Showing posts with label HTSB. Show all posts
Showing posts with label HTSB. Show all posts

Saturday, January 5, 2013

हरियाणा शिक्षक बोर्ड की पहली भरती मार्च तक

बिना परीक्षा लिए मेरिट के आधार पर तय किए कट आफ मार्क्स
साक्षात्कार के लिए पदों की संख्या से तीन गुना बुलाए आवेदक

हरियाणा शिक्षक भरती बोर्ड की पहली भरती मार्च तक घोषित हो जाएगी। बोर्ड ने पिछले साल जून में 14134 लेक्चरर पदों के लिए आवेदन मांगे थे। बोर्ड ने बिना परीक्षा लिए मेरिट आधार पर पदों की संख्या से तीन गुना आवेदकों का साक्षात्कार किया। मेवात कैडर के लिए साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं। अन्य जिलों के लिए हिंदी, संस्कृत के लिए साक्षात्कार फरवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे।
मेवात कैडर में 16 श्रेणियों के लिए 393 और शेष हरियाणा में 18 श्रेणियों के लिए 13741 लेक्चरर का चयन होना है। इन पदों के लिए 60000 से ज्यादा आवेदन आए। जिन्होंने स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास नहीं किया हुआ था लेकिन चार साल का टीचिंग अनुभव था वे भी आवेदन के योग्य थे। कुछ उम्मीदवारों ने मेवात कैडर में भी आवेदन किया है। मेवात कैडर के लिए कुल पदों का दस गुना आवेदकों का साक्षात्कार किया गया। कुछ श्रेणियों में दस गुना से कम आवेदक थे उन सभी को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। शेष हरियाणा के पदों में इंग्लिश के 1870 लेक्चररों के पदों के लिए सभी नौ हजार उम्मीदवारों को बुलाया गया। हिंदी के 1700 पदों के लिए 11000 में 8000 उम्मीदवारों में से जनरल और बैकवर्ड श्रेणी के पोस्ट ग्रेजुएशन में 54 फीसदी और अनुसूचित जाति श्रेणी में 50 फीसदी अंकों वालों को बुलाया गया। राजनीतिक विज्ञान के 285 पदों के लिए 4500 में से 1330 जनरल और बैकवर्ड श्रेणी के 56 फीसदी और अनुसूचित जाति के 53 फीसदी तक के अंक वालों को बुलाया। कामर्स के 441 पदों के लिए 3954 में से 1842 को बुलाया गया।
इसमें जनरल और पिछड़ी श्रेणी के 57 फीसदी, अनुसूचित जाति के 48 फीसदी तक अंक वाले शामिल हैं। इतिहास के 275 पदों के लिए 3600 में से 1600 को बुलाया गया जिनके जनरल और पिछड़ी श्रेणी में 55 और अनुसूचित जाति श्रणी के 51 फीसदी तक अंक थे। एक्स सर्विसमैन और विकलांग श्रेणी के सभी आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। अन्य श्रेणी के लिए करीब- करीब सभी आवेदनकर्ताओं को बुलाया गया है।
 
    "बोर्ड ने कट आफ मार्क्स मूल योग्यता के अंकों के आधार पर तय किए हैं। बोर्ड ने मेवात कैडर के सभी पदों के लिए साक्षात्कार पूरे कर लिए हैं। अन्य जिलों के लिए इस महीने कामर्स, इंग्लिश के साक्षात्कार पूरे हो जाएंगे। फरवरी में संस्कृत और मार्च में हिंदी के साक्षात्कार पूरे हो जाएंगे। अन्य सभी श्रेणी के साक्षात्कार पूरे हो गए हैं। मार्च में चयनित लेक्चरर (पीजीटी) का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।"
-एनएल पूनिया, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड), चेयरमैन, हरियाणा राज्य शिक्षक भरती बोर्ड

Read Amar Ujala 05Jan.2012

Thursday, September 6, 2012

हरियाणा में 9870 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू

प्रदेश में जल्द ही अब तक की सबसे बड़ी प्राथमिक शिक्षकों (जेबीटी) की भर्ती होगी। कुल 9870 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव हरियाणा विद्यालय शिक्षक चयन बोर्ड को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि बोर्ड द्वारा जल्द ही भर्ती संबंधी आगामी तैयारी शुरू कर दी जाएगी। यह दूसरी बार होगा कि जेबीटी की इतने बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। इससे पूर्व 2009 में 9647 नियमित प्राथमिक शिक्षकों के पद विज्ञापित किए गए थे और चयनित 8401 उम्मीदवारों को वर्ष 2011 में नियुक्तियां दी गई थीं। शिक्षा विभाग में इतनी बड़ी भर्ती की आहट से प्रदेश के प्राथमिक अध्यापक पात्रता परीक्षा पास डिप्लोमा होल्डर्स में भारी उत्साह है। 322 दिन की समयसीमा सरकार को हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले के मद्देनजर 322 दिन की तय समयसीमा में नियमित शिक्षकों की भर्ती करनी है। 20 मार्च से शुरू इस तय समयसीमा में अब सिर्फ पांच माह का समय शेष बचा है। हाईकोर्ट ने अपने आदेशों में यह भी स्पष्ट किया था कि तय समय सीमा व दिए गए शेडयूल का पालन न होने पर इसे आदेशों की गंभीर अवमानना माना जाएगा। मेवात कैडर के लिए 1107 पद जेबीटी की प्रस्तावित भर्ती में मेवात कैडर के लिए 1107 शिक्षकों के पद रखे गए हैं।

Thursday, July 12, 2012

हरियाणा प्रदेश में सात हजार टीचर और भर्ती होंगे

 हरियाणा में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत 7,323 अतिरिक्त अध्यापकों की और भर्ती होगी। यह भर्ती उन 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के अलावा होगी, जिसकी प्रक्रिया अभी जारी है। भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत होगी, जो दो चरणों में पूरी होगी। केंद्र सरकार ने हरियाणा को इस बाबत पत्र जारी कर दिया है।

शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने रिक्रूटमेंट नोटिस जारी कर दिया है। कक्षा नौ से 12 के लिए इस वर्ष पहले चरण के तहत 3612 अध्यापक नियुक्त होंगे, जो कि परमानेंट नियुक्त होंगे। भर्ती प्रक्रिया आयोग के माध्यम से होगी। 

Monday, May 14, 2012

हरियाणा में 9870 जेबीटी अध्यापक भरती होंगे

हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि हरियाणा में जल्द ही 9870 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती राज्य अध्यापक चयन बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान सरकार ने अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए बीते वर्ष 8401 जेबीटी अध्यापकों की नियमित भर्ती की है, जबकि 544 उर्दृू जेबीटी अध्यापकों के पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है।
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्राथमिक शिक्षा के लिए 4889 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों का स्कूल दाखिला करवाने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए 50 हजार रुपये की बजाय एक लाख रुपये का अवार्ड दिया जा रहा है।

Monday, February 20, 2012

हरियाणा शिक्षक भरती बोर्ड गठित

हरियाणा सरकार ने शिक्षक भरती बोर्ड गठित कर दिया है। यह बोर्ड काफी लंबे से लटका हुआ था। ब्रिगेडियर (रि.) नंदलाल पूनिया को बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। वे जींद जिले के सिंधवी खेड़ा गांव के निवासी हैं। चार सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें करनाल निवासी ज्ञानचंद सहोता, रेवाड़ी निवासी जगदीश प्रसाद, नई दिल्ली निवासी डा. सेरेना महाजन और रोहतक निवासी त्रिभुवन प्रकाश बोस शामिल हैं। बोर्ड का नाम रखा गया है - हरियाणा शिक्षक चयन बोर्ड। चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। अगर उम्र 72 साल तीन साल से पहले पूरी हो गई तो पहले रिटायर हो जाएंगे।