ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर से पदोन्नत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर को नए स्टेशन आवंटित करने की प्रकिया शुरू हो गई है। अभी तक पीजीटी पुराने स्टेशन पर काम कर रहे थे। उनके अब ऑनलाइन ऑप्शन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में और खाली रहे 3400 पीजीटी के पदों को भी प्रमोशन से भरने के लिए केस मांगे जाएंगे।
एकेडमिक सैल के असिस्टेंट डायरेक्टर नंद किशोर वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में आठ हजार पदों को भरने के लिए डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अभी तक पांच हजार प्रमोशन कर दी हैं। पहले एक जनवरी 2014 तक योग्यता रखने वाली करीब 30 हजार टीजीटी ने आवेदन किया। मगर फिर भी पीजीटी की वैकेंसी बच गई। तब शिक्षा निदेशालय ने एक जनवरी 2016 तक योग्यता पूरी करने वाले टीजीटी से आवदेन मांगे
No comments:
Post a Comment