Showing posts with label Rajasthan Board. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan Board. Show all posts

Friday, July 29, 2016

रीट (REET) शिक्षक भर्ती 2015 पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

*राजस्थान सरकार को लगा बड़ा झटका
बहुचर्चित रीट शिक्षक भर्ती 2015 कि एग्जाम 7 फरवरी को आयोजित सरकार ने करवाई 15000 पदों के लिए 800000 बेरोजगारों ने अपना भाग्य आजमाया था परिणाम आने के बाद जिले वाइज रीट के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे आवेदन की अंतिम तिथि 1 अगस्त थी उसके बाद राज्य स्तरीय मेरिट बनाकर 15,000 शिक्षकों को जोइनिंग सरकार के द्वारा दी जानी प्रस्तावित था लेकिन इसी बीच राजस्थान हाई कोर्ट में रिट शिक्षक भर्ती 2015 पर यह कहते हुए रोक लगा दी रीट पात्रता परीक्षा है ना की शिक्षक बनने का आधार है रीट परीक्षा से शिक्षक भर्ती नहीं की जा सकती ।

Friday, July 26, 2013

आरटेट 2011 : रिजल्ट रद्द करने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने आरटेट 2011 का परिणाम रद्द करने संबंधी हाईकोर्ट के 2 जुलाई के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार व अन्य पक्षकारों से 7 अगस्त तक जवाब मांगा है। न्यायाधीश केएस राधाकृष्णन व एके सीकरी की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश एसएलपी पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दिया।
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 2 जुलाई, 2013 को राज्य सरकार व 28 अन्य की अपीलों को खारिज करते हुए आरटेट 2011 में आरक्षित वर्ग को न्यूनतम प्राप्तांकों में दी गई छूट को गलत करार देते हुए साठ प्रतिशत से कम अंक वालों को शिक्षक के लिए अयोग्य माना था।
इसके अलावा इस आधार पर हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की चयन सूची दुबारा बनाने के निर्देश दिए थे। इस आदेश को राज्य सरकार व प्रार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।  महाधिवक्ता जीएस बापना का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खुल गया है।

Wednesday, December 5, 2012

देरी से घोषित होगा RTET परीक्षा का परिणाम



राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 की उत्तर कुंजी पर प्रदेश भर से 850 से अधिक अभ्यर्थियों ने आपत्तियां की हैं। सर्वाधिक आपत्तियां सोमवार को अंतिम दिन प्राप्त हुईं। बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा का कहना है कि 850 से अधिक आपत्तियां बोर्ड को मिल चुकी हैं।

संभव है डाक से भी कुछ और आपत्तियां प्राप्त हो जाएं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए एक विशेषज्ञ कमेटी का गठन करेगा। उधर, आरटेट 2012 के परिणाम घोषित होने में अभी और समय लगेगा।

बोर्ड सूत्रों के मुताबिक प्रथम तो बोर्ड को अभ्यर्थियों की ओर से मिली आपत्तियों का निस्तारण करना है। इसके साथ ही आरटेट 2012 का मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। हाईकोर्ट के आदेश और राज्य सरकार के आदेश के बाद ही बोर्ड परिणाम जारी करने की स्थिति में आ सकेगा। बोर्ड प्रबंधन भी मान के चल रहा है कि पहले राज्य सरकार के आदेश मिलें।

Sunday, September 23, 2012

RTET पर्चा मामला: बोर्ड ने माना परीक्षा से पहले बाजार में आया पर्चा!


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) के पर्चा प्रकरण की गोपनीय रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। अब सरकार इस मामले में अंतिम निर्णय करेगा।


बोर्ड की ओर से गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष व बोर्ड के विशेषाधिकारी (परीक्षा) पीसी जैन और उपनिदेशक (गोपनीय) जीके माथुर ने लगभग 10 दिन में जांच पूरी कर बोर्ड प्रबंधन को सौंप दी है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने यह तो मान लिया कि आरटेट द्वितीय सत्र की परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही बाजार में आ गया था लेकिन इसका फैलाव अधिक नहीं हो पाया है। बोर्ड के सूत्र रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से कतरा रहे हैं।


गौरतलब है कि 9 सितंबर को आयोजित आरटेट-12 के द्वितीय सत्र का पेपर मेड़ता सिटी और अन्य स्थानों पर परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही बाजार में आ गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर 11 लोगों को पकड़ा था। इस मामले में पुलिस अलग से जांच कर रही है। पुलिस की रिपोर्ट को भी इस मामले में अहम माना जा रहा है।

Saturday, August 25, 2012

RTET: प्रवेश पत्र आज से डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 9 सितंबर को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2012 (आरटेट) का आयोजन करेगा। इसके परीक्षा प्रवेश पत्र अभ्यर्थी रविवार से आरटेट की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा में 5 लाख 25 हजार 471 अभ्यर्थी भाग लेंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट लॉग इन कर अपना आवेदन पत्र अथवा बैंक चालान संख्या या रोल नं. अथवा आवेदन पत्र में अंकित स्वयं का नाम, पिता का नाम व जन्मतिथि फीड करनी होगी तत्पश्चात परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड हो जाएगा।

गर्ग ने बताया कि आरटेट में इस वर्ष प्रथम और द्वितीय स्तर की परीक्षा में कुल 5 लाख 25 हजार 471 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्रथम स्तर की परीक्षा में 85,590 अभ्यर्थी और द्वितीय स्तर की परीक्षा में 4 लाख 48 हजार 457 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। वहीं 8 हजार 880 परीक्षार्थी दोनों स्तर की परीक्षाओं में भाग लेंगे।
 
फोटो युक्त आईडी पूफ्र अनिवार्य

परीक्षार्थी को अपने साथ फोटो युक्त आईडी पूफ्र लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अपने साथ रबड़, पेंसिल और पेन के अतिरिक्त कुछ भी नहीं ले जा सकेंगे। वीक्षक भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगें। केवल केंद्राधीक्षक और अतिरिक्त केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति दी जाएगी। उड़न दस्तों के गठन की कवायद जारी है।

कुल 1482 परीक्षा केंद्र

उन्होंने बताया कि प्रथम स्तर की परीक्षा के लिए प्रदेश में 174 और द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए 1 हजार 308 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम स्तर की परीक्षा सुबह 11 से 12:30 और द्वितीय स्तर की परीक्षा दोपहर 2:00 से 3:30 के मध्य होगी।

Sunday, July 8, 2012

RTET 2012: आज दोपहर 2 बजे बाद बंद हो जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) 2012 के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार दोपहर 2 बजे बाद बंद हो जाएंगे। रविवार तक प्रदेश भर के करीब 6 लाख अभ्यर्थी आवेदन-पत्र डाउनलोड कर चुके थे।

  परीक्षा शुल्क बैंक चालान के माध्यम से शाम 5 बजे तक जमा कराया जा सकेगा। बोर्ड हार्ड कापी जमा कराने के लिए संग्रहण केंद्रों की घोषणा जल्द ही करेगा।

Saturday, May 12, 2012

राजस्थान - तबादलों में देखेंगे 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट

शिक्षा विभाग में शिक्षकों का इच्छित स्थान पर तबादला करने से पहले संबंधित शिक्षक के चार साल के बोर्ड परीक्षा परिणाम की भी जांच होगी। इसमें आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम जांचा जाएगा। संबंधित शिक्षक को अपने विषय के हिसाब से आवेदन-पत्र में इसका पूरा ब्यौरा दर्ज करना होगा। अधिकारियों की मानें तो शिक्षक का संबंधित विषय का परिणाम भी इच्छित स्थान पाने में इस बार अहम भूमिका निभाएगा।

शिक्षा विभाग में ऑनलाइन तबादला आवेदन का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया। तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी होने के बाद विभाग ने ऑनलाइन आवेदन का प्रपत्र भी उपलब्ध करा दिया है। इसमें संबंधित शिक्षक को नियुक्ति तिथि से लेकर सेवा का पूरा विवरण देना होगा। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थापन का पूरा विवरण भी देना होगा। तबादले के लिए शिक्षक को तीन स्थान विकल्प के रूप में देने होंगे। शिक्षक को आवेदन में दी गई सूचना सही होने की शपथ भी देनी होगी। शिक्षा निदेशक हरसहाय मीणा ने बताया कि वेबसाइट पर प्रपत्र के अनुसार आवेदन करना होगा। अंतिम तिथि 20 मई है। मीणा ने बताया कि प्रदेश भर से आए ऑनलाइन आवेदनों की जिलेवार छंटनी के बाद मैरिट पर तबादले किए जाएंगे।

Saturday, January 21, 2012

राजस्थान सेकंडरी परीक्षा के रोल नंबर अगले सप्ताह तक इंटरनेट पर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकंडरी परीक्षा के रोल नंबर अगले सप्ताह तक इंटरनेट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बोर्ड की 22 मार्च से होने वाली सेकंडरी परीक्षा में इस बार 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के बाहर की एक फर्म से यह रोल नंबर तैयार कराए हैं।
बोर्ड की सूचना एवं प्रौद्योगिकी शाखा इन रोल नंबरों का अध्ययन करेगी। इसके बाद इंटरनेट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड को सीनियर सेकंडरी परीक्षा के रोल नंबर पूर्व में ही प्राप्त हो गए थे।