Thursday, May 30, 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन कटऑफ में जगह के लिए जाने कॉलेजों के मानक

दिल्ली विश्वविद्यालय में 54 हजार सीटों के लिए दाखिले की रेस अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम लागू होने के कारण डिसिप्लिन-1 के साथ छात्रों को किन विषयों को लेने की जरूरत होगी, इस खेल को समझना होगा। हालांकि छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि कटऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ बारहवीं में पढ़े बेस्ट फोर से ही बात नहीं बनेगी।
पहली कटऑफ लिस्ट देखकर दाखिले के लिए जाने से पहले छात्रों को कॉलेज के मानकों को भी देखना होगा। ऐसा नहीं है कि इन नियम के तहत राहत नहीं मिलेगी लेकिन इनकी मौजूदगी बहुत कम हो सकती और अनिवार्य योग्यताओं की परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं।
दाखिले के लिए बेस्ट ऑफ फोर विषय के फंडे को समझें तो आर्ट्स-ह्यूमैनिटीज, व कॉमर्स के लिए अलग और साइंस के लिए विषयों की जरूरत अलग-अलग होगी। मसलन यदि किसी छात्र डिसिप्लिन-1 (मुख्य विषय) के रूप में अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, संस्कृत, समाज शास्त्र, फिलॉसफी, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, कॉमर्स, अरबी, हिंदी, फारसी, पंजाबी, उर्दू व बांग्ला में से किसी एक विषय को लिया है तो छात्र को इसके साथ एक भाषा और तीन बेस्ट इलेक्टिव विषयों का चयन करना होगा इसी तरह से यदि गणित, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस में से एक मुख्य विषय लेता है तो उसे एक भाषा, गणित और दो बेस्ट इलेक्टिव विषयों का चयन करना होगा। साइंस कोर्सेज के विषयों के लिए भी कुछ इसी तरह की अनिवार्यता है।
कट ऑफ आते ही दाखिला लेने से पहले छात्रों को कॉलेज के मानकों को देखने के बाद ही कॉलेज का रुख करना होगा। जहां उन्हें अतिरिक्त क्राइटेरिया पर ध्यान देना होगा। बीते साल के दाखिलों पर नजर डालें तो हिंदू कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए निर्धारित मानकों में अंग्रेजी व गणित में 60 प्रतिशत अंक निर्धारित थे। इससे साफ है कि बेस्ट फोर की अनिवार्यता के बावजूद उन्हें इन मानकों को पार करना पड़ा। इसी कड़ी में अंग्रेजी भाषा को लेकर भी कॉलेजों ने अलग-अलग मानक निर्धारित किए थे। जैसे यदि किसी ने दौलतराम कॉलेज में फिलॉसफी ऑनर्स में लिया था तो अंग्रेजी में 65 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता थी। वहीं हंसराज कॉलेज में बीएससी ऑनर्स गणित में दाखिले के लिए बारहवीं में गणित में 90 फीसदी अंक की अनिवार्यता थी।

No comments:

Post a Comment