Showing posts with label Recruitment. Show all posts
Showing posts with label Recruitment. Show all posts

Friday, May 8, 2015

हरियाणा की नौकरियों में इंटरव्यू के होंगे 12 फीसदी अंक

हरियाणा की भाजपा सरकार में नौकरियां मेरिट आधार पर देने के वादे को अमलीजामान पहनाने की तरफ पहला कदम बढ़ गया है। सरकार फैसला करने जा रही है कि प्रदेश में ग्रुप सी की नौकरियों में इंटरव्यू के 12 फीसदी अंक रखे जाएं। अब तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और भंग हो चुके हरियाणा शिक्षक चयन बोर्ड में इंटरव्यू के नंबर यादा होते थे। इन संस्थाओं की नियुक्तियों पर सवाल उठते रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में शनिवार सुबह होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा कि इंटरव्यू के 12 फीसदी अंक रखे जाएं। लिखित परीक्षा के 75 फीसदी और शैक्षणिक योग्यता के 25 फीसदी अंक रखने का प्रस्ताव है।

Thursday, April 30, 2015

हरियाणा शिक्षा विभाग में 2622 लैब सहायकों की सेवाएं समाप्त

हरियाणा शिक्षा विभाग ने वीरवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्य कर रहे 2622 कंप्यूटर लैब सहायकों की सेवा समाप्त किए जाने का फरमान जारी कर दिया। यह लैब सहायक गत 9 मार्च से अपनी मांगों के समर्थन में पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं।
लैब सहायक संघ के प्रधान सुरेंद्र प्योंत ने बताया कि वीरवार देर शाम उन्हें शिक्षा विभाग केफरमान की प्रति मिली है। उन्होंने विभाग के इस कदम को तानाशाही करार देते हुए चेतावनी दी कि 4 मई को सभी लैब सहायक करनाल में मुख्यमंत्री केआवास की तालाबंदी करेंगे और यह प्रदर्शन उग्र होगा। उन्होंने कहा कि वे 9 मार्च से विभाग के गेट पर धरना दे रहे हैं और हर रोज किसी ने किसी मंत्री के द्वार पर गुहार लगाने जाते हैं। वीरवार को भी वे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से मिलकर लौटे हैं, जबकि बुधवार को वे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले थे। सुरेंद्र ने कहा कि सभी मंत्रियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें जायज हैं और अवश्य पूरी की जाएंगी।

Thursday, March 26, 2015

हरियाणा में 7036 पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू

हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने से पहले सदन में शिक्षामंत्री पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों केलिए बड़ी खुशखबरी दे गए। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने सदन में जानकारी दी कि हरियाणा में 7036 रिक्त पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रमोशनल कोटा के तहत रिक्त पदों पर होगी। इसके लिए भर्ती कार्यालय को निर्देश दे दिए गए है। भर्ती किए जाने वाले लेक्चरर्स में 1145 लेक्चरर मेवात कैडर के होंगे। इसके अलावा 129 उर्दू अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

Friday, January 2, 2015

चंडीगढ़ प्रशासन में होगी 300 क्लर्क की भर्ती

यूटी प्रशासन इस साल युवाओं के लिए नौकरियों का तोहफा लेकर आया है। प्रशासन के विभिन्न विभागों में 250 से अधिक स्थायी क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती की जाएगी। करीब 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी डायरेक्टर हायर एजुकेशन को दी गई है। जनवरी के दूसरे हफ्ते तक इन पदों का विज्ञापन जारी हो जाएगा।

Tuesday, December 16, 2014

एचसीएस भर्ती में इंटरव्यू में बुलाए उम्मीदवारों के अंक तलब

हरियाणा में चौटाला शासन के दौरान हुई 65 एचसीएस अधिकारियों की भर्ती में गड़बड़ी के मामले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इंटरव्यू में बुलाए सभी 195 उम्मीदवारों के अंक तलब कर लिए हैं। जस्टिस राजीव भल्ला व बीएस वालिया की डिवीजन बेंच ने इसके साथ ही मामले से जुड़े सभी वादी व प्रतिवादियों के वकीलों को बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है।
डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता करण सिंह दलाल के वकील कमलजीत सिंह से पूछा कि आरोप लगाया गया है कि लिखित परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले दक्ष उम्मीदवारों को इंटरव्यू में कम अंक देकर मेरिट में पीछे धकेला गया। लिहाजा, वह बुधवार को उन सभी 195 उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के अंक पेश करें, जिन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। बेंच ने मामले की सुनवाई बुधवार को भी जारी रखने का फैसला लेते हुए सभी याचिकाकर्ता व प्रतिवादियों के वकीलों को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए।

Sunday, June 15, 2014

सात दिन में पक्का होंगे 5200 चालक-परिचालक

हरियाणा रोडवेज में अनुबंध पर कार्यरत 8200 चालक-परिचालकों में से 5200 को सात दिन में पक्का कर दिया जाएगा। जुलाई महीने से पक्का होने वाले कर्मचारियों को दोगुना वेतन मिलेगा। सरकार इन्हें 1 जनवरी से जून महीने तक का एरियर देने पर भी सहमत हो गई है। जिन कर्मचारियों ने पक्का होने के लिए सरकार की नीति से सहमति का शपथ पत्र अभी नहीं दिया है, अगर वे भी इस महीने शपथ पत्र दे देते हैं तो उन्हें भी नियमितीकरण का लाभ मिल सकता है।
प्रदेश के उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला रोडवेज कर्मियों के लिए एक बार फिर खेवनहार साबित हुए हैं। कर्मचारियों को उनका हक दिलाने में सुरजेवाला की अहम भूमिका रही है। रोडवेज तालमेल कमेटी व सरकार के बीच वह कड़ी की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने ही कर्मचारियों को वार्ता की मेज तक लाया।

Thursday, November 7, 2013

हरियाणा प्रदेश सरकार ने खाली पदों के भरने पर लगा प्रतिबंध हटाया

हरियाणा प्रदेश सरकार ने वित्त विभाग द्वारा दो वर्ष से अधिक समय से खाली पदों के भरने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया। सरकार के इस निर्णय को चुनावी कदमताल से जोड़कर देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे भर्ती एजेंसियों को जल्द खाली पड़े पदों की सूची भेज दें। मांग भेजते समय गैर जरूरी पदों को अपने स्तर पर खत्म का अधिकार भी प्रशासनिक सचिवों को दिया गया है। माना जा रहा है कि 10 नवंबर को गोहाना में होने जा रही कांग्रेस की शक्ति रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में और नई नियुक्तियों की घोषणा कर सकते हैं, इसलिए ही पद भरने पर लगा प्रतिबंध हटाया गया है। अभी लगभग 15 दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में 65 हजार पद विभिन्न विभागों में भरने की घोषणा की थी। हालांकि उसमें पुलिस व शिक्षकों की भर्ती करने संबंधी फैसला पुराना था। मुख्यमंत्री ने सभी विभाग अध्यक्षों को प्रशासनिक सचिवों के मार्फत विभागों में खाली पड़े पदों की सूची बनाकर संबंधी भर्ती एजेंसियों को पहली नवंबर तक भेजने के निर्देश दिए थे।

Monday, October 14, 2013

भिवानी में हुई सेना की भर्ती की लिखित परीक्षा अब 24 नवंबर को

पिछले दिनों भिवानी में हुई सेना की भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख में तबदीली की गई है। सेना भर्ती कार्यालय में भर्ती निर्देशक कर्नल पीसी पुस्ती ने सोमवार को प्रेस को जारी बयान में बताया कि सेना मुख्यालय के निर्देशानुसार 27 अक्तूबर 2013 को होने वाली सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी की लिखित परीक्षा अब 24 नवंबर को जनता कॉलेज में होगी।

लिखित परीक्षा के समय और स्थान में कोई बदलावा नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र कार्यालय से प्राप्त करें। अनुक्रमाक 1001 से 1400 तक के उम्मीदवारों को 28 अक्टूबर, 1401 से 1800 तक के उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 1801 से 22 सौ तक के उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर, 2201 से 26 सौ तक के अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर, 2601 से तीन हजार वालों को 1 नवंबर तथा 3001 से 3203 तक के उम्मीवारों को 2 नवंबर को नए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।

Wednesday, February 13, 2013

राजस्थान पंचायती राज विभाग में होगी 19,515 लिपिकों की सीधी भर्ती

पंचायती राज विभाग में 19,515 कनिष्ठ लिपिकों के पदों के लिए सीधी भर्ती की विज्ञप्ति मंगलवार को जारी कर दी गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 22 मार्च है। यह भर्ती सीनियर सेकेंडरी की मार्क शीट के आधार बनने वाली मेरिट के अनुसार होगी। इसके साथ ही कंप्यूटर कोर्स की अनिवार्यता भी है। 
 
पंचायती राज विभाग के एसीएस सी.एस. राजन के अनुसार विज्ञप्ति सभी जिला परिषदों को भेज दी गई है, जहां से वे समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करेंगे। इसके बाद 18 फरवरी से ऑन लाइन फार्म भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन www.exampraj.rajasthan.gov.in. पर उपलब्ध होंगे और इनको ई मित्र कियोस्क या नागरिक सेवा केंद्र  के माध्यम से भरा जा सकेगा। इसके लिए सेवा प्रदाता को 40 रुपए शुल्क देना होगा।
 
आवेदन शुल्क 
 
सामान्य और ओबीसी के क्रीमीलेयर के लिए 500, एससी-एसटी और ओबीसी के नॉन क्रीमिलेयर के लिए 250, निशक्तजन, टीएसपी एरिया के एससी-एसटी व किशनगंज-शाहबाद के सहरिया जनजाति के लिए 100 रुपए रखी गई है।  राशि ई-मित्र कियोस्क या नागरिक सेवा केंद्र में जमा करा सेकेंगे।

Saturday, December 15, 2012

न परीक्षा, न इंटरव्यू...बस मार्कशीट दिखाओ और नौकरी पाओ!


 राजस्थान पंचायतीराज में प्रस्तावित 22,790 भर्तियों में से कनिष्ठ लिपिकों के 19,515 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है। इसके लिए न लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू, केवल सीनियर सेकंडरी के अंकों के आधार मेरिट बनेगी और नियुक्ति दे दी जाएगी। इसे वित्त विभाग, कार्मिक विभाग और विधि विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। अब कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी लेने की तैयारी है। 
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पदों को भरने के लिए बजट में घोषणा की थी। कनिष्ठ लिपिकों के 165 पद जिला परिषदों, 996 पंचायत समिति और 18,354 पद ग्राम पंचायतों में भरे जाने हैं। इनके लिए अधिक शिक्षित भी आवेदन कर सकेंगे, लेकिन मेरिट का आधार सीनियर सेकंडरी ही रहेगा। 
 इन पदों को न तो वरिष्ठ लिपिकों से भरा जाएगा और न ही मृतक आश्रितों से। पद के विरुद्ध भी नियुक्ति नहीं दी जाएगी। जिला परिषद के माध्यम से ही आवेदन लिए जाएंगे और मेरिट भी वही तय करेगी।
 
ऐसा इसलिए..
 जिला प्रमुख और पंचायती राज के जनप्रतिनिधि ऐसी भर्ती के लिए दबाव बना रहे थे। सीधी भर्ती से जनप्रतिनिधियों को अपने लोगों को नौकरी दिलाने का मौका मिल जाएगा। चुनावी साल को देखते हुए भी सीधी भर्ती की तैयारी है।

Tuesday, November 20, 2012

हरियाणा पुलिस में भर्ती होंगे 11 हजार जवान

प्रदेश में पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही 11 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश पुलिस प्रमुख श्रीनिवास वशिष्ठ ने डीजीपी बनने के बाद अंबाला के पहले दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बहाल रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस थानों व चौकियों को मजबूत किया जाएगा। संवदेनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अंबाला जिले के शहरी क्षेत्रों में करीब एक दर्जन नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। इस संबंध में जल्दी ही सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों की समस्याओं को पूरी तरह सुनें और जल्द समाधान करें। उनके साथ अंबाला-पंचकूला कमिश्नरी के पुलिस आयुक्त केके शर्मा, पुलिस उपायुक्त (शहरी) अशोक कुमार, डीसीपी नाजनीन भसीन, एसीपी राज कुमार वालिया सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Thursday, September 6, 2012

हरियाणा में 9870 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू

प्रदेश में जल्द ही अब तक की सबसे बड़ी प्राथमिक शिक्षकों (जेबीटी) की भर्ती होगी। कुल 9870 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव हरियाणा विद्यालय शिक्षक चयन बोर्ड को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही भर्ती संबंधी आगामी तैयारी शुरू कर दी जाएगी। यह दूसरी बार होगा कि जेबीटी की इतने बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। इससे पूर्व 2009 में 9647 नियमित प्राथमिक शिक्षकों के पद विज्ञापित किए गए थे और चयनित 8401 उम्मीदवारों को वर्ष 2011 में नियुक्तियां दी गई थीं। शिक्षा विभाग में इतनी बड़ी भर्ती की आहट से प्रदेश के प्राथमिक अध्यापक पात्रता परीक्षा पास डिप्लोमा होल्डर्स में भारी उत्साह है। 322 दिन की समयसीमा सरकार को हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले के मद्देनजर 322 दिन की तय समयसीमा में नियमित शिक्षकों की भर्ती करनी है। 20 मार्च से शुरू इस तय समयसीमा में अब सिर्फ पांच माह का समय शेष बचा है। हाईकोर्ट ने अपने आदेशों में यह भी स्पष्ट किया था कि तय समय सीमा व दिए गए शेडयूल का पालन न होने पर इसे आदेशों की गंभीर अवमानना माना जाएगा। मेवात कैडर के लिए 1107 पद जेबीटी की प्रस्तावित भर्ती में मेवात कैडर के लिए 1107 शिक्षकों के पद रखे गए हैं।

Friday, May 4, 2012

हरियाणा में शारीरिक विकलांगों को सीधी भर्ती में तीन फीसद आरक्षण

प्रदेश सरकार ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए सीधी भर्ती में आरक्षण के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन लोगों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती के मामले में तीन फीसद पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें से एक-एक प्रतिशत पद नेत्रहीन या लो-विजन, बधिरों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए आरक्षित होंगे। इन्हें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए निर्धारित आवेदन फीस एवं परीक्षा फीस की अदायगी से छूट होगी। सेवा/पदों में आरक्षण के लिए केवल वे व्यक्ति ही पात्र होंगे, जिनमें कम से कम 40 प्रतिशत प्रासंगिक शारीरिक अक्षमता है। राज्य सरकार द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड शारीरिक अक्षमता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सक्षम प्राधिकरण है जिसमें कम से कम तीन सदस्य होंगे। ग्रेड सी एवं डी के पदों के मामले में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए आरक्षण की गणना इन गु्रपों के कुल रिक्त पदों के आधार पर की जाएगी। खुली प्रतिस्पर्धा परीक्षा के अलावा किसी अन्य माध्यम से गु्रप सी एवं डी के पदों पर सीधी भर्ती के मामले में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को अधिकतम आयु सीमा में दस वर्ष (अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के लिए 15 वर्ष) और गु्रप ए एवं बी के पदों के लिए पांच वर्ष (अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के लिए दस वर्ष) की छूट दी जाएगी। खुली प्रतिस्पर्धा परीक्षा के माध्यम से गु्रप ए एवं बी के पदों पर सीधी भर्ती के मामले में दस वर्ष (अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के लिए 15 वर्ष) की छूट दी जाएगी। शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए चिह्नित उपयुक्त पदों पर अधिकतम आयु सीमा की छूट लागू होगी चाहे वह पद आरक्षित हो या न हो।

Tuesday, May 1, 2012

वायु सेना में ग्रुप एक्स भर्ती के लिए आवेदन मांगे

भारतीय वायु सेना ने साइंस विषय में सीनियर पास युवाओं के लिए वायुसैनिक की भर्ती निकाली है। इसमें न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ गणित, भौतिकी, अंग्रेजी विषयों में पास होना आवश्यक है। वायु सेना में ग्रुप एक्स (तकनीकी ग्रेड) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती परीक्षा अगस्त 2012 में होगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इंटर मीडिएट, सीनियर या मान्यता प्राप्त संस्था से पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग में तीन वर्ष की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त अविवाहित अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

Monday, March 12, 2012

राजस्थान सेकंड ग्रेड परीक्षा: इसी सप्ताह आ जाएंगे आरक्षित सूची और प्राप्तांक

राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यापक सेकंड-ग्रेड (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा के अभ्यर्थियों की आरक्षित सूची व प्राप्तांक इसी सप्ताह वेबसाइट पर जारी करेगा। आयोग में इस संबंध में तैयारी जारी है। आयोग ने शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषयों में शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम 5 व 6 मार्च को घोषित कर दिए हैं।यह भर्ती परीक्षा 2373 पदों के लिए आयोजित की गई थी।
आयोग ने कट ऑफ मार्क्‍स और मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी, लेकिन आरक्षित सूची व प्राप्तांक जारी नहीं किए थे। आयोग प्रबंधन ने होली के बाद यह प्राप्तांक जारी करने का आश्वासन दिया था। प्राप्तांक रिलीज करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसे इसी सप्ताह शीघ्र ही वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

Sunday, January 1, 2012

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा पहली बार अंग्रेजी अक्षरों के आधार पर

 रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा पहली बार अंग्रेजी अक्षरों के आधार पर होगी। सबसे पहले जिनके नाम ‘एस’ अक्षर से शुरू होते हैंउनकी परीक्षा होगी। ‘जेड’ से जिनके नाम शुरू होते हैं उनकी परीक्षा सबसे आखिर में होगी। इस बार 80 हजार 856 पदों के लिए सवा करोड़ उम्मीदवार हैं। 6 मई से 24 जून के बीच (17 जून को छोड़कर) छह रविवारों को यह परीक्षा होगी। भारतीय रेलवे के मैदानी अमले यानी ग्रुप-डी में करीब दो लाख पद खाली है। इन्हें भरने के लिए वर्ष 2010 में सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।

Monday, December 26, 2011

आईबीपीएस की परीक्षा- 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित


● 25 हजार अफसरों की भर्ती जल्द

● आईबीपीएस की परीक्षा में 1.10 लाख हुए पास

● आगे की प्रक्रिया बैंक स्तर अपनाई जाएगी

● करना होगा अलग-अलग आवेदन

देश के 19 राष्ट्रीयकृत बैंकों में 25 हजार से अधिक अफसरों की जल्द भर्ती शुरू होने जा रही है। इंस्टीटूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल (आईबीपीएस) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बैंकों ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि इतनी बड़ी भर्ती के बावजूद इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले तकरीबन 85 हजार अभ्यर्थियों को बाहर होना पड़ेगा। भर्ती की आगे की प्रक्रिया बैंकों के स्तर पर अलग-अलग अपनाई जाएगी।

Monday, October 10, 2011

Navy SSC Officer Pilot-Observer Jun-2012 Entry




                                      THE INDIAN NAVY

Indian Navy invites unmarried Men and Women to join Navy as Short Service Commissioned (SSC) Officer as Pilot/Observer in Aviation Cadre of Executive Branch Course Commencing - June 2012

Applications are invited from unmarried Male and Female Indian Citizens for Short Service Commission (SSC) Officer as Pilot/Observer in Aviation Cadre of Executive Branch of the Indian Navy for Course commencing June 2012 at Naval Academy.

Friday, September 9, 2011

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - एक्साइज इंस्पेक्टर पद की परीक्षा स्थगित

       एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर पद के लिए 11 सितंबर (रविवार) को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में सरकारी प्रवक्ता ने दी। हरियाणा कर्मचारी आयोग ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के लिए होने वाली परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित की है

Tuesday, August 23, 2011

IBPS - Commen Written Exam [CWE] for Clerical Cadre in 19 Public Sector Banks



                                                              
                                          Institute of Banking Personnel Selection
                             COMMON WRITTEN EXAMINATION [CWE] FOR
              RECRUITMENT IN CLERICAL CADRE IN 19 PUBLIC SECTOR BANKS
                                          Email: clerk@ibps.in Website:www.ibps.in


A Common Written Examination (CWE) will be conducted by the Institute of  Banking Personnel Selection (IBPS) as a pre-requisite for selection of personnel for Clerical cadre posts in 19 Public Sector Banks.

Key Dates :
Start date for Online Registration 25.08.2011
Payment of Application Fees/ Intimation Charges 24.08.2011 to 23.09.2011
(both dates inclusive)
Last date for Online Registration 24.09.2011
Last date for Editing Application Details 26.09.2011
Download of Call letter for Written Examination After 11.11.2011
Written Examination 27.11.2011



CWE Exam Details 


Name of the posts: Clerical Cadre
Age limit: The candidate’s age limit is minimum 18 years and maximum 28 years as on 01-08-2011, age relaxation as per rules.

Educational qualification:
(1) Pass with 60% marks in 10th Class. For SC-ST-OBC-PWD-EXSM candidates are just passed.
(OR)
(2) pass with 50% marks in Intermediate (10+2), For SC-ST-OBC-PWD-EXSM candidates are just passed.
(OR)
(3) Degree in any discipline from a recognized University or any equivalent.