अब से पूरे देश में मेडिकल और डेंटल कोर्स की साझा
प्रवेश परीक्षा यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) हुआ करेगा।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इससे संबंधित संसद से पारित दो विधेयकों को
मंजूरी दे दी है।1अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मुखर्जी ने
इंडियन मेडिकल काउंसिल (संशोधन) अधिनियम, 2016 और डेंटिस्ट (संशोधन), 2016
को मंजूरी दे दी है। नीट को शैक्षणिक सत्र 2017-18 से शुरू किया जाना है।
नीट का रास्ता साफ करने के लिए इन कानूनों को राज्यसभा से एक अगस्त को पास
किया गया था ताकि बहुआयामी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़े और परीक्षण
की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त कर छात्रों का शोषण रोका जा सके।
Showing posts with label AIPMT. Show all posts
Showing posts with label AIPMT. Show all posts
Tuesday, August 9, 2016
Saturday, April 14, 2012
सीबीएसई - एआईपीएमटी-प्री रिजल्ट घोषित
सीबीएसई ने एआईपीएमटी-प्री का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया। देशभर से 30,788 परीक्षार्थी 13 मई को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। इसमें 15,620 (50.73 फीसदी) लड़की तथा 15,168 (49.27 फीसदी) लड़के हैं।
Monday, March 19, 2012
सीबीएसई - एआईपीएमटी के प्रवेश पत्र जारी
सीबीएसई ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल/डेंटल एंट्रेस एग्जाम (एआईपीएमटी) के प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा के आवेदन इस साल पहली बार ऑनलाइन किए गए, जिसके चलते एडमिट कार्ड भी छात्रों को ऑनलाइन ही मिलेंगे। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ इन्हें प्राप्त किया जा सकता है। जिन छात्रों के आवेदन में त्रुटियां हैं वे 21 मार्च तक सुधार करते हुए सही प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
एआईपीएमटी में आवेदन करने वाले छात्रों का डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है।
Wednesday, December 28, 2011
सीबीएसई - पीएमटी, पीडीटी के लिए आवेदन शुरू
सीबीएसई ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल परीक्षा 2012 का शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थी 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 500 रुपए लेट फीस के साथ 26 जनवरी से 8 फरवरी तक व 1000 लेट फीस के साथ 24 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। प्रीलिमिनरी परीक्षा 1 अप्रैल 2012 को होगी। आवेदन www.aipmt.nic.in पर करें।
Tuesday, December 13, 2011
1 अप्रैल को होगी एआईपीएमटी परीक्षा!
देशभर में 2012 में कॉमन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कराने की अटकलें उस समय खत्म हो गई, जब सीबीएसई ने मंगलवार को ऑल इंडिया प्री-मेडिकल व डेंटल प्रवेश परीक्षा (एआईपीएमटी) की तारीख घोषित कर दी। एआईपीएमटी की प्रारंभिक परीक्षा 1 अप्रैल,2012 (रविवार) को देशभर के 28 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर होगी।
सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी अधिकृत सूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र, पात्रता शर्तें, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न एआईपीएमटी,2011 के अनुसार ही होगा। इसमें चयनित परीक्षार्थी 13 मई,2012 को मुख्य परीक्षा देंगे, फाइनल में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को देश के 314 और राज्य के 10 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व डेंटल की 15 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से एकल प्रवेश परीक्षा ‘नेशनल इलिजबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट(एनईईटी)’ 2012-13 की बजाय अब 2013-14 में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)