बैंक में फीस भरने के बावजूद एचटेट
का कंफर्मेशन फार्म न भरने वाले उम्मीदवारों को शिक्षा बोर्ड ने एक और मौका
दिया है। बोर्ड की एचटेट वेबलाइन बुधवार से दोबारा खुल जाएगी। उम्मीदवार
24 मई तक कंफर्मेशन फार्म निकालकर उसे 27 मई तक बोर्ड के स्थानीय कार्यालय
पर जमा करवा सकेंगे। इससे पहले अभ्यार्थियों को 14 मई तक बैंक में फीस भरकर
15 मई तक कंफर्मेशन फार्म भरना था। अंतिम तिथि से पहले शनिवार-रविवार का
अवकाश आ जाने के कारण कई आवेदक कंफर्मेशन फार्म नहीं निकलवा सके।
Wednesday, May 22, 2013
Tuesday, May 21, 2013
हरियाणा शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक जारी रहेगी
हरियाणा स्कूल टीचर्स सिलेक्शन बोर्ड
द्वारा 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के परिणाम पर सोमवार को पंजाब एवं
हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक जारी रखी है। हरियाणा सरकार की तरफ से रोक हटाने
की मांग की गई लेकिन कार्यवाहक चीफ जस्टिस जसबीर सिंह व जस्टिस आरके जैन की
खंडपीठ ने इसे स्वीकार नहीं किया। सरकार के एडवोकेट जनरल ने कहा कि
स्कूलों को शिक्षक चाहिए। ऐसे में नियुक्ति की छूट दी जाए।
पिंजौर निवासी विजय कुमार बंसल की तरफ से याचिका दायर कर बोर्ड को खारिज करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया कि बोर्ड का गठन अनुचित ढंग से किया गया है। ऐसे में बोर्ड द्वारा किए जाने वाले सभी सिलेक्शन पर रोक लगाई जाए।

Saturday, May 4, 2013
सिविल सर्विस परीक्षाओं के नतीजे घोषित
देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में लगातार तीसरे साल
बेटियों ने बुलंदियों का नया आसमान छू लिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने
शुक्रवार को 2012 में आयोजित भारतीय सिविल परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित
किए, जिसमें पहले तीन स्थानों में से दो पर लड़कियां काबिज हैं। केरल की
हरिथा वी कुमार ने टॉप किया जबकि दिल्ली की छात्र स्तुति चरन तीसरे रैंक पर
रहीं। केरल के वी श्रीराम ने दूसरा रैंक पाकर लड़कों में पहला स्थान हासिल
किया। साल 2011 में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की
एमबीबीएस स्नेहा अग्रवाल ने यूपीएससी में शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि
2010 में चेन्नई की लॉ ग्रेजुएट एस दिव्यदर्शिनी पहले स्थान पर रहीं थी। इस
बार कुल 998 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।
ऑल
इंडिया टॉपर हरिथा वी कुमार ने केरल विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई की
है। वह दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रहीं थीं। उन्होंने अपने
चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। हरिथा ने अर्थशास्त्र और मलयालम
को अपने विषय के रूप में चुना था। वी श्रीराम ने केरल विवि से एमबीबीएस की
पढ़ाई पूरी की है। यह उनका दूसरा प्रयास था। तीसरे रैंक पर रही स्तुति चरन
जोधपुर विवि से बीएससी व आईआईपीएम (दिल्ली) से मार्केटिंग मैनेजमेंट की
पढ़ाई कर चुकी हैं।
Thursday, May 2, 2013
हरियाणा बीएड के दाखिले सीडीएलयू के जिम्मे
प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों के एडमिशन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत किए जाएंगे। पिछले वर्ष बीएड के एडमिशन कुरुक्षेत्र
विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने किए थे। इससे पूर्व महर्षि दयानंद
विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा एडमिशन किए गए थे। इस बार ये मौका सीडीएलयू को
मिलेगा। विश्वविद्यालय ने एडमिशन को लेकर पूरा प्रपोजल उच्चत्तर शिक्षा
निदेशक के पास भेजा था। अब तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ में हुई प्रदेश के
विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों की मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक
में सीडीएलयू को एडमिशन प्रक्रिया देने का निर्णय लिया गया है। बीएड के
एडमिशन प्रक्रिया में सीडीएलयू की 7 करोड़ रुपये की आय बढ़ सकती है। अगर
पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सीडीएलयू के अंतर्गत सिरसा और
फतेहाबाद के कुल 28 बीएड कॉलेज जिसमें विवि का अपना विभाग भी शामिल है।
3206 जेबीटी शिक्षकों को हाईकोर्ट ने पार्टी बनाया
चौटाला सरकार के समय भर्ती किए गए 3206
जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) की नियुक्ति को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
में चुनौती दे दी गई है। वीरवार को इस मामले में जस्टिस टीएस ढींढसा ने सभी
शिक्षकों को प्रतिवादी बनाने की मांग स्वीकार करते हुए इन शिक्षकों को
नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
हाईकोर्ट ने इस मामले में पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि शिक्षकों की तरफ से अदालत में पक्ष न रखने पर मेरिट के आधार पर केस का फैसला कर दिया जाएगा। इस संबंध में दायर मुख्य याचिका को हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।
वर्ष 1999-2000 में 18 जिलास्तरीय सिलेक्शन कमेटियों ने जेबीटी के 3206 पदों पर भर्ती की थी। बशीर अहमद और भर्ती में असफल रहे 53 अन्य उम्मीदवारों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके कहा है कि उन सभी का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटियों की ओर से तैयार पहली लिस्ट में हो गया था। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रभाव में ये लिस्ट बदल दी गई और उनकी जगह दूसरे लोगों को नियुक्ति दे दी गई। याचिका में कहा गया कि अब जबकि दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर आरोप साबित हो चुके हैं और उन्हें 10 साल की सजा सुना दी गई है तो इन सभी 3206 नियुक्तियों को भी खारिज किया जाए। साथ ही उन जैसे योग्य उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्त करने के निर्देश दिए जाएं।

Wednesday, May 1, 2013
हरियाणा शिक्षा बोर्ड से मिलेगी 500 में उत्तर-पुस्तिका की फोटो कॉपी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं, हरियाणा ओपन स्कूल व
डीएड की परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा के बाद परीक्षार्थिओं को उत्तर
पुस्तिकाओं की फोटो प्रति देने का निर्णय लिया है।
कोई भी परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो
प्रति लेने के लिए परीक्षा परिणाम की घोषणा से 60 दिन के अंदर-अंदर
प्रार्थना-पत्र बोर्ड कार्यालय को भेज सकता है। इसका शुल्क 500 रुपये प्रति
उत्तर पुस्तिका है। यदि उत्तर पुस्तिका पुनमरूल्यांकन या पुन: जांच की
प्रक्रिया में है तो इस प्रक्रिया की समाप्ति के 15 दिन के अंदर-अंदर कोई
भी छात्र प्रार्थना-पत्र भेज सकता है। किसी भी व्यक्ति को अन्य परीक्षार्थी
की उत्तर पुस्तिका की फोटो प्रति नहीं दी जाएगी।
फोटो कॉपी प्राप्त करने के नियमों व फार्म को बोर्ड की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
एचटेट (HTET) में इंग्लिश और एसएस के लिए अब भरने होंगे अलग-अलग फार्म
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा
(एचटेट) में टीजीटी उम्मीदवार अब एक साथ दो परीक्षा नहीं दे पाएंगे। शिक्षा
बोर्ड की ओर से पहली बार इंग्लिश ओर सोशल स्टडी (एसएस) के लिए अलग अलग
कैटेगरी बनाई गई है। ऐसे में बीएड क्वालिफाई उम्मीदवार इनमें से केवल एक
पेपर ही दे पाएंगे। बोर्ड के इस निर्णय का सबसे अधिक असर ऐसे उम्मीदवारों
पर पड़ेगा, जो दोनों विषयों की योग्यता रखते हैं।
एचटेट में टीजीटी इंग्लिश और सोशल स्टडी के लिए अभी तक एक ही परीक्षा आयोजित की जाती थी। वर्ष 2011 में भी एक ही परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को इन दोनों विषयों के लिए क्वालिफाई माना गया था। स्कूलों में अभी तक ये दोनों विषय एक ही अध्यापक पढ़ाता रहा है।

Subscribe to:
Posts (Atom)