Showing posts with label SCERT. Show all posts
Showing posts with label SCERT. Show all posts

Thursday, August 6, 2015

हरियाणा डीएड प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली

हरियाणा में डीएड के प्रति छात्रों का रुझान कम हो रहा है। चार काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश में करीब 20 हजार डीएड की सीटें फुल नहीं हो रही हैं। अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) पांचवीं काउंसलिंग की तैयारी कर रहा है। पूरे प्रदेश के प्राइवेट कॉलेजों में 7096 सीटें खाली हैं, जबकि इस साल एससीईआरटी ने दूसरे प्रदेश के छात्रों के लिए भी दाखिले के रास्ते खोल दिए।
अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल डीएड के लिए करीब 30 हजार आवेदन आए थे, जबकि 2014 में 36 हजार, 2013 में 43 हजार और 2012 में यह आंकड़ा 50 हजार के पार था।

Saturday, July 5, 2014

डीएड (प्राथमिक शिक्षक) कोर्स में दाखिले की पहली सूची जारी

डीएड (प्राथमिक शिक्षक) कोर्स में दाखिले की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस बार भी लड़कियों ने मेरिट सूची में अपना दबदबा बनाए रखा। 80 फीसदी सीटों पर लड़कियों का कब्जा रहा है। ऐसे में लड़कियों में प्राथमिक शिक्षक बनने की चाहत लड़कों की अपेक्षा अधिक दिख रही है।
 मेरिट में आने वाले यह उम्मीदवार अब 8 जुलाई तक संबंधित अलॉट किए गए शिक्षण कॉलेज या डाईटस में अपना दाखिला ले सकते हैं। इस बार डीएड की फीस 25 हजार रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।
एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद) गुड़गांव की ओर से डीएड कोर्स 2014-16 के लिए यह दाखिले किए जा रहे हैं। यह दाखिले दस जमा दो कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में करीब 320 शिक्षण कॉलेजों व डाईटस में करीब 20 हजार सीटों के लिए यह दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है।
कोर्स में प्रवेश की पहली मेरिट सूची एससीईआरटी की वेबसाइट पर डाली गई है। सूची में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़कर बाजी मारी है। लड़कियों ने 80 फीसदी सीटों पर अपना कब्जा किया है। निर्धारित तिथि आठ जुलाई तक दाखिला न लिए जाने पर उम्मीदवारी स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।
 उम्मीदवार अगली काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। कोर्स की दूसरी कट लिस्ट 14 जुलाई को जारी की जाएगी। इससे पहले उम्मीदवार नौ से 12 जुलाई तक अपने च्वाइस के ऑप्शन फि र से भर सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 15 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। दूसरी लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई के बीच अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा।

Tuesday, November 5, 2013

डीएड (D.Ed.) काउंसलिंग के बाद भी २ हजार से ज्यादा सीटें खाली

पांच काउंसलिंग के बावजूद डिप्लोमा इन एजुकेशन(डीएड) कॉलेजों में 2100 से ज्यादा सीटें खाली पड़ी है। खाली पड़ी इन सीटों के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) काउंसलिंग तो कराएगा, लेकिन यह काउंसलिंग ऑनलाइन की बजाय मैनुअल होगी।
एससीईआरटी के अधिकारियों के मुताबिक अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग के एससीईआरटी कैंपस आना पड़ेगा। कोशिश यह रहेगी कि इस संभावना यह जताई जा रही है कि अगले सप्ताह यह काउंसलिंग कराई जाए।
"फिलहाल प्रदेश के डीएड कॉलेजों में 2100 से ज्यादा सीटें खाली पड़ी है। इनके लिए अब मैनुअल काउंसलिंग ही कराई जाएगी। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से यह काउंसलिंग शुरू कर दी जाए।"
 अशोक यादव, डीएड कोआर्डिनेटर, एससीईआरटी, गुडग़ांव

Saturday, May 25, 2013

हरियाणा में चार नए डीएड सरकारी डाइट कॉलेज खुलेंगे

12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर डिप्लोमा इन एजूकेशन (डीएड) कोर्स में दाखिला लेकर जेबीटी शिक्षक बनने का सपना संजोने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विद्यार्थियों को चार नए सरकारी डाइट (जिला शिक्षण एंव प्रशिक्षण संस्थान) कॉलेजों का तोहफा मिलने जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षिक सत्र 2013-14 में प्रदेश में चार नए डाइट कॉलेजों को शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत पलवल, मेवात, झज्जर और फतेहाबाद में एक-एक सरकारी डाइट कॉलेज खोले जाएंगे।
यहीं नहीं इन कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2013-16 के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डीएड में दाखिला भी दिया जाएगा।सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में सरकारी डाइटों की संख्या 21 हो जाएगी। अभी प्रदेश में 17 सरकारी डाइट कॉलेज और तीन सौ से अधिक निजी डाइट कॉलेज चलाए जा रहे हैं।

Saturday, April 27, 2013

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ‘क्लास रेडिनेस’ कार्यक्रम शुरू

पश्चिमी देशों की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए ‘क्लास रेडिनेस’ कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 10वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम का मकसद सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास है, ताकि वे निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से किसी मामले में पीछे न रहें। लगातार 47 दिन चलने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिकता से परिचित कराया जा रहा है। ‘क्लास रेडिनेस’ का मॉड्यूल राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) ने तैयार किया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऐसी कई बातें बताई जा रही हैं, जो कक्षाओं में नहीं सिखाई जातीं।

Wednesday, April 17, 2013

हरियाणा जेबीटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा लेगा बोर्ड

नए सत्र से डीएड संस्थानों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ही आयोजित करेगा। अब तक डीएड संस्थानों में दाखिला मेरिट आधार पर होता था।
प्रदेश में डीएड के लगभग 350 संस्थान हैं, जिनमें 20 हजार के लगभग सीटें हैं। इस दफा नए सत्र में इन सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के आधार पर आवेदनकर्ताओं की मेरिट सूची बनाई जाएगी और उस सूची के आधार पर ही उनका दाखिला किया जाएगा। इससे पहले तक इन संस्थानों में दाखिला सिर्फ मेरिट आधार पर होता था और दाखिला एससीईआरटी करती थी।

Tuesday, October 9, 2012

हरियाणा प्रदेश में चार डाइट और चार बाइट को मिली मंजूरी

हरियाणा प्रदेश में अगले सत्र से छात्रों के लिए डीएड करना और आसान हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने डीएड के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए प्रदेश में चार नई डाइट (जिला शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थान) और चार बाइट (खंड शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थान) को मंजूरी प्रदान की है।
फिलहाल बाइट की स्थापना अल्पसंख्यक क्षेत्रों में की जाएगी। जरूरत को देखते हुए इनकी संख्या में इजाफा भी किया जा सकता है। ये आठों संस्थान आगामी शैक्षिक सत्र से प्रभावी होंगे। नए संस्थाओं के खुलने से डीएड की सीटों में साढ़े 20 हजार का इजाफा होगा। नियम के मुताबिक एक डाइट या बाइट में कम से कम से 50 सीटों का प्रावधान है। इस प्रकार आठों संस्थानों को मिलाकर 400 सीटों का इजाफा होगा। 
सहूलियत के लिए बनाई बाइट की योजना
एससीईआरटी की निदेशक स्नेहलता ने बताया कि डीएड के इच्छुक आवेदकों की सहूलियत देने के लिए खंड स्तर पर डाइट की ब्रांच खोलने की योजना बनाई गई थी, जिसे बाइट का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे सैकड़ों छात्रों को सहूलियत होगी। वे अपने घर के नजदीक ही डीएड कर सकेंगे।
क्या थी स्थिति
प्रदेश में कुल 21 जिलों में 17 डाइट है, जिनमें कुल 27 सौ सीटें ही हैं। यानी कुल 20 हजार सीटों में से 27 सौ आवेदकों को ही सरकारी संस्थानों में दाखिला मिल पाता था। नई व्यवस्था के बाद 400 और आवेदक सरकारी फीस में डीएड करने की हसरत पूरी कर सकेंगे।

Thursday, May 3, 2012

हरियाणा एससीईआरटी - डीएड दाखिलों की तैयारी

राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) के दाखिलों की तैयारी में जुट गया है। जिसके लिए शिक्षा बोर्ड से दाखिले की तिथि को लेकर पत्राचार भी शुरु कर दिया गया है। आमतौर पर पहले जुलाई में डीएड के दाखिले होते थे जिसमें मैरिट के आधार पर काउंसलिंग में काफी समय लग जाता था। इसलिए इस बार समय से पहले दाखिले की योजना है।
 प्रदेश में कुल बीस हजार सीटों पर डीएड के दाखिले के होने है, ऐसे में संबंधित क्षेत्र में प्रॉस्पेक्टस की मांग को पूरा किया जाना है। पिछले वर्ष की तर्ज पर ही प्रोस्पेक्टस की कीमत तय करने की योजना है, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए इसमें छूट प्रदान की जाएगी।

Wednesday, February 8, 2012

हरियाणा - आठवीं तक के पाठ्यक्रम में होगा बदलाव

कक्षा पहली से आठवीं तक के पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी चल रही है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) को आदेश जारी किया है।
एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों को लंबे समय से दिक्कत हो रही थी। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने एससीईआरटी को पहली से लेकर आठवीं तक पूरा पाठ्यक्रम जल्द से जल्द तैयार करने का आदेश दिया है। शैक्षिक सत्र 2013-14 में पूरा पाठ्यक्रम बदल दिया जाएगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रत्येक जिला शिक्षा अधिकारी को बदलाव की जानकारी भेज दी गई है। इसमें कहा गया है कि अपने-अपने जिले में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक बदलाव चाहने वाले विषय विशेषज्ञाें के सुझाव को 21 फरवरी तक एससीईआरटी को भेजा जाए। सुझाव के आधार पर 28 फरवरी को विशेषज्ञों की पहली बैठक कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम को दो चरणों में बदलने की योजना है। इसके पहले चरण में पहली, तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के पाठ्यक्रम बदले जाएंगे। दूसरे चरण में दूसरी, चौथी, छठी और आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम को बदला दिया जाएगा। उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि बिना एनसीईआरटी के इतना बड़ा बदलाव प्रदेश में संभव नहीं है। ऐसे में एनसीईआरटी विशेषज्ञाें के मार्गदर्शन को अवश्य लिया जाएगा। इसके लिए 28 फरवरी को सभी विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। 
-Source Amar Ujala (09.02.2012)

Friday, September 16, 2011

D.Ed. 3rd Counselling Corrigendum

DIRECTOR, S.C.E.R.T. HARYANA, GURGAON
                                                   Corrigendum
3rd Counselling schedule for admission to D.Ed. (2011-13)
          Counselling schedule for admission to D.Ed./D.Ed (Urdu) 2011-13 published in the news papers on dated  9/10-09-2011.

Click Here For Revised Counseling Schedule