Showing posts with label AIEEE. Show all posts
Showing posts with label AIEEE. Show all posts

Friday, March 29, 2013

जेईई केंद्रीय संस्था को देने के लिए मीटिंग अगले हफ्ते

जेईई, एआईईईई, नेट, कैट, सीमैट, गेट आदि की परीक्षाओं की जिम्मेदारी किसी एक केंद्रीय संस्था को देने के लिए अगले हफ्ते सभी राज्यों की एक बैठक होने वाली है। नेशनल एजेंसी फॉर टेस्टिंग राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित कराएगी। इसके जरिए छात्र को एक परीक्षा के लिए साल में एक से ज्यादा बार बैठने दिया जाए, इस पर भी चर्चा होगी।

Monday, October 8, 2012

पहली बार देश के सभी शिक्षा बोर्डो के परीक्षार्थी एक साथ देंगे परीक्षा

केंद्रीय तकनीकी संस्थाओं में इंजीनियरिंग स्नातक कोर्स के लिए अप्रैल 2013 में आयोजित होने वाली जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की कवायद शुरू हो गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड समेत देश के सभी 47 राज्य शिक्षा बोर्डो से 20 परसेंटाइल विद्यार्थियों का ब्यौरा मांगा है। डाटा किस हिसाब से तैयार होगा, इसकी जानकारी जुटाने के लिए बोर्ड ने सहायक निदेशक (आईटी) को दिल्ली भेजा है। 
 
सीबीएसई अध्यक्ष विनीत जोशी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग समेत सभी शिक्षा बोर्डो के अध्यक्षों से 2010 से 2012 तक के 12 वीं कक्षा में 20 परसेंटाइल विद्यार्थियों की सूची मांगी है। इसके आधार पर ही देश के सभी शिक्षा बोर्डो के विद्यार्थी पहली बार आयोजित होने जा रही इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठ सकेंगे। 
 
सीबीएसई से मिले निर्देश के आधार पर बोर्ड ने डाटा कलेक्शन का कार्य भी शुरू कर दिया है। लेकिन सीबीएसई को यह डाटा किस रूप में चाहिए, इसके बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश नहीं होने पर बोर्ड को भी कुछ समस्या आ रही है। 
 
इसे देखते हुए बोर्ड ने सहायक निदेशक (आईटी) आर के भट्ट दिल्ली रवाना हुए हैं। दूसरा पेपर बी आर्क/ बी प्लानिंग का होगा। यह भी तीन घंटे का होगा। ऑफ लाइन होने वाला यह पेपर 7 अप्रैल को होगा। इसमें पार्ट फस्र्ट में मैथेमेटिक्स,पार्ट सेकंड में एप्टीट्यूड टेस्ट और पार्ट थर्ड में ड्राइंग टेस्ट होगा। सभी प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। 
 
यह भी समस्या
 
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 2012 में सीनियर सेकंडरी विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का डाटा भी भट्ट साथ लेकर गए हैं। सीबीएसई ने12 वीं कक्षा का तीन साल का डाटा मांगा है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड में 12 वीं कक्षा में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीन अलग-अलग वर्ग संचालित होते हैं। 
 
क्या तीनों संकायों का ब्यौरा उपलब्ध कराना है या केवल विज्ञान वर्ग का ब्यौरा देना है। इसकी विस्तृत निर्देश नहीं होने से भी डाटा कलेक्शन में समस्या आ रही है। भट्ट को इस संबंध में ही दिल्ली भेजा गया है। 
 
जेईई(मेन)-जेईई(एडवांस) 
 
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक अब एआईईईई जेईई(मेन) के नाम से जाना जाएगा और आईआईटी-जेईई को जेईई(एडवांस) के नाम से जाना जाएगा। 

Saturday, April 14, 2012

CBSE AIEEE 2012 Admit Card Available to Download

Central Board of Secondary Education has issued admit cards online for All India Engineering/Architecture Entrance Examination 2012. Admission cards have been sent to all candidates appearing in the exam. If a candidate does not get AIEEE admit card through post, it may be downloaded here from the CBSE Website.

It is the 11th All India Engineering/Architecture Entrance Exam 2012 (AIEEE 2012) for admission to B.E./B.Tech and B.Arch./B.Planning. AIEEE 2012 will be held all over India and abroad on 29th April (Offline) and 7th, 12th, 19th and 26th May (Online).

CBSE AIEEE 2012 Admit Cards

Wednesday, December 21, 2011

एआईईईई - मोबाइल पर मिलेगी सभी जानकारी


●  एआईईईई के सवालों के जवाब मिलेंगे

●  फोन नम्बर - 09717182594, 09717182698, 08527557572

● सुबह सात से सुबह 11 बजे तक चालू रहेंगे नंबर
● भरे हुए आवेदन फॉर्म का स्टेट्स जारी कर रहा बोर्ड
● ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है
  

 सीबीएसई बोर्ड ने इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा एआईईईई के लिए तीन मोबाइल नंबर जारी किए हैं। जिन पर उम्मीदवार सुबह सात बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक एआईईईई से जुड़े  सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने भरे हुए आवेदन फॉर्म का स्टेट्स जारी करना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने सलाह दी है कि उम्मीदवार नियमित रुप से अपना स्टेट्स जरूर चेक करें।
 
   ऑफलाइन व ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है
   बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वह अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले आवेदन जरूर कर लें। अंतिम तिथि किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ेगी।

Friday, September 16, 2011

एआईईईई की ऑनलाइन परीक्षा फीस में छूट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2012 में होने वाली एआईईईई की ऑनलाइन परीक्षा के लिए फीस में छूट देने की तैयारी कर रहा है। सामान्य व एससी/एसटी के लिए छूट की सीमा अलग-अलग होगी। परीक्षा फीस क्रेडिट और डेबिट कार्ड सहित डिमांड ड्राफ्ट से भी जमा की जा सकेगी। साथ ही, आवेदन फार्म केवल आनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
सीबीएसई ने बीते साल पायलट प्रोजेक्ट के रुप में एआईईईई को आनलाइन शुरू किया था। बीते साल ऑनलाइन परीक्षा के आवेदन के लिए छात्रों ने खासी रुचि नहीं दिखाई थी। महज 4,900 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन विकल्प का चयन किया था। इस वर्ष ऑनलाइन एग्जाम को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है।