Showing posts with label JBT. Show all posts
Showing posts with label JBT. Show all posts

Friday, September 16, 2016

हरियाणा में 27103 जेबीटी एवं मुख्य अध्यापकों के ऑनलाइन तबादले

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने शुक्रवार को कंप्यूटर के माउस से एक क्लिक द्वारा 27103 जेबीटी एवं मुख्य अध्यापकों को उनके मनपसंद स्टेशन अलॉट कर दिए। पूर्व में मेवात से अंतरजिला तबादला करवाने वाले 1512 जेबीटी को भी शुक्रवार को पोस्टिंग स्टेशन दे दिए गए हैं।
नई अध्यापक स्थानातंरण नीति-2016 के तहत दास ने शुक्रवार को कई अध्यापक संगठनों अधिकारियों की मौजूदगी में पंचकूला के शिक्षा सदन में एक साथ 24728 जेबीटी तथा 2375 मुख्य अध्यापकों के ऑनलाइन तबादले किए। तबादले की प्रक्रिया के बाद दास ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने जेबीटी से नई अध्यापक स्थानांतरण नीति-2016 के तहत आवेदन आमंत्रित किए थे।

Wednesday, September 2, 2015

जेबीटी परिणाम की जांच अब सीएफएसएल चंडीगढ़ को

  हरियाणा में जेबीटी के 9455 शिक्षकों की भर्ती के परिणाम की जांच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट अब सेंट्रल फोरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेटरी (सीएफएसएल) चंडीगढ़ से कराएगी। हाईकोर्ट की ओर से सील किए गए कंप्यूटर व हार्ड डिस्क लैब के हवाले कर दिए गए हैं। सीएफएसएल चंडीगढ़ के डायरेक्टर ने बुधवार को बेंच के समक्ष पेश होकर कहा कि लैब में पांच दिन में ही जांच मुकम्मल कर ली जाएगी, लेकिन हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते में जांच पूरी करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 23 सितंबर के लिए स्थगित कर दी है।

Thursday, August 6, 2015

हरियाणा डीएड प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली

हरियाणा में डीएड के प्रति छात्रों का रुझान कम हो रहा है। चार काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश में करीब 20 हजार डीएड की सीटें फुल नहीं हो रही हैं। अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पांचवीं काउंसलिंग की तैयारी कर रहा है। पूरे प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली हैं, जबकि इस साल एससीईआरटी ने दूसरे प्रदेश के छात्रों के लिए भी दाखिले के रास्ते खोल दिए।
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल डीएड के लिए करीब 30 हजार आवेदन आए थे, जबकि 2014 में 36 हजार, 2013 में 43 हजार और 2012 में यह आंकड़ा 50 हजार के पार था।

Monday, August 3, 2015

1750 जेबीटी की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक जारी

हरियाणा सरकार की ओर से नियुक्त 1750 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक जारी रखी है। इनका परिणाम घोषित हुआ था और नियुक्ति पत्र जारी होने वाले थे। इसी बीच, वर्ष 2012 की भर्ती के वेटिंग सूची वाले तीन उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट पहुंच कर उन्हें दरकिनार करने का आरोप लगाया था।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अमित रावल ने हरियाणा सरकार को न केवल नोटिस जारी किया था, बल्कि 1750 नियुक्त जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की अगली प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी थी। सोमवार को हाईकोर्ट ने यह रोक जारी रखी है। इसी याचिका में कुछ चयनित उम्मीदवारों ने प्रतिवादी बनने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वेटिंग सूची वालों ने इसका विरोध करते हुए पुख्ता जवाब दाखिल करने को समय मांगा। हाईकोर्ट ने सुनवाई 10 अगस्त तक स्थगित कर दी है।
अंबाला की दलविंदर कौर समेत तीन ने एडवोकेट गौतम दीवान के माध्यम से दायर याचिका में आरोप लगाया था कि सरकार ने जिन 1750 उम्मीदवारों का परिणाम घोषित किया है, उन्हें वर्ष 2012 की भर्ती के योग्य नहीं माना जा सकता। याचिका में कहा कि 2012 की भर्ती के 976 उम्मीदवार वेटिंग सूची में थे।

Friday, May 8, 2015

जेबीटी भर्ती में रिक्त पदों पर एचटेट-2014 पास को भी मिलेगा मौका !

9870 जेबीटी भर्ती में 9455 चयनित जेबीटी उम्मीदवारों के बाद शेष बचे रिक्त पदों पर सिर्फ एचटेट-2013 पास उम्मीदवारों को कंसीडर करने के विरुद्ध एचटेट-2014 पास उम्मीदवार द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार, शिक्षा विभाग आदि को किया नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एचटेट-2014 पास एक उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा है कि उसने कटऑफ डेट 08-12-2012 से पहले जेबीटी डिप्लोमा पास किया हुआ है और 2014 में एचटेट भी पास कर लिया था। याचिका में कहा गया है कि कटऑफ डेट के बाद 9870 पदों की जेबीटी भर्ती में खाली बची सीटों पर अगर एचटेट-2013 पास उम्मीदवारों को सरकार कंसीडर कर सकती है तो एचटेट-2014 पास करने पर उसको भी कंसीडर किया जाए क्योकि संविधान में प्रदत अधिकारों के अनुसार पब्लिक एम्प्लॉयमेंट में रिक्त पदों पर समान रूप से सभी योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका मिलना चाहिए। रिक्त पदों पर उसका भी समान रूप से अधिकार बनता है।

Wednesday, May 6, 2015

वेटिंग उम्मीदवारों का भी होगा हरियाणा जेबीटी भर्ती में चयन

आठमाह से नियुक्ति पत्र की बाट जोह रहे नव चयनित जेबीटी टीचरों का रास्ता पूरी तरह से साफ होने से प्रदेश के नौ हजार से अधिक जेबीटी अध्यापकों को बहुत बड़ी राहत मिली है।
वहीं दूसरी तरफ चयनित सूची में वेटिंग में आए उम्मीदवारों का चयन भी हो सकता है। क्योंकि वैज्ञानिक जांच अंगूठा जांच के दौरान 450 से अधिक नव चयनित जेबीटी पहुंचे ही नहीं। जबकि वेटिंग में संख्या 450 से कम है। इसीलिए प्रदेश सरकार ने वेटिंग में आए उम्मीदवारों की वैज्ञानिक जांच भी पहले से ही करा ली है, ताकि सीटें खाली बचें तो वहां पर इनको ज्वाइनिंग दी जा सके। जिससे उनमें भी खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या के मुताबिक अध्यापकों की कमी होने के कारण सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जेबीटी भर्ती होने के बाद स्कूलों में अध्यापकों की कमी भी दूर हो जाएगी।

Tuesday, May 5, 2015

जेबीटी शिक्षकों का हेड शिक्षक पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ

राजकीय प्राथमिक स्कूलों में लंबे समय से कार्यरत जेबीटी शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। वरिष्ठता के आधार पर जल्द ही शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान कर हेड शिक्षक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने जेबीटी शिक्षकों को पिछले दिनों हुई बैठक में आश्वासन दिया था, जिसके बाद से जेबीटी शिक्षकों को हेड शिक्षक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। लंबे समय के बाद गत दिवस मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने जेबीटी शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ बैठक के लिए बुलाया और शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ किया। पूरे प्रदेश में करीब 32 हजार शिक्षक हैं और नौ हजार के करीब हेड शिक्षकों के पद हैं। इनमें से 2800 के करीब हेड शिक्षक के पद रिक्त पड़े हुए हैं, जिन्हें जल्द ही भरा जाएगा।

Thursday, November 13, 2014

रद्द हो सकती है जेबीटी भर्ती

हरियाणा सरकार जेबीटी भर्ती की समीक्षा कर रही है। यह भर्ती रद्द भी हो सकती है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) पास उम्मीदवारों ने जेबीटी भर्ती में आवेदन का अधिकार मांगते हुए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर हरियाणा सरकार ने वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कहा कि सभी भर्तियों की समीक्षा हो रही है। इसमें जेबीटी भर्ती भी शामिल है। सरकारी वकील ने मौखिक तौर पर यह भी कहा कि समीक्षा के बाद जेबीटी भर्ती रद्द भी हो सकती है। समीक्षा की वजह से याचिका का जवाब देने के लिए सरकार नेे और समय मांगा। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सीटीईटी पास उम्मीदवारों ने याचिका में कहा था कि उन्हें भर्ती में आवेदन का मौका नहीं दिया गया, लिहाजा उन्हें भी आवेदन की छूट दी जाए। इस पर हाईकोर्ट ने भर्ती पर रोक लगा दी थी। बाद में सरकार को निर्देश दिया था कि सीटीईटी उम्मीदवारों का अस्थाई तौर पर आवेदन लिया जाए। हाईकोर्ट ने भर्ती से रोक हटा दी थी और निर्देश दिया था कि परिणाम भले ही घोषित किया जा सकता है, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा सकेंगे।

Friday, May 30, 2014

वर्ष 2000 में नियुक्त जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में कोर्ट का फैसला मंजूर

वर्ष 2000 में हरियाणा में नियुक्त किए गए 3206 जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) में से 2985 शिक्षकों की नियुक्ति रद करने के हाई कोर्ट के एकल बैंच के फैसले के खिलाफ डिविजन बैंच में दायर अपील पर हरियाणा सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इसमें सरकार ने 2985 शिक्षकों की नौकरी को लेकर अंतिम फैसला लेने के लिए डिविजन बैंच के पाले में गेंद डाल दी है। अपने जवाब में प्रदेश सरकार ने इनसे संबंधित कोई भी नीति बनाने या निर्णय लेने में खुद को अक्षम बताया है। हाई कोर्ट में शुक्रवार को दायर जवाब में प्रदेश सरकार ने कहा कि वह हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार इस मामले में कोई कदम नहीं उठा पाई है। सरकार ने कोर्ट को बताया कि बैंच जो भी निर्णय लेगी, वह उसे मंजूर होगा।

Thursday, December 19, 2013

हरियाणा में जेबीटी टीचर्स भर्ती रद्द करने पर फैसला सुरक्षित

ओमप्रकाश चौटाला सरकार के समय 3206 जूनियर बेसिक ट्रेंड टीचर्स (जेबीटी) की नियुक्ति को खारिज किए जाने की मांग संबंधी याचिकाओं पर गुरुवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

18 डिस्ट्रिक्ट लेवल सिलेक्शन कमेटियों ने 3,206 पदों पर भर्ती की थी। जस्टिस के. कण्णन ने सभी पक्षों को सुनने के बाद यह कदम उठाया। भर्ती में असफल रहे कुल 53 उम्मीदवारों की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि उन सभी का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटियों द्वारा तैयार की गई पहली लिस्ट में किया गया था। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के प्रभाव में लिस्ट बदल दी गई। अब जब कि दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने चौटाला समेत 55 को सजा सुना दी गई है, तो उन सभी नियुक्तियां खारिज की जाएं। साथ ही याचिकाकर्ताओं के जैसे योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के निर्देश दिए जाएं। ये भर्तियां वर्ष 2000 में हुई थीं।

Tuesday, December 3, 2013

हरियाणा डीएड चतुर्थ सेमेस्टर परिणाम 4 दिसंबर को होगा घोषित


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अगस्त में संचालित हुई डीएड चतुर्थ सेमेस्टर व प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर) परीक्षा का परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. एचबीएसई.एसी.आईए पर उपलब्ध होगा। बोर्ड प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन परीक्षाओं की परिणाम शीट्स, डीएड चतुर्थ सेमेस्टर व प्रथम, द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर (री-अपीयर) परीक्षा के आवेदन-पत्र तथा डीएड प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर (प्रवेश वर्ष 2013) परीक्षाएं-2014 के नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन-पत्रों के लिफाफे सभी संबंधित संस्थाओं को उनके जिले में स्थित बोर्ड के जिला समन्वय केंद्रों के माध्यम से 4 दिसंबर को दोपहर बाद से वितरित किए जाएंगे।

Tuesday, November 5, 2013

डीएड (D.Ed.) काउंसलिंग के बाद भी २ हजार से ज्यादा सीटें खाली

पांच काउंसलिंग के बावजूद डिप्लोमा इन एजुकेशन(डीएड) कॉलेजों में 2100 से ज्यादा सीटें खाली पड़ी है। खाली पड़ी इन सीटों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) काउंसलिंग तो कराएगा, लेकिन यह काउंसलिंग ऑनलाइन की बजाय मैनुअल होगी।
एससीईआरटी के अधिकारियों के मुताबिक अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग के एससीईआरटी कैंपस आना पड़ेगा। कोशिश यह रहेगी कि इस संभावना यह जताई जा रही है कि अगले सप्ताह यह काउंसलिंग कराई जाए।
"फिलहाल प्रदेश के डीएड कॉलेजों में 2100 से ज्यादा सीटें खाली पड़ी है। इनके लिए अब मैनुअल काउंसलिंग ही कराई जाएगी। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से यह काउंसलिंग शुरू कर दी जाए।"
 अशोक यादव, डीएड कोआर्डिनेटर, एससीईआरटी, गुडग़ांव

Tuesday, August 27, 2013

हरियाणा में जेबीटी के 9870 पदों पर भर्ती पर रोक


हरियाणा प्रदेश में सरकारी अध्यापक बनना आसान नहीं रह गया है। जहां हाई कोर्ट ने पीजीटी भर्ती व परिणाम पर रोक लगा रखी है वहीं मंगलवार को उसने जेबीटी टीचरों की भर्ती पर अंतिम फैसला लेने पर रोक लगा दी है। इस मामले में भिवानी निवासी उदय सिंह व अन्य ने सरकार द्वारा पिछले साल जेबीटी टीचरों के 9870 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन को चुनौती दी है।मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील जसबीर सिंह मोर ने बताया कि सरकार नियमों को ताक पर रखकर जेबीटी के 9870 पदों पर भर्ती कर रही है। एनसीटीई के अनुसार जेबीटी टीचर के लिए राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करनी जरूरी होती है। नियम के अनुसार साल में कम से कम एक बार अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित हो लेकिन प्रदेश सरकार ने 2012 में ऐसा नहीं किया। जब सरकार ने यह भर्ती निकाली तो सीबीएसई द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा पास विद्यार्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया लेकिन सरकार ने सभी के आवेदन इस आधार पर रद कर दिए कि केवल हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही इन पदों के लिए योग्य हैं।

Saturday, July 6, 2013

हरियाणा डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.Ed.) में शुक्रवार से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

डिप्लोमा इन एजुकेशन में शुक्रवार से शुरू ऑनलाइन काउंसलिंग इस बार छात्रों के लिए परेशानी का सबब बनी है। दो दिन में 6843 स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, जिनमें से मात्र 2137 को ही एप्रूवल मिला है। अन्य फॉर्म रिजेक्ट हो गए हैं। अधिकतर स्टूडेंट्स के फॉर्म सही तरीके से नहीं भरे जाने के कारण रिजेक्ट हुए हैं। वहीं स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग के अधिकारी इसे बेहतर प्रक्रिया बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की सुविधा का ख्याल रखते हुए ही काउंसलिंग ऑनलाइन किया गया है। शुक्रवार को 3243 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे, जिसमें से केवल 717 के फॉर्म ही एप्रूव्ड हुए। शनिवार को 3600 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया, जिसमें से 1422 स्टूडेंट्स को एप्रूवल मिला। 

Saturday, June 1, 2013

हरियाणा स्कूल बंद, फिर भी पढ़ाएंगे डीएड छात्र

सरकारी स्कूलों में एक जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, लेकिन शिक्षा विभाग ने भावी शिक्षकों (डीएड विद्यार्थी) की एक माह इंटर्नशिप के नाम पर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने की ड्यूटी लगा दी है। इसको लेकर एक बार फिर से जेबीटी व शिक्षा विभाग के अधिकारी आमने सामने आ गए हैं। जेबीटी शिक्षकों ने हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से गुहार लगाई है कि वह इस आदेश को तत्काल वापस कराएं, क्योंकि छुट्टियां घोषित होने के बाद बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में कहां से लाया जाएगा। इन भावी शिक्षकों के साथ हेड टीचरों को भी शिक्षा अधिकारियों ने फंसा दिया है। शाम को 4:30 से 6:30 तक स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसी वक्त रोज दो घंटे पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को मिड डे मील भी स्कूल में उपलब्ध कराना होगा।

Thursday, May 30, 2013

हरियाणा डीएड (D.Ed.) का परिणाम 30 मई को

हरियाणा डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) का परीक्षा परिणाम 30 मई को घोषित किया जाएगा। परिणाम हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in पर देखे जा सकेंगे। यह वर्ष 2011 व 2012 के पहले और दूसरे सेमेस्टर के रि-अपीयर और इस साल फरवरी में हुई परीक्षा के परिणाम होंगे। आगामी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र संबंधित संस्थाओं में वितरित करने के लिए जिला समन्वय केन्द्रों को भेजे जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाएं रि-अपीयर परीक्षार्थियों के पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र निर्धारित परीक्षा शुल्क एचडीएफसी बैंक में जमा करा सकते हैं। उक्त चालान की निर्धारित प्रति के साथ अपने आवेदन फार्म जिले के समन्वय केन्द्र पर ही जमा करवा सकेंगे।
  • सामान्य परीक्षा शुल्क 13 जून तक 500 रुपये
  • विलंब शुल्क -20 जून तक 100रुपये
  • विलम्ब शुल्क-27 जून तक 300 रुपये
  • विलम्ब शुल्क सहित-दो जुलाई तक 1000 रुपये

Saturday, May 25, 2013

हरियाणा में चार नए डीएड सरकारी डाइट कॉलेज खुलेंगे

12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर डिप्लोमा इन एजूकेशन (डीएड) कोर्स में दाखिला लेकर जेबीटी शिक्षक बनने का सपना संजोने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विद्यार्थियों को चार नए सरकारी डाइट (जिला शिक्षण एंव प्रशिक्षण संस्थान) कॉलेजों का तोहफा मिलने जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षिक सत्र 2013-14 में प्रदेश में चार नए डाइट कॉलेजों को शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत पलवल, मेवात, झज्जर और फतेहाबाद में एक-एक सरकारी डाइट कॉलेज खोले जाएंगे।
यहीं नहीं इन कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2013-16 के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डीएड में दाखिला भी दिया जाएगा।सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में सरकारी डाइटों की संख्या 21 हो जाएगी। अभी प्रदेश में 17 सरकारी डाइट कॉलेज और तीन सौ से अधिक निजी डाइट कॉलेज चलाए जा रहे हैं।

Tuesday, May 21, 2013

हरियाणा शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक जारी रहेगी

हरियाणा स्कूल टीचर्स सिलेक्शन बोर्ड द्वारा 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के परिणाम पर सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक जारी रखी है। हरियाणा सरकार की तरफ से रोक हटाने की मांग की गई लेकिन कार्यवाहक चीफ जस्टिस जसबीर सिंह व जस्टिस आरके जैन की खंडपीठ ने इसे स्वीकार नहीं किया। सरकार के एडवोकेट जनरल ने कहा कि स्कूलों को शिक्षक चाहिए। ऐसे में नियुक्ति की छूट दी जाए।

पिंजौर निवासी विजय कुमार बंसल की तरफ से याचिका दायर कर बोर्ड को खारिज करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया कि बोर्ड का गठन अनुचित ढंग से किया गया है। ऐसे में बोर्ड द्वारा किए जाने वाले सभी सिलेक्शन पर रोक लगाई जाए।

Thursday, May 2, 2013

3206 जेबीटी शिक्षकों को हाईकोर्ट ने पार्टी बनाया


चौटाला सरकार के समय भर्ती किए गए 3206 जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) की नियुक्ति को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। वीरवार को इस मामले में जस्टिस टीएस ढींढसा ने सभी शिक्षकों को प्रतिवादी बनाने की मांग स्वीकार करते हुए इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
हाईकोर्ट ने इस मामले में पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि शिक्षकों की तरफ से अदालत में पक्ष न रखने पर मेरिट के आधार पर केस का फैसला कर दिया जाएगा। इस संबंध में दायर मुख्य याचिका को हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
वर्ष 1999-2000 में 18 जिलास्तरीय सिलेक्शन कमेटियों ने जेबीटी के 3206 पदों पर भर्ती की थी। बशीर अहमद और भर्ती में असफल रहे 53 अन्य उम्मीदवारों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके कहा है कि उन सभी का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटियों की ओर से तैयार पहली लिस्ट में हो गया था। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रभाव में ये लिस्ट बदल दी गई और उनकी जगह दूसरे लोगों को नियुक्ति दे दी गई। याचिका में कहा गया कि अब जबकि दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर आरोप साबित हो चुके हैं और उन्हें 10 साल की सजा सुना दी गई है तो इन सभी 3206 नियुक्तियों को भी खारिज किया जाए। साथ ही उन जैसे योग्य उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्त करने के निर्देश दिए जाएं।

Wednesday, April 17, 2013

हरियाणा जेबीटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा लेगा बोर्ड

नए सत्र से डीएड संस्थानों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ही आयोजित करेगा। अब तक डीएड संस्थानों में दाखिला मेरिट आधार पर होता था।
प्रदेश में डीएड के लगभग 350 संस्थान हैं, जिनमें 20 हजार के लगभग सीटें हैं। इस दफा नए सत्र में इन सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के आधार पर आवेदनकर्ताओं की मेरिट सूची बनाई जाएगी और उस सूची के आधार पर ही उनका दाखिला किया जाएगा। इससे पहले तक इन संस्थानों में दाखिला सिर्फ मेरिट आधार पर होता था और दाखिला एससीईआरटी करती थी।