Saturday, November 11, 2017

पंजाब के समान वेतन नहीं कर्मचारियों का भत्ता बढ़ेगा


 सरकार राज्य के सभी कर्मचारियों को राहत देने के लिए बीच का रास्ता निकालने की तैयारी में है। सरकार का मानना है कि पंजाब के समान वेतनमान दिए जाने से राज्य के सिर्फ मिनिस्ट्रीयल स्टाफ और पुलिस कर्मियों को तो फायदा होगा, लेकिन अन्य कर्मचारियों के वेतन में कमी हो जाएगी। लिहाजा सरकार राज्य के सभी अनुबंधित और नियमित कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। 

अब इंटरनेट पर भी उपलब्ध हुईं हरियाणा बोर्ड की किताबें


अगर स्कूल में विद्यार्थी के पास पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तक उपलब्ध नहीं हैं। वह बाजार में भी नहीं मिल रही हैं तो भी निराश हों। अब इसका हल भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने निकाल दिया है। इसके अंतर्गत सीबीएसई के तर्ज पर अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए ई-बुक्स जारी कर दी हैं। जिसके अंतर्गत बोर्ड की वेबसाइट पर इन कक्षाओं की किताबों को अपलोड किया गया है। 
विषय के साथ ही बोर्ड ने नैतिक शिक्षा के लिए कक्षाओं की अलग-अलग किताबें वेबसाइट पर छात्रों के लिए उपलब्ध कराई हैं। विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट http://www.bseh.org.in/e-books/books/ पर लॉगइन कर अपनी कक्षा वाइज पुस्तकें पढ़ सकते हैं। 

नए घर को 25 लाख एडवांस ले सकेंगे केंद्रीय कर्मचारी


केंद्रीय कर्मचारी नया घर बनाने या खरीदने के लिए 25 लाख रुपये तक एडवांस ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें 8.5 फीसद का साधारण ब्याज देना पड़ेगा। पहले यह छह से 9.50 फीसद तक के स्लैब में था।
इससे पहले केंद्रीय कर्मचारी के द्वारा 7.50 लाख रुपये तक का एडवांस लेने का प्रावधान था। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाउस बिल्डिंग एडवांस की सुविधा लेकर 11 लाख रुपये की बचत की जा सकेगी। 

HTET परीक्षा के फॉर्म भरने की तारीख अब 13 नवम्बर तक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पात्रता परीक्षा के फॉर्म भरने की तारीख को बढ़ाया I अब 13 नवम्बर तक भर पाएंगे फॉर्म। पहले 10 नवम्बर तक थी अंतिम तिथि।

Saturday, October 14, 2017

पदोन्नति से इन्कार पर नहीं मिलेगा एसीपी का लाभ

 कोई सरकारी कर्मचारी पदोन्नति लेने से इनकार करता है तो उसी दिन से उसे सुनिश्चित आजीविका वृद्धि (एसीपी) का लाभ नहीं मिलेगा। एसीपी की रिकवरी भी इसी दिन के बाद की अवधि के आधार पर होगी

Saturday, September 2, 2017

अब 31 दिसंबर तक आधार को पैन से जोड़ सकते हैं


सरकार ने पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 31 दिसंबर तक कर दी है। करदाताओं के लिए पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा बृहस्पतिवार को खत्म हो गयी थी।

फिर थमी शिक्षकों की ट्रांसफर पालिसी

प्रिंसिपल, टीजीटी तथा सीएंडवी अध्यापकों की ऑनलाइन तबादला अंतिम चरण में पहुंचने के बाद फिर से रुक गई है। पात्र शिक्षकों के लिए शुक्रवार को पोर्टल पर पसंदीदा स्कूलों का विकल्प भरने का अंतिम दिन था, लेकिन पोर्टल में खराबी के कारण कई शिक्षक आवेदन नहीं कर सके। तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के बाद शिक्षकों को दस घंटे और दिए जाएंगे ताकि वंचित पात्र शिक्षक आवेदन कर सकें। 

Friday, September 1, 2017

MDU Rohtak : डिस्टेंस एजुकेशन में 11 तक बिना शुल्क मिलेगा दाखिला

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सत्र 2017-2018 में डीडीई के यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला 11 सितंबर 2017 तक बिना विलंब शुल्क के लिए जा सकता है। इसमें 25 सितंबर तक विश्वविद्यालय में जाकर फार्म जमा किया जा सकता है। इसके बाद जनरेट होने वाले चालान में विलंब शुल्क लगेगा। यह विलंब शुल्क पांच सौ से एक हजार रुपये तक हो सकता है। इसलिए विद्यार्थी बिना आखिरी तारीख का इंतजार किए कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फतेहाबाद में वंचित जेबीटी को सोमवार को होंगे स्कूल अलॉट

स्कूल अलॉट का इंतजार कर रहे वंचित नवचयनित जेबीटी टीचरों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सोमवार को गेस्ट टीचरों को कार्यभार मुक्त करके काउंसिलिंग के माध्यम से नवनियुक्त जेबीटी को स्कूल दिया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने हटाए जाने वाले गेस्ट टीचरों की लिस्ट तैयार कर ली है।

कुरुक्षेत्र विवि में ऑनलाइन भरे जाएंगे सभी तरह के परीक्षा फार्म

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के परीक्षा फार्म के ऑनलाइन होने से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से हर वर्ष परीक्षा देने वाले 9 लाख विद्यार्थियों को सीधा फायदा होगा। अब विद्यार्थियों को फीस भरने से लेकर सत्यापित कराने व जमा कराने के लिए विश्वविद्यालय में नहीं आना होगा। विद्यार्थी अपने घर बैठकर ही हर तरह के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे।

Saturday, December 31, 2016

हरियाणा स्टाफ़ सलेक्शन कमीशन की नई वेकेंसी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 2459 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन 16 जनवरी, 2017 से 15 फरवरी, 2017 रात्रि 11:59 बजे तक आयोग की वैबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं।
मौलिक शिक्षा विभाग में टीजीटी संस्कृत के 400 पद, टीजीटी संस्कृत (मेवात कैडर) के 181 पद, वन विभाग में फोरैस्ट गार्ड के 331 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग मेें नगरपालिका में सचिव के 9 पद, कार्यकारी अधिकारी के तीन पद, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में मण्डल लेखाकार के चार पद, इलैक्ट्रोनिक डाटा प्रोसैसिंग सहायक के दो पद, उपमण्डल क्लर्क के 26 पद, सहायक के 12 पद, विकास एवं पंचायत विभाग में लाइब्रेरियन का एक पद शामिल है। 

Thursday, December 29, 2016

10 वीं में बोर्ड परीक्षा अगले सत्र से शुरू

 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले साल 2017-18 सत्र से 10 वीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा को अनिवार्य संबंधी प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। संचालन इकाई की मंगलवार को हुई बैठक में इसके सदस्य इस बात पर सहमत हुए कि अकादमिक सत्र 2017-18 से 10 वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए।

Wednesday, November 16, 2016

सीबीएसई ने बढ़ाई नेट आवेदन की तिथि

देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा / जूनियर रिसर्च फैलोशिप परीक्षा (नेट / जेआरएफ) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर, 2016 कर दी है। बोर्ड ने यह फैसला नोटबंदी को देखते हुए जनहित में लिया है।

Wednesday, November 2, 2016

नियमितीकरण पॉलिसी पर फैसले से पहले कर्मियों की भी सुने अदालत

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर राज्य सरकार की नियमितीकरण की नीतियों पर रोक मामले में खुद को भी पार्टी बनाने का आग्रह किया है। प्रभावित कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में दायर अर्जी में मांग की कि हाईकोर्ट इस मामले में जो भी फैसला दे, उससे पहले कर्मचारियों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए। इस मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।

Friday, September 16, 2016

हरियाणा में 27103 जेबीटी एवं मुख्य अध्यापकों के ऑनलाइन तबादले

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने शुक्रवार को कंप्यूटर के माउस से एक क्लिक द्वारा 27103 जेबीटी एवं मुख्य अध्यापकों को उनके मनपसंद स्टेशन अलॉट कर दिए। पूर्व में मेवात से अंतरजिला तबादला करवाने वाले 1512 जेबीटी को भी शुक्रवार को पोस्टिंग स्टेशन दे दिए गए हैं।
नई अध्यापक स्थानातंरण नीति-2016 के तहत दास ने शुक्रवार को कई अध्यापक संगठनों अधिकारियों की मौजूदगी में पंचकूला के शिक्षा सदन में एक साथ 24728 जेबीटी तथा 2375 मुख्य अध्यापकों के ऑनलाइन तबादले किए। तबादले की प्रक्रिया के बाद दास ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने जेबीटी से नई अध्यापक स्थानांतरण नीति-2016 के तहत आवेदन आमंत्रित किए थे।

सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित

 यूपीएससी ने सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पास होने वाले आवेदक मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड और टाइम टेबल www.upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैंं। उन्हें 7 से 20 अक्टूबर के बीच फॉर्म भरकर भेजना होगा।

Thursday, September 1, 2016

खत्म नहीं होगी एचटेट की वैधता

कांग्रेस सरकार में बनाए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा के नियमों में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।
इसके तहत अब पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट केवल पांच वर्ष के लिए नहीं, बल्कि जीवनभर आपकी योग्यता को बरकरार रखेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय मंत्रलय को भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिली तो देशभर में पात्रता परीक्षा के सर्टिफिकेट दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के प्रमाणपत्रों की तरह जीवनभर के लिए उपयोगी हो जाएंगे।

Friday, August 26, 2016

हरियाणा में अब दाखिलों और सरकारी नौकरी लेने के लिए डाक्यूमेंट्स Attest करवाने की जरूरत नहीं

# दाखिलों और सरकारी नौकरी लेने के लिए एफिडेविट व डाक्यूमेंट्स Attest करवाने की जरूरत नहीं है
# Self Attestation और Self Declaration ही काफी है !

चण्डीगढ़- हरियाणा सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए है कि सरकारी विभाग या संस्था से आवेदकों को सेवा लेने के लिए शपथ-पत्र देने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें केवल स्वयं घोषणा पत्र देना होगा, परंतु कानून या संवैधानिक नियमों के तहत आने वाली सेवाओं के लिए शपथ-पत्र देना होगा।

सर्टिफिकेट पुराना होने से आरक्षण नहीं छीना जा सकता : हाईकोर्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति आरक्षण का लाभ लेने का अधिकारी है जब तक उसकी जाति को सूची से बाहर नहीं कर दिया जाता। केवल सर्टिफिकेट पुराना होने से आरक्षण का लाभ नहीं छीना जा सकता है।

टीजीटी से पदोन्नत पीजीटी को स्टेशन देने की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन मांगे जाएंगे विकल्प

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर से पदोन्नत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर को नए स्टेशन आवंटित करने की प्रकिया शुरू हो गई है। अभी तक पीजीटी पुराने स्टेशन पर काम कर रहे थे। उनके अब ऑनलाइन ऑप्शन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में और खाली रहे 3400 पीजीटी के पदों को भी प्रमोशन से भरने के लिए केस मांगे जाएंगे।