Showing posts with label Counseling. Show all posts
Showing posts with label Counseling. Show all posts

Thursday, August 6, 2015

हरियाणा डीएड प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली

हरियाणा में डीएड के प्रति छात्रों का रुझान कम हो रहा है। चार काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश में करीब 20 हजार डीएड की सीटें फुल नहीं हो रही हैं। अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पांचवीं काउंसलिंग की तैयारी कर रहा है। पूरे प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली हैं, जबकि इस साल एससीईआरटी ने दूसरे प्रदेश के छात्रों के लिए भी दाखिले के रास्ते खोल दिए।
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल डीएड के लिए करीब 30 हजार आवेदन आए थे, जबकि 2014 में 36 हजार, 2013 में 43 हजार और 2012 में यह आंकड़ा 50 हजार के पार था।

Monday, January 21, 2013

हरियाणा में 2120 मास्टर बने मिडिल हेड

प्रदेश के 3206 जेबीटी शिक्षकों पर लटकी कानून की तलवार के बीच राज्य सरकार ने रविवार को 2120 मास्टरों को मिडिल हेड के पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी। राज्य सरकार को 30 जनवरी को हाई कोर्ट में जवाब देना है। इसलिए पहले ही मास्टरों को पदोन्नति का तोहफा प्रदान किया गया है। पदोन्नत मुख्याध्यापकों को पंचकूला में काउंसलिंग के बाद स्टेशन दिया जाएगा। प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से रविवार को 2120 अध्यापकों को एलीमेंटरी मिडिल हेड के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया गया है। इन अध्यापकों को अब पे स्केल 9300-34800 जमा 4800 ग्रेड पे दिया जाएगा। पहले उन्हें 4600 का ग्रेड पे स्केल दिया जा रहा था। पदोन्नति हासिल करने वाले मास्टरों में मास्टर कैडर के 1757, सी एण्ड वी हिंदी कैडर के 162, सी एंड वी पंजाबी कैडर के 26 और सी एंड वी संस्कृत कैडर के 175 अध्यापक शामिल हैं। प्रदेश में 5548 मास्टरों को मिडिल हेड के पद पर पदोन्नति दी जानी है, जिनकी पहली सूची रविवार को जारी हुई। शिक्षा के अधिकार कानून 2009 के लागू होने के दौरान राज्य में कक्षा एक से आठ तक और कक्षा नौ से 12 तक दो श्रेणी बनाई गई, जिनमें मिडिल हेड की श्रेणी में 5548 की पदोन्नति होनी है। मास्टरों की श्रेणी में एसएस मास्टर, गणित मास्टर और साइंस मास्टर शामिल हैं जबकि सी एंड वी श्रेणी में हिंदी, संस्कृत और पंजाबी के मास्टर शामिल हैं। इन मास्टरों द्वारा पदोन्नति नहीं मिलने पर हाई कोर्ट में केस दायर किया गया है। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 30 जनवरी तक पदोन्नति देकर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया हुआ है। रविवार को पहली पदोन्नति सूची जारी की गई है। पदोन्नति की दूसरी लिस्ट 30 जनवरी के बाद हाई कोर्ट के नए निर्देशों के आधार पर जारी की जा सकती है।

Tuesday, June 5, 2012

हरियाणा स्टेट काउंसलिंग सोसायटी - पॉलिटेक्निक काउंसलिंग तिथि दो दिन बढ़ाई

हरियाणा स्टेट काउंसलिंग सोसायटी (एचएससीएस) ने आखिरकार डिप्लोमा इंजीनियरिंग के ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि दो दिन और बढ़ा दी।  अब यह काउंसलिंग सात जून को शाम पांच बजे चलेगी।
अब तक ऑनलाइन काउंसलिंग में हरियाणा के तकरीबन 35 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। सात जून तक रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग करने का समय मिल जाने से हजारों छात्रों को फायदा होगा। गौरतबल है कि नेशनल इंर्फमेशन सेंटर का सर्वर ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान कई बार डाउन हुआ, जिसके चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए। काउंसलिंग तिथि बढ़ाने की लगातार मांग को देखते हुए सोसायटी ने यह फैसला किया है।
एचएससीएस की ओर से काउंसलिंग के साथ-साथ सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तिथि में भी बदलाव किया गया है। पहले यह रिजल्ट छह जून को घोषित होना था, लेकिन अब रिजल्ट आठ जून को शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। 
दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 से 16 जून तक आयोजित होगी। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 से 16 जून तक आयोजित होगी।

Sunday, October 9, 2011

बीएड में दाखिले के लिए तीसरी ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय- बीएड में दाखिले के लिए तीसरी ऑनलाइन काउंसलिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है। पहली और दूसरी काउंसलिंग में चूके अभ्यर्थियों के पास भाग्य आजमाने का अंतिम मौका होगा। रिजल्ट के इंतजार में बैठे छात्र भी इसका फायदा उठा सकेंगे। पहली दो काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तीसरी में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्टे्रशन, फीस का भुगतान और ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग में 10 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक हिस्सा ले सकेंगे। पहली दो काउंसलिग में ऐसे हजारों छात्र चूक गए थे, जिनके स्नातक या स्नातकोतर के रिजल्ट नहीं आए थे। पिछले सप्ताह लगभग सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। ऐसे में रिजल्ट के इंतजार में बैठे छात्र भी बीएड की तीसरी काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
   जो छात्र पहली और दूसरी काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए वो तीसरी काउंसलिंग में हिस्सा लेने के योग्य है, लेकिन पहली दो काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेकर असफल हुए छात्र आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि तीसरी काउंसलिंग ही अंतिम काउंसलिंग माना जाएगा। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय अन्य काउंसलिंग आयोजित नहीं करेगा। इसके अलावा किसी बीएड कॉलेज को भी खाली सीटों पर दाखिले देने की छूट नहीं होगी।

Friday, September 16, 2011

D.Ed. 3rd Counselling Corrigendum

DIRECTOR, S.C.E.R.T. HARYANA, GURGAON
                                                   Corrigendum
3rd Counselling schedule for admission to D.Ed. (2011-13)
          Counselling schedule for admission to D.Ed./D.Ed (Urdu) 2011-13 published in the news papers on dated  9/10-09-2011.

Click Here For Revised Counseling Schedule

Saturday, September 10, 2011

राजस्थान बीएसटीसी की 1500 सीटें खाली, दूसरी काउंसलिंग नहीं

   राजस्थानराज्य सरकार ने बीएसटीसी की दूसरी काउंसलिंग कराने से साफ इनकार कर दिया है। बीएसटीसी के लिए शुक्रवार को हुए अंतिम प्रवेश के बाद करीब 1500 सीटें खाली रहने की संभावना है। खाली रही सीटों का विस्तृत ब्यौरा प्रवेश समिति सोमवार को जारी करेगी।
प्रवेश कमेटी की ओर से छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए लिए गए 2 हजार रुपए की फीस भी जल्द लौटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Friday, September 9, 2011


 

DIRECTOR, S.C.E.R.T. HARYANA, GURGAON
                         3rd Counselling schedule for admission to D.Ed. (2011-13)

    In continuation of 1st phase and 2nd phase of counselling conducted during 30.07.2011 to 18.08.2011 & 27.08.2010 to 04.09.2011on the basis of merit /percentage of marks obtained in 10+2 exam (Course wise, Stream wise and Category wise) the candidates who applied for admission to D.Ed. Course 2011-13 and whose application forms were received up to 04.07.2011, will report to the Director, SCERT Haryana, Gurgaon for verification of their eligibility on the dates and  time/session mentioned in schedule.

Click HERE for 3rd Counselling Schedule

Thursday, September 8, 2011

डीएड तीसरे चरण की काउंसिलिंग 13 सितंबर से

         स्टेट काउंसिल फार एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) की तीसरी काउंसलिंग 13 सितंबर से शुरू होगी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तकरीबन 4100 सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग की जाएगी। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही छात्रों का दाखिला किया जाएगा। काउंसलिंग में आने वाले प्रत्येक छात्र को दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सारे सर्टिफिकेट्स की ऑरिजनल कॉपी साथ लानी होगी। 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीसरी काउंसलिंग में वही छात्र शामिल हो सकेंगे जिन्होंने इससे पहले एक बार भी अप्लाई नहीं किया है।   
जिन छात्रों का दाखिला पहली दो काउंसलिंग के तहत हो चुका है लेकिन अब वह कॉलेज बदलना चाहते हैं तो वह इस काउंसलिंग का हिस्सा नहीं बन सकता।

    13
सितंबर से शुरू होने वाली तीसरी काउंसलिंग में 15 सितंबर तक जनरल श्रेणी की काउंसलिंग होगी। इनमें आट्र्स और साइंस संकाय के सभी छात्र भाग ले सकेंगे जबकि कॉमर्स संकाय के लिए कम से कम प्रतिशतता 54 प्रतिशत रखी गई है।
     16 को बीसी-ए और बीसी-बी कैटेगरी, 17 को एससी, विकलांग की काउंसलिंग होगी। 18 तारीख को सारी श्रेणियों के वेटिंग की काउंसलिंग होगी।

Tuesday, July 12, 2011

डीएड (जेबीटी) काउंसलिंग तिथि बढ़ाई

       डीएड (जेबीटी) प्राथमिक शिक्षक कोर्स में दाखिले को लेकर 20 हजार 150 सीटों के लिए कुल 1 लाख 75 हजार आवेदन जमा हुए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में छात्रों की इस कोर्स के प्रति रुचि कम हुई है। पिछले वर्ष इतनी ही सीटों के लिए 2 लाख 65 हजार आवेदन फार्म जमा हुए थे। अब एससीईआरटी ने इन दाखिलों को लेकर 18 जुलाई से शुरू होने वाली मैनुअल काउंसलिंग की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है।