बारहवीं के बाद अब दसवीं कक्षा का परिणाम 6 जून को घोषित होने की संभावना
है। इस बार दसवीं कक्षा का भी मोडरेशन फ्री रिजल्ट घोषित होने जा रहा है और
इस वजह से पिछले साल की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत कम रिजल्ट आने की
संभावना है। इस परीक्षा में लगभग दो लाख से अधिक छात्रों के फेल होने की
आशंका है।1मार्च माह में आयोजित की गई दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश
के करीब 5 लाख 61 हजार 462 छात्रों ने आवेदन किया था। करीब साढ़े पांच लाख
से अधिक बच्चों ने यह परीक्षा दी थी।
दसवीं कक्षा का रिजल्ट 6 जून को घोषित किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि यह
रिजल्ट 50 फीसद से कम रह सकता है। क्योंकि इस कक्षा में भी मोडरेशन का
प्रावधान नहीं किया गया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. केसी भारद्वाज व सचिव अशंज कुमार इस
फैसले को बदलने के लिए तैयार नहीं है। क्योंकि उनका मानना है कि छात्रों को
अपनी मेहनत से पास होना चाहिए, न कि मुफ्त के अंकों से। सूत्र बताते हैं
कि वर्ष 2012 की दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम करीब 66 प्रतिशत
रहा था। इसमें से केवल करीब 40-42 प्रतिशत बच्चे ही वास्तव में पास हुए थे,
जबकि शेष बच्चों को मोडरेशन की वजह से फायदा मिला था। इस बार पास
प्रतिशतता 50 फीसद से भी कम रहने की संभावना जताई जा रही है।
No comments:
Post a Comment