Friday, May 31, 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय - एमसीए,एमएससी कंप्यूटर साइंस में आवेदन 1 जून से

दिल्ली विश्वविद्यालय में एमसीए और एमएससी कंप्यूटर साइंस में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। इन कोर्स में 28 जून तक आवेदन किया जा सकता है। एमएससी के लिए टेस्ट-1 और टेस्ट-2, 6 जुलाई को होंगे। इस कोर्स के लिए पहली सूची 23 जुलाई को और दूसरी सूची 26 जुलाई को आएगी। वहीं, एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को होगी। एमसीए की प्रवेश प्रक्रिया के बाद 17 जुलाई से 19 जुलाई तक इंटरव्यू होगा। उसके बाद पहली सूची 23 और दूसरी सूची 26 जुलाई को जारी होगी। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन फीस 800 रुपये निर्धारित की गई है तो एससी, एसटी और शारीरिक रूप से अशक्त छात्रों को फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म http://du.ac.in, और http://cs.du.ac.in से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Thursday, May 30, 2013

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने 2013-14 का एडमिशन शेड्यूल जारी किया

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने बृहस्पतिवार को एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट 23 जुलाई को जारी की जाएगी। मिशन एडमिशन 2013-14 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा शेड्यूल जारी किया जा चुका है। एमडीयू की ओर से जारी दाखिला कार्यक्रम के अंतर्गत ही सभी कॉलेजों को अपनी योजना तैयार करनी है। एमडीयू ने आवेदन फार्म की जांच के लिए अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की है। सभी कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट 18 जुलाई, दूसरी कट ऑफ लिस्ट 26 जुलाई और अंतिम कट ऑफ लिस्ट 29 जुलाई को जारी होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन कटऑफ में जगह के लिए जाने कॉलेजों के मानक

दिल्ली विश्वविद्यालय में 54 हजार सीटों के लिए दाखिले की रेस अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम लागू होने के कारण डिसिप्लिन-1 के साथ छात्रों को किन विषयों को लेने की जरूरत होगी, इस खेल को समझना होगा। हालांकि छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि कटऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ बारहवीं में पढ़े बेस्ट फोर से ही बात नहीं बनेगी।
पहली कटऑफ लिस्ट देखकर दाखिले के लिए जाने से पहले छात्रों को कॉलेज के मानकों को भी देखना होगा। ऐसा नहीं है कि इन नियम के तहत राहत नहीं मिलेगी लेकिन इनकी मौजूदगी बहुत कम हो सकती और अनिवार्य योग्यताओं की परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं।

हरियाणा डीएड (D.Ed.) का परिणाम 30 मई को

हरियाणा डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) का परीक्षा परिणाम 30 मई को घोषित किया जाएगा। परिणाम हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in पर देखे जा सकेंगे। यह वर्ष 2011 व 2012 के पहले और दूसरे सेमेस्टर के रि-अपीयर और इस साल फरवरी में हुई परीक्षा के परिणाम होंगे। आगामी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र संबंधित संस्थाओं में वितरित करने के लिए जिला समन्वय केन्द्रों को भेजे जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाएं रि-अपीयर परीक्षार्थियों के पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र निर्धारित परीक्षा शुल्क एचडीएफसी बैंक में जमा करा सकते हैं। उक्त चालान की निर्धारित प्रति के साथ अपने आवेदन फार्म जिले के समन्वय केन्द्र पर ही जमा करवा सकेंगे।
  • सामान्य परीक्षा शुल्क 13 जून तक 500 रुपये
  • विलंब शुल्क -20 जून तक 100रुपये
  • विलम्ब शुल्क-27 जून तक 300 रुपये
  • विलम्ब शुल्क सहित-दो जुलाई तक 1000 रुपये

Tuesday, May 28, 2013

30 मई को ऐसे देखें सीबीएसई दसवीं कक्षा के रिजल्ट

सीबीएसई की दसवीं कक्षा के रिजल्ट 30 मई को आएंगे। इसमें बोर्ड और स्कूल आधारित दोनों ही नतीजे शामिल होंगे। देशभर में ऑनलाइन, टेलीफोन, एसएमएस और आईवीआरएस के जरिए परिणाम देखे जा सकेंगे। इस बार परीक्षा में 12,59,202 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
ऐसे देखें नतीजे :
  • इन साइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
       www.results.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in
  • टेलीफोन सेवाः आईवीआरएस के जरिए (30 पैसे प्रति मिनट) दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर : 24300699
       अन्य राज्यों के लिए 011-24300699
       एमटीएनएल नंबरों से दिल्ली के छात्र ः 28127030
      अन्य हिस्सों के लिए 011-28127030
      मोबाइल सर्विस एमटीएस 5432128
      बीएसएनएल 1255536
      टाटा इंडीकॉम व डोकोमो 54321223
एसएमएस सेवा के जरिए परिणाम (1 रुपये प्रति एसएमएस)

Monday, May 27, 2013

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ओपन) व डीएड में पुनर्मूल्यांकन सुविधा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ओपन) से 10वीं और 12वीं के अलावा डीएड के छात्र भी अब अपने पेपरों का पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे। पंचकूला में हुई बोर्ड अधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पुनर्मूल्यांकन की सुविधा केवल नियमित विद्यार्थियों को ही देता है। बोर्ड अधिकारियों ने अब यह सुविधा ओपन और डीएड कर रहे विद्यार्थियों को भी मुहैया करवाने पर सहमति दे दी है।
अधिकारियों की मानें तो शिक्षा बोर्ड की ओपन परीक्षा देने वालों और डीएड छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन के बारे में काफी समय से मंथन किया जा रहा था। पंचकूला में 20 मई को हुई बोर्ड अधिकारियों की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग पाई है। बोर्ड के इस निर्णय से अनेक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन केसी भारद्वाज ने ओपन और डीएड के विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देने के फैसले की पुष्टि की है।

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट पांच जून को

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम पांच जून को घोषित करेगा। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने जून माह के प्रथम सप्ताह में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर रखी है। पांच जून को परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है।
बोर्ड के चेयरमैन केसी भारद्वाज और बोर्ड सचिव अशंज सिंह के अनुसार पांच जून को परिणाम घोषित करने की पूरी कोशिश है। किसी विशेष कारण से ही परीक्षा परिणाम घोषित होने तारीख में बदलाव होगा।