Showing posts with label PGT. Show all posts
Showing posts with label PGT. Show all posts

Friday, August 26, 2016

टीजीटी से पदोन्नत पीजीटी को स्टेशन देने की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन मांगे जाएंगे विकल्प

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर से पदोन्नत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर को नए स्टेशन आवंटित करने की प्रकिया शुरू हो गई है। अभी तक पीजीटी पुराने स्टेशन पर काम कर रहे थे। उनके अब ऑनलाइन ऑप्शन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में और खाली रहे 3400 पीजीटी के पदों को भी प्रमोशन से भरने के लिए केस मांगे जाएंगे।

Friday, August 21, 2015

ओवर एज पीजीटी को नहीं मिलेगी नियुक्ति

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें एकल बेंच ने ओवर ऐज हो चुके दो सौ से ज्यादा पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने का आदेश दिया था। कोर्ट ने प्रतिवादी पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब-तलब भी किया है।
हरियाणा सरकार ने इन शिक्षकों को गत वर्ष मेरिट में आने के बावजूद नियुक्ति पत्र देने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि ये अब ओवर ऐज हो गए हैं। चयनित शिक्षकों ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

Thursday, March 26, 2015

हरियाणा में 7036 पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू

हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने से पहले सदन में शिक्षामंत्री पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों केलिए बड़ी खुशखबरी दे गए। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने सदन में जानकारी दी कि हरियाणा में 7036 रिक्त पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रमोशनल कोटा के तहत रिक्त पदों पर होगी। इसके लिए भर्ती कार्यालय को निर्देश दे दिए गए है। भर्ती किए जाने वाले लेक्चरर्स में 1145 लेक्चरर मेवात कैडर के होंगे। इसके अलावा 129 उर्दू अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

Friday, September 26, 2014

7036 पीजीटी आवेदनकर्ताओं के लिए यह खुशखबरी

7036 पीजीटी ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं के लिए यह खुशखबरी है कि वह पुन: एक बार और आवेदन कर सकेंगे। उनके दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए हरियाणा स्कूल अध्यापक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन द्वारा दोबारा शुद्घि पत्र (कोरिजेंडम)निकाला जाएगा। शुद्धि पत्र निकलवाने के लिए स्कूल अध्यापक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ने शुक्रवार को डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन हरियाणा को पत्र भी लिख दिया है।
कोड आॅफ कंडक्ट लागू होने की वजह से दोबारा शुद्धि पत्र प्रकाशित होने का मामला इलेक्शन कमीशन के पाले में है। लिहाजा मामले में सरकार के पहल की भी जरूरत पड़ेगी। इसके बाद ही इलेक्शन कमीशन की अनुमति मिलेगी।
इलेक्शन कमीशन से अनुमति मिलने के बाद डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन ही गाइड लाइन तय करते हुए शुद्धि पत्र तैयार कराकर हरियाणा स्कूल अध्यापक भर्ती बोर्ड काे भेजेगा। इसके प्रकाशन का जिम्मा बोर्ड के ऊपर होगा। इधर भास्कर से हुई बातचीत में एडिशनल डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन ने भी कह दिया है कि पत्र मिलते ही वह उसके आगे की कार्रवाई करेंगे।

Tuesday, June 24, 2014

जुलाई में मिलेंगे पीजीटी को नियुक्ति पत्र

अनुभव के आधार पर चयनित पीजीटी को नियुक्ति के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। जुलाई महीने में स्कूल खुलने पर ही पीजीटी को शिक्षा निदेशालय से नियुक्ति आदेश जारी होंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पीजीटी को आश्वस्त किया है कि उन्हें स्कूल खुलते ही ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन पीजीटी के साथ मुलाकात में दिया। काफी संख्या में चयनित उम्मीदवार मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। हुड्डा से मिलने के लिए नव चयनित पीजीटी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पंचकूला से ऑटो व कारों में वे मुख्यमंत्री आवास के पास तो पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। चूंकि उन्हें मुलाकात का समय मुख्यमंत्री की ओर से नहीं मिला था। पीजीटी ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें पीछे हटा दिया। इस दौरान पुलिस व चयनित उम्मीदवारों की काफी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सीआइडी कर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए पीजीटी को हुड्डा से वार्ता के लिए दस मिनट का समय दिया।

Wednesday, May 7, 2014

तैयार की जा रही हरियाणा पीजीटी अध्यापकों की भर्ती लिस्ट

लोकसभा चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद पिछले दो वर्ष से लटक रही पीजीटी अध्यापकों की भर्ती की सूची जारी होने की संभावना है। इस पर तेजी से काम चल रहा है और उम्मीद है कि 31 मई से पहले-पहले सूची जारी हो जाएगी। हरियाणा अध्यापक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन की इस संबंध में संबंधित उच्च अधिकारियों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। इसी आधार पर पीजीटी अध्यापकों की भर्ती लिस्ट को तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
 बताया जाता है कि संस्कृत, बायोलाजी व फिजिकल एजूकेशन के परिणाम लंबे समय से रुके हुए थे। आचार संहिता खत्म होते ही इन विषयों के शिक्षकों की सूची जारी होनी है।

Friday, April 25, 2014

हरियाणा पीजीटी हिंदी की नियुक्तियों को चुनाव आयोग की हरी झंडी

केंद्रीय चुनाव आयोग ने हरियाणा में पीजीटी हिंदी के चयनित पुरुष उम्मीदवारों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। आयोग की मंजूरी के बाद 593 पुरुष पीजीटी उम्मीदवारों की जल्द नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। ये उम्मीदवार बीते डेढ़ महीने से नियुक्ति पत्र के लिए दर-दर भटक रहे थे। बृहस्पतिवार को जैसे ही चुनाव आयोग से नियुक्ति प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने की स्वीकृति मिलने की ई-मेल राज्य निर्वाचन विभाग में पहुंची, इनकी उम्मीदों को पंख लग गए।

Thursday, December 19, 2013

हरियाणा में मास्टरों की पदोन्नति सूची महीने भर में होगी जारी

प्रदेश भर में मांगों को लेकर आंदोलनरत मास्टरों को शिक्षा विभाग ने नववर्ष का तोहफा दिया है। प्रवक्ता बनने की राह ताक रहे मास्टरों की पदोन्नति सूची विभाग एक महीने में जारी कर देगा। प्रोन्नति के लिए विभाग ने अध्यापन विषय की शर्त को हटा दिया है। स्नातक स्तर पर पढ़े गए विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर चुके मास्टर भी अब प्रवक्ता बन सकेंगे। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने वीरवार को हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी।
शिक्षा मंत्री भुक्कल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हाई स्कूल के मुख्याध्यापकों की पदोन्नति के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर एक महीने के अंदर सूची जारी की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मिडल स्कूल मुख्याध्यापकों को डीडीओ पावर व कार्य शक्तियां प्रदान करने का कार्य भी इस महीने के अंत तक सुनिश्चित करें। भुक्कल ने कहा कि मास्टरों की समस्याओं की सुनवाई के लिए मुख्यालय स्तर पर एक अधिकारी को अधिकृत किया जाएगा ताकि उन पर समयानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।  विभाग ने 5548 मास्टरों को मिडिल हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति दे दी है। शिक्षा मंत्री ने मास्टरों की तरह ही मौलिक स्कूल मुख्याध्यापकों की एसीपी का सरलीकरण भी जिला स्तर पर ही करने के निर्देश दिए हैं।

Saturday, December 14, 2013

हरियाणा में रोक हटते ही 7832 पीजीटी ने ज्वाइन किया

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का शुक्रवार को फैसला आते ही हरियाणा में नौ महीने से चयनित 7832 पोस्ट ग्रेजुएट टीचरों (पीजीटी) के चेहरे पर खुशी दौड़ गई। प्रदेश सरकार ने शनिवार को सब चयनित टीचरों की ज्वाइनिंग करवा ली। मेवात कैडर के टीचर सोमवार को ज्वाइन करेंगे।
हरियाणा शिक्षक भर्ती बोर्ड ने मेवात कैडर के 448 पीजीटी पदों का परिणाम 28 फरवरी, 2013 को घोषित कर दिया था, जबकि शेष 7384 पीजीटी पदों का परिणाम 11 मार्च, 2013 को घोषित किया था। हाईकोर्ट में शिक्षक भर्ती बोर्ड के गठन और बोर्ड के चेयरमैन समेत सदस्यों की नियुक्ति की चुनौती देने वाली याचिका दायर हो गई। अदालत ने अंतरिम आदेश के तहत चयनित उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग पर रोक लगा दी थी और कुछ विषयों के परिणाम पर भी रोक लगा दी थी।
हाईकोर्ट ने शुक्रवार को याचिका रद्द कर दी तो स्कूल शिक्षा विभाग ने 13 दिसंबर को सब चयनित पीजीटी टीचरों के नियुक्ति पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। सब चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देश दिए।