Saturday, June 1, 2013

हरियाणा बोर्ड: 12वीं का परीक्षा परिणाम कल 3 जून को

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा के नतीजे सोमवार को आएंगे। इसकी घोषणा शनिवार को बोर्ड अधिकारियों ने की। इसे दोपहर 12:00 बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।   स्कूलवाइज प्रिंटेड परीक्षा परिणाम 10 जून को सभी जिलों में बोर्ड के समन्वय केंद्रों पर सुबह 11 बजे से वितरित किया जाएगा। बोर्ड प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराना चाहता है, वह बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकता है।

आवेदक को परिणाम घोषित होने के एक महीने के अंदर फीस सहित आवेदन जमा कराना होगा।

No comments:

Post a Comment