इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) का पहला
ऑफलाइन चरण खत्म होने के बाद अब 10 और 11 अप्रैल को ऑनलाइन चरण आयोजित
होगा। इस परीक्षा का परिणाम तो 27 जुलाई को जारी होगा, लेकिन ऑल इंडिया
रैंक सात जुलाई को जारी की जाएगी। इससे आईआईटी को छोड़कर एनआईटी सहित बाकी
तकनीकी संस्थानों में दाखिला मिलेगा।
Showing posts with label Engineering. Show all posts
Showing posts with label Engineering. Show all posts
Wednesday, April 8, 2015
Wednesday, December 19, 2012
JEE मेन : अब 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
जेईई
मेन के लिए आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है।
सीबीएसई ने जेईई मेन में आवेदन की तिथि बढा़ दी है। अब विद्यार्थी 24
दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तारीख 15 दिसंबर थी।
विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक कन्फर्मेशन पेज अपलोड करना होगा। अब तक
देशभर में तीन लाख 6714 विद्यार्थी पेज अपलोड कर चुके हैं। ज्यादा जानकारी
www.jeemain.nic.in से हासिल की जा सकती है।
Tuesday, June 5, 2012
हरियाणा स्टेट काउंसलिंग सोसायटी - पॉलिटेक्निक काउंसलिंग तिथि दो दिन बढ़ाई
हरियाणा स्टेट काउंसलिंग सोसायटी (एचएससीएस) ने
आखिरकार डिप्लोमा इंजीनियरिंग के ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि दो दिन और बढ़ा
दी। अब यह
काउंसलिंग सात जून को शाम पांच बजे चलेगी।
अब
तक ऑनलाइन काउंसलिंग में हरियाणा के तकरीबन 35 हजार विद्यार्थियों ने
हिस्सा लिया है। सात जून तक रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग
करने का समय मिल जाने से हजारों छात्रों को फायदा होगा। गौरतबल है कि नेशनल
इंर्फमेशन सेंटर का सर्वर ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान कई बार डाउन हुआ,
जिसके चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए।
काउंसलिंग तिथि बढ़ाने की लगातार मांग को देखते हुए सोसायटी ने यह फैसला
किया है।
एचएससीएस की ओर से काउंसलिंग के
साथ-साथ सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तिथि में भी बदलाव किया गया है। पहले यह
रिजल्ट छह जून को घोषित होना था, लेकिन अब रिजल्ट आठ जून को शाम पांच बजे
जारी किया जाएगा।
दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 से 16 जून तक आयोजित होगी।
इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 से 16 जून तक आयोजित होगी।
Thursday, April 19, 2012
जून से पहले नहीं होगा इंजीनियरिंग सिंगल टेस्ट पर फैसला
आईआईटी के विरोध के बाद अटके सिंगल टैस्ट के प्रस्ताव पर अब जून के पहले कोई फैसला हो पाना मुमकिन नहीं लग रहा है। मानव संसाधन मंत्रालय ने इस संबंध में अपनी सभी तय बैठकों को टालकर इसका साफ संकेत दे दिया है। दरअसल पिछले दिनों आईआईटी फैकल्टी के विरोध के बाद ही तय हुआ था कि सिंगल टेस्ट पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही कुछ तय होगा। आईआईटी से जुड़ी फैकल्टी ने सिंगल टेस्ट के प्रारूप पर असहमति जताई थी। फैकल्टी ने बोर्ड के अंक पर दिए जाने वाले वेटेज और इसको नॉर्मलाइज करने के फॉर्मूले पर आपत्ति जताई थी।
आईआईटी फैकल्टी को मंत्रालय ने मई के दूसरे हफ्ते तक का समय दिया है। इस अवधि में फैकल्टी फैडरेशन अपना रुख सिंगल टैस्ट के मसले पर स्पष्ट करेगी। मंत्रालय ने आईआईटी-एनआईटी काउंसिल की 14 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक भी इसी वजह से टाल दी थी। अब 23 अप्रैल को प्रस्तावित केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड, केब की बैठक भी 6 जून तक के लिए टाल दी गई है। गौरतलब है कि मंत्रालय ने केब में सिंगल टैस्ट के प्रस्ताव पर मुहर लगवाने की योजना बनाई थी।
मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि जब तक सिंगल टेस्ट के मसले पर आमराय नहीं बन जाती इसे कैब के पास ले जाने का कोई फायदा नहीं है।

Saturday, April 14, 2012
CBSE AIEEE 2012 Admit Card Available to Download
Central Board of Secondary Education has issued admit cards online for All India Engineering/Architecture Entrance Examination 2012. Admission cards have been sent to all candidates appearing in the exam. If a candidate does not get AIEEE admit card through post, it may be downloaded here from the CBSE Website.
It is the 11th All India Engineering/Architecture Entrance Exam 2012 (AIEEE 2012) for admission to B.E./B.Tech and B.Arch./B.Planning. AIEEE 2012 will be held all over India and abroad on 29th April (Offline) and 7th, 12th, 19th and 26th May (Online).
CBSE AIEEE 2012 Admit Cards

Tuesday, January 31, 2012
आईआईटी में 12वीं के स्कोर का वेटेज 40 फीसदी
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी प्रौद्योगिकी और उच्च तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का प्रारूप तय कर लिया है। साल 2013 से होने वाली यह परीक्षा आईआईटी जेईई और एआईईईई जैसी परीक्षाओं का स्थान लेगी। प्रस्तावित कॉमन टेस्ट की ऑल इंडिया मैरिट सूची में 12वीं कक्षा के स्कोर का वेटेज 40 फीसदी रहेगा। जबकि 60 फीसदी वेटेज कॉमन एप्टीट्यूट टेस्ट कम एडवांस नॉलेज टेस्ट (सेट टाइप टेस्ट) के स्कोर का रहेगा।
Wednesday, December 21, 2011
एआईईईई - मोबाइल पर मिलेगी सभी जानकारी
● एआईईईई के सवालों के जवाब मिलेंगे
● फोन नम्बर - 09717182594, 09717182698, 08527557572
● सुबह सात से सुबह 11 बजे तक चालू रहेंगे नंबर
● भरे हुए आवेदन फॉर्म का स्टेट्स जारी कर रहा बोर्ड
● ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है
सीबीएसई बोर्ड ने इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा एआईईईई के लिए तीन मोबाइल नंबर जारी किए हैं। जिन पर उम्मीदवार सुबह सात बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक एआईईईई से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने भरे हुए आवेदन फॉर्म का स्टेट्स जारी करना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने सलाह दी है कि उम्मीदवार नियमित रुप से अपना स्टेट्स जरूर चेक करें।
ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वह अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले आवेदन जरूर कर लें। अंतिम तिथि किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ेगी।
Monday, August 29, 2011
राजस्थान राज्य में इंजीनियरिंग की 20 हजार खाली सीटों पर अब सीधे प्रवेश
राज्य के 124 सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक फस्र्ट सेमेस्टर की 54 हजार 600 में से खाली रही करीब 20 हजार सीटों पर कॉलेज ही सीधे प्रवेश दे सकेंगे।
सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव विपिन चंद्र शर्मा ने कहा कि इस बारे में तकनीकी शिक्षा बोर्ड के निदेशक को फोन पर निर्देश दे दिए हैं, आदेश मंगलवार को जारी कर दिए जाएंगे। सीधे प्रवेश पिछले साल की तरह वरीयता क्रम से ही दिए जाएंगे। आरपीईटी,11 में ऑप्शन फॉर्म भरने वाले 23 हजार 65 छात्रों को पहले राउंड में सीटें आवंटित करने के बाद इन दिनों अपवर्ड मूवमेंट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसमें ड्रॉप आउट सीटों पर सहमति पत्र के आधार पर 5 हजार छात्रों को ब्रांच बदलने का मौका दिया गया है। इसके बाद रिक्त सीटों की मैट्रिक्स जारी की जाएगी।
45 फीसदी अंक पर भी मिल जाएगा प्रवेश
सीनियर सैकंडरी में 45 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्र सीधे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। अपवर्ड मूवमेंट के बाद अब कॉलेज स्तर पर वरीयता के आधार पर विभिन्न ब्रांचों की रिक्त सीटें भरी जाएंगी। इसमें पहली वरीयता आरपीईटी परीक्षार्थी, फिर राज्य के मूल निवासी और उसके बाद राज्य से बाहर के छात्रों को भी प्रवेश मिल सकेगा।

Subscribe to:
Posts (Atom)