Showing posts with label DSE. Show all posts
Showing posts with label DSE. Show all posts

Friday, August 26, 2016

टीजीटी से पदोन्नत पीजीटी को स्टेशन देने की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन मांगे जाएंगे विकल्प

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर से पदोन्नत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर को नए स्टेशन आवंटित करने की प्रकिया शुरू हो गई है। अभी तक पीजीटी पुराने स्टेशन पर काम कर रहे थे। उनके अब ऑनलाइन ऑप्शन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में और खाली रहे 3400 पीजीटी के पदों को भी प्रमोशन से भरने के लिए केस मांगे जाएंगे।

Friday, August 19, 2016

हरियाणा के 29 हजार प्राइमरी शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया आरंभ

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत करीब 29 हजार शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पांच साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे शिक्षकों के तबादले तय हैं। प्रदेश सरकार ने पांच साल से कम समय से एक स्थान पर तैनात शिक्षकों से तबादलों के बारे में राय पूछी है। ऐसे शिक्षक यदि चाहेंगे तो उनके तबादले होंगे अन्यथा वे अपने पुराने स्थान पर काम करते रहेंगे।
 करीब 11 हजार पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) की तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राइमरी शिक्षकों के आनलाइन तबादलों की प्रक्रिया आरंभ की गई है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ऑनलाइन तबादलों के लिए वेबपोर्टल खोला गया है।

Friday, August 12, 2016

टीजीटी और जेबीटी के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद

हरियाणा में पहली बार किए गए ऑनलाइन ट्रांसफरों में करीब 91 फीसदी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) को केवल जोन बल्कि स्कूल भी अपनी पसंद के ही मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 66 फीसदी पीजीटी को पहली पसंद का जोन मिला है। जबकि 15.57 को दूसरी और 9.02 फीसदी शिक्षकों को तीसरी पसंद के जोन मिले हैं। अब ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और जेबीटी के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने की उम्मीद है।

Wednesday, July 20, 2016

हरियाणा के 1175 मास्टर पदोन्नत होकर बने लेक्चरर, सूची जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने आज दिनांक 20 जुलाई को 1175 मास्टर/ टीजीटी (गणित, विज्ञान और सोशल स्टडीज) को पीजीटी पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। स्टेशन MIS पोर्टल पर अपनी पसंद ऑनलाइन भरने के बाद दिए जाएंगे।

Wednesday, November 12, 2014

डीइओ हल करेंगे स्कूल लेक्चरर के एसीपी मामले

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लेक्चरर के एसीपी (एश्योर्ड प्रोग्रेसन स्कीम) मामलों का निपटारा आने वाले समय में जिला शिक्षा अधिकारी कर सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसकी मंजूरी के लिए फाइल वित्त विभाग को भेज दी है। अभी तक लंबित मामलों को शिक्षा निदेशालय बड़ी तेजी से निपटा रहा है, जबकि भविष्य में मुख्यालय का भार कम करने के लिए जिला स्तर पर ही इनके निपटारे की व्यवस्था की जा रही है। स्कूल लेक्चरर के मेडिकल बिलों की जल्द प्रतिपूर्ति के लिए अलग से मेडिकल नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ये अधिकारी संयुक्त निदेशक स्तर का होगा। शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह के भीतर मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति के मामले निपटाने का लक्ष्य रखा है।
 सेकेंडरी शिक्षा विभाग के महानिदेशक विवेक अत्रे ने हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के दौरान ये जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष दयानंद दलाल और पूर्व अध्यक्ष किताब सिंह मोर के नेतृत्व में महानिदेशक से मिलने पहुंचा था। महानिदेशक विवेक अत्रे ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बताया कि प्राध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार हो चुकी है। इसे आपत्तियों के निपटारे के लिए जल्द ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

Friday, September 26, 2014

7036 पीजीटी आवेदनकर्ताओं के लिए यह खुशखबरी

7036 पीजीटी ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं के लिए यह खुशखबरी है कि वह पुन: एक बार और आवेदन कर सकेंगे। उनके दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए हरियाणा स्कूल अध्यापक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन द्वारा दोबारा शुद्घि पत्र (कोरिजेंडम)निकाला जाएगा। शुद्धि पत्र निकलवाने के लिए स्कूल अध्यापक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ने शुक्रवार को डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन हरियाणा को पत्र भी लिख दिया है।
कोड आॅफ कंडक्ट लागू होने की वजह से दोबारा शुद्धि पत्र प्रकाशित होने का मामला इलेक्शन कमीशन के पाले में है। लिहाजा मामले में सरकार के पहल की भी जरूरत पड़ेगी। इसके बाद ही इलेक्शन कमीशन की अनुमति मिलेगी।
इलेक्शन कमीशन से अनुमति मिलने के बाद डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन ही गाइड लाइन तय करते हुए शुद्धि पत्र तैयार कराकर हरियाणा स्कूल अध्यापक भर्ती बोर्ड काे भेजेगा। इसके प्रकाशन का जिम्मा बोर्ड के ऊपर होगा। इधर भास्कर से हुई बातचीत में एडिशनल डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन ने भी कह दिया है कि पत्र मिलते ही वह उसके आगे की कार्रवाई करेंगे।

Tuesday, January 28, 2014

हरियाणा प्रदेश में 920 हाई स्कूलों में हेडमास्टर नियुक्त किए

 प्रदेश में 920 हाई स्कूलों में हेडमास्टर नियुक्त किए जा रहे हैं। चुने गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए प्रदेशभर से 29 जनवरी से बुलाया गया है। मंगलवार को ही हरियाणा शिक्षा विभाग के निदेशालय ने अपनी वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना अपलोड की है। इसके अनुसार 29 जनवरी को प्रदेश के हाई स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को, 30 को महिला शिक्षकों व 31 को शेष बचे शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। प्रदेश में लगभग साढ़े 15 सौ हाई स्कूलों में से केवल 250 में ही हेडमास्टर कार्यरत हैं।

Thursday, June 13, 2013

हरियाणा में 5061 शिक्षक बने मिडिल हेडमास्टर

हरियाणा प्रदेशभर के हजारों शिक्षकों के लिए गुरुवार का दिन खुशी भरा रहा। शाम को मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 5061 शिक्षकों को प्रमोट कर मिडिल स्कूल का हेडमास्टर बना दिया। प्रमोशन पाने वाले 5061 शिक्षकों में से विभाग ने 4888 शिक्षकों को स्टेशन भी मुहैया करा दिए हैं। शेष 173 मिडिल हेड को स्टेशन बाद में दिए जाएंगे। 
सभी मुख्याध्यापकों को 15 दिन के अंदर कार्य ग्रहण करना होगा। इन 4888 मुख्याध्यापकों में से 4160 मास्टर कैडर, 350 सीएंडवी हिंदी, 50 पंजाबी तथा 328 संस्कृत टीचर को मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक बनाया गया है।

Tuesday, February 26, 2013

HSSPP- Vacancies of Infrmation cum - Office cum - Library Manager

    HARYANA SCHOOL SHIKSHA PARIYOJANA PARISHAD,
             SECTOR-5, SHIKSHA SADAN, PANCHKULA


Applications are invited for the Test to be conducted for filling up the vacancies of INFORMATIONCUM-
OFFICE CUM- LIBRARY MANAGER on year to year Contract Basis (Consolidated
remuneration) as per details given below:-

Name of the Post : INFORMATION CUM OFFICE CUM LIBRARY MANAGER

No. of Posts        : 1708

Consolidated Remuneration (Per Month) : Rs. 20000/-
  (The remuneration shall be fixed on the basis of performance of the concerned candidate)

Basic Qualification   : a) Essential Qualifications:-
      1. M.Sc. (Computer Science) (with at least 50% Marks)
          Or
          Master in Computer Application (with at least 50% Marks)
          Or
          BE/B.Tech in Computer Science/ Information Technology (with at least 50% Marks)
          Or
          BE/B.Tech in any stream with Post Graduate Diploma in Computer (with at least 50% marks in both)
          Or
          MBA and Post Graduate Diploma in Computer (with atleast 50% marks in both) from recognized
          university.

         2. Complete Knowledge of Multimedia & Web Technology, Computer Science & Informatics       
             Technology.
         3. Matric with Hindi/Sanskrit or 10+2/B.A./M.A. with Hindi as one of the subjects.
b) Desirable Qualifications:-
         1. Graduate Or Post Graduate in Library Science from a recognized university.
         2. B.Ed. Or M.Ed. from a recognized university.
         3. STET/HTET Qualified (Related to 9th to12th)

Eligible applicant may submit online application commencing from 15-02-2013 to 02-03-2013
upto 5:00 PM in the prescribed online format available at the following website:
http://recruitment.cdacmohali.in. 


Click Here for Recruitment Notice

Friday, February 22, 2013

हरियाणाप्रदेश के मास्टर व सीएंडवी अध्यापक पा सकेंगे प्राध्यापक की पदोन्नति

हरियाणा प्रदेश के मास्टर व सीएंडवी अध्यापकों के लिए अच्छी खबर है कि वे अब प्राध्यापक पद पर पदोन्नति पाने का अपना सपना जल्द पूरा कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर से मास्टर व सीएंडवी अध्यापक से पदोन्नति पाने के लिए अपने मामले भेजने के लिए कहा है। इस संबंध सेकंडरी शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मास्टरों व अध्यापकों को इस बारे में अवगत कराने के लिए कहा है। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि योग्यता पूरी करने वाले संबंधित मास्टर व सीएंडवी अध्यापक 31 मार्च तक अपने मामले भेज दें।

Wednesday, December 5, 2012

शिक्षा विभाग ने की मास्टरों की वरिष्ठता सूची ऑनलाइन

शिक्षा विभाग ने बुधवार को प्रदेश के मास्टरों की वरिष्ठता सूची को ऑन लाइन कर दिया है। इससे पदोन्नति आदि में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका नहीं रहेगी। 1018 पृष्ठ की इस सूची में प्रदेश के 20348 मास्टरों को शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने डीएसई.एचआरवाई.जीओवी.इन पर यह सूची आदेश क्रमांक 2,80,-2009 एचआरएम-1 (1) पंचकूला दिनांक 5 दिसंबर 2012 के तहत जारी की है। मास्टर वर्ग एसोसिएशन के राज्य महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि नई पदोन्नति सूचियां इसी वरिष्ठता सूची के आधार पर निकाली जानी हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन विभाग पर स्थायीकरण सूची भी जल्द जारी करने का दबाव बना रही है।

Wednesday, June 20, 2012

हरियाणा - 16 जुलाई तक ले सकेंगे नौवीं से बारहवीं तक दाखिला

शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में नौंवी से बारहवीं कक्षा तक दाखिले की तिथि 30 जून से बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दाखिले की तिथि बढ़ाने के निर्देश कर दिए हैं। पहले इन कक्षाओं में दाखिले के लिए 30 जून तक की तिथि निर्धारित की थी।

Tuesday, June 5, 2012

हरियाणा शिक्षा विभाग - 5548 मिडिल हेड पदोन्नत होंगे

शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के राजकीय मिडिल विद्यालयों में मुख्याध्यापक की नियुक्ति पूरी तरह पदोन्नति के जरिए करने योजना तैयार कर ली है। शिक्षा विभाग ने 5548 मुख्याध्यापक लगाए जाने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से 10 जून तक केस भेजने के निर्देश दिए हैं। इन पदों को मास्टर और भाषाई अध्यापक को पदोन्नत करके भरा जाएगा। इसके तहत हिंदी, पंजाबी और संस्कृत भाषा के अध्यापक को पदोन्नत किया जाएगा। निदेशालय द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 85 प्रतिशत पद ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर से भरे जाएंगे। जबकि 7-7 प्रतिशत संस्कृत और हिंदी अध्यापकों में से और एक प्रतिशत पंजाबी अध्यापकों से पदोन्नत कर उन्हें मिडिल हेड बनाया जाएगा। इसके अलावा निदेशालय ने शिक्षकों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की है। इसमें शिक्षक कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीए या बीएससी होना चाहिए साथ ही बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक पांच वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण करने वाला भी हो।

Friday, May 18, 2012

सरप्लस टीचर को हटा नहीं सकते - पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि अगर किसी भी सहायता प्राप्त स्कूल में टीचरों की संख्या सरप्लस है तो स्कूल प्रबंधन कमेटी उन टीचरों की सेवा समाप्त नहीं कर सकती। हां, शिक्षा विभाग के निदेशक ऐसे टीचर को किसी भी सहायता प्राप्त स्कूल में ट्रांसफर कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने यह फैसला मुकुंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर के तीन टीचरों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। स्कूल की प्रबंधन कमेटी ने सरप्लस, काम न करने, स्कूल का माहौल खराब करने के आरोप में अपने तीन टीचरों को नौकरी से निकाल दिया था। इन टीचर ने कमेटी के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हरियाणा स्कूल शिक्षा अधिनियम, 2003 के आधार पर स्कूल द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि अगर किसी सहायता प्राप्त स्कूल में टीचर सरप्लस है तो स्कूल अपने स्तर पर उसको नौकरी नहीं निकाल सकता वरन शिक्षा विभाग के आयुक्त या निदेशक उसको किसी अन्य सहायता प्राप्त स्कूल में समायोजित कर सकते हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि अगर कोई टीचर सही आचरण या स्कूल का माहौल खराब करता है तो स्कूल उसको भी नौकरी से नहीं निकाल सकता। इसके लिए भी नियम के तहत जांच करवाकर निदेशक या स्कूल कमीश्नर से इजाजत लेनी होगी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्कूल पर इन टीचरों को तंग करने के आरोप में दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Sunday, March 18, 2012

हरियाणा में जल्द होगी 25000 शिक्षकों की भरती

सरकार ने शिक्षक भरर्ती बोर्ड को रातोंरात भेजा भरती का आग्रह
हाईकोर्ट की फटकार ने बढ़ाई दिखाई फुर्ती


हाईकोर्ट में पड़ी फटकार के बाद हरियाणा सरकार ने रेगुलर टीचर भरती के लिए अचानक फुर्ती दिखाई है। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को रातोंरात शिक्षक भर्ती बोर्ड को 25000 शिक्षकों की भरती का आग्रह पत्र भेज दिया गया। इनमें पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए 9870 टीचर शामिल हैं और नौंवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए 15 हजार लेक्चरर।
इससे पहले शुक्रवार दिन में सरकार की ओर से जब भर्ती के लिए छह माह का और समय मांगा गया था तो हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट भी हरियाणा सरकार को बार-बार रेगुलर टीचर भरती करने के आदेश दे रहा है, लेकिन हजारों की संख्या में पद रिक्त चल रहे हैं। पहले हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) के माध्यम से टीचरों की भरती कराई जाती थी, लेकिन कमीशन के पास दूसरे पदों की भरती काम भी होता है, इसलिए टीचरों की भरती का काम लटक रहा था। एक साल पहले सरकार ने इस समस्या का हल निकालते हुए रेगुलर टीचर भरती करने के लिए अलग शिक्षक भरती बोर्ड गठित करने का फैसला किया था।
हाईकोर्ट ने पिछले साल हरियाणा सरकार को रेगुलर टीचर भरती करने के लिए कहा था और यह प्रक्रिया 31 दिसंबर 2011 तक पूरी करनी थी, लेकिन सरकार रेगुलर टीचर भरती नहीं कर पाई। एक साल से लटक रहा शिक्षक भरती बोर्ड भी आनन-फानन में पिछले महीने ही गठित किया गया।

Friday, March 9, 2012

हरियाणा - समायोजित होगा एडिड स्कूल स्टाफ

 प्रदेश सरकार से सहायता प्राप्त सभी स्कूलों में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। शिक्षा विभाग ने सभी को विभाग में समायोजित करने का फैसला किया है। इस संदर्भ में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर सभी स्कूलों द्वारा स्टाफ की पूरी जानकारी 19 मार्च तक विभागीय मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। इसका लाभ प्रदेश भर के करीब तीन हजार शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को मिलेगा। विभाग के इस फैसले के बाद अब इन स्कूलों को सरकारी की ओर से कोई ग्रांट नहीं दी जाएगी। 

Notice for Aided Schools for Providing Details of Staff

Tuesday, January 31, 2012

हरियाणा - मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति दावे और आपत्तियां आमंत्रित

बीटी संस्कृत शिक्षक भी बन सकेंगे मुख्याध्यापक

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने बीटी/बीएड के समक्ष योग्यता वाले संस्कृत अध्यापकों को भी मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। इसके लिए वरिष्ठता सूची के आधार पर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। 30 सितंबर 1988 तक की सभी संस्कृत अध्यापकों की संयुक्त अस्थाई वरिष्ठता सूची तैयार की जा चुकी है। बीते अरसे में बीए, बीएड की शैक्षणिक योग्यता वाले संस्कृत अध्यापकों को मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जा चुका है। अब बीटी/बीएड के समक्ष योग्यता वाले संस्कृत अध्यापकों को भी मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

Click HERE for Notice 

Wednesday, October 5, 2011

हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों से टूशन फीस व अन्य मदों का ब्योरा मांगा

निजी स्कूल अब मनमानी कर ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है। इसके लिए सभी निजी स्कूल प्रशासन से स्कूल की फीस के साथ-साथ अन्य मदों में लिए जाने वाले शुल्क की जानकारी मांगी है। यह जानकारी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन उपलब्ध करानी है।
 निजी स्कूल प्रतिवर्ष बिना किसी सूचना के 25 से 50 फीसदी ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी कर देते हैं। ट्यूशन फीस के अलावा अन्य मदों में भी बढ़ोतरी की जाती है, जिसके विरोध में 2009 से लेकर आज तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर निदेशालय के अधिकारियों तक शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। अब इन शिकायतों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने व समस्या के स्थायी निदान की रणनीति अधिकारियों की ओर से तैयार की गई है।

Wednesday, August 10, 2011

हरियाणा में अब हो सकेंगे जेबीटी के अंतर जिला तबादले

       शिक्षा विभाग ने जेबीटी और सीएंडवी अध्यापकों के अंतर जिला तबादले खोल दिए हैं। विभाग ने इसके लिए तय नीति व मापदंड बनाए हैं। तबादला चाहने वालों को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को 25 अगस्त तक आवेदन करना होगा। तबादले व्यक्तिगत व म्यूचुअल आधार पर किए जाएंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी नीति के मुताबिक मेरिट बनाकर 29 अगस्त तक शिक्षा निदेशालय को तबादला सूची भेज देंगे। तबादला नीति के मुताबिक जेबीटी व सीएंडवी की ऐसी अध्यापिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पति शिक्षा विभाग के जिला काडर में कार्यरत हों या राज्य सरकार के किसी भी विभाग के जिला काडर में कार्यरत हों। नौकरी में आने के बाद शादी करने वाली अध्यापिकाओं को उनके पति या ससुराल के जिला में तबादले को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन अध्यापिकाओं के पति राज्य, केंद्र या स्थानीय निकाय में काम करते हैं, उन्हें संबंधित जिलों में तबादले में तरजीह दी जाएगी। म्यूचुअल तबादले अध्यापकों के उसी वर्ग में किए जाएंगे। मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाणिक 70 प्रतिशत विकलांग को प्राथमिकता, विधवा व तलाकशुदा अध्यापिका को प्राथमिकता, कैंसर सरीखी भयावह बीमारी से पीडि़त अध्यापक, अविवाहित अध्यापिका, सैनिकों की पत्नी को तबादलों में तवज्जो दी जाएगी। स्कूल एजूकेशन की बेवसाइट से तबादले को आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। म्यूचुअल तबादले की सूरत में दोनों अध्यापकों को तबादले के लिए साझे तौर पर लिखित आवेदन करना होगा। म्यूचुअल आधार पर दोनों अध्यापकों को मूल जिला की वरिष्ठता खोनी होगी। नए जिले में नए सिरे से वरिष्ठता गिनी जाएगी। दोनों अध्यापकों में से एक अध्यापक तय समय में नए स्टेशन पर ज्वाइन नहीं करता तो दोनों अध्यापकों का तबादला रद हो जाएगा। मेवात से कोई म्यूचुअल तबादला का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। तदर्थ, अतिथि अध्यापकों और ठेके पर रखे अध्यापकों के तबादले के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। वरिष्ठ अध्यापकों को तबादले में प्राथमिकता दी जाएगी।

Thursday, July 7, 2011

हरियाणा शिक्षा विभाग - 11 जुलाई तक ऑनलाइन गड़बडिय़ां सही करें शिक्षक

शिक्षक ट्रांसफर के आवेदन संबंधी गड़बडिय़ों को ११ जुलाई से पहले ठीक कर पाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस मामले में बढ़ती शिकायतों पर यह दिशा निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग ने पहली बार शुरू की गई ऑन लाइन ट्रांसफर योजना में मिली शिकायतों से सबक लिया है। इसके चलते सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के बाद अब जेबीटी अध्यापकों और मुख्य शिक्षकों का डाटा भी सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें अध्यापकों से संबंधित सभी सूचनाएं दी जाएंगी। अगर इस सूचना में कोई गलती मिलती है तो संबंधित अध्यापक उसे ठीक भी कर सकेगा।