Showing posts with label Civil Services. Show all posts
Showing posts with label Civil Services. Show all posts

Friday, September 16, 2016

सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित

 यूपीएससी ने सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पास होने वाले आवेदक मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड और टाइम टेबल www.upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैंं। उन्हें 7 से 20 अक्टूबर के बीच फॉर्म भरकर भेजना होगा।

Tuesday, May 27, 2014

सिविल सेवा परीक्षा अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त मौके

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अखिल भारतीय सेवाओं के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। यूपीएससी ने प्रतिभागियों को दो अतिरिक्त मौके देने की घोषणा की है। यूपीएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सरकार ने सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त मौके देने का फैसला किया है। उन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। यह बदलाव सिविल सेवा परीक्षा, 2014 से प्रभावी होंगे। अब सामान्य श्रेणी के प्रतिभागियों को चार के बजाय छह और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सात के बजाय नौ मौके मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति व जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पहले ही कोई उम्र और मौकों की कोई सीमा नहीं है। इसके जरिये आइएएस, आइपीएस, आइएफएस और आइआरएस के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Saturday, May 24, 2014

सिविल सेवा परीक्षा का नोटिस 31 मई को होगा जारी

इस साल की होने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मई के आखिर में नोटिस जारी करेगा। यूपीएससी ने कहा है कि 31 मई को त्रिस्तरीय सिविल सेवा परीक्षा, 2014 के लिए नोटिस जारी की जाएगी। दी गई समय सारिणी के मुताबिक, सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा इस साल 14 अगस्त को, जबकि मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को प्रस्तावित है।

Saturday, May 4, 2013

सिविल सर्विस परीक्षाओं के नतीजे घोषित

देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में लगातार तीसरे साल बेटियों ने बुलंदियों का नया आसमान छू लिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को 2012 में आयोजित भारतीय सिविल परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित किए, जिसमें पहले तीन स्थानों में से दो पर लड़कियां काबिज हैं। केरल की हरिथा वी कुमार ने टॉप किया जबकि दिल्ली की छात्र स्तुति चरन तीसरे रैंक पर रहीं। केरल के वी श्रीराम ने दूसरा रैंक पाकर लड़कों में पहला स्थान हासिल किया। साल 2011 में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की एमबीबीएस स्नेहा अग्रवाल ने यूपीएससी में शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि 2010 में चेन्नई की लॉ ग्रेजुएट एस दिव्यदर्शिनी पहले स्थान पर रहीं थी। इस बार कुल 998 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।
ऑल इंडिया टॉपर हरिथा वी कुमार ने केरल विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की है। वह दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रहीं थीं। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। हरिथा ने अर्थशास्त्र और मलयालम को अपने विषय के रूप में चुना था। वी श्रीराम ने केरल विवि से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। तीसरे रैंक पर रही स्तुति चरन जोधपुर विवि से बीएससी व आईआईपीएम (दिल्ली) से मार्केटिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं।

Friday, March 29, 2013

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा दिसंबर में होगी

यूपीएससी की इस साल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा नवंबर या दिसंबर में होगी। इसके लिए आवेदन अगस्त या सितंबर में मांगे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 26 मई 2013 को होने जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।यूपीएससी परीक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

Thursday, March 1, 2012

UPSC - Civil Services (Main) Exam 2011 Results Published

Union Public Service Commission (UPSC) has announced written result of Civil Services (Main) Exam 2011.
List of qualified candidates on the basis of the Civil Services (Main) Exam, 2011 held in Oct – Nov, 2011 has been issued by UPSC.
Personality Test of these candidates will start from 19th March, 2012.

Click Here to download UPSC results 2012 of Civil Services (Main) Exam