Showing posts with label Delhi University. Show all posts
Showing posts with label Delhi University. Show all posts

Friday, August 12, 2016

डीयू : सीटें बचीं तो बढ़ेगी दाखिले की तिथि

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए दूसरे फेज की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भी अधिकांश कॉलेजों में सीटें खाली हैं। कॉलेज 12 अगस्त को फिर लिस्ट निकालेंगे और 13 तथा 16 अगस्त को दाखिला लेंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो डीयू प्रशासन एक बार फिर तिथि बढ़ाएगा। डीयू प्रशासन ने इस बाबत जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि आरक्षित वर्ग में कई कॉलेजों में सीटें खाली हैं, जबकि सामान्य वर्ग में खाली सीटों की संख्या काफी कम है।

Wednesday, July 20, 2016

डीयू : पांचवीं कटऑफ लिस्ट के दाखिले कल तक

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र के पहले ही दिन कॉजेल विद्यार्थियों से गुलजार दिखे। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उल्लास दिखा। वहीं, दूसरी ओर पांचवें कटऑफ के दाखिले भी शुरू हो गए थे। 1कई कॉलेजों में अब भी सामान्य वर्ग में सीटें खाली होने से विद्यार्थी दाखिला के लिए पहुंचे। नार्थ कैंपस के मिरांडा हाउस और केएमसी हंसराज हिन्दू सहित अन्य कॉलेजों में भी दाखिले की प्रक्रिया जारी थी। जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक दाखिले होंगे।

Tuesday, July 19, 2016

उच्च शिक्षा का भावी पथ

ऑनलाइन उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत : डॉ. भरत झुनझुनवाला      

       मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उच्च शिक्षा संस्थाओं में अध्यापकों की जवाबदेही स्थापित करने पर जोर दिया है। जावड़ेकर के मंतव्य का स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्किल इंडिया योजना का आधार ही उच्च शिक्षा है। यूनिवर्सिटी में सुधार किए बिना युवाओं को आधुनिक स्किल देना लगभग असंभव है। लेकिन देश की उच्च शिक्षा का रोग असाध्य हो गया है। अब जवाबदेही स्थापित करने जैसे छुटपुट कदमों से बात नही बनेगी। सर्जरी की जरूरत है। समस्या की जड़ें सरकार द्वारा यूनिवर्सिटी में राजनीतिक नियुक्तियां किए जाने में है। राजनीतिक आधार पर नियुक्त वाइस चांसलरों द्वारा यूनिवर्सिटी के कामकाज में रुचि नहीं ली जाती है।
         दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक असोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि 22 वर्षो से उनका वेतनमान निर्धारित नहीं किया गया है। वह रिटायर भी हो गए, परंतु वेतनमान तय नहीं हुआ। कई वर्षो तक उन्हें यूनिवर्सिटी में बैठने का कमरा भी उपलब्ध नहीं कराया गया। वाइस चांसलर से कहने पर उत्तर मिला कि मैरी क्यूरी ने भी ऐसी ही परिस्थितियों में शोध किया था। अत: आप सुविधाओं के पीछे न पड़ें और रिसर्च करते रहें। राजनीतिक वाइस चांसलरों की इस बेरुखी से त्रस्त होकर प्रोफेसरों ने यूनियन बनाने का रास्ता अपनाया जिससे उनके न्यायसंगत हितों की रक्षा की जा सके।

Friday, May 31, 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय - एमसीए,एमएससी कंप्यूटर साइंस में आवेदन 1 जून से

दिल्ली विश्वविद्यालय में एमसीए और एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। इन कोर्स में 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है। एमएससी के लिए टेस्ट-1 और टेस्ट-2, 6 जुलाई को होंगे। इस कोर्स के लिए पहली सूची 23 जुलाई को और दूसरी सूची 26 जुलाई को आएगी। वहीं, एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को होगी। एमसीए की प्रवेश प्रक्रिया के बाद 17 जुलाई से 19 जुलाई तक इंटरव्यू होगा। उसके बाद पहली सूची 23 और दूसरी सूची 26 जुलाई को जारी होगी। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 800 रुपये निर्धारित की गई है तो एससी, एसटी और शारीरिक रूप से अशक्त छात्रों को फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म http://du.ac.in, और http://cs.du.ac.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Thursday, May 30, 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन कटऑफ में जगह के लिए जाने कॉलेजों के मानक

दिल्ली विश्वविद्यालय में 54 हजार सीटों के लिए दाखिले की रेस अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम लागू होने के कारण डिसिप्लिन-1 के साथ छात्रों को किन विषयों को लेने की जरूरत होगी, इस खेल को समझना होगा। हालांकि छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि कटऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ बारहवीं में पढ़े बेस्ट फोर से ही बात नहीं बनेगी।
पहली कटऑफ लिस्ट देखकर दाखिले के लिए जाने से पहले छात्रों को कॉलेज के मानकों को भी देखना होगा। ऐसा नहीं है कि इन नियम के तहत राहत नहीं मिलेगी लेकिन इनकी मौजूदगी बहुत कम हो सकती और अनिवार्य योग्यताओं की परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं।