मदवि में एमएड (नियमित) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरी प्रवेश
काउंसिलिंग 19 और 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। 19 दिसंबर को प्रात: कालीन सत्र
में प्रात: 9:30 बजे से हरियाणा के आरक्षित वर्गो के बीएड में 50 प्रतिशत
अंक या अधिक के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होंगे। 19 दिसंबर को दोपहर
2:30 बजे हरियाणा सामान्य वर्ग के 60 प्रतिशत या अधिक अंक वाले अभ्यार्थी
काउंसिलिंग में शामिल हो सकते है।
Showing posts with label M.Ed.. Show all posts
Showing posts with label M.Ed.. Show all posts
Monday, December 17, 2012
Friday, January 20, 2012
एमडीयू ,रोहतक - तीन अप्रैल से शुरू होंगी एमएड की परीक्षाएं
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की ओर से एमएड वार्षिक परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एमएड की परीक्षा तीन अप्रैल से शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में सभी कालेजों को सर्कुलर भेज दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने अपनी जारी अधिसूचना में कहा है कि एमएड की परीक्षा का पूरा कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा लेकिन यह परीक्षा तीन अप्रैल से ही शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के बाद कालेजों में कोर्स पूरा करने के लिए कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। एमडीयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एमएड की परीक्षा देने के इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी आठ फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। जो इस अवधि में फार्म नहीं भर पाता है, वह 200 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 22 फरवरी तक फार्म जमा कर सकते हैं।
Monday, September 12, 2011
एमडीयू - एमएड की प्रवेश परीक्षा 18 सितंबर को
ROHTAK
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेज ऑफ एजूकेशन के एमएड कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने एमएड में दाखिले के लिए आवेदन किया है। उन्हें विवि की ओर से 18 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। यह परीक्षा रोहतक में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड का वितरण शुरू कर दिया है।
एमएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एमडीयू की वेबसाइट पर लॉगऑन करना होगा। इस पर अभ्यर्थी को एमएड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और केवल अपना नाम भरना होगा। पिता के नाम के साथ विद्यार्थी का नाम डिसप्ले हो जाएगा। यहां से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का प्रिंट ले सकता है। जिसके आधार पर परीक्षा में बैठ सकता है। प्रवेश परीक्षा रविवार को अपराह्न 2.30 बजे से 3.45 बजे चलेगी।
Friday, July 8, 2011
राजस्थान यूनिवर्सिटी - एमएड काउंसलिंग 12 से, वरीयता सूची जारी
राजस्थान यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को एमएड काउंसलिंग के लिए वरीयता सूची जारी कर दी है। परीक्षा संयोजक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 1170 सीटों पर 12 जुलाई से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। काउंसलिंग के लिए तीन गुना छात्रों को आमंत्रित किया गया है। इस बार एमएड में सिर्फ एक ही बार काउंसलिंग होगी। ऑन लाइन काउंसलिंग कार्यक्रम के अंतर्गत अभ्यर्थी द्वारा पंजीकरण शुल्क, महाविद्यालय का चयन आवंटन सूचना व आवंटित कॉलेज में उपस्थिति कार्य संपन्न होंगे। जो लोग काउंसलिंग की श्रेणी में आते हैं, वे लोग वेबसाइट से पंजीकरण शुल्क 2000 का चालान प्राप्त कर यूको बैंक में जमा करा सकते हैं।
Friday, June 17, 2011
राजस्थान यूनिवर्सिटी - प्री-एमएड का परिणाम घोषित, मैरिट लिस्ट 20 जून को
राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से गत सोमवार को संपन्न प्री एमएड परीक्षा का परिणाम गुरुवार रात 1 बजे घोषित कर दिया। इसमें फिलहाल सभी परीक्षार्थियों के अंक जारी किए गए हैं। मैरिट लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी। इस बार एक ही काउंसलिंग होगी, जिसकी तिथि मैरिट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)