान्य व ओबीसी के
लिए 100 से 200 रुपये और एससी-एसटी व शारीरिक रूप से अशक्त वर्ग के लिए
आवेदन करना 50 से 100 रुपये तक महंगा हो गया है। देश भर में सीटीईटी की
परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन
www.ctet.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त तक चलेगी।
सीटीईटी
में आवेदन के लिए अब सामान्य व ओबीसी को पेपर-1 या पेपर-2 केलिए 600 रुपये
का भुगतान करना होगा, जबकि दोनों पेपर देने के लिए 1000 रुपये की राशि
चुकानी होगी। इससे पहले इस यह फीस 500 और 800 रुपये थी। इसी तरह बीती
परीक्षा के समय आवेदन के लिए एससी-एसटी व शारीरिक रूप से अशक्त वर्ग के लिए
पेपर-1 या पेपर-2 के लिए भुगतान राशि 250 रुपये थी और दोनों पेपर के लिए
400 रुपये चुकाने पड़े थे, जबकि इस बार 300 और 400 रुपये कर दिए गए हैं।
परीक्षा
की फीस चालान के माध्यम से, सिंडिकेट बैंक के सीबीएसई खाता में या फिर
डेबिट/क्रेडिट कार्ड से चुकाई जा सकती है। अभ्यर्थी 12 से 19 अगस्त के बीच
कर अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 22 अगस्त से
वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Sunday, April 27, 2014
सितंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा HTET 2014 कराने की तैयारी
अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इसी साल सितंबर में हरियाणा अध्यापक पात्रता
परीक्षा हो सकती है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने
पूरा प्रपोजल तैयार कर लिया है।
बोर्ड प्रशासन इस परीक्षा के लिए लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद इस प्रपोजल को स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसी साल फरवरी में एचटेट परीक्षा ली थी। मगर, उस समय गहरी धुंध के कारण कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए थे। वहीं मार्च और अप्रैल में शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के कारण एचटेट परीक्षा नहीं करा सकता।
इसी प्रकार अक्टूबर में भी इन कक्षाओं की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं होती हैं। दूसरी ओर दिसंबर और जनवरी में भी धुंध और सर्दी के कारण एचटेट परीक्षा का सफल संचालन नहीं कराया जा सकता। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड प्रशासन ने आगामी एचटेट परीक्षा इसी साल सितंबर के बीच में ही कराने का प्लान बनाया है।
बोर्ड प्रशासन इस परीक्षा के लिए लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद इस प्रपोजल को स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसी साल फरवरी में एचटेट परीक्षा ली थी। मगर, उस समय गहरी धुंध के कारण कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए थे। वहीं मार्च और अप्रैल में शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के कारण एचटेट परीक्षा नहीं करा सकता।
इसी प्रकार अक्टूबर में भी इन कक्षाओं की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं होती हैं। दूसरी ओर दिसंबर और जनवरी में भी धुंध और सर्दी के कारण एचटेट परीक्षा का सफल संचालन नहीं कराया जा सकता। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड प्रशासन ने आगामी एचटेट परीक्षा इसी साल सितंबर के बीच में ही कराने का प्लान बनाया है।
Friday, December 13, 2013
हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET-2013) ऑनलाइन फॉर्म 16 दिसंबर से 27 दिसंबर तक
चालान फॉर्म भरते ही मोबाइल पर मिलेगा कन्फर्मेशन का एसएमएस
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी
की ओर से हरियाणा पात्रता परीक्षा (एचटेट) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया
है। 16 दिसंबर से ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया शुरू होने के साथ इस बार
परीक्षार्थियों को आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। उम्मीदवारों को
27 दिसंबर तक ही फॉर्म भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने के कारण उन्हें
ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उनके
फॉर्म जमा होने की सूचना भी एसएमएस के माध्यम से तुरंत देने की व्यवस्था की
है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब हाईटेक हो गया है। पिछली बार की तुलना में इस बार उम्मीदवारों के लिए विशेष राहत प्रदान कर रहा है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा कि आपका फॉर्म असेट हो गया है। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी जानकारी एसएमएस के माध्यम से पूर्व सूचना मिल जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब हाईटेक हो गया है। पिछली बार की तुलना में इस बार उम्मीदवारों के लिए विशेष राहत प्रदान कर रहा है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही परीक्षार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस आ जाएगा कि आपका फॉर्म असेट हो गया है। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी जानकारी एसएमएस के माध्यम से पूर्व सूचना मिल जाएगी।
"परीक्षार्थियों
को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे
हैं। परीक्षार्थियों के फॉर्म और चालान भरे जाने के बाद उनको एसएमएस से यह
सूचित कर दिया जाएगा।"
-महेंद्रपाल, संयुक्त सचिव, हरियाणा विद्यालय
शिक्षा बोर्ड भिवानी
Thursday, October 24, 2013
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) फरवरी 2014 के प्रथम सप्ताह में
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा
(एचटेट) के आयोजन के लिए फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में शनिवार व रविवार
को संभावित तिथि में शामिल कर रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी है। इसके बाद
जनवरी 2014 में एचटेट के आयोजन के तमाम कयास समाप्त हो गए हैं। सूत्र
बताते हैं कि बोर्ड प्रशासन ने जनवरी माह में एचटेट के आयोजन करने से इसलिए
इंकार कर दिया है, क्योंकि इस माह के दौरान पूरे उत्तरी भारत में धुंध
रहती है। मार्च माह में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए फरवरी
2014 के प्रथम सप्ताह के शनिवार व रविवार को एचटेट के आयोजन के लिए सबसे
उचित मानते हुए रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी जा चुकी है। फरवरी के प्रथम सप्ताह के शनिवार व रविवार
को एचटेट आयोजन से संबंधित फाइल शिक्षा विभाग के पास भेजी जा चुकी है।
हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रदेश में जेबीटी भर्ती पर लगी रोक हटाई
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रदेश में जेबीटी भर्ती पर लगी रोक को
हटाते हुए भर्ती प्रक्रिया जारी रख कर व परिणाम घोषित करने की इजाजत दे दी
है, लेकिन नियुक्तिपत्र देने पर रोक मामले के निपटारे तक जारी रहेगी।कुछ
छात्रों ने जेबीटी भर्ती में इस आधार पर चुनौती दी थी कि राज्य में समय पर
अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं हुई। इसलिए जिन छात्रों ने सीटीईटी
पास किया है उनको भी भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने
भर्ती पर रोक लगाते हुए सरकार से परीक्षा के बारे में पूर्ण रिकार्ड समन
किया था। बुधवार को सरकार के इस रिकार्ड को विचार के लिए रखते हुए कोर्ट ने
मामले को नियमित सुनवाई के लिए रखते हुए एडमिट कर दिया व सरकार को भर्ती
प्रक्रिया जारी रखने की छूट दे दी। लेकिन इसके बाद भी सरकार इस भर्ती का
परिणाम जारी नहीं कर सकती क्योंकि चीफ जस्टिस की बैंच के सामने भर्ती बोर्ड
मामले में फैसला सुरक्षित है और परिणाम घोषित करने पर रोक जारी है।
Friday, July 26, 2013
आरटेट 2011 : रिजल्ट रद्द करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम
कोर्ट ने आरटेट 2011 का परिणाम रद्द करने संबंधी हाईकोर्ट के 2 जुलाई के
आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार व अन्य पक्षकारों से 7
अगस्त तक जवाब मांगा है। न्यायाधीश केएस राधाकृष्णन व एके सीकरी की खंडपीठ
ने यह अंतरिम आदेश एसएलपी पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दिया।
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 2 जुलाई, 2013 को राज्य सरकार व 28 अन्य की अपीलों
को खारिज करते हुए आरटेट 2011 में आरक्षित वर्ग को न्यूनतम प्राप्तांकों
में दी गई छूट को गलत करार देते हुए साठ प्रतिशत से कम अंक वालों को शिक्षक
के लिए अयोग्य माना था।
इसके अलावा इस आधार पर हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की चयन सूची
दुबारा बनाने के निर्देश दिए थे। इस आदेश को राज्य सरकार व प्रार्थियों ने
सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। महाधिवक्ता जीएस बापना का कहना है कि
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खुल
गया है।
Sunday, July 14, 2013
अब एचटेट परीक्षा परिणाम 18 जुलाई तक आने की उम्मीद
प्रदेश के भावी शिक्षकों को अभी एचटेट रिजल्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
दरअसल, एचटेट परीक्षा में छोटी सी गलती हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के
लिए नासूर बन गई है। परीक्षा के दौरान कई प्रश्न गलत थे, जिन पर
परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई थी। अब लाखों उत्तर पुस्तिकाओं का
पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। 1बता दें कि एचटेट परीक्षा परिणाम पहले 15
को आने की उम्मीद थी लेकिन अब रिजल्ट तैयार न होने के कारण अब परिणाम 18
जुलाई तक आने की उम्मीद है। दरअसल, प्रश्न पत्रों में कई प्रश्न गलत थे। कई
प्रश्नों के दिए गए चार विकल्प या उत्तर में से दो सही थे। ऐसे में
परीक्षार्थियों को बोर्ड की गलती से नंबर कटने का डर सता रहा था। इस संबंध
में परीक्षार्थियों ने बोर्ड को पत्र लिख गलती सुधारते हुए ग्रेस मार्क्स
देने की अपील की थी। इसी कारण विभाग को लाखों उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से
पुर्नमूल्यांकन करना पड़ रहा है।1बोर्ड ने 25 व 26 जून को लेवल थ्री
पीजीटी, लेवल फस्र्ट व द्वितीय की प्रदेश भर के करीब साढ़े चार लाख
परीक्षार्थियों ने दी थी। परीक्षा में दिए गए प्रश्न-पत्र में कई प्रश्नों
के दिए गए विकल्पों में दो-दो उत्तर सही थे लेकिन परीक्षार्थियों ने उनमें
से एक को चुना। इसके बाद परीक्षार्थियों ने विभिन्न किताबें खंगाल कर दोनों
उत्तर सही होने की तसल्ली कर ली है। ऐसे में दोनों उत्तर सही पाए गए और उस हिसाब से बोर्ड को ग्रेस मार्क्स देने की गुहार लगाई थी।
Saturday, June 15, 2013
एचटेट (HTET) पर नजर रखेंगे 115 उड़नदस्ते
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एचटेट में गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार 115 उड़नदस्ते गठित किए हैं, वहीं पहली बार प्रदेश के एक से अधिक लेवल में आवेदन करने वालों को बोर्ड प्रशासन ने राहत प्रदान की है। एक से अधिक लेवल में आवेदन करने वालों को इस बार किसी दूसरे शहर में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उसी शहर और उसी परीक्षा केंद्र में ही एचटेट देने का मौका दिया जाएगा। इस बार भी एचटेट शांतिपूर्वक आयोजित करने के लिए शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने प्रदेश के सभी डीसी व एसपी के उड़नदस्ते गठित किए हैं। इनके अलावा शिक्षा विभाग के उच्चधिकारियों के भी उड़नदस्ते एचटेट में निगरानी रखेंगे। एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारियों के उड़नदस्ते भी अपने अधीनस्थ क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर निगरानी करेंगे। शिक्षा बोर्ड सचिव अशंज सिंह ने कहा कि इस बार अलग-अलग लेवल के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को एक शहर से बाहर परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा।
Thursday, June 13, 2013
एचटेट (HTET) के एडमिट कार्ड (Admit Card) आज 14जून से हो जाएंगे अपलोड
अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिन
आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन भेजे थे, उनकी अनुक्रमांक पर्चियां
बोर्ड की वेबसाइट पर शुक्रवार से अपलोड की जा रही हैं।
पात्र परीक्षार्थी अपनी फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची (एडमिट कार्ड) इन वेबसाइट से आज से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक कारणों से परीक्षा में प्रवेश के पात्र नहीं बनते थे उनके अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं। इस तरह के आवेदक अगर अपना कोई पक्ष रखना चाहते हैं तो वे 20 जून तक अपना पक्ष रख सकते हैं। आवेदकों को भी 20 जून तक अंतिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे आवेदक अपने साथ अपनी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र ले कर आएं।
पात्र परीक्षार्थी अपनी फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची (एडमिट कार्ड) इन वेबसाइट से आज से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक कारणों से परीक्षा में प्रवेश के पात्र नहीं बनते थे उनके अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं। इस तरह के आवेदक अगर अपना कोई पक्ष रखना चाहते हैं तो वे 20 जून तक अपना पक्ष रख सकते हैं। आवेदकों को भी 20 जून तक अंतिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे आवेदक अपने साथ अपनी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र ले कर आएं।
Labels:
Admit Cards,
Haryana,
Haryana Board,
HBSE,
HTET,
Online,
TET
Wednesday, May 22, 2013
एचटेट (HTET) : कंफर्मेशन फार्म भरने का एक और मौका
बैंक में फीस भरने के बावजूद एचटेट
का कंफर्मेशन फार्म न भरने वाले उम्मीदवारों को शिक्षा बोर्ड ने एक और मौका
दिया है। बोर्ड की एचटेट वेबलाइन बुधवार से दोबारा खुल जाएगी। उम्मीदवार
24 मई तक कंफर्मेशन फार्म निकालकर उसे 27 मई तक बोर्ड के स्थानीय कार्यालय
पर जमा करवा सकेंगे। इससे पहले अभ्यार्थियों को 14 मई तक बैंक में फीस भरकर
15 मई तक कंफर्मेशन फार्म भरना था। अंतिम तिथि से पहले शनिवार-रविवार का
अवकाश आ जाने के कारण कई आवेदक कंफर्मेशन फार्म नहीं निकलवा सके।
Wednesday, May 1, 2013
एचटेट (HTET) में इंग्लिश और एसएस के लिए अब भरने होंगे अलग-अलग फार्म
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा
(एचटेट) में टीजीटी उम्मीदवार अब एक साथ दो परीक्षा नहीं दे पाएंगे। शिक्षा
बोर्ड की ओर से पहली बार इंग्लिश ओर सोशल स्टडी (एसएस) के लिए अलग अलग
कैटेगरी बनाई गई है। ऐसे में बीएड क्वालिफाई उम्मीदवार इनमें से केवल एक
पेपर ही दे पाएंगे। बोर्ड के इस निर्णय का सबसे अधिक असर ऐसे उम्मीदवारों
पर पड़ेगा, जो दोनों विषयों की योग्यता रखते हैं।
एचटेट में टीजीटी इंग्लिश और सोशल स्टडी के लिए अभी तक एक ही परीक्षा आयोजित की जाती थी। वर्ष 2011 में भी एक ही परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को इन दोनों विषयों के लिए क्वालिफाई माना गया था। स्कूलों में अभी तक ये दोनों विषय एक ही अध्यापक पढ़ाता रहा है।
एचटेट में टीजीटी इंग्लिश और सोशल स्टडी के लिए अभी तक एक ही परीक्षा आयोजित की जाती थी। वर्ष 2011 में भी एक ही परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को इन दोनों विषयों के लिए क्वालिफाई माना गया था। स्कूलों में अभी तक ये दोनों विषय एक ही अध्यापक पढ़ाता रहा है।
Monday, April 29, 2013
एचटेट (HTET) में अब गुड एकेडमिक रिकॉर्ड भी जरूरी
एचटेट में शिक्षा बोर्ड ने इस बार
पीजीटी वर्ग के लिए गुड एकेडमिक रिकॉर्ड की शर्त रखी है। इसमें कम से कम दो
कक्षाओं में सेकेंड डिवीजन होना जरूरी है। इसी शर्त पर पीजीटी भर्ती में
विवाद हुआ था। बाद में सरकार ने इसे वापस ले लिया था। अभी तक पीजीटी एचटेट
में कम से कम 50 फीसदी अंक जरूरी थे, लेकिन अब उम्मीदवारों का बीए, 12वीं
और 10वीं में से किन्हीं दो परीक्षाओं में कम से कम 50 फीसदी अंक होना
जरूरी है। एक परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए।
एचटेट आवेदकों के लिए हेल्पलाइन शुरू
की है। 01664-254300 से 254304 नंबरों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे फोन कर सकते
हैं।
एचटेट (HTET) ऑनलाइन आवेदन में सुधार का मौका नहीं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा
अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया
है। पहली बार इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विशेषज्ञों
का कहना है कि एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में काफी सावधानी
बरतने की जरूरत होगी। क्योंकि अगर एक बार गलत जानकारी सबमिट हो गयी तो
सुधार का मौका नहीं मिलेगा। बोर्ड की ओर से इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी
किया जा चुका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए
अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।
Sunday, April 28, 2013
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल से शुरू
BOARD OF SCHOOL EDUCATION, HARYANA, BHIWANI
HARYANA
TEACHER ELIGIBILITY TEST, JUNE, 2013
¼gfj;k.kk
v/;kid ik=rk ijh{kk twu]2013½
gfj;k.kk v/;kid ik=rk VSLV[ Level -1 – Teachers for Classes I to V
(Primary Teacher), Level-2 – Teacher for Classes VI toVIII (TGT) and Level-3 (PGT)] dk lapkyu
twu 2013 esa fd;s tkus dk fu.kZ; fy;k x;k gS A bl ijh{kk ls lEcfU/kr
fgnk;rsa@fn’kk&funsZ’k] ijh{kk dh frfFk;kW ,oa le; “INFORMATION BULLETIN” esa nh xbZ gSa tks cksMZ dh oSclkbZV www.hbse.ac.in OR www.htet.nic.in ij
miyC/k gS ftls bPNqd ijh{kkFkhZ MkmuyksM Hkh dj ldrs gSa A bPNqd ,oa ik= ijh{kkFkhZ of.kZr oSclkbZV ij vkWuykbZu vkosnu gsrq nh xbZ fgnk;rksa ,oa
“INFORMATION BULLETIN” esa nh xbZ fgnk;rks@fn’kk&funsZ’kksa
dk /;kuiwoZd v/;;u djds o viuh ik=rk lqfuf’pr djds nh xbZ fgnk;rksa dh ikyuk
djrs gq, fuEufyf[kr frfFk;ksa vuqlkj vkWuykbZu vkosnu dj ldrs gSa A
/;ku jgs fd vkWuykbZu vkosnu gsrq
oSclkbZV ij nh xbZ fgnk;rksa vuqlkj
Step-1 ls Step-5 iwjs
djus] ijh{kk शुYd vf/kd`r cSad esa tek djokus ,oa
vkWuykbZu vkosnu i= dk “Confirmation Page alongwith an attested copy
of 10th Class Certificate and Board’s copy of Payment Challan (E-Challan)”
fu/kkZfjr frfFk rd cksMZ ds ftyk
leUo; dsUnz ij tek djokuk vFkok iathd`r@LihM iksLV ls cksMZ dk;kZy; esa izkIr
gksuk vfuok;Z gS A
IMPORTANT DATES
1& vkWuykbZu vkosnu
izfdz;k vkjEHk gksus dh frfFk & 30&04&2013
2& vkWuykbZu vkosnu
djus dh vfUre frfFk & 14&05&2013
3& ijh{kk शुYd
vf/kd`r cSad esa tek djokus o tek
djok, x, शुYd dk C;kSjk vkWuykbZu vkosnu izfd;k
esa Hkjus dh vfUre frfFk & 15&05&2013
4& vkWuykbZu dh izfdz;k iwjh djus
ds mijkUr
vkWuykbZu fgnk;rksa esa crk, vuqlkj
“Confirmation Page alongwith an attested copy
of
10th Class Certificate and
Board’s copy of Payment Challan
rd tek djokus vFkok dsoy iathd`r@LihM
iksLV ls
cksMZ dk;kZy; esa igqWpus dh vfUre frfFk & 20&05&2013
MkmuyksfMax vkjEHk gksus dh frfFk & 25&05&2013
ik= ijh{kkfFkZ;ksa ds jksy uEcj Mkd
}kjk ugha Hksts tk,Wxs cfYd
cksMZ dh oSclkbZV www.hbse.ac.in
OR www.htet.nic.in
ij fnukad 25&05&2013 ls miyC/k gksaxs ftls ik= ijh{kkFkhZ MkmuyksM
dj ldsaxs A
Monday, April 15, 2013
CTET July-2013 : Last Date for Submission of Application Form Extended
CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION
(CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST)
(PS-1-2, Patparganj Institutional Area, I.P. Extension, Delhi-110092 )
PUBLIC NOTICE
In accordance with NCTE letter No.F.76-1/2011/NCTE/Acad, dated 9th April, 2013, regarding extension of time duration to complete TET from 1.30 hours to 2.30 hours, the Central Board of Secondary Education (CBSE), has issued Public Notice of the following revised schedule for CTET - JULY 2013 Examination:
Date of Examination Paper Timing Duration
28.07.2013 Paper- I 09.30 to 12.00 hours 2.30 hours
28.07.2013 Paper- II 14.00 to 16.30 hours 2.30 hours
28.07.2013 Paper- II 14.00 to 16.30 hours 2.30 hours
Therefore keeping in view the change in schedule of the Examination and toensure that the candidates are not deprived to apply for CTET -JULY 2013 Examination
due to shortage of time the schedule for submission of on-line application and receipt of confirmation pagein CBSE has been extended as per the following details:
Last date for submission of On -line Application: 22.04.2013
Last date for receipt of Confirmation Page in the CBSE Office: 29.04.2013
Friday, April 12, 2013
शिक्षक पात्रता परीक्षा - ऑनलाइन आवेदन के बाद फोटोकॉपी भेजनी होगी
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस
बार आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ में आवेदनकर्ताओं को
चालान के साथ साथ भरे हुए आवेदन की कॉपी को बोर्ड को भेजनी होगी। बोर्ड
द्वारा एक व दो जून को पात्रता परीक्षा कराई जा रही है।
पहली बार परीक्षा
में आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। आवेदनकर्ता के लिए सिर्फ
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरना ही काफी नहीं होगा। उसे भरे हुए आवेदन
पत्र के साथ चालान की एक कॉपी भी बोर्ड को भेजनी होगी।आवेदन पत्र को न भेजे
जाने की दशा में उसका आवेदन रद्द मान लिया जाएगा। उधर बोर्ड ने अभी तक
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि पर अंतिम मोहर नहीं लगाई है, लेकिन
संभावना यह जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया
शुरू हो जाएगी।
"आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उस फॉर्म की कॉपी व चालान की कॉपी बोर्ड कार्यालय को भेजनी होगी, तभी आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।"
"आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उस फॉर्म की कॉपी व चालान की कॉपी बोर्ड कार्यालय को भेजनी होगी, तभी आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।"
-एचएल पुरुथी,कंसल्टेंट, विशेष शाखा, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
Thursday, April 11, 2013
हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) की वेबसाइट लांच होगी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट
(एचटेट) की वेबसाइट लांच करने जा रहा है। जल्द ही प्रदेशवासियों को एचटेट
से संबंधित तमाम जानकारियां नई वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी। जून में
आयोजित होने जा रहे एचटेट के लिए कब तक आवेदन किया जा सकेगा और क्या रहेगा
इसका शेडय़ूल, इस तरह के तमाम सवालों के जवाब भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
उधर शिक्षा बोर्ड प्रशासन एचटेट के लिए शेडय़ूल तैयार कर रहा है। सूत्र
बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन नेशनल इनफॉरमेशन सेंटर के माध्यम से
एचटेट की नई वेबसाइट एचटीईटी.एनआइसी.इन है। उम्मीद की जा रही है कि अगले
सप्ताह तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। अध्यापक पात्रता परीक्षा का
आयोजन प्रदेश में 2008 से किया जा रहा है।
Monday, April 8, 2013
सीटेट (CTET) में गलती सुधारने को ढाई माह का समय
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल
- ऑनइलाइन आवेदन की फीस: सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए, एससी व एसटी और विकलांगों के लिए 250 रुपए
- प्रतिपुष्टि पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) मुख्यालय में भेजने की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल
- प्रपत्र (फॉर्म) में गलती सुधारने का समय: 16 अप्रैल से 26 जून
- परीक्षा की तिथि: 28 जुलाई
सीबीएसई ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा
(सीटेट) के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने में होने वाली गड़बडिय़ों के मद्देनजर गलती सुधारने के लिए पहली बार ढाई माह तक का समय दिया है।
बोर्ड द्वारा तय समय आगामी 16 अप्रैल से 26 जून के बीच परीक्षार्थी फॉर्म में दी गई जानकारी में बदलाव कर सकते है। अगर कोई परीक्षार्थी इस अवसर को भी चूक जाता है तो उसे फिर गलती सुधारने का दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। केंद्रीय बोर्ड द्वारा आगामी 28 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में देशभर से करीब दस लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बोर्ड द्वारा तय समय आगामी 16 अप्रैल से 26 जून के बीच परीक्षार्थी फॉर्म में दी गई जानकारी में बदलाव कर सकते है। अगर कोई परीक्षार्थी इस अवसर को भी चूक जाता है तो उसे फिर गलती सुधारने का दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। केंद्रीय बोर्ड द्वारा आगामी 28 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में देशभर से करीब दस लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
Friday, April 5, 2013
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा एक और दो जून को
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन
किया है। अब यह परीक्षा एक व दो जून को होगी। एक जून सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक पीजीटी (लेक्चरर)
की परीक्षा होगी। इसके अलावा दो जून को सुबह 11 से लेकर 12:30 बजे तक
जेबीटी और दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक टीजीटी(मास्टर) की परीक्षा आयोजित की
जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियों के बारे में अधिसूचना शीघ्र जारी
की जाएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
