Showing posts with label CTET. Show all posts
Showing posts with label CTET. Show all posts

Thursday, September 1, 2016

खत्म नहीं होगी एचटेट की वैधता

कांग्रेस सरकार में बनाए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा के नियमों में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है।
इसके तहत अब पात्रता परीक्षा का सर्टिफिकेट केवल पांच वर्ष के लिए नहीं, बल्कि जीवनभर आपकी योग्यता को बरकरार रखेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय मंत्रलय को भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिली तो देशभर में पात्रता परीक्षा के सर्टिफिकेट दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के प्रमाणपत्रों की तरह जीवनभर के लिए उपयोगी हो जाएंगे।

Tuesday, July 15, 2014

सीटीईटी (CTET) के लिए आवेदन करना महंगा

सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इस बार सामान्य व ओबीसी के लिए 100 से 200 रुपये और एससी-एसटी व शारीरिक रूप से अशक्त वर्ग के लिए आवेदन करना 50 से 100 रुपये तक महंगा हो गया है। देश भर में सीटीईटी की परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन www.ctet.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त तक चलेगी।
सीटीईटी में आवेदन के लिए अब सामान्य व ओबीसी को पेपर-1 या पेपर-2 केलिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि दोनों पेपर देने के लिए 1000 रुपये की राशि चुकानी होगी। इससे पहले इस यह फीस 500 और 800 रुपये थी। इसी तरह बीती परीक्षा के समय आवेदन के लिए एससी-एसटी व शारीरिक रूप से अशक्त वर्ग के लिए पेपर-1 या पेपर-2 के लिए भुगतान राशि 250 रुपये थी और दोनों पेपर के लिए 400 रुपये चुकाने पड़े थे, जबकि इस बार 300 और 400 रुपये कर दिए गए हैं।
परीक्षा की फीस चालान के माध्यम से, सिंडिकेट बैंक के सीबीएसई खाता में या फिर डेबिट/क्रेडिट कार्ड से चुकाई जा सकती है। अभ्यर्थी 12 से 19 अगस्त के बीच कर अपने आवेदन में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। एडमिट कार्ड 22 अगस्त से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Thursday, October 24, 2013

हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रदेश में जेबीटी भर्ती पर लगी रोक हटाई

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रदेश में जेबीटी भर्ती पर लगी रोक को हटाते हुए भर्ती प्रक्रिया जारी रख कर व परिणाम घोषित करने की इजाजत दे दी है, लेकिन नियुक्तिपत्र देने पर रोक मामले के निपटारे तक जारी रहेगी।कुछ छात्रों ने जेबीटी भर्ती में इस आधार पर चुनौती दी थी कि राज्य में समय पर अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं हुई। इसलिए जिन छात्रों ने सीटीईटी पास किया है उनको भी भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने भर्ती पर रोक लगाते हुए सरकार से परीक्षा के बारे में पूर्ण रिकार्ड समन किया था। बुधवार को सरकार के इस रिकार्ड को विचार के लिए रखते हुए कोर्ट ने मामले को नियमित सुनवाई के लिए रखते हुए एडमिट कर दिया व सरकार को भर्ती प्रक्रिया जारी रखने की छूट दे दी। लेकिन इसके बाद भी सरकार इस भर्ती का परिणाम जारी नहीं कर सकती क्योंकि चीफ जस्टिस की बैंच के सामने भर्ती बोर्ड मामले में फैसला सुरक्षित है और परिणाम घोषित करने पर रोक जारी है।

Monday, April 15, 2013

CTET July-2013 : Last Date for Submission of Application Form Extended

                                                                 

          CENTRAL BOARD OF SECONDARY EDUCATION
                        (CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST)

     (PS-1-2, Patparganj Institutional Area, I.P. Extension, Delhi-110092 )
 
                                                   PUBLIC NOTICE
In accordance with NCTE letter No.F.76-1/2011/NCTE/Acad, dated 9th April, 2013, regarding extension of time duration to complete TET from 1.30 hours to 2.30 hours, the Central Board of Secondary Education (CBSE), has issued Public Notice of the following revised schedule for CTET - JULY 2013 Examination:
Date of Examination         Paper            Timing                                 Duration 
  
    28.07.2013                   Paper- I       09.30 to 12.00 hours            2.30 hours
    28.07.2013                   Paper- II     14.00 to 16.30 hours             2.30 hours

Therefore keeping in view the change in schedule of the Examination and toensure that the candidates are not deprived to apply for CTET -JULY 2013 Examination
due to shortage of time the schedule for submission of on-line application and receipt of confirmation pagein CBSE has been extended as per the following details:
Last date for submission of On -line Application: 22.04.2013
Last date for receipt of Confirmation Page in the CBSE Office: 29.04.2013

Monday, April 8, 2013

सीटेट (CTET) में गलती सुधारने को ढाई माह का समय

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 
  • ऑनइलाइन आवेदन की फीस: सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए, एससी व एसटी और विकलांगों के लिए 250 रुपए
  • प्रतिपुष्टि पृष्ठ (कन्फर्मेशन पेज) मुख्यालय में भेजने की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल 
  • प्रपत्र (फॉर्म) में गलती सुधारने का समय: 16 अप्रैल से 26 जून 
  • परीक्षा की तिथि: 28 जुलाई 
सीबीएसई ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने में होने वाली गड़बडिय़ों के मद्देनजर  गलती सुधारने के लिए पहली बार ढाई माह तक का समय दिया है।

बोर्ड द्वारा तय समय आगामी 16 अप्रैल से 26 जून के बीच परीक्षार्थी फॉर्म में दी गई जानकारी में बदलाव कर सकते है। अगर कोई परीक्षार्थी इस अवसर को भी चूक जाता है तो उसे फिर गलती सुधारने का दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। केंद्रीय बोर्ड द्वारा आगामी 28 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में देशभर से करीब दस लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Friday, March 29, 2013

सीटीईटी(CTET) आवेदन फॉर्म में 16-27 जून तक कर सकते हैं सुधार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जा रहे सीटीईटी(सेंट्रल टीचर ऐलिजिबेलिटी टेस्ट) के फॉर्म में कोई गलत जानकारी दे दी है तो उम्मीदवार सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी में सुधार का अवसर प्रदान करने जा रहा है। सुधार के अवसर के लिए पहले उम्मीदवारों की प्रोविजनल जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें वह सभी जानकारी होगी जो उम्मीदवारों ने अपने आवेदन फॉर्म में भरी होगी। अब अगर इस जानकारी में कोई गलती पाते हैं तो वह ऑनलाइन ही सुधार कर सकते हैं।
सीटीईटी के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्रक्रिया के बाद 15 जून से वेबसाइट पर ऐप्लिकेशन का स्टेटस उपलब्ध कराया जाएगा। यदि वेबसाइट पर यह स्टेटस ना आए तो 16 जून को सीबीएसई से संपर्क करना होगा। उसके बाद 16 जून से ही ऑनलाइन सुधार करने की सुविधा उम्मीदवारों को दी जाएगी जो कि 27 जून तक उम्मीदवारों को प्राप्त होगा। अक्सर ऑनलाइन जानकारी भरने में उम्मीदवार गलती कर देते हैं लिहाजा बोर्ड नहीं चाहता कि किसी गलती के कारण उम्मीदवार फॉर्म भरने से चूकें। ऑनलाइन सुधार करने के बाद सुधार करने की कोई गुजाइंश नहीं होगी। उसके बाद 3 जुलाई से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई का मानना है कि सुविधा के लिए वेबसाइट पर भी संबंधित जानकारी दी जाएगी।

Sunday, March 17, 2013

HTET से पूर्व CTET ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

एचटीईटी संचालित कराने को लेकर हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 27 व 28 अप्रैल का शेड्यूल जारी कर दिया था । लेकिन 28 अप्रैल को एसबीआइ की परीक्षा के कारण एचटेट के आयोजन को एक बार फिर से टाल दिया गया। वहीं, सीबीएसई दिल्ली की ओर से 28 जुलाई को होने वाली सीटीईटी परीक्षा के लिए 15 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल तक सीबीएसई या सीटीईटी की वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन के बाद पंजीकरण संख्या युक्त कंफर्मेशन फार्म व शुल्क चालान की कॉपी को 22 अप्रैल तक सहायक सचिव (सीटीईटी ), सीबीएसई, नई दिल्ली को रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
 सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए तथा एससी/एसटी व अशक्त वर्ग के लिए 250 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। ऑनलाइन के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से सिंडिकेट बैंक अथवा ई-पोस्ट ऑफिस में सीबीएसई के खाता में सचिव, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली के पक्ष में जमा करवा सकते है या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भी फीस का भुगतान किया जा सकता है। 
 सीटीईटी परीक्षा में सीबीएसई ने हरियाणा के सात जिलों अंबाला, फरीदाबाद, हिसार, कुरूक्षेत्र, गुडग़ांव, रोहतक, करनाल में भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

Wednesday, January 9, 2013

सीटेट परीक्षा नवंबर 2012 : केवल एक फीसदी ही पास

  • प्राइमरी वर्ग में 2481 (0.91 प्रतिशत) पास 
  • अपर प्राइमरी वर्ग में मात्र 2368 (0.45 प्रतिशत) पास
  • डीएवी में अब सीटेट पास ही
पात्रता परीक्षा में प्रतिभागियों के शैक्षणिक ज्ञान को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के परिणाम ने आइना दिखा दिया है। नवंबर में संचालित की गई इस परीक्षा में 1 फीसदी युवा क्वालीफाई ही कर पाए हैं। इस परिणाम ने जहां परीक्षा की तैयारी का दंभ भरने वाले सेंटरों की कलई खोली है तो वहीं दूसरी ओर सीबीएसई के स्कूल संचालक भी इस परिणाम पर हैरान हैं। यह स्थिति फिर से उत्पन्न नहीं हो, उसके लिए अब शैक्षणिक संस्थानों ने शिक्षक की स्थाई नियुक्ति के लिए बीएड के साथ सीटेट उत्तीर्ण को भी अनिवार्य कर दिया है।

यह परीक्षा दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें लगभग आठ लाख उम्मीदवार बैठे थे, लेकिन ओवरआल स्तर पर पास प्रतिशत एक प्रतिशत ही नहीं रह सका। बता दें कि प्राइमरी वर्ग में इस परीक्षा में जहां 2481 (0.91 प्रतिशत) उम्मीदवार पास हुए, वहीं अपर प्राइमरी वर्ग में मात्र 2368 (0.45 प्रतिशत) उम्मीदवार ही क्वालिफाई हो पाए।

कम समय तो नहीं कारण: शिक्षाविद् इंद्रजीत पराशर का कहना है कि ऐसी नौबत इसलिए भी उत्पन्न हुई क्योंकि १५० सवालों के लिए समय कम रखा गया है जबकि जवाब काफी लंबे देने होते हैं।

इस खराब प्रदर्शन के पीछे शिक्षण संस्थानों में नॉन अटैंडिंग ट्रेंड एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। बीएड और डीएड के सिलेबस में बच्चों के मनोविज्ञान और उन्हें पढ़ाने की तकनीक को बारीकी से अध्ययन कराया जाता है। पात्रता परीक्षा में भी बच्चों पर ही आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश स्टूडेंट्स बिना कॉलेज में आए ही परीक्षा पास करना चाहते हैं, लेकिन जब तक वे पूरा सिलेबस नहीं कर लेते, उनका ज्ञान अधूरा रहता है। खराब परीक्षा परिणाम के पीछे यही मुख्य कारण है।

Friday, December 21, 2012

सीटीईटी व अन्य राज्यों से अध्यापक पात्रता परीक्षा पास भर्ती से बाहर

हाईकोर्ट ने एक अन्य मामले में दर्जनों याचिकाओं को खारिज करते हुए सीटीईटी व अन्य राज्यों से अध्यापक पात्रता पास करने वालों छात्रों को हरियाणा में टीचर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने पर रोक लगा दी। इन याचिकाओं में मांग की गई थी कि उन्होंने सीटीईटी व अन्य राज्यों से अध्यापक पात्रता परीक्षा पास की है और हरियाणा में समय पर अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं हुई इस लिए उनको भर्ती में भाग लेने दिया जाए। हाईकोर्ट ने उनकी इस याचिका पर पहले उनको प्रोविजनल तौर पर इस भर्ती में भाग लेने की इजाजत दे दी थी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उन सब की याचिका को खारिज कर दिया जिसका परिणाम यह है कि वो सभी वर्तमान प्रक्रिया से बाहर हो गए।

Thursday, May 31, 2012

राजस्थान में सीटेट बीएडधारी दे सकते हैं थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा !

 हाईकोर्ट ने सी टेट पास बीएड धारी अभ्यर्थी को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय लेवल में बैठने के योग्य मानते हुए प्रवेश के अंतरिम आदेश जारी किए हैं। यह आदेश न्यायाधीश गोविंद माथुर ने रातानाडा जोधपुर निवासी प्रार्थी प्रीतम शर्मा व अन्य की ओर से दायर याचिका की सुनवाई में दिए।

अदालत में याचिका कर्ताओं की ओर से अधिवक्ता हनुमानसिंह चौधरी व प्रेमेन्द्र बोहरा ने कहा कि राज्य सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जो विज्ञप्ति जारी की थी उसमें सी टेट पास बीएड धारकों की योग्यता का कहीं जिक्र नहीं किया गया था।

इसी से व्यथित होकर अदालत में याचिकाएं दायर की गई। उन्होंने कहा कि एनसीटीई की ओर से 17 फरवरी 2011 को जारी टेट कंडक्टिंग गाइडलाइन्स के क्लॉज 10 बी व सी में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि यदि किसी वर्ष में राज्य सरकार टेट आयोजित नहीं करती है तो अध्यापक भर्ती परीक्षा में सी टेट पास अभ्यर्थी योग्य माने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एनसीआरटी व राज्य शिक्षा बोर्ड का सिलेबस भी एक सा ही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायती राज ग्रामीण विकास के सर्कुलर 11 मई 2011 के अनुसार अनुकंपा पर नियुक्ति में भी सी टेट धारी मान्य हैं।

Tuesday, April 3, 2012

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामला: सी-टेट उत्तीर्ण पात्र नहीं मानना असंवैधानिक!

राजस्थान हाईकोर्ट ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) उत्तीर्ण अभ्यर्थी को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में पात्र नहीं मानने पर राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह आदेश न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने प्रीतम कुमार शर्मा की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के तहत दिए।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि राजस्थान सरकार एक ओर प्रत्येक वर्ष आरटेट आयोजित नहीं कर पा रही है, वहीं दूसरी ओर सीबीएसई की ओर से आयोजित सी-टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी को तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए पात्र नहीं मान रही है, जबकि राजस्थान सरकार सीबीएसई पाठ्यक्रम अपना चुकी है।ऐसे में सी-टेट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी को पात्र नहीं मानना अतार्किक व असंवैधानिक निर्णय है।

Friday, January 27, 2012

सीटैट कल 29 जनवरी को, पंजाब, उत्तराखंड और मनिपुर में नहीं होंगे पेपर

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 29 जनवरी को होगी। परीक्षार्थी का प्रोवीजनल प्रवेश पत्र पहले ही सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए है। परीक्षा में बैठने के पूर्व परीक्षार्थी को वेबसाइट से निकाला हुआ प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज के फोटो और एक अंडरटेकिंग देना होगा।

पहला और दूसरा पेपर दोनों ही डेढ़-डेढ़ घंटे के होंगे। पहला पेपर सुबह 10 से 11.30 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर 1 से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहु विकल्प प्रश्नों के जरिए ली जाएगी।

विलंब किया तो नहीं दे सकेंगे परीक्षा

  पेपर के एक घंटे पहले परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा का समय शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उक्त व्यवस्था के लिए संबंधित परीक्षा सेंटरों को निर्देशित किया गया है।

तीन राज्यों में नहीं होंगे पेपर 

पंजाब, उत्तराखंड और मनिपुर में चुनाव होने के कारण उक्त प्रदेशों में अध्यापक पात्रता परीक्षा नहीं हो सकेगी। इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से आदेश जारी किया गया है। इन प्रदेशों में परीक्षा की आगामी तिथि 5 मई तय की गई है।

Tuesday, July 26, 2011

Results - Central Teacher Eligibility Test 2011 (CTET)

                               CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST - JUNE 2011 


CTET results 2011 have been announced today by Central Board of School Education (CBSE). CBSE has uploaded CTET Result Roll Number wise at its official website.
Candidates appearing in CTET 2011 will be issued marks statement by CBSE. Candidates getting 60 percent and above marks will be issued CTET certificate.
Total 79,4080 candidates were registered for CTET 2011 and 71,5050 had taken the exam.
97,919 candidates have cleared it.
The test was conducted on 26th June 2011 in 1,178 centres in 81 cities in India.

To get CTET 2011 results CLICK HERE

Monday, June 27, 2011

CBSE CTET - 2011 Answer Key

                                          CBSE CTET - 2011
                            Answer Key (Question Papers Solution)
       Paper-I (Primary Classes) & Paper-II (Secondary Classes)
                                      held on June 26, 2011

CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-A)

CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-B)
CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-C) 
CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-D) 

CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-P) 
CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-Q) 
CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-R)
CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-S)    

Sunday, June 12, 2011

CTET-2011 Provisional Candidate Information, Application Status & Exam Centre Details


 Check the particulars mentioned in Col 1 in Undertaking Form  with photocopy of the Application Form in which all the information is filed by you. In case of discrepancy, in any of the particulars, same may please be corrected in Col 2 (by hand) after taking printout of the page and send to the Board withing a week. It may be noted that no change in particulars filled in Application Form will be permitted.

SPEED/REGISTERED POST TO:
The Assistant Secreatary (CTET Unit),
Central Board of Secondary Education,
17, Rouse Avenue, Shiksha Sadan,
New Delhi
      Admit Card is being dispatched. In case if you don't receive the same, kindly download the Undertaking Form by clicking the following link and report at allotted centre with undertaking form and two photographs .

Provisional Candidate Information for CTET - 2011
          

Tuesday, May 24, 2011

CTET - संस्कृत भाषा वाले कर सकते हैं 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन

    सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर ऐलिजिबेलिटी टेस्ट (CTET) में अब संस्कृत विषय को भी मान्यता प्रदान कर दी है। अब तक इस भाषा को भाषा खंड की सूची में शामिल नहीं किया गया था जिससे काफी संख्या में आवेदक निराश थे। अब बोर्ड ने ऐसे आवेदकों को राहत प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन का अवसर 28 मई तक प्रदान किया है।

Wednesday, May 4, 2011

Central Teacher Eligibility Test 2011 (CTET) - Online Application Form Apply Now

         The Central government of india is going to be conducting Teacher Eligibility Test from this year 2011, in the name of CTET – 2011.Candidates those who are done B.Ed Degree will no longer be enough to become a school teacher. Aspirants will now have to clear an eligibility test with at least 60% to be able to teach at any private or government schools.
          The teacher eligibility test (TET) will be conducted once a year separately by the state government and the centre. Validity of the qualifying certificate will be decided by the state government, union territory or centre, subjects to the condition that it cannot be more than seven years. NCTE on Friday issued detailed guidelines for TET. In the next few weeks may states are going to start the recruitment process.