Showing posts with label KUK. Show all posts
Showing posts with label KUK. Show all posts

Tuesday, June 10, 2014

अध्यापक शिक्षा प्रणाली की मजबूती को सरकार ने बनाई कमेटी

प्रदेश सरकार ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में राज्य में अध्यापक शिक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
कमेटी में हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, सिरसा के चौधरी चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय और रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी सदस्य होंगे। बैठक में भुक्कल ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारपरक बनाया जा सके और वे संबंधित क्षेत्रों में नौकरी आसानी से हासिल कर सकें। मंत्री एक सप्ताह के पश्चात इस संबंध में कुलपतियों की समीक्षा बैठक लेंगी। बैठक में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत) डॉ डीडीएस संधू, गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डॉ. एमएल रंगा, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति एचएस चहल, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति डॉ आरएस शर्मा, स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ केसी भारद्वाज, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद, स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुरीना राजन, स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक अत्रे मौजूद रहे।

Thursday, May 2, 2013

हरियाणा बीएड के दाखिले सीडीएलयू के जिम्मे

प्रदेशभर के बीएड कॉलेजों के एडमिशन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत किए जाएंगे। पिछले वर्ष बीएड के एडमिशन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने किए थे। इससे पूर्व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा एडमिशन किए गए थे। इस बार ये मौका सीडीएलयू को मिलेगा। विश्वविद्यालय ने एडमिशन को लेकर पूरा प्रपोजल उच्चत्तर शिक्षा निदेशक के पास भेजा था। अब तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ में हुई प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों की मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में सीडीएलयू को एडमिशन प्रक्रिया देने का निर्णय लिया गया है। बीएड के एडमिशन प्रक्रिया में सीडीएलयू की 7 करोड़ रुपये की आय बढ़ सकती है। अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सीडीएलयू के अंतर्गत सिरसा और फतेहाबाद के कुल 28 बीएड कॉलेज जिसमें विवि का अपना विभाग भी शामिल है। 

Monday, April 1, 2013

हरियाणा में दूरस्थ शिक्षा अगले शैक्षणिक सत्र से दूरस्थ शिक्षा शुरु होगी

शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि अगले शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी कैंपस में डिस्टेंस लर्निग शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा भ्रम फैल गया है कि हरियाणा में दूरस्थ शिक्षा बंद हो रही है। ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा बंद नहीं की गई है बल्कि ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर बंद किए गए हैं। वजह, इनके खिलाफ काफी शिकायतें बढ़ गई थीं। इस शैक्षणिक सत्र में दूरस्थ शिक्षा के नए दाखिले नहीं हुए तथा दूसरे तथा तीसरे साल के विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया गया था जिसकी वजह से यह साल जीरो साल रहेगा। इससे होगा यह कि अगर दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से यहां के विद्यार्थी पढ़ते हैं तो उन्हें हर वीकएंड पर क्लास करने रोहतक जाना होगा। भुक्कल ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में अगले शैक्षणिक सत्र से दूरस्थ शिक्षा की शुरुआत हो जाएगी।

Thursday, January 12, 2012

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी - रिवेल्युएशन नियमों में बदलाव,घट भी सकते हैं अंक

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की रिवेल्युएशन ब्रांच ने अपने नियमों में बदलाव किए हैं। जिसके चलते अगर विद्यार्थियों के अंक दोबारा मूल्यांकन करने पर घट गए तो घटे हुए अंक ही मान्य होंगे। ऐसे में जहां पहले अंक बढ़वाने की चाहत में प्रत्येक विद्यार्थी रिवेल्युएशन के लिए आवेदन कर देता था वहीं अब अंकों के पूरे जोड़ घटाव का गणित दिमाग में बिठाकर ही आवेदन करना होगा। जहां पहले रिवेल्युएशन के परिणाम में अंकों के घटने पर अंकों को डीएमसी में नहीं घटाया जाता था वहीं अब अगर अंक घटते हैं तो घटे हुए अंकों की ही डीएमसी बनेगी।

Friday, August 26, 2011

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेजों में दाखिला तिथि पांच सितंबर तक बढ़ाई

केयू प्रशासन ने प्रदेश के सभी संबद्धता रखने वाले कॉलेजों में एक हजार रुपए लेट फीस के साथ पांच सितंबर तक दाखिले करने का निर्णय लिया है। कालेजों के प्राचार्यों को अधिकृत किया गया है कि यदि कालेजों में सीटें खाली हैं और उम्मीदवार सभी अन्य पात्रता शर्तों को यूनिवर्सिटी की प्रवेश नीति के आधार पर पूरा करता है तो वे अपने कालेज में पांच सितंबर तक दाखिला दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि देरी से प्रवेश योग्यता के आधार पर होगा। देरी से प्रवेश के लिए लेक्चर की कमी होने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी - एमए अंग्रेजी का परिणाम घोषित

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा ने चार कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। एमए अंग्रेजी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 1156 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें से 492 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एमए अंग्रेजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 948 विद्यार्थियों में से 373, एमएससी बायोटेक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में 97 में से 90 और एमए लोक प्रशासन की परीक्षा में 62 में से 52 विद्यार्थी पास हुए। सभी कक्षाओं का परिणाम केयू की वेबसाइट result.kuk.ac.in पर देखा जा सकता है।

Sunday, August 14, 2011

केयू - कॉलेजों में अब 25 अगस्त तक हो सकेंगे एडमिशन

   केयू ने कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब कॉलेजों में 25 अगस्त तक 800 रुपए लेट फीस के साथ एडमिशन लिए जा सकेंगे। इससे पहले विश्वविद्यालय की तरफ से कॉलेजों में एडमिशन के लिए 16 अगस्त को अंतिम तिथि निर्धारित किया गया था।
    विवि की तरफ से जारी निर्देशों के तहत इस अंतिम तिथि तक दाखिला लेने वाले छात्रों के लेक्चर की गणना दाखिले की तिथि से आंकी जाएगी। इन छात्रों को विवि की तरफ से निर्धारित पीरियडों को पूरा करना होगा। अगर उनके लेक्चर शॉर्ट होते हैं तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित छात्रों की ही होगी।

Tuesday, June 28, 2011

केयू की बीएड स्पेशल परीक्षा 4 जुलाई को

केयू के शिक्षा विभाग बीएड स्पेशल एजुकेशन की चार जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा दोपहर एक बजे होगी। रोल नंबर भेज दिए गए हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को रोल नंबर नहीं मिलता तो वह शिक्षा विभाग से चार जुलाई को सुबह नौ बजे डुप्लीकेट रोल नंबर ले सकते हैं। इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी

Sunday, March 20, 2011

Kurukshetra University,Kurukshetra, Haryana - Advt. for Non-Teaching (including Technical) Posts

                                                  Kurukshetra University
                                                            Kurukshetra, Haryana 

                                                                   Advt. No. 3/2011

       Applications for the following posts are invited on the prescribed application form obtainable alongwith prescribed qualifications and instructions from the Manager, Printing & Publications, Kurukshetra University, Kurukshetra on payment of Rs.500/-(Rs.125/- for SC/ST/BC of Haryana) in cash at the counter or by post by sending Demand Draft of Rs.550/- (Rs.175/- for SC/ST/BC of Haryana) drawn in favour of Registrar, Kurukshetra University, Kurukshetra. Application forms can also be downloaded from Website: http//www.kuk.ac.in

  ● Librarian : 01 post
  ●  Assistant Librarians : 05 post
 
● Chief Security Officer : 01 post
  ● Medical Officers : 03 posts 
  ● Producer : 02 posts