हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने से पहले सदन में शिक्षामंत्री पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों केलिए बड़ी खुशखबरी दे गए। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने सदन में जानकारी दी कि हरियाणा में 7036 रिक्त पदों पर लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रमोशनल कोटा के तहत रिक्त पदों पर होगी। इसके लिए भर्ती कार्यालय को निर्देश दे दिए गए है। भर्ती किए जाने वाले लेक्चरर्स में 1145 लेक्चरर मेवात कैडर के होंगे। इसके अलावा 129 उर्दू अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
Showing posts with label HPSC. Show all posts
Showing posts with label HPSC. Show all posts
Thursday, March 26, 2015
Tuesday, June 10, 2014
हरियाणा में कई आयोगों के शीघ्र भरे जाएंंगे वैधानिक पद
हरियाणा सरकार वैधानिक पदों पर नियुक्ति करने में जुट गई है। कई आयोगों के
पद खाली पड़े हैं। अगले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से
पहले ये सभी पद भर दिए जाएंगे।
शिक्षक भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा है। इस पद पर भी इसी सप्ताह सर्च कमेटी सर्च कर लेगी। यह पद भी जल्द भरा जाएगा।
शिक्षक भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा है। इस पद पर भी इसी सप्ताह सर्च कमेटी सर्च कर लेगी। यह पद भी जल्द भरा जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक हरियाणा लोक सेवा आयोग के दो सदस्य नियुक्त किए जाने
हैं। ये पद हाल में रिक्त हुए हैं। इन पदों को भरने के लिए सोमवार को मुख्य
सचिव कार्यालय ने फाइल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पास भेज दी
है। आयोग के ये पद भरने को आवेदन मांगे जा सकते हैं। वैसे अंतिम फैसला
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी करती है और नामों की सिफारिश राज्यपाल
के पास भेजती है। राज्यपाल उसकी अनुमति देते हैं।
सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों के दो पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी सोमवार को शुरू हो गई है। इस बार रिटायर्ड अफसरों या राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को ये पद मिल सकते हैं। पिछली बार दो पदों पर पत्रकार और एक पर रिटायर्ड अफसर को नियुक्त किया गया था।

हरियाणा में सहायक लेक्चरर की भर्ती का मामला
हरियाणा में सहायक लेक्चरार की भर्ती के लिए अब सभी पीएचडी धारक आवेदन कर
सकेंगे, एक हफ्ते के भीतर। इसके बाद समयावधि में वृद्धि नहीं की जाएगी,
क्योंकि राज्य में अध्यापकों की कमी है और भर्ती करनी जरूरी है।
यह आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस महेश ग्रोवर एवं जस्टिस जसपाल सिंह ने सुमित्रा बिश्नोई द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए सोमवार को दिया।
यह आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस महेश ग्रोवर एवं जस्टिस जसपाल सिंह ने सुमित्रा बिश्नोई द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए सोमवार को दिया।
Thursday, November 7, 2013
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के सदस्यों की नियुक्ति को चुनौती खारिज
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी)
में हाल ही में की गई चार सदस्यों की नियुक्ति को खारिज करने की मांग
संबंधी याचिका गुरुवार को हरियाणा एडं पंजाब हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।
जस्टिस एमएमएस बेदी ने याचिका को आधारहीन बताते हुए खारिज किया। हिसार
निवासी विक्टर रोबिनसन ने कहा था कि पिक एंड चूज पॉलिसी के तहत नियुक्तियां
की गई। कहा गया कि जगन्नाथ केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के चचेरे भाई
हैं। सविता तायल एमएल तायल की पत्नी हैं जो मुख्यमंत्री के करीबी हैं।
सुरेंद्र कुमार शर्मा सोनीपत जिला कांग्र्रेस कमेटी के उप प्रधान रहे हैं
जबकि हरिंदर पाल सिंह पलवल डिस्ट्रिक्ट कांग्र्रेस कमेटी के प्रधान
प्रेजीडेंट रहे हैं।
प्रकिया का ध्यान न रखने का था आरोप :
याचिका में हाईकोर्ट के ही सलिल सबलोक केस का उदाहरण देते हुए कहा गया कि
लोकसेवा आयोग में सदस्यों की नियुक्ति करते समय सरकार को सर्च कमेटी का गठन
करना होगा। मुख्य सचिव कमेटी के चेयरमैन होंगे। कमेटी योग्य उम्मीदवारों
के नाम पर विचार करेगी। इसके बाद सीएम के नेतृत्व मे हाई पावर कमेटी के
समक्ष उम्मीदवारों के नाम रखे जाएंगे। कमेटी में विधानसभा स्पीकर व विपक्ष
के नेता शामिल होंगे।
कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी के लिए राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। नियुक्तियां करते समय इस प्रक्रिया की अनदेखी की गई। ऐसे में सभी सदस्यों की नियुक्तियां खारिज की जाएं।
कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी के लिए राज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। नियुक्तियां करते समय इस प्रक्रिया की अनदेखी की गई। ऐसे में सभी सदस्यों की नियुक्तियां खारिज की जाएं।
Saturday, March 16, 2013
एचसीएस की मौजूदा भर्ती से ही विकलांगों को आरक्षण
हरियाणा सिविल सर्विसिस (एचसीएस) की
एग्जीक्यूटिव ब्रांच में नियुक्तियों में अब विकलांगों को आरक्षण मिलेगा।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस संबंध में दाखिल एक जनहित याचिका स्वीकार
कर ली। चीफ जस्टिस एके सीकरी व जस्टिस आरके जैन की बैंच ने सरकार को
एचसीएस की मौजूदा नियुक्तियों में ही विकलांगों को आरक्षण देने के लिए
संशोधन-पत्र जारी करने को कहा है।
एचसीएस एक्जीक्यूटिव
ब्रांच के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने विकलांगों को आरक्षण
दिए बिना ही आवेदन मांगे। इसके बाद प्राथमिक परीक्षा ले ली गई और अब अप्रैल
में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इस पर हाईकोर्ट ने विकलांगों के लिए दो
पद आरक्षित करने के निर्देश देते हुए सरकार को तत्काल ये जानकारी आयोग को
देने के निर्देश दिए। इसके बाद 15 दिन का समय आवेदन करने के लिए देते हुए
प्राथमिक परीक्षा लेने और फिर मुख्य परीक्षा लेने के निर्देश दिए।
याचिका में कहा गया कि एचसीएस भर्ती में शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को
तीन फीसदी आरक्षण दिया जाए। साथ ही वर्ष 1996 से अब तक एचसीएस का बैकलॉग
भरा जाए। विकलांगों को प्रोत्साहित करने व अन्य लोगों के समान दर्जा
दिलवाने के लिए ये भर्ती जल्द से जल्द की जाएं।
Friday, February 1, 2013
हरियाणा एचसीएस भर्ती परीक्षा पर विवाद गहराया
प्रदेश में 151 एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा
विवादों में आ गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा में 835 नए
आवेदकों की संख्या बढ़ा दी है। इस बीच, कुछ आवेदकों ने प्रारंभिक परीक्षा
पर ही सवाल खड़े करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे राज्य
में नए एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर संशय के बादल मंडराने
लगे हैं।
प्रदेश में 151 नए एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। इनमें 30
एचसीएस अधिकारी और 121 एलाइड सर्विसेज के अधिकारी शामिल हैं। एचपीएससी ने
इन अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा ली।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि प्रारंभिक परीक्षा में करीब 100 सवाल गलत आए।
इसे लेकर आवेदक हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने दिसंबर 2012 में हरियाणा लोक
सेवा आयोग को एक्सपर्ट कमेटी बनाने का निर्देश दिया। आयोग ने करीब 60
एक्सपर्ट की मदद से दोबारा मार्किंग कराई और मुख्य परीक्षा के लिए 835
आवेदक और बढ़ा दिए। मुख्य परीक्षा के लिए करीब 2400 आवेदक पहले से हैं। अब
इनकी संख्या बढ़कर 3235 हो गई है।
पीडि़त पक्ष इस बात पर अड़ा हुआ है कि जब लोक सेवा आयोग ने गलत सवालों की
बात मान ही ली है तो इस प्रक्रिया को दोबारा शुरू क्यों नहीं किया जाता।
ऐसे में प्रारंभिक परीक्षा भी दोबारा कराई जानी चाहिए। आयोग ने गलत सवालों
पर ग्रेस नंबर दिए थे।
लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदकों की संख्या बढ़ाने से पहले ही अशोक कुमार
सहित 15 अभ्यथियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। इस मामले में
11 फरवरी को सुनवाई होगी। पीडि़त पक्ष का कहना है कि वे दोबारा परीक्षा
चाहते हैं। 2011 में निकले इन पदों के लिए भर्ती पिछले वर्ष नवंबर तक ही
पूरी हो जानी थी लेकिन अटकी हुई है। अगर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की सुनवाई
के दौरान लोक सेवा आयोग की तरफ पक्ष रखा तो मार्च के बाद मुख्य परीक्षा
संभव है।
Friday, January 18, 2013
हरियाणा सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू ठीक तो काहे की फिक्र
प्रदेश में हो रही सरकारी भर्तियों में शैक्षणिक योग्यताओं व लिखित
परीक्षा को दरकिनार करते हुए केवल साक्षात्कार को ही महत्व दिया जा रहा है।
जिस आवेदक को साक्षात्कार में ज्यादा अंक मिले, उसका सलेक्शन पक्का है,
चाहे उसने 10वीं से एमए तृतीय श्रेणी में ही पास क्यों न कर रखी हो।
हरियाणा
पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्कूल लेक्चरर की भर्ती में जो मापदंड अपनाए हैं,
उससे तो ऐसा ही लगता है। जींद के पुलिस कालोनी निवासी विकास ने सूचना के
अधिकार के तहत एचपीएससी से स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या
3/2009) के बारे में सूचना मांगी थी। कमीशन ने पत्र क्रमांक 17433 के तहत
आवेदक को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक भर्ती में 25 नंबर पात्रता, पांच
नंबर एम.फिल, पांच नंबर पीएचडी और पांच नंबर अन्य योग्यताओं को दिए गए हैं।
साक्षात्कार को सर्वाधिक महत्व दिया गया है, जिसके लिए 60 अंक निर्धारित
किए गए। यहां यह सोचने वाली बात है कि जो 25 नंबर पात्रता के दिए गए हैं,
वह उन सभी को मिलेंगे, जिन्हें कम या ज्यादा नंबरों से पात्रता पास कर रखी
है। इसी प्रकार से एम.फिल व पीएचडी धारक बहुत कम मिलते हैं और अन्य
योग्यताओं जिनमें एनसीसी बी, सी सर्टिफिकेट, एम.ए में 75 प्रतिशत से
ज्यादा, खेलों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट पर पर पांच नंबर
देने की बात कही गई है।
ये योग्यताएं भी बहुत कम लोगों के पास होती
हैं। 60 अंक साक्षात्कार के हैं, जबकि शैक्षणिक योग्यता व लिखित परीक्षा को
कोई अंक नहीं दिया गया है। यदि कोई आवेदक दसवीं से एम.ए तक तृतीय श्रेणी
में पास है तो उसे आसानी से पिछली दरवाजे से साक्षात्कार में अधिक नंबर
देकर स्कूल लेक्चरर बनाया जा सकता है।
Wednesday, December 21, 2011
HPSC - Revised Result of Lecturer (School Cadre)
HARYANA PUBLIC SERVICE COMMISSION
BAYS NO 1-10, BLOCK-B, SECTOR 4,
PANCHKULA
RESULT
The result of screening test for recruitment to the posts of Lecturer (School Cadre) held on 19.12.2010 & 26.12.2010 and declared, published in various newspapers on 24.12.2010 & 31.12.2010 is hereby revised in compliance with the directions of Hon’ble Punjab & Haryana High Court in CWP No. 767/2011 dated 24.05.2011 titled as Preeti V/s State of Haryana and directions in CWP No. 3280/2011 dated 15.09.2011
titled as Rajesh Shekhon V/s Sate of Haryana. The candidates bearing the following roll numbers have been placed in the three-time-zone for interview for the above mentioned posts. All the bracketed candidates at the cut-off marks have been included in the three time-zone. The result given below is roll number wise and ategory wise.
Click HERE for Result

HPSC- Result of Lecturer (School Cadre) for SC Backlog
HARYANA PUBLIC SERVICE COMMISSION
BAYS NO 1-10, BLOCK-B, SECTOR 4,
PANCHKULA
On the basis of Screening Test held on 27.03.2011 (Sunday) for recruitment to the posts of Lecturer (School Cadre) Advt. No. 4 SC Backlog at Panchkula, the Haryana Public Service Commission, Panchkula has finalised the result. The candidates bearing roll numbers in result have been placed in the three-time-zone for calling them for interview for the above mentioned posts. All the bracketed candidates at the cut-off marks have been included in the three time-zone. The result given below is roll number wise and category wise.

Wednesday, January 5, 2011
HPSC- HCS (Ex. Br.) and other Allied Services Result (183 Posts)
The Haryana Public Service Commission has recommended the candidates with
following Roll Numbers for appointment to the 183 posts of HCS (Ex. Br.) and other Allied
Services and one post of HCS (Ex. Br.)
following Roll Numbers for appointment to the 183 posts of HCS (Ex. Br.) and other Allied
Services and one post of HCS (Ex. Br.)
Tuesday, January 4, 2011
फर्जी जेबीटी की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
राज्य पात्रता परीक्षा में फर्जी छात्रों के बैठने के मामले में हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को स्पेशल तौर पर पत्र जारी कर केस का फैसला होने तक इन अध्यापकों की ज्वाइनिंग पर रोक लगाने के लिए कहा है।
कोर्ट में डाली गई याचिका के अनुसार करीबन 60 छात्रों के नाम लिस्ट में दर्ज हैं। मंगलवार से सभी अध्यापकों की ज्वाइनिंग शुरू होनी है। इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को राज्य मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा पत्र जारी कर इन अध्यापकों की ज्वाइनिंग पर रोक लगाने के लिए कहा गया है।

Thursday, December 30, 2010
HPSC - Screening Test (School Lecturer) Marks of Unqualified Candidates
Unqualified Candidate with Marks-
Hindi (Advertisement No.04)
History
Political Science
Sanskrit
Subscribe to:
Posts (Atom)