Showing posts with label CDLU. Show all posts
Showing posts with label CDLU. Show all posts

Thursday, May 2, 2013

हरियाणा बीएड के दाखिले सीडीएलयू के जिम्मे

प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों के एडमिशन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत किए जाएंगे। पिछले वर्ष बीएड के एडमिशन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने किए थे। इससे पूर्व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा एडमिशन किए गए थे। इस बार ये मौका सीडीएलयू को मिलेगा। विश्वविद्यालय ने एडमिशन को लेकर पूरा प्रपोजल उच्चत्तर शिक्षा निदेशक के पास भेजा था। अब तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ में हुई प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों की मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में सीडीएलयू को एडमिशन प्रक्रिया देने का निर्णय लिया गया है। बीएड के एडमिशन प्रक्रिया में सीडीएलयू की 7 करोड़ रुपये की आय बढ़ सकती है। अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सीडीएलयू के अंतर्गत सिरसा और फतेहाबाद के कुल 28 बीएड कॉलेज जिसमें विवि का अपना विभाग भी शामिल है। 

Monday, April 1, 2013

हरियाणा में दूरस्थ शिक्षा अगले शैक्षणिक सत्र से दूरस्थ शिक्षा शुरु होगी

शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि अगले शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी कैंपस में डिस्टेंस लर्निग शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा भ्रम फैल गया है कि हरियाणा में दूरस्थ शिक्षा बंद हो रही है। ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा बंद नहीं की गई है बल्कि ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर बंद किए गए हैं। वजह, इनके खिलाफ काफी शिकायतें बढ़ गई थीं। इस शैक्षणिक सत्र में दूरस्थ शिक्षा के नए दाखिले नहीं हुए तथा दूसरे तथा तीसरे साल के विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया गया था जिसकी वजह से यह साल जीरो साल रहेगा। इससे होगा यह कि अगर दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से यहां के विद्यार्थी पढ़ते हैं तो उन्हें हर वीकएंड पर क्लास करने रोहतक जाना होगा। भुक्कल ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में अगले शैक्षणिक सत्र से दूरस्थ शिक्षा की शुरुआत हो जाएगी।

Friday, July 15, 2011

सीडीएलयू में गेस्ट टीचरों की भर्ती पर लगी रोक

>पुराने गेस्ट टीचरों की अपील पर हाईकोर्ट का फैसला
>  सीडीएलयू का पक्ष : इस बार से विश्वविद्यालय में गेस्ट टीचर के लिए नेट पास उम्मीदवार ही होंगे     
     भर्ती
  >  उम्मीदवारों का पक्ष : पिछले बार भर्ती उम्मीदवारों का साक्षात्कार न हो भले ही वे नॉन नेट हों



चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में चल रही गेस्ट शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एकबार रोक लगा दी है। अब विश्वविद्यालय हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा।

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में 13 जुलाई से विभिन्न विभागों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय इस बार पहले ही केवल नेट पास उम्मीदवार को भर्ती करने की घोषणा कर चुकी है। पहले दो दिन विश्वविद्यालय ने नॉन नेट उम्मीदवारों का साक्षात्कार ही नहीं लिया।