Tuesday, August 30, 2011

हरियाणा प्रदेश के हर मिडिल स्कूल में होगा मुख्याध्यापक

         प्रदेश के हर मिडिल स्कूल में मुख्याध्यापक की नियुक्ति होगी। सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दायर किए शपथपत्र में यह जानकारी दी गई है। सरकार लगभग 5171 मिडिल स्कूलों में मुख्याध्यापकों के पद सृजित करेगी। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पूर्व प्रदेश के स्वतंत्र मिडिल स्कूलों में ही मुख्याध्यापकों के पद सृजित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने 377 स्वतंत्र मिडिल स्कूलों में मुख्याध्यापकों के पद सृजित कर दिए थे। मुख्याध्यापकों के पद सृजित करने के मामले में निडाना निवासी कर्ण सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की हुई है। पिछले दिनों सरकार ने शपथपत्र देकर बचे स्वतंत्र मिडिल स्कूलों में मुख्याध्यापक के पद सृजित करने की बात कही थी। कर्ण सिंह बनाम स्टेट में एक बार फिर प्रदेश सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल किया है। सरकार ने कहा है कि स्वतंत्र मिडिल स्कूलों के साथ-साथ हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के साथ चल रहे मिडिल स्कूलों में भी मुख्याध्यापकों के पद सृजित किए जाएंगे। प्रदेश में स्वतंत्र और अन्य मिडिल स्कूलों की कुल संख्या लगभग 5548 है।

हटेगा गैर शैक्षणिक काम का बोझ : सभी मिडिल स्कूलों में वरिष्ठ शिक्षक को मिडिल स्कूल इंचार्ज बनाया है। मिडिल स्कूलों में अब मुख्याध्यापक की नियुक्ति होने पर अध्यापकों के सिर से गैर शैक्षणिक कार्यो का बोझ खत्म हो जाएगा। इसके अलावा शिक्षा का अधिकार भी तभी सही प्रकार से लागू माना जाएगा।
-D.Jagran Aug.31,2011

No comments:

Post a Comment