Showing posts with label JEE. Show all posts
Showing posts with label JEE. Show all posts

Wednesday, April 8, 2015

जेईई मेंस की परीक्षा 10, 11 अप्रैल को

 इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) का पहला ऑफलाइन चरण खत्म होने के बाद अब 10 और 11 अप्रैल को ऑनलाइन चरण आयोजित होगा। इस परीक्षा का परिणाम तो 27 जुलाई को जारी होगा, लेकिन ऑल इंडिया रैंक सात जुलाई को जारी की जाएगी। इससे आईआईटी को छोड़कर एनआईटी सहित बाकी तकनीकी संस्थानों में दाखिला मिलेगा।

Friday, March 29, 2013

जेईई केंद्रीय संस्था को देने के लिए मीटिंग अगले हफ्ते

जेईई, एआईईईई, नेट, कैट, सीमैट, गेट आदि की परीक्षाओं की जिम्मेदारी किसी एक केंद्रीय संस्था को देने के लिए अगले हफ्ते सभी राज्यों की एक बैठक होने वाली है। नेशनल एजेंसी फॉर टेस्टिंग राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित कराएगी। इसके जरिए छात्र को एक परीक्षा के लिए साल में एक से ज्यादा बार बैठने दिया जाए, इस पर भी चर्चा होगी।

Wednesday, December 19, 2012

JEE मेन : अब 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

जेईई मेन के लिए आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई ने जेईई मेन में आवेदन की तिथि बढा़ दी है। अब विद्यार्थी 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तारीख 15 दिसंबर थी।

विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक कन्फर्मेशन पेज अपलोड करना होगा। अब तक देशभर में तीन लाख 6714 विद्यार्थी पेज अपलोड कर चुके हैं। ज्यादा जानकारी www.jeemain.nic.in  से हासिल की जा सकती है।

Monday, October 8, 2012

पहली बार देश के सभी शिक्षा बोर्डो के परीक्षार्थी एक साथ देंगे परीक्षा

केंद्रीय तकनीकी संस्थाओं में इंजीनियरिंग स्नातक कोर्स के लिए अप्रैल 2013 में आयोजित होने वाली जेईई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की कवायद शुरू हो गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड समेत देश के सभी 47 राज्य शिक्षा बोर्डो से 20 परसेंटाइल विद्यार्थियों का ब्यौरा मांगा है। डाटा किस हिसाब से तैयार होगा, इसकी जानकारी जुटाने के लिए बोर्ड ने सहायक निदेशक (आईटी) को दिल्ली भेजा है। 
 
सीबीएसई अध्यक्ष विनीत जोशी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग समेत सभी शिक्षा बोर्डो के अध्यक्षों से 2010 से 2012 तक के 12 वीं कक्षा में 20 परसेंटाइल विद्यार्थियों की सूची मांगी है। इसके आधार पर ही देश के सभी शिक्षा बोर्डो के विद्यार्थी पहली बार आयोजित होने जा रही इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा में बैठ सकेंगे। 
 
सीबीएसई से मिले निर्देश के आधार पर बोर्ड ने डाटा कलेक्शन का कार्य भी शुरू कर दिया है। लेकिन सीबीएसई को यह डाटा किस रूप में चाहिए, इसके बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश नहीं होने पर बोर्ड को भी कुछ समस्या आ रही है। 
 
इसे देखते हुए बोर्ड ने सहायक निदेशक (आईटी) आर के भट्ट दिल्ली रवाना हुए हैं। दूसरा पेपर बी आर्क/ बी प्लानिंग का होगा। यह भी तीन घंटे का होगा। ऑफ लाइन होने वाला यह पेपर 7 अप्रैल को होगा। इसमें पार्ट फस्र्ट में मैथेमेटिक्स,पार्ट सेकंड में एप्टीट्यूड टेस्ट और पार्ट थर्ड में ड्राइंग टेस्ट होगा। सभी प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। 
 
यह भी समस्या
 
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 2012 में सीनियर सेकंडरी विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का डाटा भी भट्ट साथ लेकर गए हैं। सीबीएसई ने12 वीं कक्षा का तीन साल का डाटा मांगा है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड में 12 वीं कक्षा में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीन अलग-अलग वर्ग संचालित होते हैं। 
 
क्या तीनों संकायों का ब्यौरा उपलब्ध कराना है या केवल विज्ञान वर्ग का ब्यौरा देना है। इसकी विस्तृत निर्देश नहीं होने से भी डाटा कलेक्शन में समस्या आ रही है। भट्ट को इस संबंध में ही दिल्ली भेजा गया है। 
 
जेईई(मेन)-जेईई(एडवांस) 
 
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक अब एआईईईई जेईई(मेन) के नाम से जाना जाएगा और आईआईटी-जेईई को जेईई(एडवांस) के नाम से जाना जाएगा। 

Tuesday, January 31, 2012

आईआईटी में 12वीं के स्कोर का वेटेज 40 फीसदी


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी प्रौद्योगिकी और उच्च तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का प्रारूप तय कर लिया है। साल 2013 से होने वाली यह परीक्षा आईआईटी जेईई और एआईईईई जैसी परीक्षाओं का स्थान लेगी। प्रस्तावित कॉमन टेस्ट की ऑल इंडिया मैरिट सूची में 12वीं कक्षा के स्कोर का वेटेज 40 फीसदी रहेगा। जबकि 60 फीसदी वेटेज कॉमन एप्टीट्यूट टेस्ट कम एडवांस नॉलेज टेस्ट (सेट टाइप टेस्ट) के स्कोर का रहेगा।

Sunday, October 9, 2011

आईआईटी जेईई-2012 (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) की आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से

आईआईटी जेईई-2012 (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) की आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। 8 अप्रैल 2012 को होने वाली जेईई परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार का एप्लीकेशन फॉर्म 800 रुपये महंगा होकर 1800 रुपये में मिलेगा। छात्राओं के लिए तोहफा दिया है। महिला आवेदकों के लिए फार्म की कीमत 300 रुपये कम करते हुए सिर्फ 200 रुपये निर्धारित कर दी है।
दरअसल पिछले साल ओएमआर फार्म की कीमत सामान्य और ओबीसी छात्रों के लिए 1000 रुपये थी जो इस बार 1800 रुपये हो गई है। आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए फार्म की कीमत 500 से 1000 रुपये हो गई है। ऑनलाइन फार्म की फीस भी 900 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये कर दी गई है।
       जेईई-2012 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी जबकि ओएमआर फार्म (ऑफलाइन) 11 नवंबर से 5 दिसंबर मिलेंगे। ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। नोएडा में सेक्टर-18 स्थित पंजाब नेशनल बैंक और दिल्ली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं से फॉर्म की बिक्री की जाएगी। परीक्षा 8 अप्रैल को 9 से 12 और 2 से 5 बजे होगी। दोनो प्रश्नपत्रों में फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित के तीन-तीन खंड होंगे। कुछ खंड में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा जाएगा। 12वीं के अतिरिक्त एआईसीटीई और स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से तीन या चार साल का डिप्लोमा कर चुके छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।