| यूपीएससी ने सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पास होने वाले आवेदक मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड और टाइम टेबल www.upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैंं। उन्हें 7 से 20 अक्टूबर के बीच फॉर्म भरकर भेजना होगा। |
Showing posts with label Results. Show all posts
Showing posts with label Results. Show all posts
Friday, September 16, 2016
सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित
Tuesday, May 5, 2015
आज 6 मई को होगा घोषित दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय
शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं व बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने को लेकर
दिनभर स्थिति अस्पष्ट बनी रही। शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को देर शाम तक
रिजल्ट घोषित करने का इंतजार रहा, लेकिन रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बोर्ड
सचिव ने स्पष्ट किया कि अब यह रिजल्ट 6 मई को घोषित किया जाएगा।
5 मई को रिजल्ट घोषित न करने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत बहुत ही कम रहा है। ऐसे में रिजल्ट यदि बगैर मोडरेट किए घोषित किया जाता है तो बड़ी किरकिरी हो सकती है। इसी बात को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही।
5 मई को रिजल्ट घोषित न करने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत बहुत ही कम रहा है। ऐसे में रिजल्ट यदि बगैर मोडरेट किए घोषित किया जाता है तो बड़ी किरकिरी हो सकती है। इसी बात को लेकर दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही।
Thursday, April 30, 2015
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का
रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आ सकता है। शिक्षा बोर्ड के सचिव पंकज ने
बताया कि दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट पर तेजी से काम चल रहा है। संभव है कि
मई के पहले नहीं तो दूसरे सप्ताह में दोनोें कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर
दिया जाएगा।
Friday, June 27, 2014
HSTSB - PGT Sanskrit Result Out
HARYANA SCHOOL TEACHERS SELECTION BOARD
BAYS NO. 73-76, SECTOR-2, PANCHKULA
(www.hstsb.gov.in)
PGT Sanskrit (Cat. No. 10)/Advt. No. 1/2012 (1465 Posts)
RESULTS-OTHER THEN MEWAT CADRE
Click Here to see Results
BAYS NO. 73-76, SECTOR-2, PANCHKULA
(www.hstsb.gov.in)
PGT Sanskrit (Cat. No. 10)/Advt. No. 1/2012 (1465 Posts)
RESULTS-OTHER THEN MEWAT CADRE
Click Here to see Results
Tuesday, May 27, 2014
सीबीएसई दिल्ली और देहरादून को छोड़कर बाकी सभी परिणाम आज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली और देहरादून को छोड़कर
बाकी सभी क्षेत्रों में 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित करेगा।
इलाहाबाद, पटना, पंचकुला, गुवाहाटी, अजमेर और भुवनेश्वर का परीक्षा परिणाम
सुबह 11 बजे निकाला जाएगा। दिल्ली और देहरादून का परिणाम 29 मई को आएगा।
छात्र परीक्षा परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Tuesday, May 20, 2014
हरियाणा बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम 2 जून, 10वीं 5 जून को
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ने दोनों परिणामों को जारी करने की संभावित तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार दो जून को 12वीं कक्षा और पांच जून को 10वीं व हरियाणा ओपन स्कूल का परिणाम जारी किया जाएगा।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले वर्ष से बोर्ड पर पांच जून से पहले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने का दबाव बना हुआ है। इसी के तहत बोर्ड जून के पहले सप्ताह में परिणाम जारी करने जा रहा है। इस बारे में हरियाणा बोर्ड की प्रवक्ता का कहना है कि तारीखों में अगर कोई बदलाव होगा तो वेबसाइट पर सूचना डाल दी जाएगी। परिणाम की सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही मिलेगी। इसलिए विद्यार्थी इस पर पैनी नजर रखें। इसके अलावा जल्द ही एक फोन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिस पर कॉल व मैसेज कर परिणाम की जानकारी ली जा सकेगी।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिछले वर्ष से बोर्ड पर पांच जून से पहले 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने का दबाव बना हुआ है। इसी के तहत बोर्ड जून के पहले सप्ताह में परिणाम जारी करने जा रहा है। इस बारे में हरियाणा बोर्ड की प्रवक्ता का कहना है कि तारीखों में अगर कोई बदलाव होगा तो वेबसाइट पर सूचना डाल दी जाएगी। परिणाम की सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही मिलेगी। इसलिए विद्यार्थी इस पर पैनी नजर रखें। इसके अलावा जल्द ही एक फोन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिस पर कॉल व मैसेज कर परिणाम की जानकारी ली जा सकेगी।
Monday, May 19, 2014
सीबीएसई 10वीं परिणाम की घोषणा आज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
(सीबीएसई) 10वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज मंगलवार 20 मई को शाम चार बजे करेगा।
छात्र परीक्षा परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा टेलीफोन से भी जान
सकेंगे।
Monday, February 17, 2014
अब HTET 2013-14 Result 20 फरवरी को घोषित किए जाने की संभावना
एक ओर जहां हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा का परिणाम की घोषणा को दो दिन के लिए और टाल दिया है, वहीं फेसबुक पर परीक्षा परिणाम कुछ लोगों ने दर्शाना शुरू कर दिया है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार 17 फरवरी को एचटेट का परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना बताई गई थी। मगर बोर्ड ने कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इस परीक्षा परिणाम को घोषित नहीं किया। अब 20 फरवरी को एचटेट परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। इस बार एचटेट परीक्षा में प्रदेश भर से तीन लाख 82 हजार 679 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. केसी भारद्वाज का कहना है कि एचटेट परीक्षा को लेकर अभी थोड़ा विलंब हो सकता है, क्योंकि इसकी प्रक्रिया अभी चल रही है।
Tuesday, January 14, 2014
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं प्रथम सेमेस्टर परिणाम घोषित
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 10वीं में 86.14 और 12वीं में 64.55 फीसद नियमित परीक्षार्थी पास हुए।
12वीं कक्षा की परीक्षा में 2,65,140 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,71,142 सफल हुए हैं। इसी प्रकार 10वीं की परीक्षा में 3,52,693 प्रविष्ट हुए, जिनमें से 3,03,805 कामयाब रहे। 12वीं के 94,260 स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में से 41,147 उत्तीर्ण हुए। इनकी पास प्रतिशतता 43.65 रही है। जबकि 10वीं के 1,35,934 स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में से 65,432 परीक्षार्थी सफल हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 48.14 रही।
परीक्षाफल संबंधित विद्यालयों, संस्थाओं द्वारा अपनी ई-मेल आइडी द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। उक्त दोनों परीक्षाओं के री-अपीयर, अंक सुधार, श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों का परिणाम 15 जनवरी से बोर्ड की आधिकारिक www.hbse.ac.in पर उपलब्ध है। एसएमएस से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की जानकारी हेतु एचबी 12 स्पेश रोल नंबर तथा सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम की जानकारी के लिए एचबी 10 स्पेस रोल नंबर लिखकर 56263 पर संदेश भेजें।
मार्च 2014 में संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी व सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदनपत्र प्राप्त करने की समयसीमा व शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी नियमित प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर का पंजीकरण शुल्क 375 रुपये सहित 5 फरवरी तक जमा कराया जा सकता है। 300 रुपये विलंब शुल्क सहित अंतिम तिथि 17 फरवरी होगी। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आनलाइन पंजीकरण 640 रुपये सहित 5 फरवरी तक कराया जा सकता है।
12वीं कक्षा की परीक्षा में 2,65,140 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,71,142 सफल हुए हैं। इसी प्रकार 10वीं की परीक्षा में 3,52,693 प्रविष्ट हुए, जिनमें से 3,03,805 कामयाब रहे। 12वीं के 94,260 स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में से 41,147 उत्तीर्ण हुए। इनकी पास प्रतिशतता 43.65 रही है। जबकि 10वीं के 1,35,934 स्वयंपाठी परीक्षार्थियों में से 65,432 परीक्षार्थी सफल हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 48.14 रही।
परीक्षाफल संबंधित विद्यालयों, संस्थाओं द्वारा अपनी ई-मेल आइडी द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। उक्त दोनों परीक्षाओं के री-अपीयर, अंक सुधार, श्रेणी सुधार व अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थियों का परिणाम 15 जनवरी से बोर्ड की आधिकारिक www.hbse.ac.in पर उपलब्ध है। एसएमएस से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की जानकारी हेतु एचबी 12 स्पेश रोल नंबर तथा सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम की जानकारी के लिए एचबी 10 स्पेस रोल नंबर लिखकर 56263 पर संदेश भेजें।
मार्च 2014 में संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी व सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदनपत्र प्राप्त करने की समयसीमा व शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी नियमित प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर का पंजीकरण शुल्क 375 रुपये सहित 5 फरवरी तक जमा कराया जा सकता है। 300 रुपये विलंब शुल्क सहित अंतिम तिथि 17 फरवरी होगी। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आनलाइन पंजीकरण 640 रुपये सहित 5 फरवरी तक कराया जा सकता है।
Tuesday, December 3, 2013
हरियाणा डीएड चतुर्थ सेमेस्टर परिणाम 4 दिसंबर को होगा घोषित
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अगस्त में संचालित हुई डीएड चतुर्थ
सेमेस्टर व प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर) परीक्षा का परिणाम 4
दिसंबर को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. एचबीएसई.एसी.आईए पर उपलब्ध होगा। बोर्ड प्रवक्ता
ने आज यहां बताया कि इन परीक्षाओं की परिणाम शीट्स, डीएड चतुर्थ सेमेस्टर व
प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर) परीक्षा के आवेदन-पत्र तथा
डीएड प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर (प्रवेश वर्ष 2013) परीक्षाएं-2014 के
नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन-पत्रों के लिफाफे सभी संबंधित संस्थाओं को
उनके जिले में स्थित बोर्ड के जिला समन्वय केंद्रों के माध्यम से 4 दिसंबर
को दोपहर बाद से वितरित किए जाएंगे।
Sunday, July 14, 2013
अब एचटेट परीक्षा परिणाम 18 जुलाई तक आने की उम्मीद
प्रदेश के भावी शिक्षकों को अभी एचटेट रिजल्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
दरअसल, एचटेट परीक्षा में छोटी सी गलती हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के
लिए नासूर बन गई है। परीक्षा के दौरान कई प्रश्न गलत थे, जिन पर
परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई थी। अब लाखों उत्तर पुस्तिकाओं का
पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। 1बता दें कि एचटेट परीक्षा परिणाम पहले 15
को आने की उम्मीद थी लेकिन अब रिजल्ट तैयार न होने के कारण अब परिणाम 18
जुलाई तक आने की उम्मीद है। दरअसल, प्रश्न पत्रों में कई प्रश्न गलत थे। कई
प्रश्नों के दिए गए चार विकल्प या उत्तर में से दो सही थे। ऐसे में
परीक्षार्थियों को बोर्ड की गलती से नंबर कटने का डर सता रहा था। इस संबंध
में परीक्षार्थियों ने बोर्ड को पत्र लिख गलती सुधारते हुए ग्रेस मार्क्स
देने की अपील की थी। इसी कारण विभाग को लाखों उत्तर पुस्तिकाओं का फिर से
पुर्नमूल्यांकन करना पड़ रहा है।1बोर्ड ने 25 व 26 जून को लेवल थ्री
पीजीटी, लेवल फस्र्ट व द्वितीय की प्रदेश भर के करीब साढ़े चार लाख
परीक्षार्थियों ने दी थी। परीक्षा में दिए गए प्रश्न-पत्र में कई प्रश्नों
के दिए गए विकल्पों में दो-दो उत्तर सही थे लेकिन परीक्षार्थियों ने उनमें
से एक को चुना। इसके बाद परीक्षार्थियों ने विभिन्न किताबें खंगाल कर दोनों
उत्तर सही होने की तसल्ली कर ली है। ऐसे में दोनों उत्तर सही पाए गए और उस हिसाब से बोर्ड को ग्रेस मार्क्स देने की गुहार लगाई थी।
Saturday, July 6, 2013
HTET-2013 : 15 जुलाई को Result & Answer Key जारी कर सकता है बोर्ड
25 व 26 जून को हरियाणा विद्यालय
शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई हरियाणा
अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे
भावी अध्यापकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ
अधिकारियों की मीटिंग में तीनों लेवल की परीक्षाओं की उत्तर कुंजी रिजल्ट
के साथ वेबसाइट पर अपलोड करने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत जल्दी ही
नोटिफिकेशन जारी कर विभाग की वेबसाइट पर भी सूचना दी जानी है। 15 जुलाई को
रिजल्ट आ सकता है। फिलहाल बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की डेट फाइनल नहीं की है,
लेकिन 15 जुलाई के आसपास रिजल्ट घोषित किए जाने पर विचार हो चुका है।
सूत्रों के मुताबिक 15 जुलाई को रिजल्ट व उत्तर कुंजी घोषित करने के लिए
पूरी कार्रवाई विभाग द्वारा कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि
पीजीटी के लिए 25 जून को जबकि टीजीटी व पीआरटी के लिए 26 जून को प्रदेश के
विभिन्न शहरों में परीक्षाएं हुई थीं। इन परीक्षाओं में करीब 3 लाख 60 हजार
परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड द्वारा पहले योजना बनाई गई
थी एक्सपर्ट के विश्लेषण में बाद पहले उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, बाद में
15 जुलाई तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
बोर्ड के अधिकारियों की
बैठक में अब योजना बनाई गई है कि रिजल्ट व उत्तर कुंजी एक साथ साइट पर
अपलोड की जाएगी। भिवानी बोर्ड द्वारा पहली एचटेट से जुड़ी संपूर्ण कार्रवाई
ऑनलाइन की है। इससे पहले हुई अध्यापक पात्रता परीक्षाओं में संपूर्ण
कार्रवाई कागजी तौर पर पूरी करनी होती थी।
Labels:
Answer Key,
Haryana,
Haryana Board,
HBSE,
HTET,
Online,
Results
Tuesday, June 4, 2013
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 6 जून को
बारहवीं के बाद अब दसवीं कक्षा का परिणाम 6 जून को घोषित होने की संभावना
है। इस बार दसवीं कक्षा का भी मोडरेशन फ्री रिजल्ट घोषित होने जा रहा है और
इस वजह से पिछले साल की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत कम रिजल्ट आने की
संभावना है। इस परीक्षा में लगभग दो लाख से अधिक छात्रों के फेल होने की
आशंका है।1मार्च माह में आयोजित की गई दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश
के करीब 5 लाख 61 हजार 462 छात्रों ने आवेदन किया था। करीब साढ़े पांच लाख
से अधिक बच्चों ने यह परीक्षा दी थी।
दसवीं कक्षा का रिजल्ट 6 जून को घोषित किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि यह
रिजल्ट 50 फीसद से कम रह सकता है। क्योंकि इस कक्षा में भी मोडरेशन का
प्रावधान नहीं किया गया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. केसी भारद्वाज व सचिव अशंज कुमार इस
फैसले को बदलने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि उनका मानना है कि छात्रों को
अपनी मेहनत से पास होना चाहिए, न कि मुफ्त के अंकों से। सूत्र बताते हैं
कि वर्ष 2012 की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम करीब 66 प्रतिशत
रहा था। इसमें से केवल करीब 40-42 प्रतिशत बच्चे ही वास्तव में पास हुए थे,
जबकि शेष बच्चों को मोडरेशन की वजह से फायदा मिला था। इस बार पास
प्रतिशतता 50 फीसद से भी कम रहने की संभावना जताई जा रही है।
Saturday, June 1, 2013
हरियाणा बोर्ड: 12वीं का परीक्षा परिणाम कल 3 जून को
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की
12वीं परीक्षा के नतीजे सोमवार को आएंगे। इसकी घोषणा शनिवार को बोर्ड अधिकारियों ने की। इसे दोपहर 12:00 बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। स्कूलवाइज प्रिंटेड परीक्षा परिणाम 10 जून को
सभी जिलों में बोर्ड के समन्वय केंद्रों पर सुबह 11 बजे से वितरित किया
जाएगा। बोर्ड प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि
जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराना चाहता है, वह
बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकता है।
आवेदक को परिणाम घोषित होने के एक महीने के अंदर फीस सहित आवेदन जमा कराना होगा।
आवेदक को परिणाम घोषित होने के एक महीने के अंदर फीस सहित आवेदन जमा कराना होगा।
Thursday, May 30, 2013
हरियाणा डीएड (D.Ed.) का परिणाम 30 मई को
हरियाणा डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) का परीक्षा परिणाम 30
मई को घोषित किया जाएगा। परिणाम हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट
www.hbse.ac.in पर देखे जा सकेंगे। यह वर्ष 2011 व 2012 के पहले और
दूसरे सेमेस्टर के रि-अपीयर और इस साल फरवरी में हुई परीक्षा के परिणाम
होंगे। आगामी परीक्षा के
लिए आवेदन पत्र संबंधित संस्थाओं में वितरित करने के लिए जिला समन्वय
केन्द्रों को भेजे जाएंगे। सभी शिक्षण
संस्थाएं रि-अपीयर परीक्षार्थियों के पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र
निर्धारित परीक्षा शुल्क एचडीएफसी बैंक में जमा करा सकते हैं। उक्त चालान
की निर्धारित प्रति के साथ अपने आवेदन फार्म जिले के समन्वय केन्द्र पर ही
जमा करवा सकेंगे।
- सामान्य परीक्षा शुल्क 13 जून तक 500 रुपये
- विलंब शुल्क -20 जून तक 100रुपये
- विलम्ब शुल्क-27 जून तक 300 रुपये
- विलम्ब शुल्क सहित-दो जुलाई तक 1000 रुपये
Tuesday, May 28, 2013
30 मई को ऐसे देखें सीबीएसई दसवीं कक्षा के रिजल्ट
सीबीएसई की दसवीं कक्षा के रिजल्ट 30 मई को
आएंगे। इसमें बोर्ड और स्कूल आधारित दोनों ही नतीजे शामिल होंगे। देशभर में
ऑनलाइन, टेलीफोन, एसएमएस और आईवीआरएस के जरिए परिणाम देखे जा सकेंगे। इस
बार परीक्षा में 12,59,202 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
ऐसे देखें नतीजे :
- इन साइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
www.results.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in
- टेलीफोन सेवाः आईवीआरएस के जरिए (30 पैसे प्रति मिनट) दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर : 24300699
अन्य राज्यों के लिए 011-24300699
एमटीएनएल नंबरों से दिल्ली के छात्र ः 28127030
अन्य हिस्सों के लिए 011-28127030
मोबाइल सर्विस एमटीएस 5432128
बीएसएनएल 1255536
टाटा इंडीकॉम व डोकोमो 54321223
एसएमएस सेवा के जरिए परिणाम (1 रुपये प्रति एसएमएस)
Monday, May 27, 2013
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट पांच जून को
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का
परीक्षा परिणाम पांच जून को घोषित करेगा। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारियां
पूरी कर ली हैं। शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने जून
माह के प्रथम सप्ताह में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की
पूरी तैयारी कर रखी है। पांच जून को परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है।
बोर्ड
के चेयरमैन केसी भारद्वाज और बोर्ड सचिव अशंज सिंह के अनुसार पांच जून
को परिणाम घोषित करने की पूरी कोशिश है। किसी विशेष कारण से ही परीक्षा
परिणाम घोषित होने तारीख में बदलाव होगा।
CBSE 12th का परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के
परिणाम सोमवार सुबह जारी कर दिए। इस साल कुल 82.10 प्रतिशत परीक्षार्थी
उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं जो कि पिछले साल की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत
अधिक है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा में शामिल छात्राओं ने छात्रों की तुलना
में बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं की परीक्षा में 87.98 प्रतिशत लड़कियों
ने बाजी मारी, जबकि लड़कों का प्रतिशत 77.78 रहा। इस साल सीनियर सेकेंडरी
एग्जाम में कुल 944721 परीक्षार्थी बैठे थे जो कि पिछले साल की तुलना में
15.81 प्रतिशत अधिक थी।
चेन्नई रीजन रहा अव्वल:
CBSE 12वीं में चेन्नई रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। यहां 91.83
प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं इलाहाबाद रीजन अंतिम
स्थान पर रहा। यहां 71.82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई।
Click Here for Results
Click Here for Results
Saturday, May 4, 2013
सिविल सर्विस परीक्षाओं के नतीजे घोषित
देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में लगातार तीसरे साल
बेटियों ने बुलंदियों का नया आसमान छू लिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने
शुक्रवार को 2012 में आयोजित भारतीय सिविल परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित
किए, जिसमें पहले तीन स्थानों में से दो पर लड़कियां काबिज हैं। केरल की
हरिथा वी कुमार ने टॉप किया जबकि दिल्ली की छात्र स्तुति चरन तीसरे रैंक पर
रहीं। केरल के वी श्रीराम ने दूसरा रैंक पाकर लड़कों में पहला स्थान हासिल
किया। साल 2011 में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की
एमबीबीएस स्नेहा अग्रवाल ने यूपीएससी में शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि
2010 में चेन्नई की लॉ ग्रेजुएट एस दिव्यदर्शिनी पहले स्थान पर रहीं थी। इस
बार कुल 998 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।
ऑल
इंडिया टॉपर हरिथा वी कुमार ने केरल विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की
है। वह दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रहीं थीं। उन्होंने अपने
चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। हरिथा ने अर्थशास्त्र और मलयालम
को अपने विषय के रूप में चुना था। वी श्रीराम ने केरल विवि से एमबीबीएस की
पढ़ाई पूरी की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। तीसरे रैंक पर रही स्तुति चरन
जोधपुर विवि से बीएससी व आईआईपीएम (दिल्ली) से मार्केटिंग मैनेजमेंट की
पढ़ाई कर चुकी हैं।
Monday, March 25, 2013
यूजीसी नेट के परिणाम घोषित
यूजीसी ने दिसंबर 2012 में हुई नेट परीक्षा के
परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा में 7.8 लाख लोग बैठे थे। 39 हजार 226 लोग
व्याख्याता पद के लिए पास हुए। 3,369 लोगों को जूनियर रिसर्च फैलोशिप के
लिए योग्य करार दिया गया है। रिजल्ट यूजीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Subscribe to:
Posts (Atom)