अब से पूरे देश में मेडिकल और डेंटल कोर्स की साझा
प्रवेश परीक्षा यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हुआ करेगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इससे संबंधित संसद से पारित दो विधेयकों को
मंजूरी दे दी है।1अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मुखर्जी ने
इंडियन मेडिकल काउंसिल (संशोधन) अधिनियम, 2016 और डेंटिस्ट (संशोधन), 2016
को मंजूरी दे दी है। नीट को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से शुरू किया जाना है।
नीट का रास्ता साफ करने के लिए इन कानूनों को राज्यसभा से एक अगस्त को पास
किया गया था ताकि बहुआयामी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़े और परीक्षण
की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त कर छात्रों का शोषण रोका जा सके।
Showing posts with label Medical Admission. Show all posts
Showing posts with label Medical Admission. Show all posts
Tuesday, August 9, 2016
Wednesday, September 12, 2012
एमबीबीएस के लिए पहला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 5 मई को
एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पहली बार अगले साल 5 मई को होगा। सीबीएसई देशभर में यह
टेस्ट आयोजित करेगा। सीबीएसई ने यह जानकारी दी। सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेज
में इस नेशनल एलिजिबिलिटी- कम-एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) के आधार पर ही
प्रवेश मिलेगा।
इस टेस्ट में 10 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है। देश में 355 मान्यताप्रा:त मेडिकल कॉलेज हैं, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई होती है।
पहले ऑल इंडिया पीएमटी व राज्य आधारित मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के जरिए इन कॉलेजों में प्रवेश मिलता था। अब ये टेस्ट नहीं होंगे। उनकी जगह एनईईटी लेगा। यह टेस्ट हिंदी, अंग्रेजी सहित उन सभी भाषाओं में होगा, जिनमें पहले होता था। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई)
इस टेस्ट के लिए सिलेबस जारी कर चुकी है।

Tuesday, June 5, 2012
आरपीएमटी - 2012 का रिजल्ट इसी हफ्ते
ऑनलाइन आरपीएमटी, 2012 का रिजल्ट इसी
हफ्ते शनिवार-रविवार तक घोषित कर दिया जाएगा। हैल्थ-साइंस यूनिवर्सिटी
द्वारा 2-3 जून को 6 संभागीय मुख्यालयों पर हुई ऑनलाइन परीक्षा में 33 हजार
से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के 24 घंटे के भीतर
परीक्षार्थियों को पेपर संबंधी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने का मौका दिया
गया था।
Saturday, April 14, 2012
सीबीएसई - एआईपीएमटी-प्री रिजल्ट घोषित
सीबीएसई ने एआईपीएमटी-प्री का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया। देशभर से 30,788 परीक्षार्थी 13 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। इसमें 15,620 (50.73 फीसदी) लड़की तथा 15,168 (49.27 फीसदी) लड़के हैं।
Monday, March 19, 2012
सीबीएसई - एआईपीएमटी के प्रवेश पत्र जारी
सीबीएसई ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल/डेंटल एंट्रेस एग्जाम (एआईपीएमटी) के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा के आवेदन इस साल पहली बार ऑनलाइन किए गए, जिसके चलते एडमिट कार्ड भी छात्रों को ऑनलाइन ही मिलेंगे। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ इन्हें प्राप्त किया जा सकता है। जिन छात्रों के आवेदन में त्रुटियां हैं वे 21 मार्च तक सुधार करते हुए सही प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
एआईपीएमटी में आवेदन करने वाले छात्रों का डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है।
Monday, January 9, 2012
अब कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2013 से
एमबीबीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन वर्ष 2013 में किया जाएगा। इस बात का फैसला सोमवार को हुई मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की बैठक में लिया गया। नवंबर 2010 में जारी अधिसूचना के अनुसार कॉमन मेडिकल प्रवेश परीक्षा मई 2012 में आयोजित की जानी थी। राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश टेस्ट (एनईईटी) के नाम से होने वाली यह परीक्षा मेडिकल एमसीआई कराएगी।
Tuesday, December 13, 2011
1 अप्रैल को होगी एआईपीएमटी परीक्षा!
देशभर में 2012 में कॉमन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कराने की अटकलें उस समय खत्म हो गई, जब सीबीएसई ने मंगलवार को ऑल इंडिया प्री-मेडिकल व डेंटल प्रवेश परीक्षा (एआईपीएमटी) की तारीख घोषित कर दी। एआईपीएमटी की प्रारंभिक परीक्षा 1 अप्रैल,2012 (रविवार) को देशभर के 28 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर होगी।
सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी अधिकृत सूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र, पात्रता शर्तें, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न एआईपीएमटी,2011 के अनुसार ही होगा। इसमें चयनित परीक्षार्थी 13 मई,2012 को मुख्य परीक्षा देंगे, फाइनल में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को देश के 314 और राज्य के 10 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व डेंटल की 15 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से एकल प्रवेश परीक्षा ‘नेशनल इलिजबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट(एनईईटी)’ 2012-13 की बजाय अब 2013-14 में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
Thursday, October 6, 2011
एमबीबीएस परीक्षा में अब नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
देशभर में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए प्रस्तावित सिंगल एंट्रेंस टेस्ट की रूपरेखा पर विचार के लिए गठित विशेषज्ञों की समिति ने सिफारिश की है कि प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होनी चाहिए।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की ओर से गठित समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि अगले साल से एमबीबीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित एनईईटी में ऑबजेक्टिव प्रश्न पूछे जाने चाहिए। समिति ने अपनी सिफारिश एमसीआई को सौंप दी है। अब एमसीआई बोर्ड जल्द ही इस मसले पर स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से विचार-विमश करेगा। अगर निगेटिव मार्किंग खत्म करने की समिति के सुझाव स्वीकार कर लिए गए तो यह पहली बार होगा जब किसी अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए केंद्रीय स्तर पर होने वाले मेडिकल एंट्रेस टेस्ट में गलत जवाब के नंबर नहीं कटेंगे।
Wednesday, July 20, 2011
Common Medical Test from Next Year
The Ministry of Health, Medical Council of India and the CBSE have agreed to conduct a Common
All India Medical Test for Admission to all medical colleges across the country from next year.
The CBSE will conduct the proposed common medical entrance test for entry to all private and government medical colleges in India (close to 300 colleges of which about 180 are private) from 2012.
Almost 8 lakh students take UG medical entrance tests annually but at present they sit for different tests, including various state-level medical entrance tests and the All India PMT which the CBSE conducts. The decision now is that the CBSE will just hold one test for medical aspirants. It has the experience of conducting the largest entrance test in India - AIEEE for engineering entrance which close to 11 lakh students take every year.

Subscribe to:
Posts (Atom)