Friday, April 5, 2013

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा एक और दो जून को

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथियों में परिवर्तन किया है। अब यह परीक्षा एक व दो जून को होगी। एक जून सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक पीजीटी (लेक्चरर) की परीक्षा होगी। इसके अलावा दो जून को सुबह 11 से लेकर 12:30 बजे तक जेबीटी और दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे तक टीजीटी(मास्टर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियों के बारे में अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment