Showing posts with label RPSC. Show all posts
Showing posts with label RPSC. Show all posts

Friday, October 25, 2013

राजस्थान सेट (RSET) में स्तरहीन प्रश्न पूछने पर RPSC चेयरमैन को हाईकोर्ट की फटकार

  • सेट में स्तरहीन प्रश्न : आरपीएससी चेयरमैन को हाईकोर्ट की फटकार
  • कहा- हर भर्ती पर हो रहा मुकदमा, स्थिति नहीं संभल रही तो पद पर बने रहने का क्या औचित्य  
राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में स्तरहीन प्रश्न पूछे जाने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान गौराण से कड़े शब्दों में पूछा है कि आयोग की स्थिति संभल नहीं पा रही है तो उनके पद पर बने रहने का औचित्य क्या है?
 कोर्ट ने कहा- हर भर्ती पर मुकदमा हो रहा है और आरपीएससी मुकदमों को बढ़ावा दे रही है। ऐसी कौनसी भर्ती है जो कोर्ट में नहीं आई। पेपर सेटर्स पर भारी जुर्माना लगाया जाए। सामाजिक विज्ञान की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी ऐसा ही हुआ था। चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा हो रहा है। ऐसे में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। 

Friday, August 10, 2012

राजस्थान - गणित व सामाजिक विज्ञान द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की नियुक्तियां रोकी

द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए गणित-सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा में गलत प्रश्नों का मामला हाईकोर्ट में चले जाने से आरपीएससी ने फिलहाल इन दोनों विषयों पर नियुक्तियां देने से मना कर दिया है। इससे दोनों विषयों के 6746 अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। आयोग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर मसला सुलझने तक नियुक्तियां नहीं देने को कहा है।

Tuesday, July 10, 2012

आरपीएससी - कॉलेज लेक्चरर हिंदी के साक्षात्कार परिणाम घोषित

आरपीएससी ने कॉलेज शिक्षा विभाग में लेक्चरर हिंदी के हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद मंगलवार को घोषित कर दिए। कोर्ट के आदेश से रोके गए कॉलेज शिक्षा विभाग में लेक्चरर हिंदी के 52 पदों के साक्षात्कार परिणाम भी घोषित कर दिए है। ये परिणाम कोर्ट के 4 जुलाई के आदेश से जारी किए हैं।

Monday, June 4, 2012

आरएएस-प्री के प्रवेश पत्र आज 5 जून से

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 14 जून को आयोजित की जाने वाली आरएएस-प्री परीक्षा 2012 के लिए प्रवेश पत्र मंगलवार से वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन आईडी नंबर, टोकन नंबर और जन्मतिथि या मोबाइल नंबर डालना होगा। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे। 
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अपना कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र(जैसे मतदाता पहचान पत्र, अंक पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि) लेकर आना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में असुविधा हो रही हो तो वह परीक्षा से दो दिन पूर्व प्रत्येक जिले के कंट्रोल रूम से भी द्वितीय प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेगा।

Monday, April 2, 2012

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामले में निर्णय सुरक्षित


    राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय सुरक्षित रखा है। यह आदेश न्यायाधीश एएम सप्रे सीएम तोतला की खंडपीठ ने जालोर के प्रकाशचंद्र अन्य की ओर से सरकार द्वारा जिला परिषदों के माध्यम से भर्ती परीक्षा आयोजित करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता ने कहा था कि पूर्व में वर्ष 2004 वर्ष 2006 में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन आरपीएससी के माध्यम से राज्य स्तर पर किया गया। राज्य स्तर पर ही मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद शिक्षकों की नियुक्ति जिलों में की जाती रही है। अब सरकार ने नीतिगत संशोधन कर प्रत्येक जिले में अलग-अलग परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है।

यह संविधान की भावना के विरुद्ध होने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाला है। जिला स्तर पर भर्ती परीक्षा आयोजित होने से कहीं 60 प्रतिशत तो कहीं 80 90 प्रतिशत तक की मेरिट लिस्ट बनेगी।

इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भारी गड़बड़ हो जाएगी। इस पर पिछली सुनवाई में खंडपीठ ने सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया था।

Monday, March 26, 2012

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की सुनवाई टली


जिला परिषद के माध्यम से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा करवाने के खिलाफ हाईकोर्ट की खंडपीठ में दायर याचिका पर सुनवाई 29 मार्च तक टल गई है। सोमवार को सुनवाई में सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता ने जवाब पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की।
खंडपीठ में जालोर के प्रकाशचंद्र व अन्य की ओर से दायर याचिका की सुनवाई में सरकार की ओर से सोमवार को जवाब पेश किया जाना था। सोमवार को सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता जीआर पूनिया ने जवाब पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। इस पर खंडपीठ ने सुनवाई 29 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

Monday, March 12, 2012

राजस्थान सेकंड ग्रेड परीक्षा: इसी सप्ताह आ जाएंगे आरक्षित सूची और प्राप्तांक

राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यापक सेकंड-ग्रेड (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा के अभ्यर्थियों की आरक्षित सूची व प्राप्तांक इसी सप्ताह वेबसाइट पर जारी करेगा। आयोग में इस संबंध में तैयारी जारी है। आयोग ने शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा) में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषयों में शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम 5 व 6 मार्च को घोषित कर दिए हैं।यह भर्ती परीक्षा 2373 पदों के लिए आयोजित की गई थी।
आयोग ने कट ऑफ मार्क्‍स और मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी, लेकिन आरक्षित सूची व प्राप्तांक जारी नहीं किए थे। आयोग प्रबंधन ने होली के बाद यह प्राप्तांक जारी करने का आश्वासन दिया था। प्राप्तांक रिलीज करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसे इसी सप्ताह शीघ्र ही वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

Friday, March 9, 2012

राजस्थान आरएएस की आवेदन अंतिम तिथि 10 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च की

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त भर्ती परीक्षा-2012 के आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 10 मार्च से बढ़ाकर 20 मार्च कर दी है। यह कदम राज्य सरकार द्वारा राज्यकर्मी आवेदकों (अराजपत्रित) की आयु सीमा में 5 वर्ष की बढ़ोतरी करने के कारण उठाया गया है।

आयोग सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक राज्य सरकार ने उन सभी आवेदकों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है जो राज्य सेवा में हैं और आरएएस भर्ती परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं। आयु सीमा बढ़ाए जाने के कारण आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि भी बढ़ाई जा रही है ताकि बढ़ी हुई आयु सीमा के अभ्यर्थी भी आवेदन जमा करा सकें। उन्होंने बताया कि आयोग ने पूर्व में जो विज्ञप्ति जारी की थी उसमें आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 10 मार्च तय की गई थी।
अब 20 मार्च की रात्रि 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।

Friday, March 2, 2012

राजस्थान - 5 मार्च को आ सकता है ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार 5 मार्च को घोषित कर सकता है। आयोग  के मुताबिक प्रयास है कि रविवार को ही परिणाम जारी किया जाए। आयोग ग्रेड सेकंड के सभी पांचों विषयों के परिणाम एक साथ जारी करेगा। प्रत्येक विषय में 2373-2373 पद हैं। यानी 11 हजार 865 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा।

आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को विशेषज्ञों की टीम ने परिणाम जारी करने के लिए लंबी बैठक की। लेकिन कई तकनीकी अड़चनों के चलते तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को अवकाश है। लिहाजा रविवार को अवकाश के दिन आयोग में परिणाम जारी करने के लिए विशेषज्ञों की बैठक फिर से करने की योजना बनाई गई है।
यदि रविवार को परिणाम को अंतिम रूप देने में देर रात हो गई तो परिणाम सोमवार को जारी होने की संभावना है।

Monday, February 6, 2012

आरएएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे

आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) 2012 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन 1106 पदों के लिए मांगे गए हैं। इनमें राज्य सेवा के 289 और अधीनस्थ सेवाओं के 817 पद हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है।

Tuesday, October 11, 2011

राजस्थान - व्याख्याता व वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड परीक्षा की तारीखें घोषित

   राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ
  अध्यापक ग्रेड सेकंड, सहायक लोक अभियोजक और कॉलेज  
  व्याख्याता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड की परीक्षाएं 27 नवंबर से आरंभ होंगी। सबसे पहले 27 नवंबर को सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इस बार सभी विषयों में सामान्य ज्ञान का एक ही पर्चा होने के कारण यह बड़ी परीक्षा होगी। इसके बाद विषयवार परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को सुबह की पारी में सामाजिक विज्ञान , दोपहर की पारी में विज्ञान, 29 नवंबर को सुबह की पारी में हिंदी, दोपहर की पारी में गणित, 30 नवंबर को सुबह की पारी में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह की पारी 10 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दोपहर की पारी दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी।
कॉलेज व्याख्याता परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने के निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। सभी परीक्षाओं के रोल नंबर व प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने आवेदन क्रमांक या मोबाइल नंबर के आधार पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र के साथ कोई फोटो युक्त पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।

Wednesday, October 5, 2011

राजस्थान - 9 हजार सैकंड ग्रेड विषयाध्यापकों की नियुक्ति सूचियां तैयार

राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित विभिन्न विषयों के सैकंड ग्रेड विषयाध्यापकों को जल्द ही स्कूलों में नियुक्तियां मिलेंगी। शिक्षा विभाग ने पिछले कई दिनों की मशक्कत के बाद खाली स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर इन शिक्षकों की नियुक्ति सूचियां तैयार कर ली हैं। राज्य में करीब नौ हजार शिक्षकों की नियुक्तियां होने से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था सुचारू होने में मदद मिलेगी।

अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों की भर्ती प्रक्रिया पांच माह पहले हुई थी। बाद में विभाग ने चयनित करीब 9 हजार अभ्यार्थियों की सूचियां विभाग को सौंप दी। जयपुर में कैंप लगाकर मंडलवार इन सूचियों को अंतिम रूप दिया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षामंत्री के अनुमोदन के बाद इन सूचियों को जारी कर दिया जाएगा। कुछ सूचियों का परीक्षण अंतिम दौर में है। ये सूचियां मंडलवार जारी की जाएंगी।

Friday, July 29, 2011

आरपीएससी - वरिष्ठ अध्यापक के 1758 पद और बढ़ाए

आवेदन की तिथि बढ़ाकर की 10 अगस्त 


आरपीएससी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अध्यापक हेतु हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषयों के 1 हजार 758 पद और बढ़ाए हैं। इन दोनों विषयों के आवेदन अब 10 अगस्त तक किए जा सकेंगे।

Tuesday, July 19, 2011

विज्ञान विषय के द्वितीय श्रेणी शिक्षक की काउंसलिंग में शामिल करें - राजस्थान हाई कोर्ट

हाई कोर्ट ने विज्ञान विषय के द्वितीय श्रेणी शिक्षक पद भर्ती की पात्रता बदलने को चुनौती देने के मामले में आरपीएससी को निर्देश दिया कि वह प्रार्थियों को काउंसलिंग में शामिल करे। न्यायाधीश दलीप सिंह व प्रशांत कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश मनोज खंडेलवाल व अन्य की याचिका पर दिया।
 याचिका में कहा कि विज्ञान विषय के द्वितीय श्रेणी शिक्षक पद के लिए 13 अगस्त, 08 को विज्ञापन जारी हुआ, जिसमें आवेदन के लिए विज्ञान विषय में स्नातक की पात्रता रखी गई, लेकिन शिक्षा विभाग ने 16 अपै्रल, 10 की अधिसूचना से राजस्थान शिक्षा अधीनस्थ सेवा नियम 1971 में संशोधन किया और इस पद की पात्रता बदलकर प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान व वनस्पति विज्ञान में स्नातक होने की पात्रता कर दी।

Thursday, June 9, 2011

आरपीएससी (RPSC) ने कई परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हैंग हो गई है। इसके चलते आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। पिछले दो तीन दिनों से प्रदेश भर के अभ्यर्थी ऑन लाइन आवेदन करने में परेशानी महसूस कर रहे थे।
इसी को ध्यान में रखते हुए सात विभिन्न परीक्षाओं के आवेदनों की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि सहायक आचार्य एवं वरिष्ठ प्रदर्शक के पदों के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून थी। इसे बढ़ाकर 17 जून कर दिया गया है। ग्रामीण आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून से बढ़ाकर 18 जून कर दी गई है। ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन अब 15 जुलाई तक ऑन लाइन पंजीकृत कराए जा सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी। इसके अलावा कुछ और अंतिम तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं।

Thursday, June 2, 2011

राजस्थान लोक सेवा आयोग - सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन मांगे

      राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड सेकंड शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन ऑनलाइन जमा किए जाएंगे और 30 जून अंतिम तिथि रखी गई है। आयोग के सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक मा. शिक्षा विभाग के 10 हजार 117 पदों पर भर्ती की जानी है।

Sunday, May 15, 2011

हैडमास्टर के 2093 पदों के लिए होगी भर्ती

90 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक हैडमास्टर भर्ती दायरे से बाहर
हायर सैकंडरी स्कूल में पढ़ाने तथा मिडिल स्कूल में प्रशासनिक काम के अनुभव की शर्तों से अड़चन  
भर्ती के लिए ये शर्तें : स्नातक उपाधि साथ में शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा। हाई स्कूल, जूनियर हायर सैकंडरी, हायर सैकंडरी कक्षाओं में 5 साल का अनुभव या 
 मिडिल  
स्कूल  में चार वर्ष तक का प्रशासकीय अनुभव। राजस्थान शिक्षा सेवा नियम के शिड्यूल के तहत सीनियर टीचर या इससे उच्च पदों  
 पर पांचसाल अध्यापन का अनुभव। देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।


  शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक एवं इसके समकक्ष 2093 पदों के लिए होने वाली भर्ती से राज्य के 90 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक सीधे तौर पर बाहर हो गए हैं। हायर सैकंडरी, हाई स्कूल में पढ़ाने तथा मिडिल स्कूल में प्रशासनिक काम के अनुभव की शर्तों ने उनकी योग्यता को दरकिनार कर दिया। दिलचस्प यह है कि प्रधानाध्यापक भर्ती में शामिल होने से वंचित रहने वाले ये शिक्षक वे सभी शैक्षणिक योग्यताएं रखते हैं, जो सैकंडरी स्तर के स्कूलों में पढ़ा रहे उनके ही समकक्ष तृतीय श्रेणी के शिक्षक रखते हैं। समान शैक्षणिक योग्यता के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों के वंचित होने से इस भर्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं।
   माध्यमिक शिक्षा विभाग में इन पदों की भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। विभाग के नियम-कायदों से पीडि़त वे शिक्षक हैं, जो बीएड सहित अन्य योग्यताएं पूरी करने के बावजूद महज इसलिए भर्ती से वंचित हो गए कि वे प्राथमिक स्कूलों में सेवारत हैं। इनमें कई शिक्षक उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी हैं।

Sunday, March 20, 2011

आरपीएससी - ग्रेड सेकंड शिक्षक दूसरे चरण की परीक्षाएं 30 अप्रैल से


आरपीएससी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के ग्रेड सेकंड शिक्षकों के शेष विषयों की परीक्षा आयोजित करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं 30 अप्रैल से होंगी। आयोग सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 2 मई को अंग्रेजी, 3 मई को विज्ञान विषय की परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं जिला मुख्यालयों पर आयोजित होंगी।
Published in 19 Mar-2011 print edition of Dainik Bhaskar(Jaipur)

Saturday, March 12, 2011

Rajasthan RPSC Teachers 2nd Grade Results (Maths)

         Rajasthan Public Service Commission (RPSC) publishe 2nd Grade Teacher Maths Recruitment Test 2008 results.
        Test was held on 19, 2010.

Result Notice & Cut off Marks
Result (Mathematics)

Thursday, February 17, 2011

RPSC - द्वितीय श्रेणी संस्कृत शिक्षक परीक्षा का परिणाम घोषित

     राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अध्यापक ग्रेड सेकंड (संस्कृत शिक्षा) परीक्षा 2008 के संस्कृत विषय के पदों पर भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के उप सचिव की विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा 21 अक्टूबर10 को आयोजित की गई थी। उपस्थित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा रहे हैं। आयोग ने अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी कर दी है।