Showing posts with label Open School. Show all posts
Showing posts with label Open School. Show all posts

Tuesday, August 23, 2016

बंद होंगे हरियाणा ओपन स्कूल के सभी स्टडी केंद्र

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने लिया फैसला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने प्रदेश में स्थापित किए गए करीब 100 स्टडी सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया है। हरियाणा ओपन स्कूल के अधीन चलाए जा रहे इन केंद्रों के बंद होने से बोर्ड को न केवल करोड़ों रुपये का फायदा होगा, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी अंकुश लगेगा। इस बारे में शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने पुष्टि की है।

Monday, May 27, 2013

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ओपन) व डीएड में पुनर्मूल्यांकन सुविधा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ओपन) से 10वीं और 12वीं के अलावा डीएड के छात्र भी अब अपने पेपरों का पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे। पंचकूला में हुई बोर्ड अधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पुनर्मूल्यांकन की सुविधा केवल नियमित विद्यार्थियों को ही देता है। बोर्ड अधिकारियों ने अब यह सुविधा ओपन और डीएड कर रहे विद्यार्थियों को भी मुहैया करवाने पर सहमति दे दी है।
अधिकारियों की मानें तो शिक्षा बोर्ड की ओपन परीक्षा देने वालों और डीएड छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन के बारे में काफी समय से मंथन किया जा रहा था। पंचकूला में 20 मई को हुई बोर्ड अधिकारियों की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग पाई है। बोर्ड के इस निर्णय से अनेक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन केसी भारद्वाज ने ओपन और डीएड के विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देने के फैसले की पुष्टि की है।

Sunday, July 8, 2012

हरियाणा में अब नहीं चलेंगे दिल्ली ओपन स्कूल के प्रमाण पत्र

दिल्ली ओपन स्कूल से 10वीं करने वाले स्टूडेंट अब हरियाणा शिक्षा बोर्ड से अपनी पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। भिवानी बोर्ड ने इस स्कूल को अपनी समकक्षता सूची से हटा दिया है। इसके तहत दिल्ली ओपन स्कूल द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल में मान्य नहीं होंगे। बोर्ड के इस निर्णय से हर वर्ष दिल्ली ओपन से क्वालिफाई होने वाले हजारों स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार किसी भी बोर्ड की समकक्षता आपसी पाठ्यक्रम के आधार पर निर्धारित होती है। अगर किन्हीं दो या दो से अधिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम एक समान होते हैं तो उनकी तरफ से जारी प्रमाण पत्र एक दूसरे के लिए मान्य होते हैं। इस नियम के आधार पर अभी तक दिल्ली ओपन स्कूल द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र भिवानी बोर्ड के समकक्ष माने जाते थे। इसलिए जो स्टूडेंट भिवानी बोर्ड से 10वीं या 12वीं क्वालिफाई नहीं होते थे, वे दिल्ली ओपन स्कूल की परीक्षा पास करते हुए विभिन्न स्कूलों में एडमिशन लेने में कामयाब हो जाते थे।

Thursday, June 9, 2011

एनआईओएस (NIOS) के 12वीं के नतीजे घोषित

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल-मई 2011 में हुई उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए।  ओपन स्कूल के नतीजों में लड़कियों ने परचम लहराया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 42.17 प्रतिशत रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 37. 59 फीसदी रहा है। इस तरह दोनों ही श्रेणियों के बीच का अंतर 4.58 फीसदी रहा है।