Showing posts with label Admit Cards. Show all posts
Showing posts with label Admit Cards. Show all posts

Monday, October 14, 2013

भिवानी में हुई सेना की भर्ती की लिखित परीक्षा अब 24 नवंबर को

पिछले दिनों भिवानी में हुई सेना की भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख में तबदीली की गई है। सेना भर्ती कार्यालय में भर्ती निर्देशक कर्नल पीसी पुस्ती ने सोमवार को प्रेस को जारी बयान में बताया कि सेना मुख्यालय के निर्देशानुसार 27 अक्तूबर 2013 को होने वाली सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी की लिखित परीक्षा अब 24 नवंबर को जनता कॉलेज में होगी।

लिखित परीक्षा के समय और स्थान में कोई बदलावा नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र कार्यालय से प्राप्त करें। अनुक्रमाक 1001 से 1400 तक के उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर, 1401 से 1800 तक के उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 1801 से 22 सौ तक के उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर, 2201 से 26 सौ तक के अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर, 2601 से तीन हजार वालों को 1 नवंबर तथा 3001 से 3203 तक के उम्मीवारों को 2 नवंबर को नए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।

Thursday, June 20, 2013

एमडीयू (MDU) ने जारी की नेट परीक्षा केंद्रों की सूची

देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30 जून को लेक्चरर शिप व जूनियर लेक्चरर शिप के लिए होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से यूनिवर्सिटी की वेब साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आवेदक अपना नाम, पिता का नाम व रोल नंबर से अपना परीक्षा केंद्र प्राप्त कर सकता है व परीक्षा केंद्र अलाट की गई स्लिप का प्रिंट ले सकता है।

Tuesday, June 18, 2013

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने नेट परीक्षा केंद्र आवंटित किए

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने 30 जून को आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए हैं।परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र संबंधित विवरण मदवि वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यार्थियों को यूजीसी की वेबसाइट से डाउन लोड किए हुए प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र में लानी होगी। इसके साथ ही प्रत्येक अभ्यार्थी के पास फोटो व परिचय पत्र होना चाहिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यार्थी मदवि के संचालन शाखा से संपर्क कर सकते है।

Thursday, June 13, 2013

एचटेट (HTET) के एडमिट कार्ड (Admit Card) आज 14जून से हो जाएंगे अपलोड

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए जिन आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र ऑनलाइन भेजे थे, उनकी अनुक्रमांक पर्चियां बोर्ड की वेबसाइट पर शुक्रवार से अपलोड की जा रही हैं।
पात्र परीक्षार्थी अपनी फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची (एडमिट कार्ड) इन वेबसाइट से आज से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त अनुक्रमांक पर्ची के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक कारणों से परीक्षा में प्रवेश के पात्र नहीं बनते थे उनके अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं। इस तरह के आवेदक अगर अपना कोई पक्ष रखना चाहते हैं तो वे 20 जून तक अपना पक्ष रख सकते हैं। आवेदकों को भी 20 जून तक अंतिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे आवेदक अपने साथ अपनी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र ले कर आएं।

Friday, May 24, 2013

एचटेट (HTET) के रोल नंबर वेबसाइट से ही मिलेंगे

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा 2012-13 से संबंधित पात्र आवेदकों को एडमिट कार्ड (रोल नंबर पर्ची) डाक से नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड को बोर्ड की वेबसाइट (http://htet.nic.in) से 14 जून से डाउनलोड किया जा सकता है। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 25 और लेवल-1 प्राइमरी टीचर की परीक्षा 26 जून को होगी।
इन परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक रहेगा। इसके अलावा लेवल-2 टीजीटी परीक्षा भी 26 जून को होगी और इसका समय दोपहर बाद तीन बजे से साढे पांच बजे तक रहेगा।

Thursday, March 28, 2013

हरियाणा शिक्षा बोर्ड से 30-31 को भी ले सकेंगे रोल नंबर

ओपन स्कूल की दो अप्रैल से शुरू हो रही सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी (फ्रैश व रिअपीयर) परीक्षाओं के चलते 30 व 31 मार्च को शनिवार-रविवार की छुट्टी के बावजूद छात्रों की सुविधा के लिए शिक्षा बोर्ड कार्यालय खुला रहेगा। यदि किसी परीक्षार्थी को 29 मार्च तक रोलनंबर नहीं मिलता तो वह बोर्ड की साइट से 29 मार्च के बाद रोलनंबर का प्रिंट आउट निकलवाकर उसे परीक्षा में बतौर एडमिट कार्ड प्रयोग कर सकते हैं।

    जिन परीक्षार्थियों के प्रलेख वांछित व फीस बकाया है, उनके रोलनंबर रोके गए हैं। ऐसे छात्र बकाया फीस व्यक्तिगत रूप से बोर्ड दफ्तर में जमा करवाकर रोलनंबर ले सकते हैं। इसके लिए बोर्ड कार्यालय 30 व 31 मार्च को अवकाश के दिनों में खुला रहेगा। एक से दो अप्रैल तक दफ्तर शाम 8 बजे तक खुला रहेगा।

Sunday, December 23, 2012

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 23 दिसंबर दोपहर 1 बजे से

राजस्थान पुलिस में 10 हजार कांस्टेबल की भर्ती के लिए 6 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। 
 
अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जसवंत संपतराम ने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले सभी अभ्यर्थी 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजे के बाद प्रवेश पत्रों को इस परीक्षा के लिए तैयार की गई पुलिस वेबसाइट www.exampolice.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 6 जनवरी को होगी। 
 
किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में दिक्कत हो तो वह विभाग द्वारा परीक्षा के लिए शुरू की गई हैल्पलाइन नंबर 9352323634 पर संपर्क कर सकता है।

Monday, June 4, 2012

आरएएस-प्री के प्रवेश पत्र आज 5 जून से

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 14 जून को आयोजित की जाने वाली आरएएस-प्री परीक्षा 2012 के लिए प्रवेश पत्र मंगलवार से वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन आईडी नंबर, टोकन नंबर और जन्मतिथि या मोबाइल नंबर डालना होगा। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे। 
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अपना कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र(जैसे मतदाता पहचान पत्र, अंक पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि) लेकर आना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में असुविधा हो रही हो तो वह परीक्षा से दो दिन पूर्व प्रत्येक जिले के कंट्रोल रूम से भी द्वितीय प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेगा।

Friday, June 1, 2012

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती - प्रवेश-पत्र नहीं मिलें तो जिला परिषद में दर्ज कराएं शिकायत

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र नहीं मिलने वाले अभ्यर्थी अपनी शिकायत संबंधित जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद शिकायत दर्ज नहीं की जाएगी। पंचायतीराज विभाग की ओर से कहा गया कि शिकायत दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। विभाग का कहना है कि सी टेट और आरटेट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों जिनके संबंध में कोर्ट ने आदेश दिए, वे कोर्ट के आदेश की प्रति, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, फोटो कॉपी और पांच फोटो के साथ जिला परिषद में संपर्क कर सकते। ऐसे अभ्यर्थियों के मैन्यू अल प्रवेश-पत्र परिषद से जारी किए जाएंगे।

Monday, May 28, 2012

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा : लेवल वन के प्रवेश-पत्र अपलोड

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए लेवल वन परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रोविजनल प्रवेश-पत्र सोमवार को पंचायतीराज विभाग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। परीक्षा दो जून को होगी। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर जाने पर ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।
परीक्षार्थी अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि प्रविष्ट कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना टोकन नंबर व जन्मतिथि प्रविष्ट कर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देख सकते
है। साथ ही सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसके टेलीफोन नंबर 0141-2221482, 0141-4012244 व 0141-4032244 हैं। यदि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र का आईडी नंबर एवं टोकन नंबर भूल गया है अथवा खो गए हो तो हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकता है।

Saturday, April 14, 2012

CBSE AIEEE 2012 Admit Card Available to Download

Central Board of Secondary Education has issued admit cards online for All India Engineering/Architecture Entrance Examination 2012. Admission cards have been sent to all candidates appearing in the exam. If a candidate does not get AIEEE admit card through post, it may be downloaded here from the CBSE Website.

It is the 11th All India Engineering/Architecture Entrance Exam 2012 (AIEEE 2012) for admission to B.E./B.Tech and B.Arch./B.Planning. AIEEE 2012 will be held all over India and abroad on 29th April (Offline) and 7th, 12th, 19th and 26th May (Online).

CBSE AIEEE 2012 Admit Cards

Friday, December 30, 2011

एमडीयू ,रोहतक - बीएड, एमएड और डीएड की परीक्षा सारणी, प्रवेश पत्र जारी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने 5 जनवरी 2012 से आयोजित की जाने वाली बीएड, एमएड और डीएड परीक्षाओं की परीक्षा सारणी वेबसाइट पर जारी कर दी है।सभी पात्र अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र (अनुक्रमांक) वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा प्रवेश पत्र संबंधित किसी दिक्कत की सूरत में परिणाम शाखा चार से एमएड बारे, परिणाम शाखा एक से डीएड बारे और न्यासा कम्युनिकेशंस से बीएड के बारे में संपर्क किया जा सकता है।

Monday, September 12, 2011

एमडीयू - एमएड की प्रवेश परीक्षा 18 सितंबर को

  
                                                                
            MAHARSHI DAYANAND UNIVERSITY,  
                               ROHTAK


      महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेज ऑफ एजूकेशन के एमएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने एमएड में दाखिले के लिए आवेदन किया है। उन्हें विवि की ओर से 18 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। यह परीक्षा रोहतक में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड का वितरण शुरू कर दिया है।
        एमएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एमडीयू की वेबसाइट पर लॉगऑन करना होगा। इस पर अभ्यर्थी को एमएड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और केवल अपना नाम भरना होगा। पिता के नाम के साथ विद्यार्थी का नाम डिसप्ले हो जाएगा। यहां से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का प्रिंट ले सकता है। जिसके आधार पर परीक्षा में बैठ सकता है। प्रवेश परीक्षा रविवार को अपराह्न 2.30 बजे से 3.45 बजे चलेगी।

Wednesday, September 7, 2011

नेट से भी मिलेंगे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आवेदन पत्रों की स्कैनिंग का कार्य जोरों पर है। बोर्ड सूत्रों की मानें तो करीब 3 लाख आवेदन फार्म स्कैन हो चुके हैं और बाकी भी स्कैन होने के प्रोसेस में हैं। आवेदन पत्रों की स्कैनिंग के बाद सभी आवेदकों का डाटा वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। अगर किसी कारणवश आवेदकों तक एडमिट कार्ड नहीं पहुंचते हैं, तो उस स्थिति में आवेदक वेबसाइट पर जाकर भी अपने एडमिट कार्ड ले सकेंगे। फार्म स्कैन होने के बाद बोर्ड एडमिट कार्ड को डाक के जरिए भी भेजेंगे और रोल नंबर को ऑनलाइन भी लिया जा सकेगा। ऑनलाइन एडमिट कार्ड के लिए फार्म का नंबर डालना होगा। एचटेट के लिए इस बार 4 लाख 64 हजार के करीब आवेदन पत्रों की बिक्री हुई और बोर्ड को 4 लाख 59 हजार के करीब आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। इस संख्या को देखते हुए भी बोर्ड ने यह कदम उठाया है। 

Tuesday, September 6, 2011

राजस्थान पटवारी परीक्षा प्रवेश पत्र जल्द मिलेंगे

राजस्व मंडल प्रशासन ने 25 सितंबर को होने वाली पटवारी परीक्षा की तैयारियों के लिए मंगलवार को दूसरे चरण में 21 जिलों के प्रभारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता की। जिला स्तर पर होने वाली इस परीक्षा के लिए 9 सितंबर से प्रवेश पत्र भेजना शुरू कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजे जाएंगे।

Monday, August 29, 2011

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा -ऑनलाइन भी मिलेंगे एडमिट कार्ड

हरियाणा बोर्ड इस बार अध्यापक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से भेजने के साथ वेबसाइट पर भी जारी करने की योजना बना रहा है ताकि यदि किसी वजह से डाक द्वारा भेजा गया एडमिट कार्ड परीक्षार्थी को नहीं मिले, तो वह वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर ले।

  बोर्ड ने यह फैसला इस कारण से भी किया है, क्योंकि इस बार परीक्षार्थियों की संख्या लाखों में है। इस बार 4 लाख 64 हजार के करीब आवेदन पत्रों की बिक्री हुई और बोर्ड को 4 लाख 59 हजार के करीब आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। इस संख्या को देखते हुए भी बोर्ड ने यह कदम उठाया है। बोर्ड के मुताबिक जब इतनी संख्या में एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे, तो ऐसा होना स्वाभाविक है कि कुछ परीक्षार्थियों को किसी भी वजह से एडमिट कार्ड न मिल सके।
बोर्ड ने पिछले दिनों ऐसे परीक्षार्थियों को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया था, जिन आवेदनकर्ताओं ने आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की गलती कर दी थी।

Tuesday, March 22, 2011

Board of School Education Haryana,Bhiwani- Admit Cards & Supervisory Duties, Exam March 2011

                                                           Admit Cards

For Admit Cards visit the following links : -

Middle Sem. I 
Middle Sem. II  
Secondary Sem. I
Secondary Sem. II
Sr. Secondary Sem. I
Sr. Secondary Sem. II
Open School Sem. I
Open School Sem. II


Click HERE for Supervisory Duties - March 2011