नीट-2 पेपर लीक करने की कोशिश का मामला शुक्रवार को हाई कोर्ट
पहुंच गया है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल पुलिस व
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को नोटिस जारी किया है और दो
सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस बात पर हैरानी
जताई कि हर बार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में अगली
सुनवाई पांच सितंबर नियत की गई है।
Showing posts with label NEET. Show all posts
Showing posts with label NEET. Show all posts
Friday, August 19, 2016
Tuesday, August 9, 2016
नीट का रास्ता साफ, राष्ट्रपति ने दी विधेयकों को मंजूरी
अब से पूरे देश में मेडिकल और डेंटल कोर्स की साझा
प्रवेश परीक्षा यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हुआ करेगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इससे संबंधित संसद से पारित दो विधेयकों को
मंजूरी दे दी है।1अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मुखर्जी ने
इंडियन मेडिकल काउंसिल (संशोधन) अधिनियम, 2016 और डेंटिस्ट (संशोधन), 2016
को मंजूरी दे दी है। नीट को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से शुरू किया जाना है।
नीट का रास्ता साफ करने के लिए इन कानूनों को राज्यसभा से एक अगस्त को पास
किया गया था ताकि बहुआयामी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़े और परीक्षण
की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त कर छात्रों का शोषण रोका जा सके।
Monday, March 11, 2013
नीट यूजी का परीक्षा कार्यक्रम जारी, पीएमटी पर अब भी असमंजस
मेडिकल
और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट
(नीट-यूजी) 5 मई को होगा। परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन
(सीबीएसई) लेगा। इस परीक्षा से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ऑल
इंडिया कोटे की 15 फीसदी सीटों पर एडमिशन होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों के
फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अप्रैल में प्रवेश पत्र बोर्ड
की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग भी पीएमटी के संबंध में तस्वीर साफ नहीं कर पा
रहा है। नीट यूजी से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटे के
तहत रिजर्व 15 फीसदी सीटों पर एडमिशन होगा। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल
होने के लिए उम्मीदवारों के फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
अप्रैल में इन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी
होंगे।जिन्हें डाउनलोड कर आवेदक परीक्षा दे सकेंगे।
नीट-यूजी में उम्मीदवार को 3 घंटे में 180 वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव)
प्रश्नों के जवाब देने होंगे। प्रत्येक सही प्रश्न के उत्तर में विद्यार्थी
को 4 नंबर दिए जाएंगे। साथ ही गलत जवाब देने पर एक नंबर काटा जाएगा। यह
प्रावधान बोर्ड ने नीट यूजी 2013 की नियमावली में किया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)