Showing posts with label Army. Show all posts
Showing posts with label Army. Show all posts

Friday, July 29, 2016

सेना भर्ती से पहले पास करना होगा ऑनलाइन टेस्ट

सेना भर्ती प्रक्रिया में कई अहम बदलाव होने वाले हैं। भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने तथा युवाओं के हित को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा रहे हैं। सेना की ओर से प्रस्तावित बदलाव के अनुसार अब भर्ती रैली से पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने वालों को ही भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे उम्मीदवारों के साथ भर्ती बोर्ड को भी सहूलियत होगी। रैली में होने वाली अव्यवस्था से छुटकारा मिल जाएगा।

Monday, October 14, 2013

भिवानी में हुई सेना की भर्ती की लिखित परीक्षा अब 24 नवंबर को

पिछले दिनों भिवानी में हुई सेना की भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख में तबदीली की गई है। सेना भर्ती कार्यालय में भर्ती निर्देशक कर्नल पीसी पुस्ती ने सोमवार को प्रेस को जारी बयान में बताया कि सेना मुख्यालय के निर्देशानुसार 27 अक्तूबर 2013 को होने वाली सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी की लिखित परीक्षा अब 24 नवंबर को जनता कॉलेज में होगी।

लिखित परीक्षा के समय और स्थान में कोई बदलावा नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र कार्यालय से प्राप्त करें। अनुक्रमाक 1001 से 1400 तक के उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर, 1401 से 1800 तक के उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 1801 से 22 सौ तक के उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर, 2201 से 26 सौ तक के अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर, 2601 से तीन हजार वालों को 1 नवंबर तथा 3001 से 3203 तक के उम्मीवारों को 2 नवंबर को नए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।

Thursday, January 10, 2013

हरियाणा और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए भर्ती रैली 5 फरवरी से

भारतीय थल सेना के भर्ती कार्यालय अंबाला की ओर से करनाल के कर्ण स्टेडियम में आगामी 5 से 13 फरवरी तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल यू. मुखर्जी ने बताया कि भर्ती सुबह 5 बजे शुरू होगी।
सिपाही की भर्ती के लिए ऐसे युवाओं को ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा, जिनका कद 170 सेंटीमीटर होगा। क्लर्क भर्ती में 162 सेंटीमीटर लंबाई वाला युवा भाग ले सकेगा। पांच फरवरी को धार्मिक शिक्षक जिनमें पंडित, मौलवी, पादरी, मजहबी, सिख एवं रामदासियों की भर्ती की जाएगी।
6 फरवरी को जिला करनाल, पंचकूला एवं चंडीगढ़, 7 को अंबाला, 8 को कैथल, 9 को कुरुक्षेत्र और यमुनानगर, 10 को सभी जातियों के सोल्जर, स्टोर कीपर, 11 को क्लर्क, 12 को स्टोर कीपर कैथल एवं चंडीगढ़ और 13 फरवरी को सभी सोल्जर टेक्निकल युवाओं की भर्ती होगी। इस भर्ती में चयनित योग्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा भर्ती कार्यालय अंबाला में अप्रैल के अंतिम शनिवार को ली जाएगी।
हाथ पर धार्मिक टैटू एवं हाथ से आगे कलाई तक धार्मिक टैटू एवं कोई नाम लिखे उम्मीदवार को भर्ती में शामिल होने की अनुमति रहेगी।
शरीर के अन्य किसी भी अंग पर टैटू एवं नाम लिखे युवाओं को भर्ती में किसी भी सूरत में शामिल नहीं किया जाएगा। इस भर्ती में जाति प्रमाणपत्र तहसीलदार से प्रमाणित हो, सरपंच एवं नगरपालिका के पार्षद से प्रमाणित जाति प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

Thursday, September 27, 2012

सैनिक की परीक्षा में अब नेगेटिव मार्किंग

यदि आप सेना में सोल्जर के रूप में भर्ती होने के लिए परीक्षा देने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि अब से प्रत्येक गलत जवाब पर आधा अंक काट लिया जाएगा। यानी आपने कुल 50 अंक अर्जित किए हैं और दस सवालों का जवाब गलत बताया है तो आपके द्वारा हासिल 50 अंकों में से पांच अंक (प्रत्येक गलत जवाब पर आधा अंक) काट लिए जाएंगे। सेना में सोल्जर जनरल ड्यूटी और सोल्जर ट्रेड्समैन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नियम में बदलाव किया गया है। अब इनमें नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
 यह नियम एक अक्तूबर 2012 से लागू होगा। परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब पर दो नंबर दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब पर आधा नंबर काट लिया जाएगा। जिन सवालों को नहीं किया जाएगा और उत्तर के स्थान को खाली छोड़ दिया जाएगा, उसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस सवाल पर जीरो अंक माना जाएगा।

Saturday, December 10, 2011

भारतीय थल सेना में धार्मिक शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

भारतीय थल सेना में धार्मिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती हिमाचल, हरियाणा (मेवात, पलवल, गुड़गांव, फरीदाबाद जिलों को छोड़कर) और यूटी चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के लिए आरआरटी 68469 बैच के लिए है। पूरे देश में कुल रिक्तियों की संख्या 74 है, जिसमें से 54 पंडित, 7 मौलवी, 4 पादरी, 5 अन्य तथा बोध और मोक के दो पद हैं।
उम्मीदवार की आयु 27 से 34 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। पंडित के लिए शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा हिंदी में भूषण होना अनिवार्य है। ग्रंथी के लिए स्नातक डिग्री के साथ पंजाबी विषय मुख्य रूप से पास होना चाहिए।

Monday, May 30, 2011

ARMY - 25th 10+2 Technical Entry Scheme (TES) Course

                                                     INDIAN ARMY

                          25th 10+2 Technical Entry Scheme (TES) Course
                                         Commencing from July 2011
  • Posts : 85 posts
  • Qualification : 10+2 (PCM) with 70% marks.
  • Age : 16 and half to 19 and half years ; Born between 01 July 1992 and 01 July 1995 (both days inclusive)
  • Physical Standard: min. height 152 cm and weight 42 kg., better eye 6/6 and worst eye 6/18
  • Pay Scale : Candidates will be entitled to pay sclae of Rs.15600-39100 plus Grade Pay Rs.5400 plus MSP Rs.6000 and other allowances.

How to Apply: Apply Online at Indian Army website http://joinindianarmy.nic.in from 30/05/2011 to 30/06/2011. Take a print out of the system generated to "Additional Directorate General of Recruiting (Rtg-6), TES Section, West Block-III, R.K.Puram, New Delhi-110066" to reach by 10/07/2011.

     Further detail regarding this entry scheme can be seen at http://www.joinindianarmy.nic.in (in Permanent Commission).  Details are also available at http://indianarmy.nic.in/ .