अगर स्कूल में विद्यार्थी के पास पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तक उपलब्ध नहीं हैं। वह बाजार में भी नहीं मिल रही हैं तो भी निराश हों। अब इसका हल भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने निकाल दिया है। इसके अंतर्गत सीबीएसई के तर्ज पर अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ई-बुक्स जारी कर दी हैं। जिसके अंतर्गत बोर्ड की वेबसाइट पर इन कक्षाओं की किताबों को अपलोड किया गया है।
विषय के साथ ही बोर्ड ने नैतिक शिक्षा के लिए कक्षाओं की अलग-अलग किताबें वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध कराई हैं। विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट http://www.bseh.org.in/e-books/books/ पर लॉगइन कर अपनी कक्षा वाइज पुस्तकें पढ़ सकते हैं।