Saturday, June 1, 2013

हरियाणा स्कूल बंद, फिर भी पढ़ाएंगे डीएड छात्र

सरकारी स्कूलों में एक जून से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, लेकिन शिक्षा विभाग ने भावी शिक्षकों (डीएड विद्यार्थी) की एक माह इंटर्नशिप के नाम पर राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने की ड्यूटी लगा दी है। इसको लेकर एक बार फिर से जेबीटी व शिक्षा विभाग के अधिकारी आमने सामने आ गए हैं। जेबीटी शिक्षकों ने हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से गुहार लगाई है कि वह इस आदेश को तत्काल वापस कराएं, क्योंकि छुट्टियां घोषित होने के बाद बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में कहां से लाया जाएगा। इन भावी शिक्षकों के साथ हेड टीचरों को भी शिक्षा अधिकारियों ने फंसा दिया है। शाम को 4:30 से 6:30 तक स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसी वक्त रोज दो घंटे पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों को मिड डे मील भी स्कूल में उपलब्ध कराना होगा।

No comments:

Post a Comment