Showing posts with label Army Rally Bherti. Show all posts
Showing posts with label Army Rally Bherti. Show all posts

Friday, July 29, 2016

सेना भर्ती से पहले पास करना होगा ऑनलाइन टेस्ट

सेना भर्ती प्रक्रिया में कई अहम बदलाव होने वाले हैं। भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने तथा युवाओं के हित को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा रहे हैं। सेना की ओर से प्रस्तावित बदलाव के अनुसार अब भर्ती रैली से पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने वालों को ही भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे उम्मीदवारों के साथ भर्ती बोर्ड को भी सहूलियत होगी। रैली में होने वाली अव्यवस्था से छुटकारा मिल जाएगा।

Thursday, January 10, 2013

हरियाणा और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए भर्ती रैली 5 फरवरी से

भारतीय थल सेना के भर्ती कार्यालय अंबाला की ओर से करनाल के कर्ण स्टेडियम में आगामी 5 से 13 फरवरी तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल यू. मुखर्जी ने बताया कि भर्ती सुबह 5 बजे शुरू होगी।
सिपाही की भर्ती के लिए ऐसे युवाओं को ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा, जिनका कद 170 सेंटीमीटर होगा। क्लर्क भर्ती में 162 सेंटीमीटर लंबाई वाला युवा भाग ले सकेगा। पांच फरवरी को धार्मिक शिक्षक जिनमें पंडित, मौलवी, पादरी, मजहबी, सिख एवं रामदासियों की भर्ती की जाएगी।
6 फरवरी को जिला करनाल, पंचकूला एवं चंडीगढ़, 7 को अंबाला, 8 को कैथल, 9 को कुरुक्षेत्र और यमुनानगर, 10 को सभी जातियों के सोल्जर, स्टोर कीपर, 11 को क्लर्क, 12 को स्टोर कीपर कैथल एवं चंडीगढ़ और 13 फरवरी को सभी सोल्जर टेक्निकल युवाओं की भर्ती होगी। इस भर्ती में चयनित योग्य उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा भर्ती कार्यालय अंबाला में अप्रैल के अंतिम शनिवार को ली जाएगी।
हाथ पर धार्मिक टैटू एवं हाथ से आगे कलाई तक धार्मिक टैटू एवं कोई नाम लिखे उम्मीदवार को भर्ती में शामिल होने की अनुमति रहेगी।
शरीर के अन्य किसी भी अंग पर टैटू एवं नाम लिखे युवाओं को भर्ती में किसी भी सूरत में शामिल नहीं किया जाएगा। इस भर्ती में जाति प्रमाणपत्र तहसीलदार से प्रमाणित हो, सरपंच एवं नगरपालिका के पार्षद से प्रमाणित जाति प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

Sunday, May 22, 2011

भारतीय सेना में भर्ती 22 से 30 जून तक

   सेना भर्ती कार्यालय, अम्बाला छावनी द्वारा भारतीय सेना में सिपाही सामान्य ड्यूटी, लिपिक, तकनीकी व सिपाही नर्सिंग एसिस्टैंट श्रेणियों की भर्ती के लिए 22 से 30 जून तक यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में खुली भर्ती रैली होगी। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल एसके प्रसाद ने बताया कि 22 जून को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं की एजुकेशन हवलदार पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

Sunday, March 20, 2011

सेना की खुली भर्ती 5 अप्रैल से

    चरखी दादरी। सेना भर्ती कार्यालय अधिकारी कर्नल एके पांडे ने बताया कि 5 से 12 अप्रैल तक भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के युवकों के लिए सेना की खुली भर्ती भीम स्टेडियम भिवानी में होगी। इस दौरान सिपाही के लिए जीडी, टेक्निकल और क्लर्क श्रेणियों में सभी जातियों के उम्मीदवारों के लिए भर्ती होगी।
      कर्नल पांडे ने बताया कि 5 अप्रैल को केवल रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के सिपाही टेक्निकल, सिपाहीनर्सिंग असिस्टेंट और तीनों जिलों के सिपाही जीडी केवल सिख, सिख मजहबी और रामदासिया के उम्मीदवारोंके लिए भर्ती होगी।
    6 अप्रैल को भिवानी जिले के सिपाही जीडी, 7 को रेवाड़ी जिले के सिपाही जीडी, 8 को महेंद्रगढ़ जिले के सिपाही जीडी,9 को रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के सिपाही क्लर्क,10 को भिवानी जिले के सिपाही क्लर्क की भर्ती की जाएगी।

Published in A.Ujala(Noida-Haryana)18Mar.2011