ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर से पदोन्नत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर को नए स्टेशन आवंटित करने की प्रकिया शुरू हो गई है। अभी तक पीजीटी पुराने स्टेशन पर काम कर रहे थे। उनके अब ऑनलाइन ऑप्शन मांगे जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों में और खाली रहे 3400 पीजीटी के पदों को भी प्रमोशन से भरने के लिए केस मांगे जाएंगे।
Showing posts with label TGT. Show all posts
Showing posts with label TGT. Show all posts
Friday, August 26, 2016
Friday, August 19, 2016
हरियाणा के 29 हजार प्राइमरी शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया आरंभ
प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत करीब 29 हजार शिक्षकों
की तबादला प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पांच साल से अधिक समय से एक ही स्थान
पर जमे शिक्षकों के तबादले तय हैं। प्रदेश सरकार ने पांच साल से कम समय से
एक स्थान पर तैनात शिक्षकों से तबादलों के बारे में राय पूछी है। ऐसे
शिक्षक यदि चाहेंगे तो उनके तबादले होंगे अन्यथा वे अपने पुराने स्थान पर
काम करते रहेंगे।
करीब 11 हजार पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी)
की तबादला प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राइमरी शिक्षकों के आनलाइन
तबादलों की प्रक्रिया आरंभ की गई है। मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ऑनलाइन तबादलों के लिए वेबपोर्टल खोला गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)