Showing posts with label Rajasthan Police. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan Police. Show all posts

Sunday, December 23, 2012

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 23 दिसंबर दोपहर 1 बजे से

राजस्थान पुलिस में 10 हजार कांस्टेबल की भर्ती के लिए 6 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। 
 
अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) जसवंत संपतराम ने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले सभी अभ्यर्थी 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजे के बाद प्रवेश पत्रों को इस परीक्षा के लिए तैयार की गई पुलिस वेबसाइट www.exampolice.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 6 जनवरी को होगी। 
 
किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में दिक्कत हो तो वह विभाग द्वारा परीक्षा के लिए शुरू की गई हैल्पलाइन नंबर 9352323634 पर संपर्क कर सकता है।

Friday, July 29, 2011

राजस्थान - कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति से रोक हटी

हाईकोर्ट ने कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पर लगाई रोक हटा ली। न्यायाधीश एम. एन. भंडारी ने यह अंतरिम आदेश शुक्रवार को आशीष सैन व रविंद्र सिंह सहित अन्य की याचिकाओं पर दिया। सुनवाई में राज्य सरकार के महाधिवक्ता जी.एस.बापना ने कहा कि भर्ती परीक्षा कंप्यूटराइज्ड है और जिन अभ्यर्थियों के ऊंचाई, सीना फुलाने व दौड़ के मामलों में विवाद होगा, उनका दुबारा टेस्ट लिया जाएगा। इस संबंध में कोर्ट जो भी आदेश देगी, उसका पालन किया जाएगा, लिहाजा नियुक्ति से रोक हटाई जाए।