Showing posts with label Admission. Show all posts
Showing posts with label Admission. Show all posts

Friday, August 12, 2016

डीयू : सीटें बचीं तो बढ़ेगी दाखिले की तिथि

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए दूसरे फेज की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भी अधिकांश कॉलेजों में सीटें खाली हैं। कॉलेज 12 अगस्त को फिर लिस्ट निकालेंगे और 13 तथा 16 अगस्त को दाखिला लेंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो डीयू प्रशासन एक बार फिर तिथि बढ़ाएगा। डीयू प्रशासन ने इस बाबत जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि आरक्षित वर्ग में कई कॉलेजों में सीटें खाली हैं, जबकि सामान्य वर्ग में खाली सीटों की संख्या काफी कम है।

Wednesday, July 20, 2016

डीयू : पांचवीं कटऑफ लिस्ट के दाखिले कल तक

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र के पहले ही दिन कॉजेल विद्यार्थियों से गुलजार दिखे। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उल्लास दिखा। वहीं, दूसरी ओर पांचवें कटऑफ के दाखिले भी शुरू हो गए थे। 1कई कॉलेजों में अब भी सामान्य वर्ग में सीटें खाली होने से विद्यार्थी दाखिला के लिए पहुंचे। नार्थ कैंपस के मिरांडा हाउस और केएमसी हंसराज हिन्दू सहित अन्य कॉलेजों में भी दाखिले की प्रक्रिया जारी थी। जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक दाखिले होंगे।

Tuesday, July 19, 2016

डीयू : चौथे कटऑफ के दाखिले समाप्त, 20 को आएगी पांचवीं लिस्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चौथे कटऑफ के तहत कॉलेजों में दाखिला खत्म हो गया। दाखिला नहीं पाने वाले छात्रों को अब पांचवीं कटऑफ लिस्ट का इंतजार है, जो 20 जुलाई को आएगी। कई कॉलेजों में सीटों से अधिक दाखिला हुआ है तो कई कॉलेज कुछ कोर्स में फिर से दाखिला खोल रहे हैं। इसके अलावा डीयू में दाखिले से जुड़ी शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। एमए में सोमवार को दाखिले होने थे, लेकिन शाम तक वेबसाइट न चलने के कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Sunday, July 17, 2016

डीयू में अंतिम कटऑफ लिस्ट 20 जुलाई को

पांचवीं कटऑफ लिस्ट में मिल सकते हैं कई कालेजों में अवसर

नई दिल्ली : डीयू में स्नातक दाखिले की पांचवीं व अंतिम कटऑफ लिस्ट 20 जुलाई को आएगी। बावजूद इसके अभी भी किरोड़ीमल, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हंसराज व रामजस कॉलेज में पापुलर कोर्स की सीटों पर दाखिले हो रहे हैं। पांचवें कटऑफ में भी विभिन्न कॉलेजों में भरपूर अवसर उपलब्ध रहने की संभावना है।
इस बार कैंपस कॉलेज हो या फिर ऑफ कैंपस कॉलेज सभी कटऑफ के निर्धारण में बेहद सावधानी बरत रहे हैं। यही कारण है कि चौथी कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद भी कॉलेजों के अदला-बदली का सिलसिला जारी है और टॉप कॉलेजों में भी सीटे खाली हैं। दाखिला रद करा नए कॉलेज में दाखिला लेने के चलते कैंपस कॉलेजों में सीटें फुल होती नजर आ रही हैं, वहीं ऑफ कैंपस कॉलेजों में अभी भी सीटों के मुकाबले दाखिले कम हो रहे हैं। पांचवें कटऑफ में इन कॉलेजों में भीड़ दिखेगी।
सामान्य तौर पर चौथी कटऑफ लिस्ट के बाद आरक्षित श्रेणी की सीटों पर ही दाखिले के लिए भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन इस बार सामान्य श्रेणी की सीटें भी खाली हैं।

Thursday, August 6, 2015

हरियाणा डीएड प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली

हरियाणा में डीएड के प्रति छात्रों का रुझान कम हो रहा है। चार काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश में करीब 20 हजार डीएड की सीटें फुल नहीं हो रही हैं। अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पांचवीं काउंसलिंग की तैयारी कर रहा है। पूरे प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली हैं, जबकि इस साल एससीईआरटी ने दूसरे प्रदेश के छात्रों के लिए भी दाखिले के रास्ते खोल दिए।
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल डीएड के लिए करीब 30 हजार आवेदन आए थे, जबकि 2014 में 36 हजार, 2013 में 43 हजार और 2012 में यह आंकड़ा 50 हजार के पार था।

Thursday, May 28, 2015

डीयू में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2015-16 दाखिले के लिए शुरू हुई ऑनलाइन रेस में पहला दिन हिट रहा। पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बीते साल के मुकाबले इस बार ऑनलाइन आवेदन को पहले शुरू कर दिया गया। इसका आलम यह रहा कि पहले दिन ही 15 फीसदी से अधिक फॉर्म बिक गए जबकि अभी 15 जून तक प्रक्रिया जारी रहेगी।

Wednesday, May 27, 2015

डीयू में दाखिले आज 28 मई

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2015-16 में स्नातक की 54 हजार सीटें हैं। जो छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म 28 मई से और ऑफलाइन 5 जून से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। ज्यादा से ज्यादा छात्र ऑनलाइन आवेदन करें इसीलिए ऑनलाइन प्रक्रिया को एक सप्ताह पहले शुरू किया जा रहा है।

Monday, May 4, 2015

हरियाणा प्रदेश के कालेजों में ऑनलाइन दाखिले

हरियाणा के सभी सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ऑनलाइन दाखिले होंगे। राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए।
इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला अधिकृत बैंक होगा, जिससे ‘बिल डेस्क’ के रूप में एक एग्रीगेटर खरीदा गया है। इससे विद्यार्थी 47 से अधिक राष्ट्रीयकृत बैंकों में अपने शुल्क जमा करवा सकेंगे। दाखिले के लिए अन्य प्रक्रियाओं के साथ-साथ आधार आईडी और बैंक खाता भी अनिवार्य किया गया है।
प्रधानाचार्यों को वर्ष 2014-15 में प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का पूरा विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गये हैं ताकि इन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सके। इसके लिए कॉलेज प्राधिकरण को केवल पुष्टि बटन क्लिक करना होगा और पुराने विद्यार्थियों के बकाया के भुगतान के लिए ई-चालान तैयार हो जाएगा।
प्रवेश पत्रों की ऑनलाइन अपलोडिंग 8 जून से शुरू हो जाएगी और सामान्य प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। सभी विद्यार्थियों को केवल ऑनलाइन पद्धति से ही आवेदन करना होगा और प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा। आवेदक को शैक्षणिक रिकार्ड, आरक्षण, भाई-बहन से संबंधित छूट, किसी भी प्रकार की प्राथमिकता के दावे से संबंधित सभी दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे और इन्हें उम्मीदवार के हस्ताक्षर के बाद हार्ड कॉपी में संबंधित कालेज में जमा करवाना होगा।

Thursday, April 16, 2015

हरियाणा पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया आज से

•ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे 16 अप्रैल से
हरियाणा प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेजों की 69280 सीटों के लिए बृहस्पतिवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में जरूरी जानकारी, मदद के लिए टोल फ्री नंबर और मेल आईडी और वेबसाइट जारी कर दी गई है। साथ ही पहली बार मानेसर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को दाखिला केंद्र बनाया गया है।
हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचएसटीईसी) द्वारा आयोजित दाखिला प्रक्रिया डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लेटरल एंट्री में दाखिला लेने वालों के लिए भी है। इसके लिए अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
 आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के छात्र को 500, जबकि आरक्षित वर्ग के छात्र को 200 रुपये का चालान जमा कराना होगा। चालान फीस पंजाब नेशनल बैंक, आईडीबीआई और एक्सिस बैंक में जमा करानी होगी।
 लेटरल एंट्री के लिए 2 मई से रोल नंबर जारी किया जाएगा। लेटरल एंट्री टेस्ट में केवल दो वर्ष का आईटीआई कोर्स करने वाले या साइंस से 12वीं उत्तीर्ण छात्र भाग ले सकेंगे।
•ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध होंगे 16 अप्रैल से
•पॉलिटेक्निक के लिए रोल नंबर, दूसरी जानकारियां मिलेंगी 21 मई से
•प्रवेश परीक्षा 31 मई को सुबह 10 बजे
•लेटरल के लिए रोल नंबर मिलेगा 6 मई से
•लेटरल के ऑनलाइन टेस्ट 12 से 19 मई तक
•पॉलिटेक्निक में कुल सीटें : 69280
•सरकारी कॉलेजों में सीटें : 9765
•प्राइवेट कॉलेजों में सीटें: 59515

•टोल फ्री नंबर: 18004202026

Saturday, July 5, 2014

डीएड (प्राथमिक शिक्षक) कोर्स में दाखिले की पहली सूची जारी

डीएड (प्राथमिक शिक्षक) कोर्स में दाखिले की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस बार भी लड़कियों ने मेरिट सूची में अपना दबदबा बनाए रखा। 80 फीसदी सीटों पर लड़कियों का कब्जा रहा है। ऐसे में लड़कियों में प्राथमिक शिक्षक बनने की चाहत लड़कों की अपेक्षा अधिक दिख रही है।
 मेरिट में आने वाले यह उम्मीदवार अब 8 जुलाई तक संबंधित अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज या डाईटस में अपना दाखिला ले सकते हैं। इस बार डीएड की फीस 25 हजार रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।
एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद) गुड़गांव की ओर से डीएड कोर्स 2014-16 के लिए यह दाखिले किए जा रहे हैं। यह दाखिले दस जमा दो कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों व डाईटस में करीब 20 हजार सीटों के लिए यह दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है।
कोर्स में प्रवेश की पहली मेरिट सूची एससीईआरटी की वेबसाइट पर डाली गई है। सूची में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़कर बाजी मारी है। लड़कियों ने 80 फीसदी सीटों पर अपना कब्जा किया है। निर्धारित तिथि आठ जुलाई तक दाखिला न लिए जाने पर उम्मीदवारी स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।
 उम्मीदवार अगली काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। कोर्स की दूसरी कट लिस्ट 14 जुलाई को जारी की जाएगी। इससे पहले उम्मीदवार नौ से 12 जुलाई तक अपने च्वाइस के ऑप्शन फि र से भर सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 15 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। दूसरी लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई के बीच अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा।

Friday, June 27, 2014

डीयू में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समाप्त

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) को वापस लेने पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह की सहमति के बाद डीयू और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बीच गतिरोध समाप्त हो गया है।
कुलपति ने शुक्रवार को यूजीसी के समक्ष समर्पण करते हुए वक्तव्य जारी किया कि चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस लेते हुए डीयू 2012-2013 सत्र की तर्ज पर ही दाखिले लेगा। दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रिंसिपलों की 12 सदस्यीय समिति विचार करेगी। संभावना जताई जा रही है कि दाखिले मंगलवार से शुरू हो सकते हैं। चार वर्षीय पाठ्यक्रम वापस होने पर शिक्षक व छात्र संगठनों ने खुशी जताई है।

Monday, June 16, 2014

डीयू में 54 हजार सीटों के लिए पौने तीन लाख आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दो जून से शुरू आवेदन प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत 54 हजार सीटों के लिए आवेदन का आंकड़ा देर रात पौन तीन लाख के पार पहुंच गया। यानी हर सीट के लिए इस बार लगभग पांच आवेदन आए हैं। वहीं इस बार डीयू में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या ने नया रिकार्ड बनाया है। शाम छह बजे तक ही ऑनलाइन व आफलाइन आवेदनों की कुल संख्या पौने तीन लाख को पार कर गई। रात साढ़े दस बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की कुल संख्या दो लाख 43 हजार 588 थी।

सेंट स्टीफंस में एक सीट पर 58 उम्मीदवार
डीयू के सेंट स्टीफंस कालेज में दाखिले की ललक छात्रों के बीच अब भी जारी है। कॉलेज के विभिन्न विषयों में मात्र 400 सीट के लिए शाम छह बजे तक 23,330 छात्रों ने आवेदन किया था। प्रति सीट आंकड़ा निकालने पर कालेज में एक सीट के लिए 58 आवेदन आए।

Monday, June 2, 2014

एमडीयू रोहतक करवाएगा बीएड में विद्यार्थियों के दाखिले

प्रदेश सरकार ने बीएड परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर
दी है। जिसके तहत परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी इस बार
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक को सौंपी गई है। बीएड के
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। प्रदेश के
490 कॉलेजों में प्रवेश के लिए एमडीयू प्रशासन आवेदन मांगेगे। एमडीयू से संबद्ध बीएड के करीब 300 कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से संबद्ध करीब 160 कॉलेज तथा चौ. देवीलाल विवि सिरसा के करीब 30 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में बीएड के करीब 60 हजार विद्यार्थियों के दाखिले होने हैं।

Thursday, May 29, 2014

सरकारी कालेजों में इस बार ऑनलाइन होगा आवेदन

सभी सरकारी कालेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए इस साल नई प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने इस साल कालेजों के लिए आवेदन फार्म की प्रिंटिंग नहीं कराने का फैसला लिया है। सभी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन फार्म कालेज वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विद्यार्थियों को आवेदन फार्म ऑनलाइन ही भरने की सुविधा मिल सकेगी। 2014 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन फार्म वेबसाइट पर अगले दो दिन में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन को फाइनल अप्रूवल के लिए उच्च शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है।

Saturday, May 24, 2014

एमडीयू में कंपार्टमेंट विद्यार्थियों को दाखिला नहीं

इस बार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध किसी भी कालेज में स्नातक कक्षाओं में उन विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल पाएगा जो बारहवीं कक्षा में प्राप्त कंपार्टमेंट और रीअपीयर होंगे। एमडीयू की ओर से जारी नए शैक्षणिक सत्र के शेड्यूल के अनुसार यह निर्णय जारी हुआ है। एमडीयू के इस आदेश से उन विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई है, जिनके अभी बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने हैं। पिछली बार सरकारी कालेजों में सीटें भरने के लिए तीसरी कटआफ लिस्ट निकलने के बाद ऐसे विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ दाखिला दे दिया गया था। इस बार सीटें खाली रहें तो भी कंपार्टमेंट प्राप्त विद्यार्थियों के दाखिलों पर विचार नहीं करने का फरमान जारी हुआ है। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि कला संकाय में हर साल काफी सीटें खाली रहती हैं।

Tuesday, November 5, 2013

डीएड (D.Ed.) काउंसलिंग के बाद भी २ हजार से ज्यादा सीटें खाली

पांच काउंसलिंग के बावजूद डिप्लोमा इन एजुकेशन(डीएड) कॉलेजों में 2100 से ज्यादा सीटें खाली पड़ी है। खाली पड़ी इन सीटों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) काउंसलिंग तो कराएगा, लेकिन यह काउंसलिंग ऑनलाइन की बजाय मैनुअल होगी।
एससीईआरटी के अधिकारियों के मुताबिक अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग के एससीईआरटी कैंपस आना पड़ेगा। कोशिश यह रहेगी कि इस संभावना यह जताई जा रही है कि अगले सप्ताह यह काउंसलिंग कराई जाए।
"फिलहाल प्रदेश के डीएड कॉलेजों में 2100 से ज्यादा सीटें खाली पड़ी है। इनके लिए अब मैनुअल काउंसलिंग ही कराई जाएगी। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से यह काउंसलिंग शुरू कर दी जाए।"
 अशोक यादव, डीएड कोआर्डिनेटर, एससीईआरटी, गुडग़ांव

Saturday, July 6, 2013

हरियाणा डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.Ed.) में शुक्रवार से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

डिप्लोमा इन एजुकेशन में शुक्रवार से शुरू ऑनलाइन काउंसलिंग इस बार छात्रों के लिए परेशानी का सबब बनी है। दो दिन में 6843 स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, जिनमें से मात्र 2137 को ही एप्रूवल मिला है। अन्य फॉर्म रिजेक्ट हो गए हैं। अधिकतर स्टूडेंट्स के फॉर्म सही तरीके से नहीं भरे जाने के कारण रिजेक्ट हुए हैं। वहीं स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग के अधिकारी इसे बेहतर प्रक्रिया बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की सुविधा का ख्याल रखते हुए ही काउंसलिंग ऑनलाइन किया गया है। शुक्रवार को 3243 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे, जिसमें से केवल 717 के फॉर्म ही एप्रूव्ड हुए। शनिवार को 3600 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया, जिसमें से 1422 स्टूडेंट्स को एप्रूवल मिला। 

Monday, June 24, 2013

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) सत्र 2013-2014 के लिए आनॅलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2013-2014 के लिए आनॅलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों (यूटीडी) तथा इंदिरा गांधी पीजी रीजनल सेंटर, मीरपुर (रेवाड़ी) में एमए, एमकाम, एमएससी आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आनॅलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा होने उपरांत वेबसाइट से प्रवेश आवेदन की कंप्यूटर-जनित कॉपी डाउनलोड कर संबंधित विभाग में जमा करानी होगी। यह हार्ड कॉपी आनॅलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के सात दिन तक जमा करानी होगी। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क डीडीई भवन में स्थापित किए गए हैं।

Thursday, June 20, 2013

डीयू (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज की कटऑफ लिस्ट जारी

डीयू के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपनी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। कॉलेज के आठ में से सात कोर्सेज में दाखिलों के लिए इस दफा बीते साल से ज्यादा अंक चाहिए होंगे। अलग-अलग कोर्सेज की कटऑफ में 0.25 से लेकर 4.5 फीसदी तक की उछाल दर्ज की गई है। केवल संस्कृत ऑनर्स की कटऑफ ही पिछले साल जैसी है।
इस बार सबसे अधिक उछाल फिलॉस्फी ऑनर्स के सामान्य वर्ग में रही। बीते साल की तुलना में यह 4 फीसदी ज्यादा है। हालांकि बीते साल इसी कोर्स की कटऑफ में 7 फीसदी की तेजी आई थी। इस कटऑफ के आधार पर अब 21 जून को इंटरव्यू लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 24 जून से इंटरव्यू शुरू होंगे। जिसके आधार पर दाखिले होंगे।

Wednesday, June 12, 2013

रेवाड़ी के नैचाना नवोदय विद्यालय में आवेदन 26 तक

नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2013-14 के लिए 11वीं कक्षा के कला संकाय की 16 रिक्त सीटों के लिए 26 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र नैचाना स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में जमा कराने होंगे। आवेदन पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना व जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से मुफ्त प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 26 जून तक 2013 तक जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में जमा हो जाने चाहिए। इसके पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।